Followers

Friday, July 27, 2018

सुनील दवे इंडियन फाउंडेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के सिवाना उपखण्ड अध्यक्ष मनोनीत

समदड़ी  28
राष्ट्रीय संस्थान इंडियन फाउंडेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की ओर से सिवाना उपखण्ड के अध्यक्ष पद पर जी मीडिया के रिपोर्टर सुनील दवे को मनोनीत किया गया है। सुनील दवे के मनोयन के बाद  उन्होंने समदडी सिवाना उपखंड के कार्यकारिणी की घोषणा की। राजस्थान इंडियन फाउंडेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष प्रवीण बोथरा के निर्देशानुसार सिवाना उपखंड अध्यक्ष सुनील दवे ने   कार्यकारिणी का गठन करते हुए उपाध्यक्ष रामलाल चौधरी  एवं मनीष दवे,महासचिव मदन राणा, कोषाध्यक्ष गौतम प्रजापत,सदस्य राजेश भाटी, मेलाराम,कमल वैष्णव सहित उपखंड के विभिन्न पत्रकारों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाते हुए कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर  अध्यक्ष सुनील दवे ने कहा  कि  पत्रकारों के हितों की रक्षा के किये संस्थान की ओर चलाये जा रहे कार्यो को गति प्रदान करते हुए स्थानीय मुद्दों पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भूखंड आवंटन हेतु प्रयास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...