Followers

Sunday, October 11, 2015

अग्रसेन जयंति के उपलक्ष में हुआ हॉट मेले का आयोजन

बालोतरा। श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों के अगले क्रम में शनिवार को मटका फोड़ (विवाहित पुरूष) व हाऊजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष दिलीप गर्ग ने बताया की शनिवार को अग्रसेन हॉट मेला को भव्य आयोजन किया गया जिसमें अग्रवाल समाज के युवाओं के ग्रुपों द्वारा विभिन्न विभिन्न प्रकार के व्यनजन की स्टॉल लगाई गयी व  अग्रबन्धुओं को कम लागत में चटपटे व्यनजनों का लुप्त उठाया  इस मेेले में संत हरिदास नगर द्वारा फ्री ईनामी कूपन योजना में कूपन दिये गये जिनका परिणाम रविवार रात्रि में हाऊजी प्रतियोगिता में निकाला जायेगा। पुर्णप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन हॉट मेले में समाज के अध्यक्ष रामचन्द्रजी सिंहल, अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष सोहनलालजी समाज के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे ।  इस मेले में स्टार ग्रुप द्वारा पुड़ी सब्जी, रॉयल ग्रुप द्वारा नरगिस कोपता, बनारसी पॉन, पॉपकान, गुडिया के बाल, पेस्ट्री, लहरिया इन्टरनेशनल मिर्चीवड़ा, अग्रवाल युथ क्लब द्वारा आईस्क्रीम, वाट्सग्रूप द्वारा पानी, कोल्ड ड्रीक्स, सेवपुड़ी, आदि कई ग्रुपो द्वारा पॉऊभाजी, पुडिंग, सुरत के मक्की, चाईनीज भेल, मसाला खिचियाँ आदि कई व्यजन की स्टॉल लगाई। समिति के अध्यक्ष दिलीप गर्ग ने कहा की अग्रसेन हॉट मेले के सफल आयोजन हुआ जिसमें सभी अग्रबन्धु व समिति के सदस्यों का बहुत सहयोग रहा। अग्रसेन मेले में समिति अध्यक्ष दिलीप गर्ग, उपाघ्यक्ष मुकेश, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंहल, सचिव सुरेन्द्रजी, खेलकूद मंत्री महेन्द्र सिंहल, सह खेलकूद मंत्री रामकुमार गोयल, कार्यालय मंत्री सी.पी.गोयल  श्री अग्रवाल महिला मण्डल पदाधिकारी सुखी गोयल, गीता देवी, जशोदा देवी, लक्ष्मी देवी, देवेन्द्र पंच, अरूण, सी.पी.लोहिया, विजयलोहिया श्री अग्रवाल महिला मण्डल पदाधिकारी सुखी गोयल, गीता देवी, जशोदा देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।



No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...