Followers

Tuesday, July 3, 2018

दूध मानसिक विकास का आधार-महंत भुवेनश्वर पूरी खारवा

दूध से शारीरिक व मानसिक विकास संभव - महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज

- खारवा में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारंभ।

बालोतरा। ग्राम पंचायत काकराला के राजकीय शिक्षाकर्मी प्राथमिक विधालय पुरोहितों की ढाणी खारवा में श्री निम्बेश्वर हाथीबंध महादेव मठ जेठन्तरी-खारवा के मठाधीश महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज के सानिध्य में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा दूध योजना का विधिवत शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज ने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थवर्धन को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा दूध योजना चालू की है। महंत श्रीने कहा कि दूध में केल्शियम की प्रचूर मात्रा होती है, जिससे छात्रों की हड्डियां मजबूत होगी। साथ ही बालक-बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होगा। महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज ने बच्चों को नियमित स्कूल आकर राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने सीख दी। महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज ने स्कूल में बिजली व्यवस्था की कमी को देखते हुए मठ की तरफ से लाईट की फिटिंग व 5-6 पंखे भेंट करने की घोषणा की। समारोह में सवाईसिंह भायल, लिखमसिंह पुरोहित, छोगाराम सुथार, ऊमसिंह पुरोहित, राजूगिरी गोस्वामी, महेंद्रसिंह पुरोहित, रमेशकुमार, जबराराम, पूर्व सरपंच कालूराम भील, वालाराम व सुगाराम भील बतौर अतिथि मौजूद थे। संस्था प्रधान श्रीमती संतोष व अध्यापक ने अतिथिगणों को शिक्षणकार्य विधालय के विकास के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व विधालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया।

शिकांगों के दूतावास में आचार्य लोकेश का स्वागत

आचार्य लोकेश का शिकागो के भारतीय दूतावास में भव्य स्वागत

‘हिंसा मुक्त विश्व - आध्यात्मिक प्रवचन’ का शिकागो के भारतीय दूतावास में आयोजन

हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं, संवाद शांति का उचित मार्ग – आचार्य लोकेश

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक मूलतः पचपदरा की धन्य धरा पर जन्मे जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि का शिकागो के भारतीय दूतावास में भारत की राजदूत नीता भूषण ने भव्य स्वागत किया | इस अवसर पर ‘हिंसा मुक्त विश्व - अध्यात्मिक प्रवचन’ का आयोजन किया गया |

राजदूत नीता भूषण ने आचार्य लोकेश मुनि का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने कई बार आचार्य लोकेश के अहिंसा, सद्भावना और शांति पर वक्तव्य सुने है | आचार्य लोकेश ने अध्यात्म को विश्व में अहिंसा, शांति ओ सद्भावना की स्थापना का माध्यम बनाया है, यह बेहद प्रशंसनीय है | अमेरिका और भारत एक साथ ‘हिंसा मुक्त विश्व’ की कल्पना को पूरा करे इसी उद्देश्य से शिकागो में भारतीय दूतावास में इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया है | हम सभी शांति चाहते है, उसके लिए हमें प्रयास करने होंगे| शांति के लिए अहिंसा को अपनाना आवश्यक है |

आचार्य लोकेश ने सभा को  संबोधित करते हुए कहा कि विश्व जिस विनाश की ज्वालामुखी पर खड़ा है उससे केवल अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही बचाया जा सकता है | आतंक के सायें में जी रहे लोग न सत्य, न प्रेम और न अहिंसा से सरोकार रखते है, यही वर्तमान की कमजोरी है , यही हमारी विवशता है | आज के मानव के दुखों को दूर करने के लिए अहिंसा व सद्भाव का मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है | अपेक्षा है अहिंसा के प्रायोगिक प्रशिक्षण की | अहिंसा ही वह मार्ग है जिस पर चलकर स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है | हिंसा से किसी समस्या का समाधान संभव नहीं होता है | हिंसा प्रतिहिंसा को जन्म देती है | संवाद के द्वारा, वार्ता के द्वारा, अहिंसात्मक शैली से हर समस्या को सुलझाया जा सकता है |
    शिकागो जैन सोसायटी रजत जयन्ती समारोह  के मुख्य प्रायोजक प्रबोध वैद्य ने आचार्य लोकेश के विश्वव्यापी मानवतावादी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आचार्य लोकेश के ने धर्म को समाज सेवा से जोड़कर उससे विश्व शांति और सद्भावना का मार्ग दुनिया को दिखाया है इससे विश्व जनमानस लाभान्वित हो रहा है | मोटिवेशनल स्पीकर राहुल कपूर व प्रसिद्ध संगायक विक्की पारेख ने अहिंसा विश्व भारती के नव प्रकाशित परिचय फ़ोल्डर व मीनल शाह ने स्व लिखित ग्रन्थ राजदूत नीता भूषण को भेंट किया।।शिकागो जैन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री किशोर भाई शाह, श्री महेन्द्र भाई कुसुम बेन शाह, अशोक शाह ने राजदूत नीता भूषण का शिकागो दूतावास की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

Monday, July 2, 2018

श्री महादेव अनाथ गौ सेवा समिति जुटी बेसहारा गौ वंश के संरक्षण में

बालोतरा
श्री महादेव अनाथ गौ सेवा समिति बालोतरा के तत्वावधान में क्षेत्र में अनाथ , बेसहारा गौ वंश के लिए दानदाताओ के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर चारा डलवाया गया और पानी की होदी में गायों के पीने के लिए पानी भरवाया गया। समिति के अध्यक्ष व फतेह गढ़ साहब डेरे के गद्दी नसीन संत सेवा गिरी ने बताया कि बालोतरा शहर सहित आस पास के गावो में बड़ी तादाद में बेसहारा गौ वंश भटक रहा है। गर्मी के चलते भूख व प्यास से गौ वंश दम तोड़ रहा है। ऐसे में समिति की ओर से दानदाता अशोक ढ़ेलडिया जसोल, रतन माली खरोडिया, हरिराम माली सिवाना, गणपत माली बालोतरा आदि दानदाताओ की मदद से द्वितीय रेल फाटक, खेड़ रोड, औद्योगिक क्षेत्र में बेसहारा भटक रहे गौ वंश के लिए  हरा चारा डलवाया गया। सेवा गिरी ने बताया कि  कृष्ण की प्रिय गौ वंश बेसहारा है पर आवारा नही है। इसके लिए गौ वंश के सरंक्षण की सख्त जरूरत है। समिति द्वारा आगे भी लगातार बेसहारा गौ वंश के लिए चारे पानी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आमजन से गौ वंश के संरक्षण की अपील की है।

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7062328206373381",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script

Sunday, July 1, 2018

पचपदरा पुलिस की बजरी खनन पर बड़ी कार्यवाही,

बालोतरा
पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले  लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पचपदरा थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में मय जाब्ता पुलिस ने शनिवार रात्रि में अवैध रूप से लूनी नदी में खनन करते हुए सराणा गाव  में लूनी नदी से 3 डम्पर ,मेकरणा से 4डम्पर व एक जेसीबी ओर बागुंडी से एक डम्पर व एक रोडर ट्रेक्टर को जब्त किया है । कार्यवाही के दौरान सारे डम्पर बजरी से ओवरलोड भरे हुए है । पुलिस ने खनन विभाग को जानकारी दी जिस पर खनन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुचे ओर जुर्माने  की कार्यवाही की।
बालोतरा में क्यो नही हो रही कार्यवाही-
बिठुजा, जसोल, सांकरणा सहित बालोतरा पुलिस थाना क्षेत्र में भी खुले आम लूनी नदी में बजरी का खनन किया जा रहा है। देर रात से लेकर अलसुबह तक बिठुजा में बालोतरा के खनन माफिया बजरी के ट्रैक्टर भर कर बजरी शहर में ला रहे है। पुलिस रात को नदी में जाती तो है पर सूचना पहले से कुछ पुलिस कर्मी खनन कर्ताओ को दे देते है। ऐसे में बालोतरा पुलिस के कुछ कार्मिको के खनन कर्ताओ से मिलिभगति की संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता है।
प्रसाशन भी मौन-
उपखंड प्रसाशन ने लूनी नदी में बजरी खनन रोकने को लेकर केवल बैठके कर औपचारिकतायें पूरी कर दी है। हालांकि पटवारी व अन्य राजस्व अधिकारियों को खनन रोकने के निर्देश दे रखे है पर कोई कार्यवाही नही कर रहे है। बिठुजा पटवारी को उपखंड अधिकारी ने प्रतिदिन लूनी नदी में निरीक्षण करने के निर्देश दे रखे है पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। 

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7062328206373381",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script

दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा की मांग, सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

*दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन*
बाड़मेर जिले के गिराब क्षेत्र के ऊनरोड गांव में नाबालिग दलित बच्ची के साथ बलात्कार कर पानी में डालकर हत्यारे दुष्कर्म के आरोपी व इंदौर के मंदसौर में नाबालिक बच्ची के साथ हुए बलात्कार के दुष्कर्मी आरोपी को फांसी दिलाने की मांग को लेकर सर्व समाज ने आज बालोतरा में उपखंड अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया राजस्थान मेघवाल समाज के महामंत्री हुक्माराम राठौड़ ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले की फास्ट ट्रैक से सुनवाई कर अपराधी को फांसी देकर शीघ्र दंडित कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए जिस बच्ची के साथ इस प्रकार का जघन्य अपराध हुआ है उस बच्ची के नाम से गांव में एक स्मारक विद्यालय नामकरण किया जाए महंत गादीपति रंजीत आश्रम के महंत अमृत महाराज ने कहा ऐसे अपराधियों को सरकार व कानून मिलकर सजा दिलाएं ताकि भविष्य में ऐसे जघन्य अपराध को रोका जा सके इस अवसर पर संत मुकनाराम माली, सुभाष जोशी, संतोषी जीनगर सरपंच पाटोदी, ममता दवे इंटक महिला जिलाध्यक्ष, सुमित्रा राजपुरोहित महासचिव एमबीआर कॉलेज बालोतरा, पुष्पा नाहर पार्षद नगरपरिषद बालोतरा, कल्पना यादव, सलीम पाटोदी, संतोष कुमार, श्याम डांगी, किरण कुमार घुसर, पंकज नाहर, मांगीलाल चंडक, श्याम सिंह चारण, खेत सिंह दुदवा, सुरेंद्र सिंह चारण, भैरू सिंह चौधरी, राजू सिंह, शंकर लाल गर्ग, राहुल जोड़, कल्पेश सोनी, राजू सेजु जसोल, गोविंद दांका, अमित शर्मा, ललित आदि सर्व समाज के लोग उपस्थित थे

Friday, June 29, 2018

स्कार्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत,तीन घायल

पेड से टकराई स्कार्पियो, एक की मौत, तीन घायल
लोहावट(जोधपुर)
जाटावास क्षेत्र के जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे पर करणीनगर में शुक्रवार शाम को जोधपुर से फलोदी की ओर  जा रही स्कार्पियो गाडी असंतुलित होकर पेड से टकराई गई। इससे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन जने घायल हो गए। जिसमें दो जनो का लोहावट में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। लोहावट पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल गोपिकिशनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शाम को करीब पांच-साढे बजे जोधपुर से फलोदी की ओर स्कार्पियो गाडी जा रही थी। इस दौरान जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे पर गोस्वामी पेट्रोल पंप के पास गाडी असंतुलित होकर पेड से टकराई गई। इस दौरान बारिश भी चल रही थी। हादसे की सूचना पर लोहावट पुलिस एवं 108  एम्बुलेंस भी मोके पर पहुंची। हादसे में दलपतसिंह भाटी 48 निवासी बालोतरा की मोके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुनिल विशनोई निवासी खेडी सालवां डागियावास, चन्द्रभान विशनोई निवासी खेतोलाई, देवीसिंह राजपूत निवासी भैसडा जैसलमेर घायल हो गए। बाद में तीनों घायलों को लोहावट स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था होने पर सुनिल विशनोई व चन्द्रभान विशनोई को जोधपुर रैफर किया गया।

Thursday, June 28, 2018

करंट की चपेट में आने से दो मासूम छात्रों की मौत

बाड़मेर

करंट से दो मासूम स्कूल बच्चों की मौत हो गई। जिले के दुदाबेरी  क्षेत्र के सोखरू गाँव की घटना है। दोनों मासूम स्कूल से घर लौट रहे थे कि रास्ते मे बिजली के खंभे की चपेट में आग गए।
करंट की चपेट में आने से  दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Tuesday, June 26, 2018

दलित शोषण मुक्ति मंच ने की उनरोड के आरोपी को फाँसी देने की मांग

बालोतरा
दलित शोषण मुक्ति मंच ने आज उनरोड प्रकरण के आरोपी को फाँसी को सजा देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के मार्फत केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में बताया गया कि उनरोड में आरोपी ने जघन्य अपराध किया है और आगे ऐसे अपराध नही हो इसके लिए आरोपी को फाँसी की सजा मिलना जरूरी है।

Monday, June 25, 2018

रजनी व प्रमिला का सम्मान

बालोतरा
पुरुस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर द्वारा नर्मदा देवी सिंघल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालोतरा व राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय बोरावास तिलवाड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फोरम के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने बताया कि छात्रा रजनी जीनगर के राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय(डाइट) जोधपुर में एसटीसी में चयन होने पर फोरम की ओर से रजनी का शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहिनकर बहुमान किया गया। समारोह में पूर्व पार्षद गोविंद जीनगर ने रजनी को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। राजकीय संस्कृत प्रवेशिका विद्यालय बोरावास की छात्रा प्रमिला  चौधरी के विद्यालय में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर अवल्ल रहने और विद्यालय की गतिविधियों में आगे रहने पर जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने शॉल ओढ़ाकर व संस्था प्रधान जितेंद्र सिंह महेचा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदूषण निवारण एवम पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से प्रवक्ता कानाराम साईं ने संस्कृत विद्यालय में कक्षा 1 से 10 तक प्रथम व द्वितीया आने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

कनिष्ठ अभियंता की लापरवाही ने ली लाइनमैन की जान

कनिष्ठ अभियंता की लापरवाही से करंट से लाईनमैन की मौत

कनिष्ठ अभियंता ने बिना शट डाउन लिए ही कर्मचारी को लाईन पर चढ़ाया, जेईएन निलंबित

कर्मचारी संघ एवं समाज के लोगो ने पूरे दिन जताया विरोध, नहीं उठाया शव, निलंबन के बाद बनी सहमति

बाड़मेर।

सोमवार को जोधपुर डिस्कॉम के एक लाईनमेन की कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई। इस मामले में प्रारंभिक जांच में कनिष्ठ अभियंता द्वारा शट डाउन लिए होने की बात कहते हुए लाईन पर चढ़कर कार्य करने के निर्देश दिए जबकि लाईन को काटा ही

नहीं गया। इस मामले में कनिष्ठ अभियंता की लापरवाही पर निलंबित करने के साथ ही उसके विरूद्ध परिजनों द्वारा नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक सहायक अभियंता शहर द्वितीय बाड़मेर के अधिन श्रवण कुमार पुत्र बींजाराम मेघवाल निवासी ढुढा लाईनमैन के रूप में कार्यरत था। 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन से जुड़ी एयरफोर्स स्टेशन उत्तरलाई की विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर सोमवार को सुबह श्रवण कुमार सहित चार-पांच तकनीकी कर्मचारियों की टीम जसदेर तालाब से थोड़ा आगे कार्य करने के लिए मौके पर पहुंची।

कार्य करने से पूर्व कनिष्ठ अभियंता से लाईन को बंद करने हेतु कहा गया जिस पर कनिष्ठ अभियंता नवलकिशोर मीणा ने उन्हे यह कहते हुए कार्य करने का कहा कि उसने लाईन का शट डाउन ले लिया है। इस पर श्रवण कुमार जब कार्य करने के लिए 33 केवी लाईन के पोल पर चढ़ा तो करंट के कारण श्रवणकुमार उसकी चपेट में आ गया। अचानक धमाके के साथ हुए इस हादसे के बाद लाईनमैन नीचे गिर गया जिसे पास खड़े तकनीकी कर्मचारी तत्काल राजकीय अस्पताल ले कर आए। जहां पर करीब एक घंटे तक उपचार के बाद श्रवण कुमार की मृत्यु हो गई।

इस मामले में कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल से रमेश पंवार,नरेन्द्रसिंह, खीमकरण खींची, आईदानसिंह, राजेन्द्र बाना एवं दलित समाज की ओर से उदाराम मेघवाल, लक्ष्मण वडेरा, अधिवक्ता गणेश मुलू सहित बड़ी संख्या में मेघवाल समाज के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष कनिष्ठ अभियंता पर विद्युत आपूर्ति बंद नहीं कर लापरवाही बरतने पर उसके विरूद्ध कार्यवाही की मांग की एवं शव नहीं उठाने एवं पोस्टमार्टम नहीं करने पर अड़ गए। इस पर अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए सहायक अभियंता संदीप तातेड़ को निर्देश दिए। उनके द्वारा दी गई प्राथमिक रिपोर्ट में विद्युत आपूर्ति चालू पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने दोषी कनिष्ठ अभियंता नवलकिशोर मीणा को निलंबित कर मुख्यालय बालोतरा किया गया है। इसके बाद कर्मचारी एवं परिजन माने और शव का पोस्टमार्टम किया गया।

प्रसारण और वितरण निगम की गंभीर लापरवाही:

जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना की जांच में सामने आया कि 132 केवी जीएसएस की लॉगबुक में 10.50 मिनट पर शट डाउन लिए जाने की एन्ट्री की हुई है, जबकि विद्युत आपूर्ति इनके द्वारा बंद ही नहीं की गई। इसके बाद जब कर्मचारी के 10.57 मिनट पर

कार्य करते समय करंट लगने से दुर्घटना हुई तो विद्युत आपूर्ति बंद हुई लेकिन 132 केवी जीएसएस के कर्मचारियों ने इस सामान्य ट्रिपंग मानते हुए सप्लाईन पुन: 11.08 मिनट पर चालू कर दी लेकिन फॉल्ट होने से सप्लाई पुन: बंद हो गई। जानकारों का कहना है कि

कनिष्ठ अभियंता नवलकिशोर मीणा के दूरभाष पर कहने पर वहां कार्यरत कनिष्ठ अभियंता एवं लाईनमैन द्वारा रिकॉर्ड में शट डाउन की एंट्री कर दी लेकिन सप्लाई बंद करना भूल गए। इसके बाद जब विद्युत दुर्घटना होने की जानकारी मिलने के बाद कहीं जाकर 132 केवी जीएसएस के कर्मचारियों ने सप्लाई को काटा। इससे वितरण के कनिष्ठ अभियंता नवलकिशोर मीणा के अलावा 132 केवी जीएसएस के कनिष्ठ अभियंता एवं लाईनमेन की गंभीर लापरवाही सामने आई।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति शुरू होने के आरोप लगाते हुए फीडर की एमआरआई कराने की मांग की गई लेकिन अधिकारियों ने पहले लाईन बंद होने की बात कहते हुए एमआरआई की जरूरत नहीं समझी। लेकिन बाद में कर्मचारियों एवं समाज के लोगो के दबाव में तत्काल एमएण्डपी सहायक अभियंता बाड़मेर संदीप तातेड़ से मामले की जांच के लिए 33 केवी एयरफोर्स फीडर की एमआरआई कराई गई जिसकी रिपोर्ट में विद्युत आपूर्ति 11 बजे के बाद बंद होना पाया गया। इस रिपोर्ट के आधार पर कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...