"पोप फ्रांसिस जल्द भारत आएंगे"
पोप फ्रांसिस व जैनाचार्य लोकेश के बीच ऐतिहासिक अंतरधार्मिक संवाद
आचार्य लोकेश ने पोप को भारत आने का खास निमंत्रण दिया
पोप ने कहा, "वो आशा करते हैं और भारत जल्द आना चाहते है"
अनेकता में एकता भारत व सर्वधर्म सद्भाव यूरोप की विशेषता – आचार्य लोकेश
वेटिकन सिटी
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैनाचार्य अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक मूलतः पचपदरा की पावन धरा पर जन्मे आचार्य डा. लोकेश मुनि ने सम्पूर्ण विश्व में ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस से आज सुबह वेटिकन सिटी में एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ भेंट कर की तथा भारत में आयोजित हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन में नई दिल्ली आने का खास निमंत्रण दिया। इस ऐतिहासिक बैठक में विश्व शांति, सर्वधर्म सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण व मानव कल्याण जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पोप ने नए दिल्ली आने के निमंत्रण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरधार्मिक सम्मलेन से विश्व शांति के प्रयासों को गति मिलेगी |
पोप फ्रांसिस ने शिष्टमंडल की संबोधित करते हुए कहा कि, "वो आशा करते हैं और भारत जल्द आना चाहते है", मानवता के संरक्षण और विश्व शांति व सद्भावना के लिए अंतर धार्मिक संवाद जरुरी है |
जैनाचार्य लोकेश ने कहा कि हिंसा व आतंकवाद किसी समस्या का समाधान नहीं। संवाद के द्वारा हर समस्या को सुलझाया जा सकता है। हमें अपने विचारों के साथ दूसरों के विचारों का भी सम्मान करना चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण व वैचारिक प्रदूषण दोनों खतरनाक है। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति की मौलिक विशेषता है और सर्वधर्म सद्भाव युरोप की विशेषता है |दोनों साथ मिलकर विश्व शांति व सद्भावना की ओर अहम कदम बड़ा सकते है। आचार्य लोकेश ने कहा कि भारत बहुलतावादी संस्कृति का देश है यहाँ पर विविध जाति, धर्म व सम्प्रदाय के लोग आपस में प्रेम व भाईचारे से रहते है। उन्होंने कहा कि अहिंसा, अनेकांत व अपरिग्रह के सिद्धांतों पर आधारित जैन दर्शन ने हिंसा, आतंकवाद, पर्यावरण प्रदूषण, असमानता जैसी वैश्विक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया है।
आचार्य लोकेश ने आशा व्यक्त की कि भारत की राजधानी दिल्ली में अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन में सम्मानीय पोप फ्रांसिस के भाग लेने से सम्पूर्ण विश्व में शांति व सद्भावना का सन्देश जायेगा । उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के विभिन्न प्रमुख धर्मों के सर्वोच्च धर्मगुरुओं को आमंत्रित करेंगे।
जैनाचार्य डा. लोकेश मुनि के साथ शिष्टमंडल में केलिफोर्निया से समागत जैना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश वधेर, न्यूजर्सी से अनिल मोंगा, न्यूयॉर्क से करमजीत सिंह धालीवाल, डा. राज भयानि व कमलेश मेहता, कोलकता से सुब्रता गांगुली व नई दिल्ली से भव्य श्रीवास्तव उपस्थित थे ।
Followers
Thursday, March 8, 2018
पोप फ्रांसिस आएंगे भारत
Wednesday, March 7, 2018
झुंझनू से पीएम को देखे लाइव
देखे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को लाइव झुंझनू से
https://www.facebook.com/DIPRRajasthan/videos/1880354298929115/
देश के सबसे बड़े तेल कुए पर नारी शक्ति की सुरक्षा की ढाल
विश्व महिला दिवस पर विशेष
तेल क्षत्रों की सुरक्षा महिला शक्ति से मजबूत
बाड़मेर। देश के घरेलू तेल उत्पादन में लगभग एक चौथाई का योगदान देने वाले थार रेगिस्तान के तेल क्षेत्रों की सुरक्षा अब महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ अधिक मजबूत हो गई है। सामान्य तौर पर पुरुषों के एकाधिकार समझे जाने वाले ऑयल फ़ील्ड्स में सिक्योरिटी के मामले में भी महिलाओं की मौजूदगी के कारण बाड़मेर ने एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। विशेष बात ये भी है कि हाल ही में यहाँ सुरक्षा टीम में जुड़ने वाली सभी महिलाएँ थार क्षेत्र की मूल निवासी हैं।
केयर्न ऑयल एंड गैस- वेदान्ता द्वारा संचालित इन तेल और गैस क्षेत्रों में इन दिनों महिला शक्ति का बढ़ता प्रभुत्व साफ़ नज़र आता है। दुनिया भर में एयर फोर्स की तरह ऑयल सेक्टर को भी पुरुष प्रधान इंडस्ट्री की श्रेणी में माना जाता है। लेकिन आम तौर पर बालिका भ्रूण हत्या और बिगड़ते लिंगानुपात के लिए सुर्खियों में रहने वाले थार क्षेत्र ने इस मामले में अनुकरणीय पहल की है।
2009 में तेल उत्पादन आरम्भ होने से ले कर अब तक, अलग-अलग कार्यों में महिलाओं ने यहाँ उपलब्ध रोज़गार अवसरों का लाभ उठाया। शुरूआती दौर में ऑफिस वर्क और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी जैसे विभागों में उनकी उपस्थिति थी वहीँ धीरे-धीरे उन्हें फील्ड ड्यूटी के कामों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा ली। पेट्रोलियम इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर जैसे कामों में थार के तपते वातावरण में इन्हें सहजता से काम में जुटे देखा जा सकता है।
इस श्रृंखला में ताज़ा कड़ी हाल ही में तब जुड़ गई जब बीआईएस सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से बाड़मेर की महिलाओं ने सुरक्षाकर्मी के रूप में यहाँ कार्य करना आरम्भ किया। आज देश के सबसे बड़े ज़मीनी तेल प्रसंस्करण संयंत्र- मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल के अलग अलग स्थानों पर महिला सिक्योरिटी गार्ड्स मुस्तैद हैं।
इन्हीं में से एक, बायतु निवासी मोरा देवी गर्व से बताती हैं कि उन्हें आयल फ़ील्ड्स में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा प्रावधानों की निगरानी करना और लोगों को इनकी जानकारी देना बहुत अच्छा लगता है।
गाँव माडपुरा बरवाला निवासी मदन बताती हैं कि कार्य करने के दौरान ये भी जानने को मिलता है की ग्लोबल कम्पनीज में कार्य शैली कैसी होती है। वे कहती हैं: "यहाँ हम सभी को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलता है। अपनी ड्यूटी अनुशासन के साथ निभाना में अपना फ़र्ज़ समझती हूँ।"
इसी तरह सिक्योरिटी स्कैनर ऑपरेटर जमना चौधरी विश्वास जताती हैं कि थार की महिलाओं पर सुरक्षा की जो अहम् जिम्मेदारी है वे उसमे सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ खरी उतरेंगी।
टेक्सटाइल इकाई मे आज ओर हादसा, दो के मौत की मिल रही खबर
बालोतरा
सूत्रो के हवाले से जानकारी मिल रही है कि औद्योगिक क्षेत्र मे स्तिथ एक इकाई मे बुधवार को हुए हादसे के समान ही दूसरा हादसा हुआ है। टेक्सटाइल इकाई मे आज स्लज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गेस से सफाई कर रहे दो लोगो के मोत की खबर है। थर्ड फेज मे स्तिथ e 260 इकाई की घटना है। मामले की पूरी जानकारी आना शेष है। बुधवार को भी टेक्सटाइल इकाई मे स्लज टैंक की सफाई के दौरान हादसा हुआ था जिसमे एक की जान चली गयी थी।
माँ ही दे सकती है संस्कार-शमा बानो
महिला दिवस पर जन जागृति ग्रामीण विकास एव शिक्षण सेवा संस्थान ने किया महिलाओ का सम्मान
बालोतरा
महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे विभिन्न क्षेत्रो मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओ का सम्मान किया गया। पुरुस्कृत शिक्षक फोरम के सालगराम परिहार ने बताया कि महिलाओ की होसला अफजाई के लिए इस प्रकार का आयोजन किया गया है। समारोह मे चोहटन की पूर्व प्रधान व महिला शिक्षा व समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित शमा बानो सहित अनेक चर्चित महिला सख्शियत ने भाग लिया। इस अवसर पर शमा बानो ने महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओ की राह समाज मे व्याप्त अनेक कुरितिया रोकती है पर महिलाये खुद अपने आप को कमजोर नही समझे ओर अपनी जिम्मेवारियों को समझ कर समाज व देश के विकास मे भागीदार बने। उन्होंने कहा कि केवल माँ ही संस्कार दे सकती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शारदा चौधरी ने सम्मान समारोह मे कहा कि आज देश विकास के राह पर आगे बढ़ रहा है पर इस आधुनिक समय मे भी बेटियो को बोझ समझा जाता है। उन्होंने कहा कि आज भी नवजात बेटियो को फेक दिया जाता है जो शर्मनाक बात है। उन्होंने महिलाओ को शिक्षित होने का भी आव्हान किया।
केमिकल स्लज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट मे आने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल
बालोतरा
केमिकल स्लज टैंक की सफाई करने उतरे युवक की दम घुटने से मौत, तीन गंभीर घायल
बालोतरा।
शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में केमिकल टैंक की सफाई करने उतरे एक सफाईकर्मी की दम घुटने से मौत हो गई वहीं तीन गंभीर घायल हो गये। घायलो को जोधपुर रेफर किया गया। औद्योगिक क्षेत्र की महाबालाजी फैक्ट्री में शाम के समय चार युवक केमिकल स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। एक युवक टैंक के अंदर से सफाई कर रहा था जो अंदर गैंस के कारण बेहोस हो गया । बाहर खड़े तीनो युवको को अंदर उतरे युवक से कोई जवाब नही मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका के चलते वे भी टैंक मे उतरे तो वे वे भी जहरीली गैंस की चपेट में आने से बेहोश हो गये,। बाद मे युवकों को काफी मशक्त के बाद बाहर निकाला गया। हादसे मे प्रकाश उर्फ विक्की पुत्र कालूराम उम्र 25 वर्ष जाति हरीजन निवासी माजीसा कॉलोनी बालोतरा की मौत हो गई व गणेश पुत्र पुखराज उम्र 19 वर्ष जाति हरीजन, किशोर पुत्र सुखलाल उम्र 32 वर्ष, ललीत पुत्र भीमाराम उम्र 18 वर्ष जाति हरीजन बालोतरा बेहोश हो गये जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद दो को जोधपुर रैफर किया गया हैं तथा एक का राजकीय नाहटा अस्पताल में भर्ती किया गया।
टेक्सटाइल इकाइयों मे नही सुरक्षा उपकरण-
टेक्सटाइल इकाइयों मे सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान इकाइ मालिको द्वारा जीवन रक्षक उपकरनो के बिना ही सफाई करने के लिए श्रमिको को सेप्टिक टैंक मे उतारा जाता है। औद्योगिक क्षेत्र मे ऐसे अनेक हादसे हो चुके है लेकिन इकाई संचालक जानबूझ कर मानव जीवन को खतरे मे डाल रहे है।
प्रदूषण नियंत्रण मंडल,श्रम विभाग व प्रसाशन सहित अन्य जिम्मेवार विभाग मूकदर्शक-
रीको सहित बिठूजा, जसोल व गांधिपुरा क्षेत्र मे संचालित टेक्सटाइल इकाइयों मे काम करने वाले श्रमिको के लिए इकाई संचालको द्वारा किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था नही है। एक भी इकाई मे श्रम विभाग के सुरक्षा मापदंडो की पालना नही हो रही है। टेक्सटाइल इकाई संचालक अपने थोड़े से स्वार्थ मे श्रमिको सहित आम जन के जीवन को खतरे मे डाल रहे है।
Tuesday, March 6, 2018
तिलवाड़ा पशु मेले मे ग्लेण्डर्स रोग जांच प्रमाण पत्र के बिना हुआ घोडो का प्रवेश
तिलवाड़ा पशु मेले मे घोड़ो की आवक शुरू,पर अश्व मालिको के पास नही ग्लेण्डर्स जांच प्रमाण पत्र
ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा
निकटवर्ती तिलवाड़ा मे विधिवत रूप से 13 मार्च को पशु मेले का आगाज होगा पर मेले मे अभी से पशुओ की आवक शुरू हो गई है। मेले मे घोड़ो सहित उंटो की आवक लगातार जारी है। इस बार घोड़ो मे ग्लेण्डर्स रोग के बाद पशु पालन विभाग ने इस बार घोड़ो मे ग्लेण्डर्स रोग की जांच के बाद ही घोड़ो को पशु मेले मे आने की अनुमति देने के संबंध मे आदेश जारी किये थे लेकिन पशु पालन विभाग द्वारा इस आदेश को फौरी तोर पर लिया जा रहा है। तिलवाड़ा पशु मेले मे अनेक घोड़े ग्लेण्डर्स रोग जांच के नेगेटिव प्रमाण पत्र के बिना आ गए है। बिना प्रमाण पत्र आये अश्व पालको ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा इस बारे मे प्रचार प्रसार नही किये जाने के कारण वे रोग जांच करवाने से वंचित रह गए है। बिना जांच के आये घोड़ो से मेले मे आने वाले दूसरे घोड़ो व अन्य पशुओ मे भी यह रोग फेल सकता है। मेले मे स्तिथ पशु पालन विभाग के डाक बंगले मे पशु पालन विभाग के कुछ कार्मिक आ चुके है पर वे इस बारे मे कोई ध्यान नही दे रहे है जो चिंता का विषय है।
तिलवाड़ा मल्लिनाथ पशु मेला 13 से
तिलवाड़ा में पशु मेला 13 मार्च से
बाड़मेर, 06 मार्च।
पशुपालन विभाग की ओर से भारत प्रसिद्ध श्री मल्लीनाथ चेत्री पशु मेला तिलवाड़ा 13 से 27 मार्च तक आयोजित होगा।
संयुक्त निदेशक डा.यूग भूषण वधवा ने बताया कि इस मेले का 13 मार्च को झण्डारोहण होगा। इसके उपरांत 14 एवं 15 मार्च को पशु प्रतियोगिताएं, 13 से 16 मार्च तक सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवायी जाएगी। उन्हांेने बताया कि 16 मार्च को परितोषिक वितरण होगा। पशु मेले में बैल पशु के 5 रूपए, ऊंट के 8 रूपए, घोड़ा-घोड़ी के 6 रूपए, भैंस, खच्चर एवं गधा पशु के ढ़ाई रूपए प्रति पशु मेला कर लिया जाएगा। पशुपालकों को अपना पहचान पत्र दिखाकर पंजीकरण करवाना होगा। पशु खरीददार को अपनी कृषि भूमि की जमाबंदी साथ लानी होगी।
-0-
शिक्षा विद सालगराम परिहार ज्योति पुंज अवार्ड से सम्मानित
बालोतरा
शिक्षा विद सालगराम परिहार को एनसीसी विंग राजकीय महाविद्यालय ने शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना को लेकर "ज्योति पुंज" से अलंकृत किया है। बाड़मेर मे आयोजित समारोह मे उन्हें यह सम्मान प्रदान किया है। गौरतलब है कि परिहार राजकीय सेवा से सेवा निवृत होने के बाद लम्बे समय से शिक्षा के क्षेत्र मे निस्वार्थ भावना से सेवाएं दे रहे है। परिहार ने अपने गाव मे स्कूल निर्माण के लिए 5 बीघा जमीन भी दी है। साथ ही बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न सामाजिक सरोकार निभा रहे है। परिहार को ज्योति पुंज से सम्मानित होने पर गणमान्य नागरिको ने शुभकामनाए दी।
Monday, March 5, 2018
पंडित राजेन्द्र जोशी "ज्योतिष शिरोमणि"उपाधि से सम्मानित
राजेन्द्र जोशी *ज्योतिष शिरोमणि* उपाधि से सम्मानित
बालोतरा
बालोतरा के सुप्रसिद्ध ज्योतिष शास्त्री पंडित राजेन्द्र जोशी को भारतीय ज्योतिष विज्ञान एवं वैदिक खगोल शास्त्र संस्था एवं राजस्थान संस्कृत अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान विश्व विद्यालय जयपुर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन में ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर ज्योतिष शिरोमणि उपाधि से सम्मानित किया गया ।
ज्योतिष , वास्तु एवं कृष्णमूर्ति विशेषज्ञ पंडित राजेन्द्र जोशी के जयपुर में ज्योतिष शिरोमणि उपाधि से सम्मानित होकर बालोतरा पहुंचने पर राणीदान रावल , अम्बादान रावल , प्रकाश लालियाण, माणक जोशी , श्यामसुंदर गौड़ , रमेश घोसी , पीराराम चौधरी , बाबूलाल चौधरी सहित प्रबुद्धजनों ने स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
इससे पूर्व भी जोशी को ज्योतिष के क्षेत्र में अनेक सम्मान तथा उपाधियों से नवाजा जा चुका है जो कि बालोतरा के लिए बड़े गर्व की बात है ।
अखिल भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन में डॉ अरुण चतुर्वेदी ( सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री , राजस्थान सरकार ) , डॉ. विनोद शास्त्री ( पूर्व कुलपति राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर ), डॉ. जया दवे ( अध्यक्ष राजस्थान संस्कृत अकादमी ), तथा ज्योतिषी साध्वी प्रीति प्रियवंदा सहित देश विदेश के ज्योतिष मर्मज्ञ उपस्थित थे ।
राजस्थान संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. जे.एन. विजय तथा अध्यक्ष भारतीय ज्योतिष विज्ञान एवं खगोल शास्त्र संस्था ने बालोतरा के पं. राजेन्द्र जोशी को *ज्योतिष शिरोमणि* उपाधि से सम्मानित कर बालोतरा नगरी का ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में मान बढ़ाया ।।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...