जयकारो के साथ चढ़ी ध्वजाएँ
भजन संध्या मे बही भक्ति सरिता
बरसी महोत्सव मे उमड़ा आस्था का ज्वार ।
धर्म की रक्षा के लिए संस्कारो के संरक्षण की जरूरत-परसशुराम गिरी जी महाराज
बालोतरा
निकटवर्ती लालाना ग्राम पंचायत के सड़ला नाडा स्तिथ श्री सुभद्रा माता जी व श्री मामाजी महाराज के धाम पर मूर्ति प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिक महोत्सव मे आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। आस -पास गांवो के हजारो भक्त भविको ने माताजी व मामाजी के दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। प्रातः ब्रह्म मुहर्त मे दुर्गा सप्तसती का यज्ञ आयोजित हुआ जिसमे वेदिक मंत्रोचार के बीच लाभार्थी परिवार जनो ने यज्ञ मे आहुतिया देकर विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मंगलवार अलसवेरे से ही श्रद्धालुओं का दर्शनार्थ मंदिर आने का सिलसिला आरम्भ हुआ जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। दूरदराज गांवो से हजारो श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुचकर माताजी व मामाजी महराज के धोक लगाई ओर खुशहाली व अमन चैन की कामना की। प्रातः शुभ वेला मे आयोजित यज्ञ मे आचार्य अन्नू महाराज व विद्वान पंडित जयगोपाल दवे के वेदिक मंत्रोचार के बीच लाभार्थी परिवार जनो ने आहुतिया देकर विश्व शांति की कामना की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद मंदिर शिखर पर लाभार्थी परिवारजन ने धवजाए चढ़ा कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
संत महात्माओ के सानिध्य मे हुआ धर्म सभा का आयोजन-
महोत्सव के दौरान मेला पंडाल मे धर्म सभा का आयोजन हुआ। धर्म सभा मे साधु संतो मे उपस्तिथ श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। श्री पंचदशनाम जुना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री व श्री नागेश्वर मठ कनाना के मठाधीश परशुराम गिरी महराज ने अपने प्रवचन मे कहा कि आधुनिक समय मे धर्म व गौ रक्षा की महती आवश्यकता है। साथ ही बढ़ती नशे की प्रवृति भी सुसंस्कृत समाज के विकास मे बड़ा बाधक है। परशुराम गिरी जी महराज ने कहा कि नशे की लत से युवाओ को दूर रहने की सख्त जरूरत है साथ ही उन्होंने बुजुर्गो से युवापीढ़ी को नशे के लिए युवाओ को मजबूर नही करने का भी आव्हान किया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए संस्कारो के संरक्षण की जरूरत है। महाराज ने युवाओ से आधुनिक रीति रिवाज के साथ परंपरगत संस्कारो को भी जीवित रखने का आव्हान किया। उन्होंने एक घर-एक गौ माता पालन का भी आव्हान किया। श्री राजेश्वर भगवान आजनी माता धाम चेंडा के भगत पदमाराम महाराज ने अपने प्रवचन मे कहा कि सुसंस्कृत समाज के लिए शिक्षा की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा की शिक्षा ही जीवन है ओर विशेषकर बालिका शिक्षा का संदेश जेहन मे उतारने की जरूरत है। उन्होंने कुरीतियो को भी त्यागने का आव्हान किया। श्री शुभद्रा माताजी व मामाजी महराज धाम के गादीपति भूराराम महराज ने अपने प्रवचन मे कहा कि वर्तमान युग मे धर्म व संस्कारो ओर गौ सेवा से आधुनिम पीढ़ी विमुख है। ऐसे मे धर्म की रक्षा के लिए धर्म वेदिक कर्म के प्रचार प्रसार की जरूरत है। साथ ही गौ माता की रक्षा के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना पड़ेगा। धर्म सभा मे हनुमान बगीची के गादीपति नरसिंगदास महाराज ने कहा कि आज उत्सव से लोग धर्म व गौ माता का संकल्प ले जाये।
धर्म सभा मे झुम्पा मठ समदड़ी के मृत्युंजय पूरी महाराज, कुड़ी के तग भारती महाराज,राज भारती जी महाराज धुम्बडा, जगत भारती महाराज धुम्बडा, योगी राज नाथ महाराज बालाजी धाम पचपदरा साल्ट, सेवा गिरी महाराज पचपदरा साल्ट, सुमेर गिरी महाराज खारवा, जोगेन्द्र पूरी महराज खारवा, सुखदेव गिरी महाराज जालोर,राजेश्वर धाम पारलु के मीठा महाराज,सत्यनारायण भारती महराज समदड़ी, द्वारका गिरी महाराज जेठंत्री, सोमगीरी महाराज आकदिय महादेव मंदिर , त्रिवेणी गिरी महाराज बिठूजा का सानिध्य मिला।
सु संस्कारित शिक्षा की जरूरत-
महोत्सव मे सिवाना विधायक हमिर सिंह भायल ने कहा कि आज वे वर्तमान समय मे सु संस्कारित शिक्षा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज गौ माता के संरक्षण का दायित्व लेने की जरूरत है। समारोह को पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिको व जन प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
सुर सरिता मे रात भर गोते लगाते श्रद्धालु-
वार्षिक महोत्सव को लेकर सोमवार रात्रि मे लोक प्रिय भजन गायको ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया। जोग भारती एंड पार्टी के कलाकारों ने भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से किया। उन्होंने गुरु महिमा सहित विभिन्न देवी देवताओ के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुतिया देकर श्रोताओ को भोर तक बांधे रखा। धन पूरी गोस्वामी, श्रवण दास व गोपाल दास वैष्णव ओर गोविन्द पटेल ने भी मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर वाह वाही लूटी।
Followers
Tuesday, February 13, 2018
लालाणा के सुभद्रा माता धाम व मामाजी महाराज धाम का द्वितीय वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन,
Sunday, February 11, 2018
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक के ट्रैक्टर चालक को पिटने का सीसीटीवी फुटेज वायरल
बालोतरा
शहर मे आज नगर परिषद के सफाई निरीक्षक रफिक पठान के द्वारा डाक बंगले के सामने स्तिथ पेट्रोल पम्प पर एक ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर से घसीटकर पीटने का वीडियो चर्चा का विषय रहा। हालांकि अभी तक यह पुख्ता जानकारी नही मिली है कि विवाद किस कारण हुआ। गौरतलब है कि नगर परिषद की सफाई शाखा मे उक्त निरीक्षक का काफी दबदबा माना जाता है। ओर सफाई शाखा मे कोई भी काम काज इनकी स्वीकृति ओर लेन देन के बिना नही होता है।
कांग्रेस को रिफायनरी थी कागजो मे, हमने धरातल पर करवाया काम शुरू- राजस्व मंत्री चौधरी
भाजपा का बजट चुनावी नही अपितु जनता की अपेक्षा के अनुसार होगा
बालोतरा
राजस्वमंत्री अमराराम चौधरी ने आज रिफाईनरी क्षेत्र दौरा कर निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान चौधरी ने कांग्रेस को रिफायनरी के मुद्दे पर जमकर घेरा। चौधरी ने
विपक्ष पर रिफाइनरी को लेकर अनेक सवाल उठाये। राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने कागजो मे रिफायनरी बनाई पर हमने धरातल पर रिफायनरी का निर्माण कर शुरू करवाया है। चौधरी ने आगामी बजट को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आगामी बजट चुनावी नही होगा ओर बजट को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाया जायेगा ओर बालोतरा को बजट मे दोगुनी सौगात मिल सकती है।
परीक्षा को लेकर इंटरनेट बंद करने के आदेश कागजो तक ही सीमित
बाड़मेर
जिले मे रीट परीक्षा को लेकर उसमे ड्यूटी देने वाले विक्षको की लिस्ट पहले ही मीडिया मे आने के बाद संबंधित विभाग की किरकिरी हो चुकी है। ओर अब संभाग व जिला प्रसाशन ने एतिहात के तौर पर आज सुबह से शाम आठ बजे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश तो जारी कर सतर्कता का दम्भ भरा पर आदेश कागजो मे ही सीमित रहा। रीट की पहली पारी मे राय कॉलोनी क्षेत्र मे एयरटेल कंपनी का इंटरनेट लगातार चल रहा था। ऐसे मे प्रसाशन की सजगता पर सवाल उठना लाजमी है।
Saturday, February 10, 2018
शुभद्रा माता व मामाजी धाम सड़ला का वार्षिक महोत्सव 13 को
बरसी महोत्सव की तैयारियों में जुटे भक्त-भाविक
- भजन संध्या, यज्ञ सहित होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान।
बालोतरा।
निकटवर्ती लालाणा के सड़लानाडा स्थित श्री सुभद्रा माताजी व श्री मामाजी महाराज के धाम पर 13 फरवरी को मूर्ति प्रतिष्ठा के द्वितीय बरसी महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिये की जा रही व्यवस्थाओं को मूर्तरूप देने में भक्त-भाविक दिन-रात जुटे हुए हैं।श्रद्धालु घनश्याम वैष्णव ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दौरान मंदिर गादीपति भूराराम महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान 12 फरवरी की रात्रि में भजन संध्या होगी, जिसमें लोकप्रिय भजन गायक जोगभारती एण्ड पार्टी के कलाकार मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भोर तक बांधे रखेंगे। वहीं क्षेत्रीय गायक धनपुरी गोस्वामी, श्रवणदास वैष्णव, गोपालदास वैष्णव व गोविन्द पटेल सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को प्रातःकालीन शुभवेला में विश्व शांति के लिए विद्वान पंडित जयगोपाल दवे के वैदिक मंत्रोचारण के बीच लाभार्थी परिवारजन यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना करेंगें। मंगलवार दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा अभिजीत मुर्हूत में लाभार्थी परिवारजन मंदिर शिखर पर ध्वज पताकाएं चढा़एंगे। कोटवाल गणेशाराम देवासी ने बताया कि महोत्सव के दौरान मंदिर पर दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने में भक्त-भाविक दिन रात जुटे हुए है।
सावरडा मे युवक की नशीला पदार्थ पिलाकर हत्या
जिस्मफ़रोशी के लिए प्रसिद्ध सावरड़ा मे युवक से लूटमार कर पिलाया गया नशीला पदार्थ, इलाज़ के दौरान हुई मौत
बालोतरा । निकटवर्ती समदड़ी क्षेत्र मे एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटमार का मामला सामने आया था। जिसमे नशीले पदार्थ से युवक अचेत हो गया था।जोधपुर में मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समदडी क्षेत्र के सावरडा गांव में साटिया ( साहूकार )जाति के लोगों ने एक युवक को जहरीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ लूटमार की। नशे का प्रभाव इतना अधिक था कि उपचार के दौरान जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल मे युवक कि मौत हो गई।
वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक के पिता केसाराम ने अपने पुत्र लक्ष्मण सुथार के साथ हुई लूटमार के बाद हत्या का मामला दर्ज करवाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 3 से 4 सालों से लक्ष्मण राम सुथार का सावरडा में लगातार आना जाना बताया जा रहा है।
पुलिस की लापरवाही से धड़ल्ले से चल जिस्मफरोशी का कारोबार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सावरड़ा गांव कई सालों से वेश्यावृत्ति के मामले में विख्यात है। दूर दराज से यहां पर लोग आते हैं और धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का कारोबार चलता है। यहां एक पुलिस चौकी भी लगी हुई है। लेकिन, चौकी प्रभारी एवं वहां तैनात पुलिसकर्मीयों कि लापरवाही से जिस्मफरोशी का कारोबार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है और आए दिन लूटमार व मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती है।
पूर्व मे भी सामने आ चुका है हत्या का मामला
वहीं कुछ वर्ष पूर्व भी जालौर से आए कार सवार युवक के साथ लूटमार के बाद हत्या करके शव को जमीन में गाड़ दिया गया था। ऐसे मामलों में पुलिस की ओर से ठोस कदम नहीं उठाना और मिलीभगती से देह व्यापार में सहयोग करने के चलते अपराध की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है
Friday, February 9, 2018
राजपुरोहित समाज का महासम्मेलन 11 व 12 को
राजपुरोहित समाज का महासम्मेलन 11 व 12 फरवरी को ब्रह्मधाम आसोतरा में होगा आयोजित
लाखों लोग अधिवेशन का बनेंगे हिस्सा
बालोतरा
अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज ब्रम्हधाम आसोतरा में 11 व 12 फरवरी को आयोजित समाज के सबसे बड़े अधिवेशन में चलने का निमंत्रण को लेकर के समाज के गणमान्य बंधुओं के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श चर्चा की गई
11 को 12 फरवरी को आयोजित होने वाले ब्रह्मधाम आसोतरा में समाज की दिशा और दशा तय कर ही जाएगी, जिसमें गादीपति ब्रह्मधाम आसोतरा अनन्त विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्माचार्य ब्रह्मसावित्री सीधपिठाधीश्वर श्री श्री 1008 गादीपति तुलसाराम जी महाराज के सानिध्य व वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज के मार्गदर्शन में समाज के हजारों और लाखों लोगों के द्वारा समाज को आगामी किस दिशा में चलना है इसको लेकर के निर्णय किए जाएंगे
प्रमुख विषय-- दहेज प्रथा बंद, नशा मुक्त समाज, मृत्यु भोज,जीवित न्यात, शिक्षा संस्कार पर जोर, अंतरजातीय विवाह, सामाजिक कुरीतियां,बालिका शिक्षा में बढ़ावा,इन सभी प्रमुख विषय पर चिंतन किया जाएगा तथा पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा
प्रमुख विषय पर समाज के गणमान्य बंधुओं ऐतिहासिक फैसले लेंगे तथा कार्यक्रम में पूरे देश भर से लाखों और हजारों लोग इस अधिवेशन में रहेंगे
राष्ट्र के प्रति हो समर्पित-मनन
राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर करें काम--मनन चतुर्वेदी
राजस्थान बाल आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी बालोतरा पधारने पर हुआ भव्य स्वागत
बालोतरा-- राजस्थान बाल आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी के प्रथम बार बालोतरा पधारने पर स्थानीय नया बस स्टैंड मालाणी इंटरनेशनल होटल में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया,
जेएनवीयू छात्रनेता दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया की मनन चतुर्वेदी के प्रथम बार आगमन पर जिला मीडिया प्रभारी व भाजपा युवा नेता गोविंद सिंह कालूडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया,
कार्यक्रम में बाल आयोग मंत्री मनन चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में जो विकास के कार्य की है उससे आम व्यक्ति प्रभावित है,क्योंकि हम सबको मिलकर के इस भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है इसके लिए देश और राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर के कार्य करना पड़ेगा,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान, स्वस्थ भारत अभियान,मेक इन इंडिया इन सभी प्रमुख अभियानों से जुड़कर के कार्य करे,कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान गरीब मजदूरों और बाल बच्चों के लिए जो योजनाएं बनाई गई है भाजपा द्वारा आम गरीब और मजदूर के हित का काम किया जा रहा है वहीं सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सीख दी गई, कार्यकर्ताओं ने प्रमुख समस्याओं से भी अवगत करवाया ।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर के आगामी चुनाव में मिशन 180 को पूरा करना है इसके लिए हम सभी को आज से ही पार्टी को और मजबूत करनी होगी तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करना होगा ।
इस कार्यक्रम-- नारायणसिंह मालाणी, अगरसिंह राजगुरु बिसू,नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक माली , जेएनवीयू छात्र नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित, बुधराम बिश्नोई गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, कृष्ण बोराणा, भरतसिंह राजगुरु, मनीष राजगुरु, श्यामसिंह सोढा, कमलेश सिंह, हरदेवसिंह राजगुरु रडवा, राजूसिंह घंटियाला,वालाराम प्रजापत,राकेश गौड़,रमेश जोशी, श्याम सिंह कालेवा, सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित नारायण सिंह राजगुरु ने किया
जंगल से घर लाई बमनुमा वस्तु मे ब्लास्ट, महिला गंभीर घायल
बाड़मेर
चौहटन के वंकलसरा बस्ती मे एक घर मे बमनुमा वस्तु के फटने से एक विवाहिता उसकी चपेट मे आ गयी ओर छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी अनुसार विवाहिता को जंगल मे बमनुमा लोहे की संदिग्ध वस्तु मिली थी जिसको घर लाने पर लोहे का टुकड़ा फट गया और कई टुकड़ों में विभाजित होकर बिखर गया। जिससे विवाहिता को चोटें आई और वह गंभीर घायल हो गई। घटना चौहटन के वांकलसरा बस्ती की बताई जा रही है।
विवाहिता दरिया पत्नी चेतनराम मेघवाल उम्र 23 वर्ष को चौहटन के अस्पताल से बाड़मेर रेफर किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बाड़मेर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
Thursday, February 8, 2018
जानियाना गाव के पास दुर्घटना, दो लोग घायल
जानियाना गाव के पास सड़क हादसा
बालोतरा
समदड़ी सड़क मार्ग पर जानियाना गांव के बीच मे हादसे की खबर मिल रही है। हादसे मे दो लोगो के घायल होने की जानकारी है। दोनो घायलो को जोधपुर रेफर किया गया है।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...