बालोतरा
श्री महादेव अनाथ गौ सेवा समिति बालोतरा के तत्वावधान में क्षेत्र में अनाथ , बेसहारा गौ वंश के लिए दानदाताओ के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर चारा डलवाया गया और पानी की होदी में गायों के पीने के लिए पानी भरवाया गया। समिति के अध्यक्ष व फतेह गढ़ साहब डेरे के गद्दी नसीन संत सेवा गिरी ने बताया कि बालोतरा शहर सहित आस पास के गावो में बड़ी तादाद में बेसहारा गौ वंश भटक रहा है। गर्मी के चलते भूख व प्यास से गौ वंश दम तोड़ रहा है। ऐसे में समिति की ओर से दानदाता अशोक ढ़ेलडिया जसोल, रतन माली खरोडिया, हरिराम माली सिवाना, गणपत माली बालोतरा आदि दानदाताओ की मदद से द्वितीय रेल फाटक, खेड़ रोड, औद्योगिक क्षेत्र में बेसहारा भटक रहे गौ वंश के लिए हरा चारा डलवाया गया। सेवा गिरी ने बताया कि कृष्ण की प्रिय गौ वंश बेसहारा है पर आवारा नही है। इसके लिए गौ वंश के सरंक्षण की सख्त जरूरत है। समिति द्वारा आगे भी लगातार बेसहारा गौ वंश के लिए चारे पानी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आमजन से गौ वंश के संरक्षण की अपील की है।
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({ google_ad_client: "ca-pub-7062328206373381", enable_page_level_ads: true }); </script
No comments:
Post a Comment