रिपोर्टर @ ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा। समदड़ी क्षेत्र के सिलोर गांव के निवासी वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्रसिंह सोढा मान को कला व् संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही प्रतिष्टित संस्था इन्टेक की और से बाड़मेर चैप्टर का अतिरिक्त कन्वीनर मनोनीत किया गया है।
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फोर आर्ट्स एंड कल्चरल हेरिटेज(इंटेक) के मेंबर सेक्रेटेरी सी.टी.मिश्रा ने मान को नियुक्ति पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि राजेंद्र सिंह सोढा मान पिछले लंबे समय से क्षेत्र की कला, संस्कृति व् पर्यावरण के संरक्षण के लिए काम कर रहे है। राजेन्द्रसिंह मान ने बताया कि इंटेक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कला, संस्कृति, पुराधरोहर के संरक्षण के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इंटेक स जुड़ने के बाद विशेष रूप से बाड़मेर जिले की ओरण व् गोचर की जमीन के संरक्षण का काम उनकी प्राथमिकता रहेगी। सोढा ने बताया कि बालोतरा, सिवाना क्षेत्र में ओरण गोचर की भूमि अतिक्रमण की चपेट में है।
साथ ही लूणी नदी भी रासायनिक प्रदुषण के कारण बर्बाद हो रही है। मान ने बताया कि क्षेत्र की पूरा धरोहरो के संरक्षण के लिए सरकार से पैरवी की जायेगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों में चेतना लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मान के इंटेक में मनोनयन पर प्रदुषण निवारण एवमं पर्यावरण संरक्षण समिति बालोतरा के अध्यक्ष तुलसाराम चोधरी ने बधाई दी।

No comments:
Post a Comment