Followers

Friday, January 2, 2015

नववर्ष के स्वागत में देर रात तक झूमें युवा

बालोतरा। नववर्ष के उपलक्ष में शहर के नयापुरा स्थित श्रीमाली समाज भवन में श्री वाहिनी गु्रप की ओर से गुरूवार की रात्रि डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस डांस प्रतियोगिता में समाज के कई बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। गु्रप की मनिषा व्यास ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर गुरूवार को डांस प्रतियोगिता में समाज के कई प्रतिभागियों ने उत्साह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरूआत में श्रीमाली समाज अध्यक्ष कांतिलाल व्यास व पूर्व अध्यक्ष तेजप्रकाश अवस्थी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवन के साथ किया। इसके बाद प्रिया शर्मा एंड पार्टी ने एकल नृत्य की प्रस्ूति दी। वहीं जय श्री दवे, कोमल दवे, व हीना ने अपने गु्रप के साथ मनमोहक प्रस्तूतियां दी। इसके अलावा शुभम श्रीमाली, नैतिक दवे, संजना ने राजस्थानी गीतों की बेहतरीन प्रस्तूतियां दी।

श्री वाहिनी गु्रप की राजेश्वरी दवे, मनिषा दवे, प्रियंका शर्मा, डिम्पल ने गरबा नृत्य की प्रस्तूति देकर सबाक मन मोह लिया। अतिथियों द्वारा डांस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। रात को 11 बजे लक्की ड्रॉ खोला गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय विजेता रहे विजेताओं को स्मृति चिंह देकर नवाजा गया। इस कार्यक्रम में चंपालाल गांव गुरू, भंवरलाल दवे, किशोर गांव गुरू, जितेन्द्र दवे, एडवोकेट लूणकरण शर्मा, अमित दवे, चन्द्रकांत व्यास, अ्रशोक अवस्थी, मनिष बोहरा, दमन त्रिपाठी, अरूण दवे, धीरज दवे, शकुंतला दवे, सुमन दवे, मंजू दवे, विदुषी दवे सहित कई समाज बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि मदन त्रिपाठी व अरूण शर्मा ने किया। रात्रि 12 बजे केक काटकर उपस्थित लोगो को नव वर्ष की बधाई दी। 

भगवान श्री कृष्ण का दिव्य प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बालोतरा। स्थानीय घांची समाज भवन में चल रहे भागवत कथा कार्यक्रम के चैथे दिन रामस्नेही सम्प्र्रदाय के डॉ. रामस्वरूप शास्त्री महाराज ने भगवान श्री कृष्ण का दिव्य प्रसंग सुना श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होने कहा कि परमात्मा जन्म नही लेता है बल्कि प्रकट होंता है। जन्म मरण तो प्राणियों में कर्मवश होता है। यह एक प्राधिन व्यवस्था है जो कि परम्परागत चलती है भगवान कृष्ण मथुरा नगरी में कंस के कारागृह में वासुदेव देवकी के सामने चतुर्भुज के रूप में संघ-चक्र आदि धारण किए स्वयं प्रकट हुए थे। किन्तु मध्यरात्रि को ही वासुदेव के द्वारा गोकुल की धरती में बाबा नंद के घर पहुंचा दिए गए थे।
बाबा नंद ने उसको जन्म के रूप में स्वीकारा था इसलिए भगवान के जन्म शब्द का प्रयोग किया गया न कि  यह जन्म था। क्योंकि जन्म शब्द भगवान के लिए आरोपित है। परमात्मा अन्योनित है। भक्तों की रक्षा हेतु, विद्यर्मी लोगो को दण्ड देेने के लिए ईश्वर समय-समय पर अवतार लेते है। वृंदावन की धरती पर भगवान ने जो लीलाएं की है वो भी अलौकिक एवं अद्वितीय है। पुरे पांडाल भगवान के जै कारो से गुंज उठा। इस दौरान बडी संख्या में भीड उपस्थित थी कई समाजसेवी भी अपनी सेवाएं दे रहे है।

आयुक्त ने किया जनगणना सूची का प्रकाशन

बालोतरा। नगरपरिषद द्वारा सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना की सूची 26 व 27 दिसम्बर को विभिन्न वार्डों की वार्ड सभाओं में प्रकाशन किया गया। आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सूची को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति व दावा 21 दिन के भीतर नगर परिषद में किया जा सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने किया कलेण्डर का विमोचन किया

बालोतरा। कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सतीश खींवसरा द्वारा सम्पादित कलेण्डर का विमोचन का कार्यक्रम जोधपुर संभाग स्तर पर आयोजित पचपदरा रिफाइनरी बचाओं पैदल मार्च कार्यकम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में खींवसरा द्वारा सम्पादित कलेण्डर का विमोचन रिफाइनरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद हरीश चौधरी, संयोजक पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पूर्व राज्य मंत्री सुनील परिहार, पूर्व मंत्री अमीन खां, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड,  वरिष्ठ नेता महंत निर्मलदास महाराज, राजेन्द्र सोलंकी, जुगल काबरा, बाडमेर कांगे्रस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने किया।
प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट कमलसिंह पंवार ने कहा कि कलेण्डर के सम्पादन का मुख्य उद्देश्य आम जन व युवाओं में रिफाइनरी की मुहिम को और अधिक मजबूत बनाकर गति प्रदान करना है। इस अवसर पर प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल, नगरपरिषद बालोतरा सभापति रतन खत्री, एडवोकेट फिरोज खां, चम्पालाल सुदेंशा, नगर अध्यक्ष मंगलाराम टांक, फिरोज खां कल्याणपुर, मुकेश राजपुरोहित, दिनेश खत्री सहित कई लोग उपस्थित थे। 

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ की बैठक आयोजित

बालोतरा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की बैठक जिला मंत्री दयाराम पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रेसला के पं्रातीय प्रवक्ता सालगराम परिहार के प्रदेश कार्याकारिणी द्वारा मनोनीत किए जाने पर परिहार का स्वागत किया गया। परिहार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज गुणवता पूर्ण शिक्षा की महती आवश्यकता है। प्रतिस्पद्र्धा के इस युग में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर बोर्ड परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने में शिक्षक अग्रणी रहे। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले शिक्षको को विभाग द्वारा प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। महा मंत्री दयाराम पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की समस्त गतिविधियों में सक्रिय रहकर रेसला के सदस्य अपने कर्तव्यों का पालन करे। इस अवसर पर शिक्षक नेता किशोरपुरी गोस्वामी, एनसीसी अधिकारी हनुमानराम चौधरी, देवेन्द्र व्यास, भंवरलाल गहलोत, देवकिशन खत्री, हनवंत सोनी, सुरेश डांगी सहित कई व्याख्यातागण उपस्थित थे। 

राजस्थान निशक्तजन जिला अधिकार मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बालोतरा। राजस्थान नि:शक्तजन जिला अधिकार मंच बालोतरा के सदस्यों ने अध्यक्ष अनिल सामरिया के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी उदयभानू चारण को ज्ञापन सौंपा।  बालोतरा मंच अध्यक्ष अनिल सामरिया ने बताया कि ज्ञापन में विकलांगो की रूकी हुई पेंशन दिलाने व विकलांगो को बी.पी.एल कार्ड दिलाने, विकलांगो की पेंशन बढाने, आस्था कार्डधारी परिवारों को बी पी एल में लेने, समाज कल्याण उप कार्यालय बालोतरा में लगाने सहित कई समस्याओं का समाधान कराने की मांग करते हुए चगर 15 दिन में समस्याओं का समाधान नही किया गया तो धरना प्रदर्शन व भूख हडताल की चेतावनी दी।

राज ओस्तवाल का ‘‘ऑल राजस्थान बिगेस्ट डांस कम्पीटिशन‘ में चयन

बालोतरा। बालोतरा के मूल निवासी आठ वर्षीय राज ओस्तवाल पुत्र ललीत ओस्तवाल का डेजल लाईट इवेन्ट प्ल्स एंटरटेंमेंट द्वरा आयोजित ‘‘ ऑल राजस्थान बिगेस्ट डांस कम्पीटिशन‘‘ में चयन होने पर उनके परिवारजनों व ताल डांस अकेडमी के प्रवीण सैन सहित राज के चहेतो ने खशी जताई। इस डांस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल राउंड का आयोजन डुंगरपुर में हुआ जिसमें निणार्यक की भूमिका इंडिया डांसिंग सुपर स्टार के सुशांत खत्री ने निभाई। राज की डांस प्रस्तूति पर राज की प्रशंसा के पूल बांधतेे हुए उसकी हौंसला अफजाई की। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड का आयोजन 7 जनवरी को उदयपुर शहर के लैक सिटी मॉल में होगा। जिसमें निर्णायक की भूमिका डांस इण्डिया डांस के पॉल मार्शल निभाएंगे।
क्वार्टर फाइनल राउंड में राजस्थान के कई जिलो ंसे लगभग 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से 40 प्रतिभागियों का सेमीफाइनल का चयन किया गया। इस दौरान राज के पिता ललीत ओस्तवाल व ताल डांस अकेडमी के प्रवीण सैन वहां मौजूद थे। गौरतलब रहें कि महज आठ वर्षीय नन्हें मुन्हे कलाकार राज ओस्तवाल ने पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रस्तूतियां देकर खुब वाह-वाही बटोरी है। 

Thursday, January 1, 2015

भगवान मानव के घट-घट में विद्यमान है : रामस्वरूप शास्त्री

बालोतरा। राम स्नेही के डॉ. रामस्वरूप शास्त्री ने स्थानीय घॉची समाज भवन में भागवत सप्ताह के तीसरे दिन पर ईश्वर की सर्वव्यापता का बखान करते हुए कहा कि परमात्मा का निवास कण-कण में है। माला के मणियों की तरह उसमें जैसे सूड रहता है। प्रत्येक प्राणी घट-घट में ईश्वर विद्यमान है। मानव को अपने मन को अन्र्तमुखी बनाने पर ईश्वर का साक्षातकार होने पर देर नही लगती है। जो भगवान मंदिर में है वहीं मानव के घट-घट में विद्यमान है। कथावाचक शास्त्री ने कहा कि भक्त प्रहलाद ने सच्चे मन से भगवान को याद किया तो नृसिंह भगवान को आना पडा।
राम मंत्र की व्याख्या करते हुए शास्त्री ने कहा कि सब मंत्रो में राम है। सरल एवं सुगम हैं इसमें कोई विधि एवं निषेध नही है उन्होने कहा कि राम नाम जपने से पापी से पापी व्यक्ति भी दिव्य गति को प्राप्त होता है। मनुष्य अपने जीवन मेें प्रतिदिन सिर्फ 5 मिनट राम नाम का भजन करे तो भी वो मनुष्य मोक्ष का अधिकारी बन जाता है। मुनष्य जीवन में भागवत स्मरण करने से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष ये चारो पदार्थ जीवन में प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस बीच आयोजक शंकरलाल ने सपरिवार आरती उतारी। कथा के दौरान कथा स्थल घांची समाज भवन खचाखच भरा हुआ था। 

त्रूटिपूर्ण राशन कार्डों को पुन:मैन्यूअल करवाने की मांग

बालोतरा। नेता प्रतिपक्ष मदनराज चौपडा ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर त्रुटिपूर्ण राशन कार्डो को पून: मैन्यूअल राशन कार्ड बना कर वितरण करवाने की व्यवस्था करावे ताकि आम लोगो को राहत मिल सके। नेता प्रतिपक्ष चैपडा ने पत्र में बताया कि 2 वर्ष पूर्व सरकार द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के राशन कार्ड बनाने कार्य रसद विभाग के मार्फत कम्प्युटराईज कार्ड बनाने का कार्य गुजरात की एक कम्पनी को दिया गया था । नगर परिषद द्वारा राशन कार्ड फॉर्म वितरण कर नए राशन कार्ड बनाने हेतु जिला रसद विभाग को फॅार्म भिजवाये गये थे। एक वर्ष बद करीब 600 राशन कार्ड बनकर आये थे। जिसमें भी करीब 300 कार्ड त्रुटीपूर्ण थे , वो भी पुन: संशोधन हंतु भिजवाये गये है , लेकिन वापस सुधार होकर नहीं आये है। राशनकार्ड एक अति आवश्यक दस्तावेज होता है , जिसकी हर कार्य हेतु आवश्यकता होती है अगर 2 वर्ष में राशनकार्ड उपलब्ध नही होती है तो जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पडता है। इसलिए जो फॉर्म व त्रुटिपूर्ण राशन कार्ड बाडमेर रसद विभाग या किसी कम्पनी के पास है , वो नगर परिषद बालोतरा को भिजवाने का आदेश करावे ।

जिला कलक्टर ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

बाडमेर। जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने नव वर्ष 2015 के उपलक्ष में बाडमेर जिले के समस्त जिलेवासियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होने नव वर्ष के अवसर पर सम्पूर्ण जिले के लिए चहुंमुखी विकास एवं सुख समृद्धि की मंगल कामना व्यक्त की है।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...