Followers

Monday, June 25, 2018

बेसहारा गौ वंश के चारे पानी के लिए गौ सेवा समिति गठित

श्री महादेव अनाथ गौ सेवा समिति का गठन
बालोतरा
बालोतरा क्षेत्र में मूक व बेसहारा पशुओ को बचाने के उद्देष्य से मौजिज लोगो के सानिध्य में आज श्री महादेव अनाथ गौ सेवा समिति को गठन किया। समिति के संस्थापक मंहत  सेवागिरी ने बताया कि उनकी समिति की ओर से हनुमानगढ ओर  गंगानगर जिलो में गौ वंश को चारा-पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। मंहत ने बताया कि बालोतरा क्षेत्र में मूक प्राणियो व गौ वंश का गर्मियों में बूरा हाल है इस कारण उन्होने बालोतरा क्षेत्र के गौ वंश को चारा पानी उपलब्ध करवाने ओर गौ वंश को बचाने के लिये इस समिति को गठन किया गया है। समिति में क्षेत्र के मोजिज लोगो को भी जोड़ा जायेगा। समिति के अध्यक्ष पद पर मंहत सेवागिरी ओर प्रवक्ता के पद पर कानराम सांई तिलवाड़ा को मनोनित किया गया है। समिति द्वारा उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रो में विषेष रूप से अनाथ गौ वंश को चारे पानी की सुविधा देने के लिये कार्य किया जायेगा।

वही आज गठन के दौरान द्वितीय रेल क्रोसिंग के समीप समिति की ओर से आवारा गौ वंश के लिए पानी की होदी में पानी डलवाया गया और चारा दिया गया। 


Sunday, June 24, 2018

उनरोड कांड के आरोपी को फाँसी की सजा मिले-कांग्रेस

युवा कांग्रेस ने उनरोड में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को फाँसी सजा की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौपा।

बालोतरा
बाड़मेर जिले के उनरोड गांव में हुए आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म व हत्या कर हैवानियत की हदें पार करने वाले इंसानियत के दुश्मन को सख्त सख्त से सजा देने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी भागीरथ चौधरी को पूर्व विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा ज्ञापन सौप सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया व बलात्कार और हत्या के आरोपी को फांसी देने के लिए की मांग।
 पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि बाड़मेर जिले को शर्मशार करने वाली घटना से सभी जिलेवासी आहत है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो उसके लिए आरोपी को कठोर दंड जल्द से जल्द दिया जाए।
इस अवसर पर बालोतरा नगर परिषद के सभापति रतन खत्री, प्रधान ओम प्रकाश भील, ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह, युवा कांग्रेस पचपदरा विधानसभा के अध्यक्ष ऐजाज़ अली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, पार्षद रामेश्वर प्रजापत, नरेश ढ़ेलडिया,सलीम खिलेरी,विनोद चौधरी,दिलीप माली,गजेन्द्र प्रजापत, जहूर खान असाडा,रणजीत चौधरी, शकर सिह भाटी ,ओम प्रकाश प्रजापत, ताजा राम एसटी बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष, रमेश चौधरी पारलू, रजाक खान तिलवाड़ा युवा ग्रुप जिला अध्यक्ष ,विकास कोठरी ,गजेन्द्र जोगसन, पर्बत सिंह, गिरधारी लाल चौधरी,यासीन तेली, यासीन सूमरो, दीलीप तीरगर, खुशाल प्रजापत,ओमाराम मेघवाल जसोल, महेंद्र बॉस मूंगड़ा, दीलीप तीरगर, ओमप्रकाश जसोल,सकुर खाँ थोब, लोकेश दवे ,मुकेश,मनोहर सिंह, जोगसिह असाडा,इंसाफ पठान ,राजेन्द्र प्रजापत, ओम्बा राम भील और कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7062328206373381",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script

Saturday, June 23, 2018

गृहमंत्री कटारिया सड़क दुर्घटना में घायल

जयपुर
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री की गाड़ी
शिवदासपुरा टोल के पास पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गयी। हादसे में कटारिया को आंख के पास चोट आने की जानकारी मिल रही है।
कटारिया को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर पहुचे ।

Wednesday, June 20, 2018

श्री निम्बेश्वर हाथी बंध महादेव मठ खारवा में प्रेम सभा आयोजित

संतों ने जीवित समाधियों के दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद
- श्री निम्बेश्वर हाथीबन्ध महादेव मठ पर प्रेमसभा आयोजित।
-संतों ने नशा मुक्त जीवन जीने, कुरीतियां मिटाने व बालक-बालिकाओं को शिक्षित करने का किया आव्हान।
बालोतरा। श्री निम्बेश्वर हाथीबन्ध महादेव मठ जेठन्तरी-खारवा पर श्री पंचदशनाम जूना अखाडा़ हरिद्वार से जुडे़ संत-महात्माओं ने जीवित समाधियों के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही नवमनोनीत स्थानीय मठाधीश महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज को मण्डल की परम्पराओं का निर्वहन करते हुए मठ का समग्र विकास करने की बात कही।
बुधवार को मठ परिसर में आयोजित प्रेमसभा में श्री पंचदशनाम जूना अखाडा़ हरिद्वार के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री श्री गणेश आश्रम रामपुरा रोहिट (पाली) व श्री मठ कनाना के मठाधीश महंत श्री परशुरामगिरी जी महाराज ने आमजन को नशामुक्त जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग दिनोंदिन नाना प्रकार के व्यसन सीख कर अपने जीवन को गर्त में उतार रहा है। इसलिए हमें तमाम व्यसनों का त्याग कर स्वच्छ व समृद्ध समाज का निर्माण कर विश्व पटल पर देश की अमिट छाप कायम करने में अपनी भागीदारी निभाने चाहिये। इसके अलावा रूढी़वादी परम्पराओं को बंद कर बालक-बालिकाओं को शिक्षित कर स्वर्णिम समाज का निर्माण करे। श्री पंचदशनाम जूना अखाडा़ 16 मण्डी हरिद्वार के संगठन मंत्री, श्री मालाणी दशनाम सन्यासी संस्थान बाड़मेर-बालोतरा के अध्यक्ष एवं श्री डूंगरा परमेश्वरा मठ चौहटन के मठाधीश महंत श्री जगदीशपुरी जी महाराज ने नव मनोनीत महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज को पगडी़ की रश्म अदा कर मण्डल की परम्पराओं का निर्वहन करते हुए मठ का समग्र विकास करने की बात कही। श्री पंचदशनाम जूना अखाडा़ (हरिद्वार) वाराणसी के सचिव महंत श्री खुशालगिरी जी महाराज ने गौवंश को काल का ग्रास बनने से रोकने के लिए प्रत्येक घर में एक गाय पालने का आव्हान किया। स्थानीय महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज ने आगंतुक संत-महात्माओं का स्वागत-अभिनन्दन कर भेंट-पूजा अर्पित की तथा मठ के एतिहासिक पहलूओं पर प्रकाश डाला। प्रेमसभा में वींजारणी महंत श्री भगवानगिरी जी महाराज, आकडी़या महादेव जेठन्तरी के श्री सोमपुरी जी महाराज सहित कई साधू-संत मौजूद थे।
इस अवसर पर जेठन्तरी ठाकुर भंवरसिंह चम्पावत, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव हुकमसिंह अजीत, मदनसिंह भायल, काकराला सरपंच वगताराम प्रजापत, रूपाराम चौधरी, शंभूसिंह सोनगरा, मांगीलाल चौधरी, मंगलाराम देवासी, चन्द्रसिंह, मगाराम टेडा, रघुवीरदास वैष्णव, भेराराम राजपुरोहित, राजेन्द्र प्रजापत, सांवलराम चौधरी व सुरेश सैन सहित बडी़ संख्या प्रबुद्धजन मौजूद थे।

आनंद पाल सिंह एनकाउंटर की बरसी पर होगा रक्तदान


रावणा राजपूत समाज की अनूठी पहल

एनकाउंटर की प्रथम बरसी पर रक्तदान की गंगा

रावणा राजपूत समाज सर्व समाज को साथ लेकर पूरे राजस्थान में करेगा रक्तदान

जसोल:-

 24 जून को मालासर में हुए आंनदपाल सिंह एनकाउंटर को एक वर्ष पूरा हो रहा है इस एक वर्ष पूरे होने पर विरोध का अनूठा तरीका ढूंढ निकाला है आंनदपाल सिंह के एनकाउंटर के बाद पूरे राजस्थान में रावणा राजपूत व राजपूत समाज मे जबरदस्त आक्रोश है जिसकी बरसी पर रावणा राजपूत समाज पूरे राजस्थान के जिला मुख्यालयों पर हजारो यूनिट रक्तदान कर मानवता का बहुत बड़ा संदेश दे रहा है अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से रक्तदान के शिविर आयोजित कर रहा है जिसका सोशल मीडिया , प्रिंटव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जबरदस्त प्रचार देखा जा रहा है । रक्तदान के पोस्टर व बैनर में मुख्य रूप से आंनदपाल सिंह को इंगित किया जा रहा है रावणा राजपूत समाज प्रदेश युवा प्रवक्ता विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि रक्तदान में सभी समाज के लोगो का सहयोग लिया जा रहा है तथा प्रदेश भर में सभी समाजों का समर्थन मिल रहा है तथा युवाओ में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है



इन स्थानों पर होगा रक्तदान

अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़ सिंह कुण्डल में बताया कि अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के बैनर तले बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, सिरोही,पाली में फालना, जालोर में सुंधामाता, नागौर में लाडनूं, मकराना, , भीलवाड़ा, आसींद,अजमेर, जयपुर, सीकर, राजसमंद,  उदयपुर, दूदू , चित्तौड़गढ़, भैंसरोडगढ़, बीकानेर, सूरत, मुम्बई, चुरू,अहमदाबाद, में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमे हजारो यूनिट रक्तदान होगा रक्तदान के स्थानों की सूची बनाकर प्रचार किया जा रहा है

रावणा राजपूत समाज ने संकल्प लिया है कि बुलेट का जवाब बैलेट से देंगे उसी कड़ी में यह पहला कदम है एनकाउंटर की प्रथम बरसी पर अहिंसात्मक तरीके से रक्तदान के माध्यम से जीवनदान देकर विरोध प्रदर्शन पूरे राजस्थान व दूसरे राज्यो में भी किया जा रहा है।

रणजीत सिंह सोडाला


प्रदेशाध्यक्ष श्री रावणा राजपूत समाज राजस्थान

बाड़मेर जिले में रक्तदान जिला स्तर पर रावणा राजपूत समाज भवन बाड़मेर में किया जा रहा है जिसमे बाड़मेर जिले के 17 ब्लॉक तथा बाड़मेर व बालोतरा शहर के 500 से अधिक सर्व समाज के लोग रक्तदान करेंगे।

ईश्वर सिंह चौहान


जिलाध्यक्ष रावणा राजपूत समाज


बाड़मेर


युवा पीढ़ी की खेल में भागीदारी अहम-हुकम सिंह अजित

*देश के नवनिर्माण में युवा पीढ़ी की खेलों में भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण : हुकम सिंह अजीत*
समदड़ी
निकटवर्ती जेठन्तरी ग्राम पंचायत मुख्यालय के स्कुल खेल मैदान में युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, अध्यक्षता युवा कांग्रेस बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सचिव सुरेश कुमार सैन एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेन्द्र कुमार प्रजापत के आतिथ्य में हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षैत्र में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से ही उभरती प्रतिभाओं को बेहतरीन प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है जो कि सराहनीय है आज की युवा पीढ़ी खेलों में बढ़चढ़ कर भाग ले यह सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है देश के नवनिर्माण में युवा पीढ़ी की खेलों में भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। तभी आज का युवा अनुशासित जीवन शैली एवं सुनहरे भविष्य का निर्माण कर पाएगा।

अध्यक्षता कर रहे युवा कांग्रेस बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सचिव सुरेश कुमार सैन ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है जिसकी बदौलत कड़ी मेहनत और परिश्रम से सफलता को प्राप्त करते है अतः हमारे जीवन मे खेलों के प्रति समर्पण की सार्थकता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

आयोजन सचिव हस्तीमल सोलंकी ने बताया कि ओपन प्रतियोगिता में कुल चौदह टीमें भाग ले रही है मैच दस ओवर का का रखा गया है प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद प्रोत्साहन राशि रखी गयी है।

अतिथियों ने उद्घाटन मैच में बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया तथा बालोतरा व खारवा की टीम प्रभारी के बीच मे टॉस किया गया।

मंच संचालन युवा खिलाड़ी सम्पत धारू ने किया।

इस दौरान मनोहर सिंह राजपुरोहित, कैलाश वैष्णव, जुगल रामावत, विक्रम सोलंकी, कुम्भाराम, किशन माली, पुखराज सैन, लुम्भाराम चौधरी, गोरधन सिंह राजपुरोहित सहित युवा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Monday, June 18, 2018

अवैध खनन पर पुलिस कसना चाहती है शिकंजा,पर राजनेता गिरा रहे पुलिस का मनोबल

पुलिस ने देर रात पकड़ा बजरी से भरा डम्पर
एक नेता ने फोन कर छुड़वाया डम्पर
ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा
लूनी नदी में बजरी खनन को रोकने के लिए पुलिस तो कोर्ट के आदेशों की सख्ती से पालना के लिए कमर कसे हुए है पर पुलिस की सख्ती राजनेताओ को पसंद नही आ रही है इसलिए सत्तासीन कुछ नेता अपने स्वार्थ के लिए पुलिस का मनोबल कुचलने में लगे हुए है।
कुछ ऐसा ही लगा बीती देर रात को हुए घटनाक्रम को देखकर। पुख्ता सूत्रों ने बताया कि बीती रात को लूनी नदी में बिठुजा से जेसीबी मशीन से बजरी से डम्पर भरवाए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस जब बिठुजा की ओर आई तो सड़क पर बजरी से भरा डम्पर आता दिखा। पुलिस ने डम्पर को रुकवाया ओर कार्यवाही शुरू की तभी एक नेता का फोन आया और पुलिस को डम्पर को छोड़ने की बात कहते हुए घुड़की दी जिस पर पुलिस अधिकारी को डम्पर को छोड़ना पड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सत्तासीन नेता ही नही चाहते है कि बजरी का अवैध खनन बंद हो तो हर बार केवल पुलिस को ही शक के घेरे में खड़ा करना कहा तक जायज है।

आसोतरा के शमशान में किया सघन वृक्षारोपण

बालोतरा
निकटवर्ती आसोतरा गाव में आज ग्रामीणों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए गाव के सर्व हिन्दू समाज शमशान में सघन वृक्षारोपण किया। रामद्वारे के महाराज जयराम दास के सानिध्य में ग्रामीणों ने शमशान में 200 नीम, 100 करंज व 10 बरगद के पेड़ लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेवारी ली। इस दौरान युवा उद्यमी हरीश( कुकल किंग) ने कहा कि पेड़ ही हमारे जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ समाज का आधार देने के लिए पर्यावरण के संरक्षण की सख्त आवश्यकता है। इस दौरान किसान नेता हंसराज चौधरी,पृथ्वीराज कोठारी, गौतम माली, खेताराम चौधरी, मांगीलाल सुथार, धनराज सैन, जगदीश सैन, जवारराम चौधरी, गोविंदराम माली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एनजीटी ने अब पाली के रासायनिक प्रदूषण को लेकर संभागीय आयुक्त से मांगी रिपोर्ट,

दिल्ली
आज एनजीटी की मुख्य पीठ में पाली के टेक्सटाइल उद्योग से निकलने वाले रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। एनजीटी प्रसाशन द्वारा कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट से असंतुष्ट दिखी।
जिला कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को कोर्ट ने फिर  अधूरा बताते हुए अब संभागीय आयुक्त को 5 जुलाई से पहले पूरे क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के  निर्देश  दिए है। रिपोर्ट प्रस्तुत होने तक किसी भी तरह का पानी नदी के छोड़ने पर पर भी रोक लगा दी गयी है। इस याचिका में अगली सुनवाई अब 5 जुलाई  को होगी।

Sunday, June 17, 2018

अमेरिका के न्यू जर्सी में अहिंसा विश्व भारती की शाखा का शुभारंभ

अहिंसा विश्व भारती की अमेरिका शाखा का न्यूजर्सी में उद्धघाटन।

विश्व शांति के लिए अमेरिका और भारत एकजुट हों – आचार्य लोकेश

आचार्य लोकेश का अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में भव्य स्वागत

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक मूलतः पचपदरा की पावन धरा पर जन्मे शान्तिदूत आचार्य डा. लोकेश मुनि द्वारा स्थापित संस्था अहिंसा विश्व भारती की अमेरिका शाखा का उद्धघाटन आचार्य लोकेश मुनि, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन अमेरिकन के चेयरमैन रमेश पटेल, अध्यक्ष  सूरज पारेख, पारेख वर्ल्डवाइड मीडिया से पद्मश्री डा. सुधीर पारेख, इंडिया अब्रॉड के एडिटर राजीव भाम्बरी, अहिंसा विश्व भारती फाउंडेशन USA के चेयरमैन  अनिल कुमार मोंगा, अध्यक्ष  पियुष पटेल, उपाध्यक्ष करमजीत सिंह ढालीवाल, डा. राज भयानि, एवं अहिंसा विश्व भारती की अमेरिका टीम की उपस्थिति में न्यूजर्सी में हुआ |

आचार्य लोकेश ने इस अवसर पर कहा कि विश्व शांति और सद्भावना के लिए अमेरिका और भारत को एकजुट होकर काम करना होगा | अहिंसा विश्व भारती संस्था का भारत में ही नहीं अपितु विश्व में अहिंसा, शांति एवं सद्भावना की स्थापना, मानवीय मूल्यों के उत्थान, चरित्र निर्माण के क्षेत्र में गत 13 वर्षों से निरंतर प्रयासरत है | अहिंसा विश्व भारती संस्था की स्थापना के पीछे विशेष उद्देश्य रहा है धर्म को समाज सेवा से जोड़कर, उसे सामाजिक बुराईयों के मिटाने का माध्यम बनाना | आचार्य लोकेश मुनि में कहा पिछले एक दशक के अमेरिका आ रहा हूँ यहाँ पर न सिर्फ भारतीय मूल के निवासियों अपितु विश्व के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगो को समाज की निष्काम भाव से सेवा करते हुए  देखा है | अहिंसा विश्व भारती की गतिविधियों से यहाँ के निवासी पहले से ही जुड़े हुए है, अब विधिवत रूप से अमेरिका में एक शाखा होने से हमारे सामाजिक सेवा और मानवीय कार्यों को गति मिलेगी |उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया विश्व शांति व सद्भावना की स्थापना व समाज के उत्थान के लिए और अधिक उत्साह और कर्मठता के कार्य करे |
रमेश पटेल ने आचार्य लोकेश मुनि का स्वागत और अहिंसा विश्व भारती के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाये देते हुए कहा कि आचार्य लोकेश मुनि ने विश्व शांति, सद्भावना व योग के प्रचार के लिए निरंतर प्रयासरत रहते है | समस्त विश्व उन्हें  शांतिदूत के नाम से जानता है, वें भारतीय संस्कृति के राजदूत है |
अनिल कुमार मोंगा ने इस अवसर पर कहा कि अहिंसा विश्व भारती संस्था आचार्य लोकेश मुनि के नेतृत्व में धर्म को समाज सेवा से जोड़कर समाज में सौहार्द व विकास के लिए काम कर रही है | यह हर्ष का विषय है कि अमेरिका निवासियों को भी इसके साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा|

डा. सुधीर पारेख एवं राजीव भाम्बरी ने कहा कि लम्बे समय से अहिंसा विश्व भारती नकी मेरिका शाखा का इन्तजार था | हम अमेरिका के साथ साथ विश्व के विभिन्न भागों में अहिंसा विश्व भारती के कार्यों को फ़ैलाने की दिशा में काम करेंगे |
पियुष पटेल एवं श्री करमजीत सिंह ढालीवाल ने कहा कि अहिंसा विश्व भारती की अमेरिका शाखा के माध्यम से अमेरिका निवासियों व युवा पीढ़ी की धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और आपसी सौहार्द व मानवी मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलेगी | वो भारतीय संस्कृति से रूबरू होंगे और अमेरिका के विकास में अपना योगदान देंगे|

इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती अमेरिका शाखा के संस्थापक सदस्य  कम्युनिटी लीडर प्रदीप कोठारी, एशियण इंडियन के पूर्व अध्यक्ष सुनील मोदी, अंकुर वैद्य, USA  TV न्यूज़ के CEO हेमंत कौशिक, प्रो. बिपिन संगन्कर, जीतू भाई फाडिया, कनक गोलिया, स्नेहल भाई शाह, बिल मेके, रजनी मोंगा, अरुण बेन फाडिया, तारकेश्वरी मिश्र, ज्योति बेन पटेल, क्य्ले मोंगा, सीन मोंगा, जय मोंगा भी उपस्थित थे |

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...