Followers

Tuesday, October 2, 2018

धूमधाम से हो रहा प्रतियोगिताओ का आयोजन

अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर कई प्रतियोगिता का आयोजन
आरटीपी@प्रतिनिधी

दौलत आर प्रजापत

नगर  में अग्रसेन जयंती महोत्सव को  लेकर श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में  प्रतिदिन कई आयोजन हो रहे है ।जिसमे समाज का हर वर्ग उत्साह पूर्वक भाग ले रहा है ।रविवार को नगर के ज्योति बा फुले स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे 10  टीमों ने  भाग लिया ।  प्रतियोगिता का  फाइनल मैच फ्रेंड फॉरएवर  ग्रुप वर्सेज श्री लक्ष्मण ग्रुप के बीच खेला गया जिसमें  फ्रेंड फॉर एवर ग्रुप विजेता रही । बाद में बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ  जिसमें 8 टीमो ने भाग लिया  जिसमें रईस ग्रुप वर्सेज अग्रसेन ग्रुप के बीच फाइनल का मैच हुआ  ।रईस ग्रुप बॉलीबाल प्रतियोगिता में  विजेता रही । रविवार शाम को  वृंदावन बगीची में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं व लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में 55 महिलाओं व 25 लड़कियों ने भाग लिया । महिलाओं व लड़कियों द्वरा बहु रँगों से रंगोलियों को सजाया गया । अलग अलग रँगों में सजाई रंगोलियों में प्रियंका गर्ग,निकिता गर्ग,हिमांशी सिंघल,सोनाली गर्ग  विजेता रही।अन्य कई प्रतियोगिता में नर्सरी ,प्रारम्भिक शिक्षा के बच्चों सहित बच्चियों के मनोरंजन व मस्ती के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । अन्य उल्टी गिनती,साधारण  दौड़, एक टांग ,तीन टांग ,की प्रतियोगिता हुई ।समिति अध्यक्ष कृष्ण जिंदल,उपाध्यक्ष मुकेश गोयल,महेंद्र,रघुवीर सिंघल, मुकेश ,पूर्ण प्रकाशगुप्ता,रौनक, विपुल,नवरत्न,रोहित ,खुश, अभिषेक,धुर्व अग्रवाल ,प्रतियोगिता में व्यवस्था में बढ़ चढ़कर  सेवा दी।

Monday, October 1, 2018

पूर्व पालिका अध्यक्षा प्रभा सिंघवी लड़ेगी विधान सभा चुनाव

पूर्व पालिका अध्यक्षा प्रभा सिंघवी रख सकती है दावेदारी
बालोतरा
आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर चौसर जमने लगी है तो दांव के पत्ते भी खुलते जा रहे है।पूर्व पालिकाध्यक्षा प्रभा सिंघवी भी इस बार पचपदरा से विधान सभा चुनाव लड़ सकती है। प्रभा सिंघवी के पति किशोर सिंघवी लगातार स्वाभिमान रैली करने वाले शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह के संपर्क में है । सूत्रों के प्रभा सिंघवी पचपदरा विधान सभा से निर्दलिय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकती है। गौरतलब है कि नगर परिषद के चुनाव में प्रभा सिंघवी ने निर्दलिय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। पार्टी द्वारा प्रत्याक्षी नही बनाये जाने से प्रभा सिंघवी भाजपा से नाराज है ।

पटवारी निलंबित

कार्य में लापरवाही बरतने पर असाड़ी पटवारी निलंबित
बाड़मेर, 01 अक्टूबर।
सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने एवं कई अनियमितताएं सामने आने के बाद जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने असाड़ी के पटवारी को निलंबित कर दिया।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया असाड़ी में कार्यरत पटवारी पंकज को सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बंधङा के पटवारी नन्द लाल को अनियमितताएं बरतने पर निलंबित किया गया था।

Sunday, September 30, 2018

जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार


जानलेवा हमले के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
सिवाना
सिवाना ने कुछ दिनों पूर्व दिन दहाड़े गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर
सिवाना पुलिस ने आरोपी कानसिंह उर्फ(छोटूसिंह) व हरिसिंह को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है ।

Saturday, September 29, 2018

अग्रसेन जयंती को लेकर प्रतियोगिताओ का आयोजन जारी

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर कई प्रतियोगिता आयोजित
आरटीपी@प्रतिनिधि दौलत आर प्रजापत
बालोतरा
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में जयंती के उपलक्ष में प्रतिदिन विभिन्न  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ।जयंती  कार्यक्रम को लेकर समाज के युवक ,युवतियां,बच्चों ,सहित सभी वर्ग के समाज बन्धु बढ़ चढ़कर भाग ले रहे ।जयंती महोत्सव को लेकर शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई । खेलकूद मंत्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि ज्योति बा फुले स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता में  10 टीमों ने भाग लिया।  मैदान में  खिलाड़ियों ने अपना  दम खम दिखायाम  शनिवार को 5 लीगमैच खेले गए। मैच में कई रोचक मुकाबलों में गेंद व बल्ले के बीच रोमांच बना रहा । इस दौरान अध्यक्ष कृष्ण जिंदल , उपाध्यक्षमुकेश गोयल,, सचिव महेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंघल,रौनक गोयल,विपुलसिंघल,नवरत्न गोयल, सुरेश गर्ग,चन्द्रप्रकाश लोहियां ने मैच के दौरान  प्रतियोगिता   को लेकर व्यवस्था व नियमों की जानकारियां दी ।  रविवार को अन्य मैचों सहित सेमीफाइनल व फाइनल खेले जाएंगे।   महिला खेलकूद मंत्री मीरा गर्ग ने बताया कि।शनिवार दोपहर को नगर के व्रन्दावन बगेची में आज महिलाओं व लड़कियों को लेकर गोत्र चेयर ,प्रतियोगिता आयोजित हुई ,जिसमे 250 ,महिलाओं सहित लड़कियों ने भाग लिया।व शाम को बैलून वित दुप्पटा प्रतियोगिता हुई ,जिसमे 150 महिलाओं ने भाग लिया ।निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई। इस दौरान रामप्यारी गर्ग,सुशीला जिंदल,सारी देवी गोयल,भारती गर्ग,लक्ष्मी गोयल,सुनीता बंजारी,मिनिया गोयल  प्रियंका मोदी,,ने व्यवस्था व नियमों की जानकारियां दी।रविवार को  व्रन्दावन बगेची में रंगोली प्रतियोगिता ,साधारण दौर रेस,एक टांग प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Friday, September 28, 2018

प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी नही छोड़ना चाहते बालोतरा

प्रदूषण नियंत्रण मंडल बालोतरा का मलाईदार कार्यालय नही छोड़ना चाहते अधिकारी,
एक कनिष्ठ अधिकारी का हुआ तबादला,
तबादला निरस्त करवाने की कोशिश कर रहा अधिकारी
बालोतरा
बालोतरा में संचालित टेक्सटाइल उद्योगों से निकलने वाले घातक रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम को लेकर बालोतरा में चल रहा क्षेत्रीय कार्यालय यहां नियुक्त होने वाले अधिकारियों के लिए मलाईदार बन रहा है। यहां लंबे समय से कई अधिकारी जमे हुए थे उनकी कार्यप्रणाली की शिकायते होने पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की चेयर पर्सन ने उनका तबादला किया था। लेकिन एक कनिष्ठ वैज्ञानिक शायद बालोतरा के मलाईदार कार्यालय को छोड़ना नही चाहते है। स्थानांतरण आदेश आने के लंबे समय के बाद भी वे बालोतरा से रिलीव नही हो रहे है और हर प्रकार का दबाव बनाकर स्थानन्तरन रद्द करवाने की जुगत कर रहे है जिससे किसानों में रौष है
प्रदूषण निवारण एवम पर्यावरण संरक्षण समिति ने ज्ञापन भेजकर कनिष्ठ वैज्ञानिक सुनील को रिलीव करने की मांग की-
सेवा में
प्रदूषण निवारण एवम पर्यावरण संरक्षण ने
राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की चेयर पर्सन को ज्ञापन भेजकर बालोतरा क्षेत्रीय कार्यालय से सुनील चौधरी को तुरंत हटाने की मांग की है। समिति प्रवक्ता कानाराम साईं ने बताया कि ज्ञापन में किसानों ने लिखा है कि बालोतरा में नियुक्त सुनील चौधरी का स्थानांतरण अन्यत्र हो चूका है लेकिन वे बालोतरा से जाना नही चाहते है। सुनील चौधरी की टेक्सटाइल उद्यमियो से साठ गांठ है और वे प्रदूषण की  शिकायतों पर टेक्सटाइल उद्यमियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करते है। किसानों की शिकायत पर ही सुनील को यहां से हटाया गया थे। लेकिन सुनील चौधरी नेताओ से दबाव डालकर ट्रांसफर केंसल करवाना चाहते है। समिति ने  किसान हित में सुनील चौधरी को तुरंत बालोतरा से हटाने की मांग की।

निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर रविवार को

निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर रविवार को

बालोतरा।
सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। मीडिया सहायक पूजा संगतानी ने बताया कि, रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के द्वितीय रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित बाबू भवन में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि, मानवता को समर्पित इस मिशन का मुख्य उद्देश्य जहां प्रभु परमात्मा की जानकारी प्राप्त करके वसुधैव कुटुंबकम की भावना को स्थापित करना है वहीं मानव मात्र में परमात्मा के दर्शन करते हुए उनकी सेवा के प्रति समर्पित भी रहना है, इसी ध्येय को ध्यान में रखते हुए 1986 से निरंतर चलाए जा रहे इस विश्वव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान अभियान की कड़ी में प्रथम बार बालोतरा में संत निरंकारी फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय मुखी माता ईश्वरी देवी निरंकारी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रक्त एकत्रित करने के लिए जोधपुर के उम्मेद अस्पताल के चिकित्सकों की टीम भी अपनी सेवाएं देंगी। शिविर के साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आध्यात्मिक सत्संग का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जोधपुर एवं बाड़मेर जिले के कई गांवों निरंकारी अनुयायी भी शामिल होंगे।


फार्मासिस्ट ने ज्ञापन दिया

फार्मासिस्ट ने ज्ञापन दिया
आरटीपी@ब्यूरो
राजस्थान फार्मासिस्ट  संयुक्त संघर्ष मोर्चे की बालोतरा शाखा द्वारा  अपनी मांगों को लेकर आज नाहटा अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉक्टर रानुलाल खत्री को ज्ञापन दिया गया। समिति के बालोतरा अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि ज्ञापन में राजस्थान संयुक्त संघर्ष समिति की बालोतरा टीम द्वारा पीएमओ को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि अपनी मांगों को लेकर फार्मासिस्ट 26 व 27 सितम्बर को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 28 व 29 सितम्बर को दो घंटे का अतिरिक्त कार्य संपादित करेंगे। बाद में 30 सितम्बर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत गतिविधियों का संपादन करेंगे। फार्मासिस्ट संघ ने ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को नही माने जाने पर सामूहिक अवकाश व कार्य बहिष्कार को मजबूर होना पड़ेगा।

Wednesday, September 26, 2018

नगर परिषद द्वारा छपवाई गई चार साल बेमिसाल किताब या झूठ का पुलिंदा ?

नगर परिषद ने अपने मुँह मिया मिठ्ठू बनने के लिए जो कार्य हुए ही नही उनको भी विकास कार्य की किताब में किया शामिल,
बाद में विकास कार्य की किताब का नगर परिषद से कर दिया भुगतान,
नगर परिषद का जिम्मा नही संभाल पा रहा बोर्ड
बालोतरा
बालोतरा नगर परिषद में विकास कार्य ठप्प हो चूके है पर बोर्ड शहर में विकास कार्य करवाने के ढिंढोरे पीट रहा है। आलम यह है कि बोर्ड के चार वर्ष के कार्यकाल में वार्डो में जिन कार्यो का नामो निशान ही नही है उन कार्यो को भी शेखी बघारने के लिए चार साल बेमिसाल में शामिल कर लिया गया है। इस किताब को सरसरी तौर पर ही देखने से ऐसे कही कार्य सामने आ जाते है जो कही हुए ही नही है। अगर इस किताब में सभी वार्डो को लेकर जिन विकास कार्यो का जिक्र किया गया है उनको जांच लिया जाए तो यह किताब शायद झूठ का पुलिंदा नजर आएगी।
ऐसे शक के दायरे में-
चार साल बेमिसाल के नाम से नःगर परिषद के सरकारी खर्चे से छपी किताब में वार्ड नंबर 14 में घंटाघर के पिछेसे लेकर शास्त्री चोक तक सीसी सड़क के निर्माण करवाने का बताया गया है जबकि मोके पर सीसी सड़क तो क्या कच्ची सड़क भी नही है केवल पत्थर बिखरे नजर आ रहे है। घंटा घर के पीछे पूर्व में बनी कोलतार सड़क को करीब छ माह पहले सीवरेज डालने के लिए तोड़ दिया गया था जो आज दिन तक सही नही हुई जबकि पार्षद महोदया यहां सीसी सड़क होने का बता रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि मोके पर सीसी सड़क नही है फाइल में सीसी सड़क निर्माण होना बताया गया है तो उस सड़क निर्माण का पैसा किस ठेकेदार ने उठाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है या पार्षद भी स्वयं इस खेल में शामिल हो यह भी बड़ा सवाल है। इस विकास कार्य की जांच करवाने के लिए शहर के जागरूक नागरिको ने उच्च स्तर पर शिकायत की है।
विभिन्न स्थान शब्द का उपयोग कर किये जा रहे घोटाले-
नगर परिषद द्वारा छोटे विकास कार्यो में कार्य के पूर्व विभिन्न जोड़कर घोटाले किये जा रहे है। विभिन्न की आड़ में किस स्थान पर विकास कार्य करवाया जा रहा है इसकी जानकारी लोगो को मुहैया नही करवाई जाती है जिसकी आड़ में बोर्ड विकास कार्य के धन का जमकर दुरुपयोग कर रहा है जिसके उच्च स्तरीय जांच की सख्त आवश्यकता है पर विपक्ष भी चुप्पी साधे बैठा है और राजस्व मंत्री को नगर परिषद की सुध लेने की फुरसत नही है।

Tuesday, September 25, 2018

ग्रामीण डाक सेवको की भूख हड़ताल

भूख हड़ताल संपन्न -
बाड़मेर
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आव्हान पर प्रस्तावित तीन चरणों में हड़ताल के मद्देनजर आज एक दिवसीय भूख हड़ताल संपन्न हुई।
यूनियन के जिला सचिव हरीराम जसोल ने बताया कि देशव्यापी एक दिवसीय भूख हड़ताल के दौरान आज प्रधान डाकघर बाड़मेर के आगे हड़ताल की गई। हड़ताल में विभिन्न वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया ।
उपस्थित ग्रामीण डाक सेवकों को संबोधित करते हुए जिला सचिव हरीराम जसोल ने कहा कि अगर सरकार समय रहते ग्रेच्युटी की सीमा 5 लाख बढ़ाने  व 12,24,36 का लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को अगर 3 अक्टूबर तक नहीं मानती है, तो  अगला पड़ाव राज्य स्तरों पर 4 अक्टूबर को भूख हड़ताल करने का होगा । जिसमें राजस्थान राज्य के ग्रामीण डाक सेवक भाग लेंगे।
आज की भूख हड़ताल के अवसर पर पूरसिंह राठौड़, हरीराम जसोल, लिखमाराम, रामचंद्र गौरा, जालम सिंह, लादूसिंह बालोतरा, इब्राहिम खान खारची, मंगनाराम श्रीरामबाला, भंवरलाल सांखला, पोकरराम सामियों का तला, हयात खां नवातला, जसराज सिणली जागीर, घनश्याम माचरा उपस्थित थे।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...