राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए सक्रिय
रैली मे आने के पीले चावल बाटने के लिए कर रहे सघन जन संपर्क
बालोतरा
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी रिफायनरी के प्रस्तावित शिलान्यास समारोह को सफल बनाने के लिए काफी सक्रिय हो गए है। रैली मे आम जन की भागीदारी को बढ़ाने के लिए वे क्षेत्र मे सघन जन संपर्क कर पीले चावल दे रहे है।
छात्रनेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजस्व मंत्री अमरराम चौधरी व कल्याणपुर प्रधान हरीसिंह उमरलाई ने आज ग्राम पंचायत थोब, तिरसिंगड़ी सोढा,नागाणा,नेवाई,थम्बली, बगनावास,मडली,गोपडी,बलाऊ,कल्याणपुर में पिले चावल बाटकर लोगो को मोदी की सभा मे आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उमेदसिंह अराबा गोविंद सिंह कालूड़ी,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा खेताराम प्रजापत मुल्तानसिंह डोली,दोलाराम, कुआ,हितेश पटेल,पप्पू विश्नोई, दुर्ग सिंह राजपुरोहित,सरवड़ी सरपंच प्रकाश सैन,गोविंद सिंह डंडाली, बुधाराम बिश्नोई, खेताराम लेगा,सहित कई लोग मौजूद थे।
Followers
Wednesday, January 10, 2018
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने प्रधान मंत्री की रैली मे आने के पीले चावल दिए
Tuesday, January 9, 2018
बालोतरा को रिफायनरी शिलान्यास समारोह मे जिले की सौगात देने की मांग
बालोतरा को जिला बनाए
बालोतरा
भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चे के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीराराम तीरगर ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे को पत्र भेजकर रिफायनरी के शिलान्यास समारोह के दौरान बालोतरा को जिला बनाने की सौगात सहित अन्य सुविधाओ मे इजाफा करने की मांग की है। तीरगर ने पत्र मे बताया कि बालोतरा को जिला बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। अतः जनता को उम्मीद है कि बालोतरा को शीघ्र जिला बनाया जायेगा इसलिए शिलान्यास समारोह मे जिले की घोषणा की सौगात दी जाये। साथ ही बालोतरा की यातायात व्यवस्था मे सुधार के लिए ओवर ब्रिज की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। वही बालोतरा के नाहटा अस्पताल मे आधुनिक सुविधाओ के लिए ट्रोमा सेंटर व आईसीयू की जरूरत है इसलिए सरकार को नाहटा अस्पताल मे ये सुविधाये जल्द उपलब्ध करवाने की जरूरत है। तीरगर ने क्षेत्र के घटते जलस्तर पर चिंता जताते हुए उपखंड मे नहर लाने की भी मांग की है। साथ ही क्षेत्र की सड़को के हालात सुधरवाने व लूणी नदी पर एक ओर ब्रिज बनाने की भी मांग की गयी है।
रिफायनरी शिलान्यास पर कांग्रेस कर रही राजनीति
*कांग्रेस डालना चाहती है रोड़ा, स्थानीय नेता जनता को कर रहे भृमित
बालोतरा।
जहां एक ओर चार साल बाद रिफाइनरी के पुन: शिलान्यास की तिथी तय होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में उम्मीद की नई किरण जगी है, लेकिन कांग्रेस के स्थानीय नेता चार साल के विलंब की बात को मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं। कांग्रेस राजनीति से ऊपर उठकर सोचे तो रिफाइनरी से क्षेत्र का विकास होना है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि शिलान्यास चार साल पहले हो चुका था, भाजपा इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचती तो अब तक उद्घाटन हो जाता। मगर सोचने कि बात यह है कि कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव से पहले ही रिफाइनरी का शिलान्यास करवाया था और मतदाताओ को बरगलाकर सत्ता में आने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने कांग्रेस की इस कारस्तानी को धत्ता बताते हुए भाजपा को सत्ता में लाया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस प्रोजेक्ट पर समीक्षा की और घाटे के सौदे से सरकार के करोड़ों रुपए बचाते हुए फिर एमओयू किया। अब मोदी द्वारा पुन: शिलान्यास का कार्यक्रम तय हो चुका है, मगर स्थानीय नेता रोड़ा डालते हुए जनता को भ्रमित कर रहे हैं। लोगों का सवाल यह है कि अगर कांग्रेस को राजनीति करनी थी तो वो चार साल कहां गए थे।
अब जनता को भ्रमित करने के लिए बांटे झूठे पेम्पलेट
अब एक बार फिर से जनता में साहूकार बनने के लिए कांग्रेस के चंद नेता लोगों को गुमराह करने के लिए रिफायनरी को लेकर झूठे पेम्पलेट छपवाकर बांट रहे हैं।*
रिफायनरी के फायदों के प्रचार प्रसार के लिए मुख्य मंत्री ने रवाना किये जागरूकता रथ
मुख्यमंत्री ने किए जागरूकता रथ रवाना
-राजस्थान का भविष्य संवारेगी रिफाइनरी
जयपुर
। बाड़मेर के पचपदरा में लगने वाली रिफाइनरी राजस्थान में सबसे बड़ा निवेश है, जो प्रदेश का भविष्य संवारने जा रही है। करीब 43 हजार करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को पचपदरा में करेंगे। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रदेश के हित में लगने वाली इस रिफाइनरी के फायदे जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से झंड़ी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किए। इस प्रकार के 30 रथ अगले 15 दिनों तक प्रदेश के 29 जिलों की गांव-ढाणियों में जाकर फिल्मों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बाड़मेर रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना और इससे होने वाले फायदों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने एचपीसीएल के साथ पूर्व में हुए एमओयू की समीक्षा करते हुए राजस्थान और प्रदेश के लोगों के हित में पुनः एमओयू किया था। इस नये एमओयू से प्रदेश पर पड़ने वाले आर्थिक भार में उल्लेखनीय कमी आई है। इस अवसर पर विधायक अशोक परनामी, प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोरा एवं एचपीसीएल के अधिकारीगण उपस्थित थे।
सरकार के खिलाफ उतरे गौ भक्त
राज्य सरकार गायों को मिलने वाली सहायता में डाल रही है अड़ंगेः गौ भक्त
- विशाल गौ भक्त सम्मेलन आयोजित।
- जरूरत पडी़ तो 16 जनवरी को पचपदरा में होने जा रही सभा का बहिष्कार भी करेंगें गौ भक्त।
- राज्य सरकार के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।
बाड़मेर।
राजस्थान गौ सेवा समिति इकाई बाड़मेर की ओर से स्थानीय महावीर पार्क में विशाल गौ भक्त सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर संत-महात्माओं व गौ भक्तों ने प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर गायों के लिये दी जाने वाली सहायता नीतियों का महज ढिंढोरा पिटने तथा जो सहायता वर्तमान में मिल रही उसमें नाना प्रकार के अड़ंगे डालने को लेकर जबरदस्त घेरते हुये 2013 में वसुंधरा सरकार का 15 सूत्री घोषणा पत्र लागू करने के लिये रेली निकाल कर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गोयों को पर्याप्त सहयोग राशि नही मिलने को लेकर राज्य सरकार को कोसा। इसके अलावा प्रदेश को मुख्यमंत्री महोदया द्वारा 2013 को भाजपा की ओर से किये गये 15 सूत्री घोषणा पत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 जनवरी को पचपदरा में आयोजित होने वाली सभा से पहले लागू नही करती है तो समस्त गौ भक्त प्रधानमंत्री की सभा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस दौरान राजस्थान गौ सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रघुनाथभारती जी महाराज, परेऊ मठ के मठाधीश महंत ओंकारभारती महाराज, समदडी़ के नरसींगदास महाराज, बाड़मेर के चेतनानन्द सरस्वती जी महाराज, श्री सुभद्रा माताजी एवं श्री मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा लालाणा के गादीपति श्री भूराराम जी महाराज, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, अयोध्याप्रसाद गोयल, नारायणसिंह सोनगरा, हड़मानाराम काग, राजुगिरि गोस्वामी, गौ रक्षा कमाण्डो फोर्स पारलू के अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, मगाराम टेडा, कानाराम सांई, जोगसिंह राजपुरोहित सिलोर, छोगाराम चौधरी करमावास, बालोतरा के गौतम माली, अमराराम सुंदेशा सहित बाड़मेर जिले की विभिन्न गांवों से संत-महात्मा, गौशालाओं के संरक्षक व सैकड़ों गौ भक्त पहुंचे।
मोदीजी की सभा मे जरूर आये-राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी
मोदीजी की सभा मे जरूर आये-अमराराम चौधरी राजस्व मंत्री
जसोल
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने आज जसोल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पीले चावल बांटकर कार्यकर्ताओं को मोदी की सभा में आने का निमंत्रण दिया।
बैठक में उपस्थित भाजपा जिला मंत्री भवानी सिंह टापरा पूर्व सभापति महेश बी चौहान पारष मल भंडारी ग्रमीण अध्यक्ष शांतिलाल सुथार जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल राजपुरोहित भाजपा युवा मोर्चा बालोतरा नगर अध्यक्ष नरपत माली नगर महामंत्री बुधाराम बिशनोई पचानाराम चौधरी निर्मल कुमार प्रजापत डूंगर जी गहलोत डूंगरसिंह सालेचा मोहनसिंह सोलंकी भरत मेहता डायाराम प्रजापत मोहन मेघवाल समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।
Monday, January 8, 2018
शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह शुक्रवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर
शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह शुक्रवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर
बालोतरा
पूर्व सांसद एंव शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह शुक्रवार को अपनी विधानसभा क्षैत्र के विभिन्न ग्रांम पंचायतों का दौरा कर जन सुनवाई करेगें उसके साथ जिले की समस्त विधानसभाओ के गांवो का दौरा कर आम जन एंव कार्यकार्ताओ से रूबरू होगें ।
विधायक मानवेन्द्र सिंह के निजी सचिव रामसिंह ने बताया कि शिव विधायक 11 जनवरी से बाड़मेर जिले के समस्त विधानसभाओं को दौरा कर ग्रामीणो से रूबरू होगें ।
शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह अपने कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे देरासर, 11 बजे हाथमा,12 बजे सियाणी 1बजे इन्इ्रोई 2बजे रेडाणा 3 बजे सुवाड़ा 4बजे बबुगुलेरिया 5 बजे रामसर एंव 6 बजे तामलियार गांवों को दौरा कर ग्रामीणो से रूबरू होगे ।इसी प्रकार विधायक 13 जनवरी को 10बजे मौखाब, 11 बजे काश्मीर,12 राजबेरा,1 बजे उण्डू,2 बजे कानासर,3बजे आंरग,4 बजे चोचरा, 5 बजे भीयंाड़ गांवों का दौरा कर जन समस्या एंव विकास के कार्यो का लोकापर्ण करेगें । इसी प्रकार विधायक 14 जनवरी को प्रात 10 बजे नीम्बला मुख्यालय पर 11 बजे शिव,12 बजे कुम्भावत छात्रावास गूंगा में पौधारोपण करगें उसके पश्चात आर्दश विधा मन्दिर मे कक्षा कक्ष का लोकापर्ण करेगें इसी दिन 1 बजे राजड़ाल राउामावि लोकापर्ण 2 बजे हड़वा,3 बजे झाफलीकला, 4 बजे स्वामी का गांव एवं 5 बजे हाथीसिंह का गांव में जन सुनवाई करेगें । इसी प्रकार विधायक मानवेन्द्र सिंह 15 जनवरी को प्रात 10 बजे बालेवा,11बजे खारची,12 बजे हरसाणी,1बजे चेतरोड़ी, 2बजे गिराब,3बजे आसाड़ी,4 बजे बन्धड़ा,5बजे द्राभा खबडाला, 6बजे रतरेड़ीकला, 7बजे रावतसर गावो को दौरा कर ग्रामीणो से रूबरू होकर उनकी जन समस्या सुनेगें । इसी प्रकार विधायक मानवेन्द्र सिंह 16 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की रेैली में पचपदरा में भाग लेगें। विधायक 17 जनवरी को प्रातः 10 बजे फोगेरा,11 बजे तिबनियार, 12 बजे ताणुमानजी,1बजे झणकली, 2बजे मुगेरिया,3बजे बालासर,4बजे जूनेजो की बस्ती, 5बजे कोटड़ा एवं 6 बजे आकली गावो का दोैरा कर जन समस्या सुनेगें । विधायक 18 जनवरी को प्रात 10 बजे ढोक,11 बजे बीजराड़, 12 बजे देदूसर, 1बजे मते का तला,2बजे नवातला,3बजे केलनोर, 4बजे आरबी की गफन, 5 बजे भोजारिया गावों का दौरा कर जन सुनवाई करेगें । विधायक 19 जनवरी को प्रात 10 बजे कंटल का पार, 11बजे सियाई,12 बजे भीलों की बस्ती, 1बजे गागरिया,2बजे बूठिया,3बजे चाडावा,4 बजे चांदे का पार,5 बजे पादरिया, 6 बजे सज्जन का पार गावों का दौरो कर जन सुनवाई करेगे। इसी प्रकार विधायक 20 जनवरी को प्रात 10 बजे बीण्डे का पार,11 बजे बुक्कड़,12 बजे जाने की बेरी,1बजेेे गरड़िया,2बजे सुराली,3बजे अभे का पार, 5 बजे पांधी का पार गावों का दौरा कर जन सुनवाई करेगें । इसी प्रकार विधायक 21 जनवरी को 11 बजे खड़ीन, 12 बजे सेतराउ, 1बजे खारिया,2 बजे चाडार मन्दरूप, 3बजे चाडी, 4बजे खारिया राठौड़ान, 5 बजे रतासर, 6 बजे जैसार एंव 7 बजे उपरला गांव का दौरा कर जन सुनवाई करेगें । इसी प्रकार विधायक 22 जनवरी को प्रात 10 बजे नागड़दा 11 बजे पौशाल 12 बजे बलाई 1 बजे बिसुकला 2बजे धारवीकला 4 बजे धारवीखुर्द गावो का दौरा कर जन सुनवाई करेगें इसी प्रकार विधायक मानवेन्द्र सिंह को 23 जनवरी को प्रात 10 बजे राणासर 11बजे खुडाणी, 12 बजे खानियानी, 1 बजे गडरारोड़, 2 बजे बाण्डासर,3बजे तामलोर, 4बजे जैसिन्धर गांव एवं 5 बजे जैसिन्धर स्टेशन का दैारा कर जन सुनवाई करेगें । इसी ्रपकार विधायक 24 जनवरी को 12 बजे रोहिड़ी 3 बजे सुन्दरा, 3बजे बीजावाल 4बजे पाबुसरी एवं 5 बजे लाम्बड़ा गावों का दौरा कर जन सुनवाई करेगें । विधायक के दौरे में उपखण्ड के समस्त विभागो के अधिकारीगण साथ रहेगें । विधायक विधानसभा क्षै़त्र शिव के दौरे के बाद विधानसभा गुड़ामालानी,सिवाना,बाड़मेर,चैहटन,पचपदरा,बायतू एंव जैसलमेर के विभिन्न गांवो का दैारा कर आम ग्रामीणा एंव कार्यकतौओ से रूबरू होगें ।
तीरगर युवा फोर्स की बैठक आयोजित
🏹तीरगर युवा फोर्स की बैठक आयोजित🏹
जसोल
तीरगर युवा फोर्स मंडल जसोल की बैठक जसोल स्थित तीरगर समाज के आराध्य भगवान श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम को फूल माला व द्वीप प्रज्ज्वलित करने के उपरान्त समाज सभा भवन में मंडल अध्यक्ष विशनाराम चौहान की अध्यक्षता मे आयोजित की गई |
बैठक को सम्बोधित करते हुए तीरगर युवा फोर्स मंडल अध्यक्ष विशनाराम ने आगामी २८ जनवरी २०१८ को राजस्थान तीरगर युवा फोर्स द्वारा आयोजित सुंधा माता स्थित समाज धर्मशाला में 'तीरगर समाज एक दिशा' विषयक भाषण प्रतियोगिता में युवाओं को अधिक से अधिक भाग लिए जाने एवं व्यवस्था बनाये रखने की अपील की | सभा को उपाध़्यक्ष डूंगरचंद राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए बताया कि समाज के बालक-बालिकाओ को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित किये जाने की बात की तथा मुकेश चौहान ने समाज को व्यसन से दूर रहने की बात की | नरपत कुमार परमार ने सामाजिक एकता व संगठन को मजबूत बनाये रखने की बात कही |
इस अवसर पर तीरगर युवा फोर्स मंडल जसोल के शांतिलाल चौहान,अनिल राठौड़,नरेश चौहान,प्रकाश चौहान,जितेन्द्र चौहान,उदाराम,तगाकाम चौहान,गौतम चौहान,नरपत परमार,हरिश,कांतिलाल राठौड़,श्रवण परमार,जितेन्द्र डॉभी इत्यादि अनेकों कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे |
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मुकेश कुमार व आभार व्यक्त रोहित चौहान ने किया |
Sunday, January 7, 2018
स्थानीय जन प्रतिनिधि का पुतला फुका
रिफायनरी के लिए दफन की जा रही सदियो पुरानी नमक की खाने,
पर अभी तक नमक उत्पादक खारवाल समाज को पुनरविस्तपित करने व मुआवजे को लेकर सरकार मौन,
खारवाल समाज मे सरकार के प्रति रोष व्याप्त।
बालोतरा
रिफायनरी मे नमक क्षेत्र की जमीन व खानो को होने वाले नुकसान को लेकर सरकार का रुख साफ नही होने व स्थानीय स्तर के जन प्रतिनिधि द्वारा खारवाल समाज की पैरवी नही करने से नाराज लोगों ने राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी का पुतला फूंका। क्षेत्रीय विधायक व राजस्व मंत्री पर रिफाइनरी एरिया में नुकसान प्रभावित लवण उत्पादक समाज की पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया ओर पुतला दहन के बाद वक्ताओं ने संबोधित करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कल मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।
Saturday, January 6, 2018
निजी बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज
निजी बस के चालक व परिचालक पर हमला, मामला दर्ज
पचपदरा
एक निजी बस के चालक व परिचालक पर हमला करने का मामला सामने आया है। बस शुक्रवार को जोधपुर से सेड़वा जा रही थी। इस दौरान ग्राम पंचायत पटाऊ के हाईवे पर गणपतसिंह पुत्र गोरधनसिंह, शैतानसिंह सहित आठ-दस लोग एक राय हो कर आए और बस के आगे टोला खड़ा कर दिया और चालक रामाराम व परिचालक उम्मेदाराम पर हमला कर दिया। साथ ही परिचालक के गले से सोने की चैन व 5200 रुपये छीन लिए और चालक व परिचालक की जमकर पिटाई की। इसी दौरान बस सवारियों ने चालक व परिचालक का बीच-बचाव किया।
परिचालक ने पचपदरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...