बालोतरा। शारदीय नवरात्र पर्व का आगाज मंगलवार से होगा। घट स्थापना के साथ देवी शक्ति पीठ स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर भी विधिवत शुरू होगा। नवरात्र को लेकर मंदिर सहित शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में गरबा महोत्सव के लिए गरबा मंडप सज-धज कर तैयार है। नागाणा स्थित राठौड़ वंश की कुलदेवी मां नागणेच्चया माता मंदिर में सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में महाआरती व घट स्थापना के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नौ दिनों तक मंदिर में रोजाना सवेरे, दोपहर, शाम व रात्रि में महाआरती होगी। हर रात्रि को लाभार्थी परिवार की ओर से भजन संध्या का आयोजन होगा। भांडियावास गांव स्थित करणी माता मंदिर में नवरात्र स्थापना पर सवेरे 9 बजे शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। सप्तमी को भक्ति संध्या व अष्टमी को हवन का आयोजन होगा। समदड़ी रोड स्थित मां जगदंबा मंदिर, चारण समाज जगदंबा मंदिर सहित आसपास के पचपदरा साल्ट स्थित मां सांभरा माता, सिवाना स्थित मां हिंगलाज माता मंदिर, भांडियावास स्थित मां करणी माता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। पंडित मेगेश दवे ने बताया कि नवरात्र स्थापना के साथ देवताओं का शयनवास भी खत्म हो जाएगा।
सजे गरबा मंडप
नवरात्र स्थापना के साथ ही मंगलवार से गरबा महोत्सव का आगाज भी आगाज होगा। शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में गरबा मंडप सज-धजकर तैयार हो चुके हैं। महोत्सव के दौरान देवी भक्त गरबा नृत्य कर आस्था प्रकट करेंगे। महोत्सव के दौरान गरबा नृत्य के अलावा भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। गरबा महोत्सव में रोजाना रात्रि में गरबा नृतक डांडियों की खनक के साथ नृत्य प्रस्तुति देकर मां जगदंबा के प्रति आस्था प्रकट करेंगे।

No comments:
Post a Comment