Followers

Saturday, September 9, 2017

1965 में पाक युद्ध में शहीद हुए रेल कार्मिको व् आम नागरिको को दी श्रधांजलि

इक्यावन साल बाद शहीद परिवारों का हुआ सम्मान ग्रुप फॉर पीपल द्वारा। .शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन ,मातृ शक्ति ने किया रक्तदान 

बाड़मेर

बाड़मेर भारत पाकिस्तान के मध्य हुए 1965 के युद्ध के दौरान शहीद हुए रेलवे विभाग के 17 शहीदों के परिवार को इक्यावन साल बाद आज ग्रुप फॉर पीपल द्वारा रेल शहीद मेला गडरारोड में सम्मानित किया गया व्ही शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमे मातृ शक्ति ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया ,

गडरा रोड रेलवे स्टेशन पर ग्रुप फॉर पीपल बाड़मेर जैसलमेर द्वारा नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉयस यूनियन जोधपुर के साथ शहीद परिवारों को इक्यावन साल बाद पहली बार सम्मानित किया गया ,ग्रुप ाधक्याक्ष आज़ाद सिंह राठोड,विकास अधिकारी गणपत लाल सुथार ,सेवानिवृत कमांडेंट जोर सिंह चौधरी ,यूनियन मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ,महामंत्री मुकेश माथुर ,समाज सेवी हरीश धनदे ,संजय शर्मा गजेंद्र सिंह सियाग के द्वारा युद्ध के दौरान शहीद हुए सत्रह शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर ,स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया ,

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हर आज़ाद सिंह राठोड ने कहा की भारत पाक युद्ध के दौरान अपने प्राणो  देकर देश की रक्षा करने वाले शहीद आज भी उपेक्षित हैं ,उन्होंने कहा की यह दुर्भाग्यपूर्ण हे की  शहीदों को सरकार द्वारा वो मन सम्मान आज तक नहीं मिला जिनके वो हक़दार थे ,उन्होंने कहा की शहीदो के सम्मान में सर अपने आप झुक जाता हैं ,मगर सरकार शहीदों के नामो के प्रति सम्मान व्यक्त नहीं कर रही ,उन्होंरे कहा की शहीदों के तुच्छ नाम रिकॉर्ड में दर्ज हे ,शहीदों को इन ओछे नामो से छुटकारा दिला उनके नाम रिकॉर्ड में संसोधित किये जाये ,उन्होंने कहा की ग्रुप द्वारा शहीद मेले में हर वर्ष भागीदारी निभाई जाय्रेगी , सेवनिवृत कमांडेंट जोर सिंह ने कहा भारत पाक युद्ध का में प्रत्यक्षदर्शी रहा हूँ जिस जांबाज़ी से अपने प्राण न्योछावर कर राशन सेनिको तक पहुंचाया उसी की बदौलत सेनिको  बुलंद हुए भारत विजयी हुआ ,पाकिस्तानी सेना ने रेल पटरिया ठीक कतरते रेलवे कार्मिको पर बम बरसाए ,उनकी शहद ने न्य स्वर्णिम इतिहास रचा ,उन्होंने अफ़सोस जाहिर किया की सरकार रेलवे शहीदों के साथ भेद्बभाव करती हैं उन्होंने कहा की इन रेल वे शहीदो को शहीदों का दर्जा देकर सुविधाए मुहैयया करवाई जाये ,मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने कहा की ग्रुप फॉर पीपल की पहल को नमन करता हूँ इकावन साल बाद ही सही किसी को इन शहीदों के परिवारों का सम्मान करने की पहल तो की ,उन्होंने कहा  शहीद हमारे गौरव हैं ,इस अवसर पर संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,,संजय शर्मा ,हरीश धनदे ,नरेंद्र खत्री ,रमेश सिंह इन्दा  राजेंद्र लहुआ ,आईदान सिंह इन्दा ,डूंगर सिंह बाना ,जय परमार ,मदन सिंह सिसोदिया ,महेंद्र सिंह तेजमालता ,जीतेन्द्र छंगाणी ,वीरमाराम ,शेखर भूतड़ा ,सवाई सिंह राठोड , रोशन  ,हसन समेजा ,रमेश कुमार खत्ती ,दीपक परमार ,उत्तमाराम मेघवाल ,अमित व्यास ,संजय राहड़ ,मनमोहन ,गणपत सिंह चौहान ,छगन  माहेश्वरी ,अर्जुन लाल माहेश्वरी  सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे ,  

आम नागरिको की शहादत को नहीं मिला सम्मान-

1965 के युद्ध में देश के लिए रेल कार्मिको के कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करने के दौरान पाक की बमबारी में शहीद होने वाले आम नागरिको की शहादत को सरकार ने भुला दिया है। रेलवे ने भी महज स्मारक पर नाम लिखकर कर्तव्यों की इति कर ली है। जिले में ऐसे कई परिवार है जिनके परिजन युद्ध में देश सेवा के आव्हान पर जान की परवाह किये बिना युद्ध में सेवाएं देने गए थे और शहीद हो गए थे। 1965 के युद्ध में  युवावस्था में शहीद होने वाले तिलवाड़ा निवासी खीमराज साईं के भाई कानाराम साईं ने बताया कि अभी तक हम लोगो को अपने परिजनों की शहादत का सिला व् मान सम्मान नहीं मिला है।

रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसमूह 

रेलवे प्रतीक्षालय हल में ग्रुप द्वारा शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे शहीद परिवार की मातृ शक्ति ने शहीदों के सम्मान में रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की ,शिविर में युवाओ द्वारा रक्स्डन किया गया व्ही विद्युत् विभाग कर्मचारी संघ के सदस्यों ने भी रक्तदान कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया ,रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एम् ेल खत्री की टीम द्वारा सेवाए दी गयी ,रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र ग्रुप और चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में दिए गए , इससे पहले ग्रुप फॉर पीपल के अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठोड ,संयोजक चन्दन सिंह भाटी  ,हरीश धनदे सहित समस्त ग्रुप सदस्यों ने शहीद समारक पर पहुंच पुष्प चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ,

पंचायत समिति परिसर में हो रहा मेगा ट्रेड मेले का आयोजन

राजस्थान मेगा ट्रेड मेले में उमड़ रहे लोग,मेले में वाजिब दामो में उपलब्ध सभी प्रकार की सामान
बालोतरा
पंचायत समिति में  राजस्थान मेगा ट्रेड मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में घरेलू सामान, कपडे,खिलोनो,कॉस्मेटिक सहित खाने पीने के सामानों की दुकानों के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन के झूले लगाये गए है। मेला संचालक राजेश नागर ने बताया कि मेले में शाहरवासियो के लिए वाजिब दरो पर सभी प्रकार की वस्तुए एक ही छत के निचे उपलब्ध है। मेले में खरीददारी के लिए शाम के समय बड़ी तादाद में लोग उमड़ रहे है।

घोड़ो में मालानी नश्ल का दबदबा बरक़रार

कोल्ट राजदूत बिका 3 लाख रुपए में,मालाणी नस्ल का घोड़ा
पादरू से भगाराम माली की रिपोर्ट
क्षेत्र के मालानी नश्ल की शान व् दबदबा अब भी देश में कायम है। उन्नत नश्ल व् ताकत में देश की घोड़ो की नश्ल में स्थान रखने वाले मालानी नश्ल के घोड़ो की शान लगातार बरक़रार है। आज भी मालानी नश्ल के घोड़े लाखो रूपए में बिक रहे है।
पादरू  कस्बे के  निवासी जबर सिंह  के  मालाणी नस्ल की  घोङी आकाश का"बछेरा कोल्ट राजपूत नाम का घोड़ा तीन लाख रूपए में बिका है।  कोल्ट राजपूत की उम्र तीन महीना है।उन्नत किस्म और मालाणी नस्ल का होने के कारण इसको अहमदाबाद गुजरात के निवासी श्रवण सिंह ने कोल्ट राजदूत को तीन लाख में खरीदा है।प्रवीण सिंह ने बताया कि मालाणी नस्ल घोड़ों में स्वाभिमान का प्रतीक है।इसका काला रंग होने के कारण और सुंदरता के कारण इसको व्यापारियों ने खरीद लिया है।जब यह घोड़ा दो महीनों का था तब से व्यापारियों को इस घोड़े को खरीदने के लिए ताँता लगा हुआ रहता था।

रक्षा मंत्री सीता रमण रविवार को आएगी उत्तरलाई

*बिग ब्रेकिंग*
बाड़मेर
*भारत सरकार की नई रक्षा मंत्री सीता रमण रविवार शाम को बाड़मेर के उत्तरलाई वायुसेना क्षेत्र का दौरा करेगी।शाम करीब साढ़े चार बजे बाड़मेर हवाई अड्डेे  पहुंचेगी। सीता रमन  ने कुछ रोज पहले ही रक्षा मंत्री का पद भार संभाल।इस दौरान वायु सेनिको को संबोधित भी करेगी

बिठूजा एचारटीएस प्लांट टुटा,लूणी नदी में बहा प्रदूषित पानी, बिठूजा ट्रस्ट कर रहा एनजीटी के आदेश की अवहेलना

बीठूजा एचारटीएस प्लांट टुटा,लूणी नदी में बहा रासायनिक प्रदूषित पानी,
एनजीटी के आदेश की अवहेलना।
बालोतरा
बिठूजा में लूणी नदी के किनारे स्तिथ कच्चे एचारटीएस प्लांट को एक तरफ से तोड़कर सीईटीपी बिठूजा ने प्लांट में भरा रासायनिक प्रदुषित पानी लूणी नदी में छोड़ दिया। एनजीटी ने लूणी नदी में किसी भी प्रकार के उपचारित व् निस्तारित पानी के डालने पर रोक लगा रखी पर बिठूजा सीईटीपी द्वारा खुद एनजीटी के आदेशो की अवहेलना कर लूणी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी डाल रहा है। लूणी नदी में बड़ी तादाद में गए रासायनिक प्रदूषित पानी से नदी पूरी तरह से बंजर हो गयी है। नदी में डाले गए रासायनिक प्रदूषित पानी से नदी के किनारो पर स्तिथ खेत बंजर हो रहे है। खेती ख़राब होने से हजारो किसान बेरोजगार हो गए है। टेक्सटाइल इकाइयों के खिलाफ एनजीटी द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के बाद भी उद्यमी सुधर नहीं रहे है। प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने बताया कि बिठूजा में एचारटीएस कच्चा बना हुआ है जिसको तोड़कर सीईटीपी बिठूजा ने लूणी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी डाल दिया है जो एनजीटी के आदेशो की अवहेलना है। चौधरी ने बताया कि एचारटीएस टूटने की जानकारी प्रदुषण नियंत्रण मंडल की चेयरपर्सन अपर्णा अरोड़ा को भी दी और फ़ोटो भेजे । उपखंड अधिकारी भगीरथ चौधरी को भी इसकी जानकारी दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बिठूजा सीईटीपी ट्रस्ट के पदाधिकारियो को बार बार अवगत करवाने के बावजूद ट्रस्ट के पदाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।

नदी में रासायनिक प्रदुषण से जली वनस्पति-

बिठूजा एचारटीएस से लूणी नदी में डाले गए रासायनिक प्रदूषित पानी से नदी में बड़ी तादाद में वनस्पति नष्ट हो गयी है। नदी में खड़े बबुल व् खेजड़िया जल् गयी है।



निजी स्कूल बस से गिरकर छात्र की मौत


बायतू।
क्षेत्र के चौखला सरहद में स्कूली निजी बस से गिरकर एक छात्र की मोत की दुखद खबर आ रही है।
चोखला से भीमडा जा रही थी स्कूली बस से
चोखला सरहद में छात्र निचे गिर गया जिससे उसकी मोके पर मोत हो गयी। जानकारी पर
नागाणा पुलिस मोके पर पहुची है।

Friday, September 8, 2017

देर रात नगर परिषद के सामने तेज रफ़्तार का कहर

बालोतरा
बीती देर रात को नगर परिषद् के सामने एक तेज रफ़्तार कार ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी। बाद में कार ने सड़क के किनारे खड़े ठेलो को भी चपेट में ले लिया। विद्युत पोल के टूटने से आधे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी। हादसे की जानकारी देने के बाद भी काफी देर तक पुलिस मोके पर नहीं पहुची थी।फिलहाल डिस्कॉम कार्मिक विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटे है।

सच्चाई की हुई जीत

आखिर सच्चाई की हुई जीत
बालोतरा
बिठूजा के सीईटीपी ट्रस्ट के तत्कालीन उपाध्यक्ष भोमाराम माली द्वारा  प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी के खिलाफ एचारटीएस प्लांट को तोड़ने का झूठा मुकदमा पुलिस थाना बलोत्रा में दर्ज करवाने के मामले में हाई कोर्ट ने तुलसाराम चौधरी को राहत दी है। हाई कोर्ट ने मुकदमे में अग्रिम अनुशंधान पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक शैतान सिंह द्वारा किये गए अनुसन्धान पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए उनको कोर्ट में पेश होने के लिये तलब किया है।
उप निरीक्षक शैतान सिंह की भूमिका है संदिग्ध-
प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चोधरी के साथ प्लांट में ट्रस्ट पदाधिकारियो व् कुछ उद्यमियो ने मारपीट की थी। इसको लेकर चोधरी ने पुलिस ठाणे में मुक़दमा दर्ज करवाया था। उक्त मारपीट के फोटो स्वयं मारपीट करने वाले आरोपियों ने वायरल किये थे लेकिन उक्त सबूत को दरकिनार कर जाँच अधिकारी शैतान सिंह ने उक्त मुकदमे में आरिपियो से सांठ गांठ कर एफआर लगा दी थी। वही आरोपियों की और से एचारटीएस प्लांट को तोड़ने के मुकदमे में कोई सबूत नहीं होने पर भी समिति अध्यक्ष का चालान कर दिया था जिस पर समिति अध्यक्ष ने हाई कोर्ट की शरण ली थी।
गवाहों के बयानों पर नहीं किसी के दस्तखत-
आरोपियों के दबाव में उप निरीक्षक शैतान सिंह ने मनमर्जी से गवाहों के बयान लिखे है। पत्रावली में अंकित गवाहों के बयानों पर किसी गवाहों के हस्ताक्षर या अंगूठा आदि नहीं है। वास्तव में उप निरीक्षक ने साबित कर दिया है कि कानून अँधा होता है क्योकि फोटो में साफ दिख रहा है कि समिति अध्यक्ष के साथ मारपीट हो रही है जबकि न्याय को ताक पर रखकर उप निरीक्षक ने ईमान को बेच दिया।

Thursday, September 7, 2017

जसोल कस्बे में नशीला पदार्थ सुंघाकर दुकान से सामान किये चोरी

जसोल में नशीला पदार्थ सुंघाकर कई दुकानो से माल पार करने की वारदाते
जसोल
जसोल कस्बे में आज दोपहर को आजाद चोक सहित बस स्टैंड पर स्तिथ सब्जी की दुकानों आदि से दो लोगो द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर दुकानों में रखा कपड़ा आदि सामान लूटकर आरोपियों के फरार होने का सनसनी खेज मामला सामना आया है। आजाद चोक में कपडे की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार दरजी ने बताया कि दोपहर को दो लोग उसकी दुकान पर आये और कपडे दिखाने को कहा। कपडे पसंद कर आरोपीयो ने रूपए देने के बहाने उसको हाथ पर लगा कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वो बेहोश हो गया। होश में आने पर देखा तो दुकान से वरने सहित अन्य साड़िया गायब थी। इसी प्रकार आजाद चोक में ही धर्माराम घांची की कपडे की दुकान से नशीला पदार्थ सुंघाकर कपडे चुरा ले जाने की वारदात होने की जानकारी है। देर शाम को कुछ सब्जी की दुकान मालिको के साथ भी ऐसी वारदाते होने की जानकारी मिली है। पीडितो ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है।

राजस्व मंत्री शनिवार को करेंगे जनसुनवाई

राजस्व मंत्री शुक्रवार को आएंगे बालोतरा
बालोतरा
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार को सुबह मालानी से बालोतरा आएंगे। बाद में वे गृह मंत्री व् शिक्षा मंत्री की बैठक में भाग लेने के लिए बाड़मेर जायेंगे। राजस्व मंत्री शनिवार को शहर के विभिन्न वार्डो की समस्याओ की जनसुनवाई करेंगे। बाद में वे पुनः जयपुर लौट जायेंगे।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...