चित्रकार प्रकाश सोनी को मिला ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड
राजस्थान के जाने माने ख्यातिप्राप्त चित्रकार व आर्टीस्ट प्रकाश सोनी को एन्टी करप्शन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आज हरियाणा के वीरों एवं शहीदों को समर्पित ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड शहीदी दिवस के अवसर पर करनाल में दिया गया। देश भक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय स्तरीय श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन फाइव स्टार होटल देवेंचर करनाल में में हुआ। इस अवसर पर बालोतरा शहर के चित्रकार प्रकाश सोनी को फिल्म स्टार राकेश बेदी, राजस्थान के पूर्व सेशन जज उदयचंद बारूपाल पूर्व आईजी हरियाणा पुलिस सुमन मंजरी, हरियाणा पुलिस एसपी सतीश गौतम व दिल्ली से अभिषेक बच्चन मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। एंटी करप्शन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर 2 देशो व 15 राज्यों के ख्याति प्राप्त कलाकारों व समाजसेवीयाे व कई बड़ी प्रतिभाओं को ग्लोबल बिलियंस अवार्ड से नवाजा गया कार्यक्रम की एंकरिंग मुंबई की जानी-मानी सेलिब्रिटी एंकर सिमरन दीन आहूजा ने की। इस समारोह में 100 से ज्यादा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया चित्रकार प्रकाश सोनी के सम्मानित होकर बालोतरा पहुंचने पर सालगराम परिहार, पार्षद मांगीलाल सांखला व कई कला प्रेमियों ने स्वागत किया।
Followers
Monday, September 24, 2018
प्रदेश के ख्यातिप्राप्त चित्रकार प्रकाश सोनी को ग्लोबल ब्रिलियन्स अवार्ड
रावतसर के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय परिसर में चली गोली
रावतसर(हनुमानगढ़)
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर उपखण्ड के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय परिसर में दिन दहाड़े गोलीबारी की वारदात हुई। सोमवार को दोपहर के बाद हुई इस वारदात में नगर पालिकाध्यक्ष नीलम सहारण के पति हरवीर सहारण को एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। अंधाधुन फायरिंग से हरवीर नीचे गिर गए व गोली चलने की आवाज से फैली दहसत का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने हरवीर को स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई पर आधे घंटे बाद पुलिस आई।
Sunday, September 23, 2018
केयर्न की सामाजिक पहल-15 छोटे तालाबो का हुआ पुनरुद्धार, छाई हरियाली,मिल रहा पानी
केयर्न की पहल:15 छोटे तालाबो के पुनरुद्धार से हो रहा जल संचय
मूक पशुओं को मिल रहा पीने का पानी
तेल क्षेत्रों में छा रही हरीतिमा
वर्षा की कमी वाले क्षेत्रों में भी जल स्त्रोत देंगे वन्य जीवोंको सहारा
परंपरागत कौशल और नवाचारों का मेल ला रहा सुखद बदलाव
बाड़मेर
वर्षा जल संरक्षण के लिए थाररेगिस्तान में अपनाए जाने वाले परंपरागत तरीकों औरग्रामीणों के साथ नई तकनीक को अपना कर किए जा रहेनवाचारों के चलते बाड़मेर के तेल-गैस उत्पादन क्षेत्रों मेंहरियाली की चादर छा रही है। जिले में इस वर्ष कमजोरमानसून के चलते जहाँ किसानों और पशुपालकों के माथे परचिंता की लकीरें छाई हुई हैं, वहीं नवाचारों से सम्बंधित इनक्षेत्रों में पुनर्जीवित नाड़ियां और खडीन वन्य जीवों कोजीवनदायी सहारा देंगे।
बाड़मेर जिले की साढ़े छह सौ से अधिक वर्षा जल संचय औरसंभरण संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के प्रयासों का लाभन्यून वर्षा के बावजूद दृष्टिगोचर होने वाला है। एक या दोबारिश वाले क्षेतों में भी वर्षा जल की अमृत बूंदों को सहेजे येनाड़ियां वन्यजीवों के लिए सहारा साबित होंगी।
केयर्न ऑयल एंड गैस के सहयोग से ग्रम्मीणों ने जिले की 15 नाड़ियों का पुनरुद्धार किया है। सामान्य वर्षा के वर्ष में इननाड़ियों की सहायता से 50 लाख घनमीटर जल का संचयसंभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना मेंसहभागिता निभाते हुए बाप नाड़ी, उत्तरलाई नाड़ी के अलावाभाडखा-बोथिया और शिव में इन कार्यों को किया गया है।
जिन क्षेत्रों में भू-संरचना उपयुक्त है वहाँ खडीनों के माध्यम सेवाटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इनकीसंख्या भाडखा, बोथिया और गुडा मालानी क्षेत्र में अधिक है।कुल 630 खडीन संरचनाओं को ग्रामीणों के साथ मिलकरसाकार किया गया है। सामान्य वर्षाकाल गुजरने के पश्चात्इनसे छह माह से अधिक तक इनका उपयोग हो सकेगा।
थार के किसानों को कृषि नवाचारों से जोड़ कर उनके खेतों मेंहरियाली और परिवार में बढ़ी हुई आय को लाया जा रहा है।वाड़ी प्रोजेक्ट के तहत 1160 किसानों को लाभान्वित कियागया है। मृदा जाँच और उपलब्ध सीमित जल के अनुसार बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से उन्हें जोड़ा गया है।
आज इन खेतों में छाई हरीतिमा विकास की कहानी कह रहीहै। इन किसानों को बेर गोला, अनार और गूंदे एक लाख पौधेवितरित कर समय-समय पर उनके रख रखाव और बढ़ोतरी सेसम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इससे किसानों कीसालाना आय में चालीस हज़ार रूपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
जीरो डिस्चार्ज लक्ष्य को पूरा करने वाले मंगला प्रोसेसिंगटर्मिनल के वाटर पॉइंट्स भी जैव-विविधता को बढ़ाने मेंमददगार साबित हो रहे हैं। इन जल क्षेत्रों के आसपासकिंगफिशर, कोयल, गौरैया, चील आदि का प्रवास देखा जासकता है। भाग्यम टर्मिनल के वाटर पॉइंट को 'भाग्यम बर्डसैंक्चुअरी" के नाम से विकसित किया जा रहा है।
एमजीएस विश्वविद्यालय बीकानेर में पर्यावरण विभाग के हैडडॉ अनिल कुमार छंगाणी ने प्रोजेक्ट शुरुआत से अब तकविभिन्न दौरों और सर्वेक्षण के बाद बाड़मेर के तेल क्षेत्रों में हुएपर्यावरण प्रयासों को 'आदर्श बेंचमार्क' की संज्ञा दी है।
ग्रीन बेल्ट विकास ने संक्रिया क्षेत्र के 33 प्रतिशत से अधिकक्षेत्र में हरियाली की चादर बिछा दी है। इन प्रयासों का असरआसपास के पर्यावरण पर भी सकारात्मक रूप में हुआ है।हाल ही में विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने बाड़मेर तेल क्षेत्रों केपर्यावरण मापदंडों पर ऑडिट के पश्चात यहाँ की वायु और भूजल गुणवत्ता को सुरक्षित पाया।
आरजे ब्लॉक क्षेत्र में 300 से अधिक वनस्पतियों और जीवोंकी प्रजातियों के साथ समृद्ध जैव विविधता है। इन्हें संरक्षितकरने का प्रयास प्रयास बाड़मेर के "गंगाली वन क्षेत्र" में कियागया था और जमीन के पानी को टैप करने में सफल रहा।जंगली जानवरों के लिए पूरी तरह से पीने के पानी के भंडारणके लिए "गजलर" नामक एक छोटा पेयजल तालाब वन क्षेत्र मेंबोरवेल से लगभग 200 मीटर दूर विकसित किया जाता है।यह सुविधा बाड़मेर जिले में गंगाली के आरक्षित वन क्षेत्र मेंस्थित है। जून 2017 में वाटर पॉइंट की शुरुआत के बादजंगली जानवरों और पक्षी प्रजातियों को यहाँ पर स्पॉट कियाजा रहा है।
Saturday, September 22, 2018
सचिन पायलट 24 को सिरोही व पाली में
सचिन पायलट 24 को सिरोही एवं पाली जिलों के दौरे पर रहेंगे
जयपुर।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट 24 सितंबर को सिरोही एवं पाली जिलों के दौरे पर रहेंगे। पायलट 24 सितंबर को सुबह 10 बजे सिरोही जिले के स्वरूपगंज में आयोजित आदिवासी संभागीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद पायलट दोपहर 2 बजे निम्बेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर सरस डेयरी के सामने, चवरी गार्डन फालना, बाली, जिला पाली में आयोजित विशेष पिछड़ा वर्ग प्रांतीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
Friday, September 21, 2018
अवैध बजरी से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त
सिणधरी ।
सिणधरी पुलिस ने बजरी के अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए बजरी से भरे नौ ट्रेक्टर जब्त किए है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक की नसीहत के बाद सिणधरी पुलिस ने सडा पायला सरहद में कार्यवाही कर ट्रैक्टर पकड़े है।
सिणधरी थानाधिकारी गोपाल विश्नोई के नेतृत्व में हुई कार्यवाही से खनन माफिया में खलबली मची हुई है।
सिणधरी क्षेत्र में लूनी नदी से रात्रि के समय अवैध बजरी खनन हो रहा है।
नदी के किनारों पर स्तिथ गावो में हर जगह अलग अलग सड़कों पर किया हुआ अवैध बजरी का स्टॉक किया हुआ देखने को मिल रहा है। सब कुछ जानते हुए भी खनन विभाग के अधिकारी मौन बने हुए है।
स्वाभिमान रैली आज, आ सकता है राज्य की राजनीति में भूचाल
आरटीपी@ब्यूरो
बालोतरा
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र शिव से विधायक मानवेन्द्र सिंह की ओर से बुलाई गई स्वाभिमान रैली आज कुछ ही देर बाद पचपदरा में होगी। रैली में आने वाले लोगों की भीड़ ओर रैली में देश भर से कितने ओर कोनसे दल के राजनेता शिरकत करते है इसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है।इस रैली में ही शिव विधायक के पत्ते खुल सकते है और रैली मरुप्रदेश की राजनीति में भूचाल लाएगी यह तो तय है पर क्या भूचाल लाएगी ये कुछ घंटों बाद तस्वीर साफ होने पर पता चलेगा। सिंह परिवार दशकों से देश की सक्रिय राजनीति में कद्दावर दबदबा रखे हुए है। रैली को कवर करने के लिए नेशनल मीडिया का भी जमावड़ा होगा। बस थोड़ा सा इन्तजार।
आर्टीस्ट प्रकाश सोनी होंगे ग्लोबल बिलियन्स अवार्ड से सम्मानित
चित्रकार प्रकाश सोनी ग्लोबल बिलियंस अवार्ड से होंगे सम्मानित
आरटीपी@ब्यूरो
बालोतरा
ख्यातिनाम आर्टीस्ट व चित्रकार प्रकाश सोनी हरियाणा में ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड से सम्मानित होंगे। कला व चित्रकारी के क्षेत्र में सक्रिय प्रकाश सोनी को शहीद दिवस के अवसर पर देश भक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय स्तरीय श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में 22 सितंबर 2018 को होटल देवेंचर करनाल में ग्लोबल बिलियंस अवार्ड सम्मान सम्मान दिया जाएगा। समारोह का राष्ट्रीय स्तरीय भव्य आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर बालोतरा शहर के चित्रकार प्रकाश सोनी को फिल्म स्टार राकेश बेदी मंगल ढिल्लो, राजस्थान के पूर्व सेशन जज उदयचंद बारूपाल पूर्व आईजी हरियाणा पुलिस सुमन मंजरी एवं दिल्ली से अभिषेक बच्चन मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया जाएगा । एंटी करप्शन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों व समाजसेवीयाे व कई बड़ी प्रतिभाओं को ग्लोबल बिलियंस अवार्ड से नवाजा जाएगा कार्यक्रम की एंकरिंग मुंबई की जानी-मानी सेलिब्रिटी एंकर सिमरन दीन आहूजा करेगी।
किसानों के खेतों में सीईटीपी ट्रस्ट बिना अनुमति बिछा रहा प्रदूषित पानी की लाइनें
सीईटीपी ट्रस्ट रसूखदार:सब कुछ अवैध पर रोकने वाला कोई नही
बालोतरा
सीईटीपी बालोतरा द्वारा अवैध रूप से सीईटीपी प्लांट खेड़ रोड से लेकर खेड़ गाव तक अवैध रूप से पाइप लाइने बिछा दी गयी है। इन अवैध पाइप लाइनों से सीईटीपी प्लांट बालोतरा में भरा हुआ रासायनिक प्रदूषित पानी खेड़ सरहद में स्तिथ जोजरी नदी केपास ले जाया जा रहा है। किसानों ने उनके खेतो में सीईटीपी ट्रस्ट द्वारा बिछाई गई अवैध पाइप लाइनों को हटाने की मांग जिला कलेक्टर से की है। समिति के प्रवक्ता कानाराम साईं ने बताया कि जिला कलेक्टर को भेजे ज्ञापन में किसानों ने बताया कि पूर्व में बिछाई गई पाइप लाइन से रिसकर घातक रासायनिक प्रदूषित पानी किसानों के खेतों में जा रहा है। खेतो में रासायनिक प्रदूषित पानी जाने से खेत बंजर हो रहे है। पिछले वर्ष से लगातार किसान उपखण्ड प्रसाशन से उनके खेतो में सीईटीपी की अवैध पाइप लाइन को हटवाने की मांग कर रहे है पर जिला प्रसाशन ओर उपखण्ड प्रसाशन कोई ध्यान नही दे रहा है। साथ ही प्रदूषण निवारन एवम पर्यावरण संरक्षण समिति ने सावर्जनिक निर्माण विभाग को भी उनकी सड़को को बिना अनुमति के सीईटीपी द्वारा काटने व सड़को की हद में पाइप लाइन डालने की जानकारी दी पर अभी तक सावर्जनिक निर्माण विभाग भी कोई कार्यवाही नही कर रहा है।
सब कुछ अवैध-
सीईटीपी बालोतरा द्वारा एनजीटी के आदेश की पालना में केवल कागजी कार्यवाही कर पिंड छुड़ाना चाहता है। सीईटीपी पदाधिकारियो की यह नादानी बालोतरा के टेक्सटाइल उद्योग पर गाज गिरा सकती है। सीईटीपी ट्रस्ट एनजीटी के आदेश की पालना हकीकत में करना ही नही चाहता है। एनजीटी ने स्पष्ठ कहा है कि एचआरटीस प्लांट में केवल पौधरोपण हो ओर नदी आदि से दूर हो पर सीईटीपी ने एक कच्चे तालाब में घातक रासायनिक प्रदूषित पानी भर के एनजीटी में उसे एचरटीएस प्लांट का रूप दिखाने की कोशिश कर आंखों में धूल झोंकने की गलती कर दी है। कच्चा एचआरटीस भी जोजरी नदी के किनारे बनाया जा रहा है जिस पर भी एनजीटी आपत्ति जताई है। दूसरा कच्चे प्लांट से जोजरी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी जा रहा है जिस पर एनजीटी ने रोक लगा रखी है। तीसरा सीईटीपी प्लांट बालोतरा से खेड़ में बनाये नए तालाब में प्रदूषित पानी भेजने के लिए सावर्जनिक निर्माण विभाग की अनुमति के बिना सड़के खोड़ दी।इसके लिए सावर्जनिक निर्माण विभाग ने कानूनी कार्यवाही करने बाबत नोटिस सीईटीपी को भेजे है। चौथा किसानों के खेत मे से उनकी सहमति के बिना अवैध रूप से पाइप लाइन डाल दी जिसके लिए किसान कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे है। सीईटीपी की ऐसी कार्यवाहियों को देखकर ही शायद प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने ट्रस्ट अध्यक्ष से उनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में जानकारी ली। सीईटीपी ट्रस्ट ने प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुमति के बिना चली 106 इकाइयो को प्लांट से जोड़कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।
बिठुजा सीईटीपी से छोड़ा जा रहा लूनी नदी मे प्रदूषित पानी-
बिठुजा में राज्य सरकार ने रीको औद्योगिक क्षेत्र नही घोषित कर रखा है। यहां खातेदारी भूमि में ही अधिकांश टेक्सटाइल इकाइयो का संचालन हो रहा है। सीईटीपी की पाइप लाइनों की साफ सफाई की आड़ में प्रदूषित पानी खेतो व लूनी नदी में जा रहा है। बिठुजा सीईटीपी प्लांट से ही लूनी नदी में ठेकेदार की मिली भगति से एक कच्चा तालाब लूनी नदी की भूमि बनाकर प्रदूषित पानी लूनी नदी में डाला जा रहा है जो एनजीटी के आदेश की अवहेलना है।
Thursday, September 20, 2018
पत्रकार राजेश भाटी ने दी मानवता की मिसाल
समदडी के पत्रकार राजेश भाटी सड़क पर घायल पड़े एक युवक को अस्पताल पहुचा कर मानवता का परिचय दिया । समदड़ी क्षेत्र के जेठन्तरी निवासी राजेश भाटी लंबे समय से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े हुए और गरीबो की मदद के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे है। राजेश भाटी राह से गुजर रहे थे तभी उन्हें बाइक सवार युवक पड़ा हुआ नजर आया और उसके सिर सहित हाथों पर गंभीर चोटें लगी हुई थी , उन्होंने देरी नहीं करते हुए तुरंत समदडी की 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को समदडी के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र लेकर आई वहीं राजेश भाटी ने तुरंत डॉक्टरों को इलाज के लिए पहुंचने पहुंचने से पहले ही फोन कर दिया था डॉक्टर की टीम ने देरी नहीं करते हुए गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया । राजेश भाटी ने यहां से भी मानवता का परिचय देते हुए घायल महेंद्र सेन के परिजन समय पर नहीं पहुचने पर परिजनों की जिम्मेदारी लेते हुए राजेश भाटी ने कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए समदडी से जोधपुर घायल को एंबुलेंस की सहायता से लेकर गया और वहां मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार चालू करवा दिया ।अभी घायल की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
समंदर हिलोरा, प्राचीन रवायत की पालना कर दिया समरसता का संदेश
भाई-बहनों ने समंदर हिलोर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
-भाइयों ने बहनों को पानी पिला भेंट-पूजा अर्पित की।
आरटीपी@ब्यूरो सदाशिव सलुंदिया
बालोतरा।
निकटवर्ती जेठन्तरी गांव में देव झूलनी एकादशी के अवसर पर भाई-बहनों ने समंदर हिलोरने की परम्परा का निर्वहन किया। भाइयों ने बहनों को पानी पिलाकर भेंट-पूजा अर्पित की।
गुरुवार को जेठन्तरी में गांव के तालाब पर चौधरी समाज की ओर से सामाजिक समरसता के तहत् श्री सुभद्रा माताजी एवं मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा के गादीपति एवं खारवा महंत भुवनेश्वरपुरी महाराज के सानिध्य में समंदर हिलोरने का सामुहिक कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान नववस्त्राभूषणों से सजे-धजे महिला-पुरूष ढोल की ढमक, थाली की टंकार व डीजे की सुमधुर स्वरलहरियों पर नाचते-गाते तालाब पहुंचे। सिर पर श्रंगारित मटका लेकर तालाब पर पहुंची नवविवाहित महिलाएं व उनके भाइयों ने पानी में मटके को हिलाया तथा एक-दूसरे को अपने हाथो से पानी पिला आशीर्वाद स्वरूप स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की तथा भाइयों ने बहनों को भेंट-पूजा अर्पित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यहां भाइयों ने बहिन को चुनरी ओढ़ाकर अपने हाथ से तालाब का पानी पिलाया।
इससे पूर्व महिलाओं ने विभिन्न परिधानों से सज-धज कर तालाब के चारों ओर परिक्रमा लगाते हुए परम्परागत लोक गीत गाये। उन्होंने ओ म्हारा सासूजी समंदरियों हिलोरा खाए..., जेठ-आषाढ़ वरिया-वरिया..., वीरा दल बादल उजले..., आदि गीत गा कर पुरानी परंपरा निभाई तथा व्रत रखा। इसके बाद अपने घर से सांकलियों से भरा मटका लेकर तालाब पर पहुंची। बुजुर्गों की ओर से तालाब पर प्रेम सभा का आयोजन किया गया। प्रसादी के रूप में गुड़, आटे व घी से बनी सकली और मातर कार्यक्रम में मौजूद लोगों मे वितरित की। इस अवसर पूराराम भोजोणी, पारसराम, घेवरराम, गोविन्दराम पारलू, फुसाराम कूकल, मनीष, वालाराम चौधरी मांगला, राजूराम, मांगीलाल रातडा़, रूपाराम चौधरी, मूलाराम धुणियां, सकाराम, राणाराम, भंवरलाल, मोहनराम सहित बडी़ संख्या में में लोग मौजूद थे।
ऐसी मान्यता है कि पुराने जमाने में लोगों के पास धन की कमी होने के साथ ही संसाधनों का भी अभाव था। ऐसे में बरसाती पानी सहजने के लिए स्त्रोत बनाने थे।जानकार लोगों ने गुरुवर की आज्ञा से यह प्रथा चलाई कि एक साल में 3 सौ 65 दिन होते है और हर एक महिला एक महिने में 3 सौ 65 तगारी मिट्टी खोदेगी तथा नाडी-तालाब का निर्माण करेगी। इस प्रकार हर गांव में हजारों महिलाओं ने असंख्य बरसाती पानी सहजने के लिए स्त्रोंतों को बनाकर खडा़ कर दिया जो आज हमारे समौमुख है। महिलाओं की ओर से किये गये श्रमदान के एवज में भाई अपनी बहनों को आज भी भेंट पूजा अर्पित कर उसके सुखमय जीवन की कामना करता है।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...