बाड़मेर
इण्डिया न्यूज बाड़मेर के पत्रकार दुर्गसिंह गिरफ्तारी में पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार व बिहार पुलिस पर बड़े सवाल उठाए है। हाई कोर्ट ने फैसला करते हुए दुर्ग सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कोर्ट ने बिहार पुलिस को कारण बताओ नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की वजह पूछी है।
हाईकोर्ट ने सरकार पर प्रश्न खड़े किए है। आपको बतादे कि बाड़मेर पुलिस ने भी महज एक व्हाट्स एप मेसेज के आधार पर असंवैधानिक रूप से दुर्ग सिंह को उनके ही खर्चे पर 1500 किलोमीटर दूर कार में नजर बन्द कर पटना भेज दिया था। प्रकरण में बाड़मेर जिले के पुलिस अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे।
Followers
Thursday, November 1, 2018
बिहार सरकार व पुलिस को पत्रकार दुर्ग सिंह की गिरफ्तारी मामले में हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
Monday, October 29, 2018
निजी बस पलटी, एक की मौत, 13घायल
निजी बस पलटी, एक की मौत, 13 मुसाफिर घायल
बालोतरा- सिणली क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली एक निजी बस शाम के समय पांच बजे पलट गई। हादसे में बस में सवार आदा राम उर्फ़ आईदान राम पुत्र सवाराम जाती देवासी निवासी डंडाली की मौके पर ही मौत हो गई। वही बस में सवार 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को बस से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी पर 108 मौके पर देरी से पहुची । घायलों को निजी वाहनों से बालोतरा रैफर किया । गंभीर चार घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।
Sunday, October 28, 2018
भाजपा नेता गोविंद सिंह कालूड़ी ने मजबूती से पेश की दावेदारी
गोविंदसिंह कालूड़ी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात कर पेश की दावेदारी
बालोतरा/जयपुर
भाजपा नेता गोविंद कालूड़ी ने जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी से मुलाकात कर पचपदरा विधानसभा में इस बार होने वाले चुनावों को लेकर हालातों से अवगत करवाया। गोविंदसिंह कालूड़ी ने बताया कि जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने आगामी चुनावों को लेकर मुलाकात एवं सार्थक चर्चा की। कालूड़ी ने बताया कि चर्चा के दौरान चुनावों में इस बार मतदाताओं के रूझान को देखते हुए भाजपा से राजपुरोहित समुदाय को टिकट देने की मांग की। उन्होंनें अपने कार्यकर्ता के पद पर रहते हुए समाजसेवा, भाजपा व आरएसएस में मजबूत पकड़ व सक्रिय रूप से कई पदों पर रहते हुए आमजन की सेवा की है। उन्होंने बताया कि हॉल हीं में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आसोतरा ब्रह्मधाम दौरें के दौरान ट्रस्ट की बैठक में भी राजपुरोहित समाज से बाड़मेर जिले से एक टिकट देने का भी पूर्ण आश्वासन दिया था। जिसमें पचपदरा विधानसभा से गोविंद कालूड़ी ने समर्थकों के साथ जयपुर भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात कर मजबूत दावेदारी पेश की है। वहीं कालूड़ी ने प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात के दौरान अपना एजेंडा पेश करते हुए बताया कि रिफाइनरी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार, कृषि क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था, बालोतरा को जिला बनाना लूणी नदी में प्रदूषण को समाप्त कर कारखानों की मदद के लिए हरसंभव मदद करने के लिए प्रयासरत रहूंगा।
चोहटन विधायक को मिली जान से मारने की धमकी
विधायक को व्हाट्स एप पर धमकी
चोहटन
चौहटन विधायक तरूण राय कागा को जान से मारने की धमकी भरा संदेश व्हाट्स एप पर मिल है। जानकारी के अनुसार कल रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर अजमेर स्थिति सिद्विकी स्वीट शॉप पर किसी रूबी सेक नाम की लडकी को 60 लाख रूपयें पहुचाने की धमकी दी है और पांच दिन के भीतर पैसे नहीं मिलने से जान से मारने की चेतावनी दी है।
आरोपी ने मेसेज में यह भी लिखा है कि उसे किसी ने विधायक को मारने की डील दी । संदेश प्राप्त होते ही विधायक ने पुलिस अधीक्षक बाडमेर को दुरभाष पर जानकारी दी और विधायक तरुण राय कागा ने चोहटन थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिवाना विधान सभा -कांग्रेस से पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी दौड़ में सबसे आगे
सिवाना
सिवाना विधान सभा से कांग्रेस की ओर से अनेक उम्मीदवार खुद को प्रत्याशी के रूप में सोशल मीडिया में प्रचारित कर रहे है। वही पुख्ता सूत्रों के अनुसार कांग्रेस से टिकट की होड़ में पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी सबसे आगे चल रहे है। चौधरी का नाम पैनल में लगभग अंतिम निर्णय के दौर में है।
Friday, October 26, 2018
बाड़मेर तहसील का रॉयल्टी ठेका निरस्त
बाड़मेर तहसील का रायल्टी वसूली का ठेका निरस्त। विभागीय माध्यम से ई-रव्वाना सिस्टम से वसूली शुरू।
बाड़मेर, 26 अक्टूबर 2018,
खनिज मेसेनरी स्टोन की अधिक अधिशुल्क वसूली का ठेका मैसर्स रिद्धि सिद्धि हाउसिंग फाइनेंस प्रा.लि. जयपुर के पक्ष में 1.04.2018 से 31.03.2020 तक अवधि के लिए 5,61,000/- सालाना राशि पर स्वीकृत था। ठेकेदार मैसर्स रिद्धि सिद्धि हाउसिंग प्रा. लि. जयपुर द्वारा मासिक किस्ते जमा नहीं करने तथा अन्य अनियमितताओं के कारण आज निरस्त कर दिया गया। ठेकेदार के विरूद्ध 84,20,559/- राशि बकाया हो गई जो अब जमा परफोरमंेस गारंटी से वसूल किया जाएगा तथा जमा प्रतिभूति राशि 56,10,000/- भी राजकोष में जब्त कर ली गई।
खनि अभियंता गोरधन राम ने बताया कि मैसर्स रिद्धि सिद्धि हाउसिंग प्रा. लि. जयपुर का रायल्टी वसूली का ठेका निरस्त कर दिया है। निदेशालय, खान एवं भू विज्ञान विभाग, उदयपुर को पुनः ठेका हेतू प्रस्तावित किया जा रहा है। ठेका निरस्त करने से विभागीय वसूली पर कोई राजस्व में फर्क नहीं पड़ेगा। आॅनलाईन ई-रवान्ना की प्रक्रिया के तहत तहसील बाड़मेर के मेसेनरी स्टोन के खनन पट्टों की रायल्टी वसूली को विभागीय माध्यम से कर दिया गया है। सभी संबंधित खनन पट्टेधारी उनकी एस.एस.ओ. आईडी से लाॅगिन कर आॅनलाईन रायल्टी जमा करवा कर ई-रवान्ना जनरेट कर पायेंगे। सभी आॅनलाईन धर्मकांटों पर भी सूचना भिजवा दी गई। सभी आॅनलाईन धर्मकांटों कांटों को 1 नवम्बर 2018 से दो कैमरे लगाने के भी निदेशालय द्वारा निर्देश जारी कर दिये तथा उनके साॅफ्टवेयर के भी खनिज वाहन के नम्बर सहित फोटो अपलोड करने की व्यवस्था कर दी गई है। सभी कनेक्टेड धर्मकांटों को साॅफ्टवेयर आॅनलाईन अपडेट करना होगा। निदेशालय द्वारा सभी धर्मकांटों को 16 वाट लाईट अंधेरे और कम रोशनी के समय स्पष्ट फोटो हेतू तथा सूरज की तेज रोशनी, धूल और बरसात से बचाव हेतू कवच आदि अतिरिक्त संसाधन लगाने के भी निर्देश दिये जा चुके है।
Thursday, October 25, 2018
पंचायत समिति बालोतरा के प्रधान की कुर्सी पर फिर आया नया मोड़
बालोतरा पंचायत समिति के प्रधान चेनाराम गिरफ्तार
बालोतरा
बालोतरा पंचायत समिति प्रधान चेनाराम को बालोतरा पुलिस ने मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
प्रधान चेनाराम पर रॉयल्टी कर्मचारियों से मारपीट के आरोप है। मामला करीब
7 माह पूर्व का मेवानगर स्थित रॉयल्टी नाके का बताया जा रहा है जहां मारपीट करने के आरोप है।
पूछताछ के बाद उनको कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
आपको बता दे कि पंचायत समिति बालोतरा के पद पर चुनाव के बाद से ही भाजपा व कांग्रेस में कुर्सी पर आसीन होने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। निर्वाचित हुए प्रधान ओमाराम को फर्जी दस्तावेजों से चुनाव लड़ने के आरोप में जेल जाना पड़ा तो उनके सामने चुनाव लड़ने वाले चेनाराम को कांनूनी दांवपेंचों का सामना करना पड़ रहा है ।
Monday, October 22, 2018
आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न
सिवाना
ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल एवम पोषण समिति की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सत्कार कॉम्पप्लक्स सिवाना में हुआ। कार्यशाला में ममता हेल्थ इन्स्टिट्यूट फ़ॉर मदर एंड चाइल्ड दिल्ली की ओर से स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, पोषण समिति की आवश्यकता, गठन, मातृ-शिशु मृत्यु दर, वार्षिक ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता, नवजात मृत्यु दर, 5 वर्ष से छोटे बचो की मृत्यु दर, आदि के बारे में गहन चर्चा की गई । आमुखीकरण कार्यशाला में 12 ग्राम पंचायतों से आये समिति अध्यक्ष सरपंच व सचिव आशा सहयोगिनी आदि मौजूद रहे।
कार्यशाला में ममता के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीर गोयल व कार्यक्रम अधिकारी रेणुका शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर जानकारिया दी। कार्यशाला में ममता एचएएमसी के सुरवाईजर मुमताज पठान, उपखण्ड सलाहकार रमेश कुमार, रोशन, अश्विनी देवड़ा सहित अन्य मौजिज लोगो ने भाग लिया।
Sunday, October 21, 2018
क्रिकेट पर लग रहा 9 लाख का सट्टा पकड़ा, चार गिरफ्तार
सट्टे के लिए कुख्यात है बालोतरा पर पुलिस शगुन रूपी कार्यवाही कर इति कर लेती है।
बालोतरा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बालोतरा पुलिस ने सट्टे के कारोबारियों की धर पकड़ शुरू की है। सटोरियो पर अंकुश लगाने के साथ थानाधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा के निर्देशन पर उप निरीक्षक भवरलाल चौधरी ने रविवार सायंकाल मय टीम ने कार्यवाही करते हुए मूंगड़ा रोड गेमनशाह दरगाह के समीप स्थित एक रहवासीय मकान पर दबिश दी। घर से पुलिस ने चार सटोरियों को सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने दबिश के दौरान सटोरिये से 9 लाख रुपए के सट्टे का हिसाब किताब बरामद किया है। मूंगड़ा रोड स्तिथ रहवासीय मकान में भारत वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था।
Saturday, October 20, 2018
अपने ही लाडलो को टांके में डाला ओर खुद विवाहिता कूदी टांके में ,चारो की मौत
तीन मासूमो के साथ विवाहिता टांके में कूदी चारो की मौत
बाड़मेर
जिले में सनावड़ा क्षेत्र में दुखद हादसे की खबर आ रही है। यहां टांके में कूदकर विवाहिता सहित उसके तीन मासूम बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। सनावड़ा ग्राम पंचायत के सियागपूरा गांव में शुक्रवार देर रात हीरो पत्नी रामराम 25 वर्ष ने अपने तीन मासूम बच्चो 5 वर्षीय धर्मेंद्र,3 वर्षीय रमेश और दो माह के साथ टांके में कूद आत्महत्या कर ली।।आत्महत्या के समय घर पर कोई नही था।।विवाहिता के आत्महत्या के कारणों का पता नही चला।शनिवार सुबह सदर पुलिस मौके पर पहुंची।शवो को टांके से बाहर निकाला गया।।शवो का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।।पुलिस थाना सदर मामले की जांच में जुटी है।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...