रास्ता रोककर मारपीट कर घायल किया
बालोतरा
गांधिपुरा मे घर जा रही एक विवाहिता के साथ उसी मोहल्ले मे रहने वाली एक औरत द्वारा मारपीट कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। मारपीट मे घायल महिला मंजू देवी पत्नी हरीश माली निवासी गंधिपुरा ने पुलिस थाना बालोतरा मे रिपोर्ट दी है कि वो बाजार से घर जा रही थी इस दौरान इसी मोहल्ले मे रहने वाली महिला बादामी देवी पत्नी ओमप्रकाश मालि ने रास्ता रोककर मारपीट की। मारपीट के दौरान मेरे गले मे पहना मंगल सूत्र व नाक मे पहनी फिणी वही गिर गयी जो नही मिली। घायल महिला का नाहटा अस्पताल मे इलाज जारी है। वही बालोतरा पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया है।
Followers
Sunday, February 4, 2018
महिला के साथ रास्ता रोककर मारपीट
बिठूजा मे स्थानीय खनन माफिया खुले आम कर रहे लूणी नदी मे से बजरी का खनन
बालोतरा
ओमप्रकाश सोनी 9414532417
शहर से सटे बिठूजा गाव मे लूणी नदी की रपट के समीप ही खुले आम दिन के समय भी सुप्रीम कोर्ट की रोक की बावजूद धड़ल्ले से बजरी का खनन जारी है। आज सुबह राजस्थान न्यूज़ टाइम्स ने मामले की तोह ली तो चोकाने वाला दृश्य सामने आया । नदी मे एक स्थान पर स्थानीय खनन माफिया गुट मे बजरी का खनन कर रहे थे। टीम ने जब पूछा कि रोक के बावजूद आप खनन बजरी का खनन कर रहे हो, डर नही लगता? तो बजरी भर रहे लोगो ने कहा कि सब सेट है ओर आपको इससे क्या करना है?
पूरे रास्ते तगड़ी मुखबिरी-
टीम जब बिठूजा जाने वाले रास्ते मे प्रवेश हुई तो बाइक सवार खनन माफियाओ के मुखबिरो ने मोबाइल पर किसी को जानकारी दी कि दो लोग बाइक पर नदी की ओर आ रहे है। वही टीम जब नदी के बाहर बजरी भरने के इंतजार मे खड़े एक ट्रैक्टर का फोटो ले रही थी तो खनन माफियाओ के गुर्गे टीम से उलझने का प्रयास करने लगे पर सख्ती दिखाने पर भाग गए।
खनन विभाग शिकायतों के बावजूद नही कार्य कार्यवाही-
सूत्रो के अनुसार बिठूजा मे बजरी के अवैध खनन की जानकारी जिले के खनन विभाग के अधिकारियो को बाकायदा है पर कमीशन लेकर खनन विभाग मौन है।
Saturday, February 3, 2018
बस मे सफर कर रहे व्यक्ति के बेग से लाखो के जेवरात पार
बस मे बेग मे से सोने के आभूषण चोरी
बालोतरा
बालोतरा से बस मे सवार होकर बाड़मेर जाने के दौरान एक व्यक्ति के बेग मे रखे लाखो के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नंद किशोर सोनी निवासी टापरा अपने परिजनों के साथ आज बालोतरा से लोक परिवहन बस मे बेथ कर बाड़मेर गए थे। घर पहुचकर सामान संभाला तो बेग मे स्टील के डब्बे मे रखे दो सोने के भुजबंद वजन करीब आठ तोला व एक आड वजन करीब आठ तोला व साड़ी ओर मेक अप का सामान आदि गायब मिले। बाद मे नंद किशोर सोनी बाड़मेर कोतवाली पहुचे जहा से उन्हें सदर थाना क्षेत्र का मामला होना बताकर सदर थाने मे भेज दिया गया। सदर थाना पुलिस ने उन्हें बालोतरा थाने मे ही मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। पीड़ित के पुत्र ने बालोतरा थाने मे रिपोर्ट दी। जानकारी के अनुसार लोक परिवहन बस मे सीसीटीवी कमरे लगे हुए है। बस के बालोतरा के प्रथम रेल फाटक से रवाना होने के बाद कुछ लोग द्वितीय रेल फाटक के पास बस से नीचे उतरते दिख रहे है। पुलिस ने कैमरे के फुटेज हासिल किये है।
नाहटा अस्पताल के पीएमओ व sncu कार्मिको का स्वागत किया
सम्मानित होकर लौटे नाहटा अस्पताल के कार्मिको का अभिनंदन किया
बालोतरा
SNCU वार्ड द्वारा बेहतर सेवाएं देने पर राज्य स्तर पर चिकित्सा मंत्री ,PHS विनु गुप्ता ,निदेशक NRHM नवीन जैन से जयपुर में चिरायु कार्यक्रम समारोह मे सम्मानित होकर लोटे नाहटा अस्पताल के कार्मिको का अस्पताल मे अभिनंदन किया गया। नाहटा अस्तप्ताल के PMO डॉ बलराजसिंह, SNCU इंचार्ज डॉ कमल किशोर मुंदरा,SNCU नर्सिंग इंचार्ज गोपालसिंह और पूरी SNCU टीम का नाहटा अस्तप्ताल के स्टाफगण ने माला पहना कर और मिठाई खिला कर स्वागत किया।
दो दिन पहले टेक्सटाइल इकाई मे प्रदूषण नियंत्रन मंडल द्वारा सीज की मशीनरी की सील तोड़ी
मधुर टेक्सटाइल मिल्स मे मंडल द्वारा सीज की मशीनरी की संचालक ने तोड़ी सील, काम किया शुरू ।
प्रदूषण नियंत्रण मंडल को मौन स्वीकृति से इकाई संचालक बेखौफ
ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा
औद्योगिक क्षेत्र मे संचालित टेक्सटाइल इकाइयों मे संचालक बेखौफ होकर प्रदूषण नियंत्रण मंडल अधिकारियो की साठ गाठ कर एनजीटी के आदेशो की अवहेलना तो कर ही रहे है साथ ही मंडल द्वारा की गई सीज की कार्यवाही की भी धज्जिया उड़ा रहे है। ऐसा ही मामला रीको औद्योगिक क्षेत्र के प्रथम चरण मे स्तिथ मधुर टेक्सटाइल्स मिल्स मे देखने को मिला है। प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की शिकायत पर प्रदूषन नियंत्रण मंडल के अधिकारी जगदीश चौधरी ने 31 जनवरी को इकाई मे जांच कर इकाई की जांच की थी। जांच के दौरान इकाई मे एनओसी से ज्यादा मशीनरी का संचालन होता पाया गया था। साथ ही अवैध धुपाइ का संचालन भी होता मिला था ओर रासायनिक प्रदूषित पानी नगर परिषद के सीवरेज नाले मे बहाया जा रहा था। जिस पर मंडल के अधिकारी ने अतिरिक्त मशीनरी सिज करने को कार्यवाही की थी। लेकिन मधुर टेक्सटाइल मिल्स के संचालक ने मंडल अधिकारी के जाते ही सिज की गयी मशीनरी की सिल तोड़ कर कार्य शुरू कर दिया गया।
प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने इसकी जानकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कनिष्ठ अभियंता जगदीश चौधरी को भी दी। जगदीश चौधरी ने समिति को बताया कि हमने तो कार्यवाही कर दी है ओर यदि इकाई संचालक ने मशीनरी की सिल तोड़ी है तो इसकी जानकारी क्षेत्रीय अधिकारी दो ओर निर्देश मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
लेकिन अभी तक उक्त इकाई के खिलाफ मंडल के अधिकारी कोई कार्यवाही नही कर रहे है।
प्रदूषण नियंत्रण मंडल स्वयं नही करता कोई कार्यवाही या जांच-
बालोतरा मे संचालित टेक्सटाइल उद्योग से निकलने वाले प्रदूषण की रोकथाम व पर्यावरण के संरक्षण के लिए सरकार ने बालोतरा मे प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय की स्थापना की है। लेकिन बालोतरा मे प्रदूषन नियंत्रण मंडल के अधिकारियो को कुम्भकर्णी नींद के चलते प्रदूषण नियंत्रण नही हो रहा है। दिनों दिन प्रदूषण के हालात विकट हो रहे है पर क्षेत्रीय अधिकारी खुद प्रदूषण की शिकायतों पर कोई कार्यवाही नही कर एनजीटी के आदेश की अवमानना कर रहे है।
सीईटीपी ट्रस्ट बना मूकदर्शक-
सरकार ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए करोड़ो रुपये की लागत से सीईटीपी प्लांट बनाये है ओर इसके संचालन के लिए प्रबोधन कमिटी बनाई है। पर सीईटीपी ट्रस्ट खुद अवैध वसूली कर क्षेत्र मे अवैध टेक्सटाइल इकाइयों को संरक्षण दे रहा है। रीको औद्योगिक क्षेत्र मे सीईटीपी बालोतरा की शह पर106 ऐसी इकाइयों का संचालन हो रहा है जिनके पर प्रदूषण नियंत्रन मण्डल को अनुमति नही है।
Friday, February 2, 2018
जेएनवीयू विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को हाई कोर्ट मे चुनोती
जेएनवीयू कुलपति की नियुक्ति को चुनौती
-राजस्थान हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के कुलपति डा आरपी सिंह की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर कुलाधिपति कार्यालय के प्रमुख शासन सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, जेएनवीयू तथा एमडीएस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
न्यायाधीश डा. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी की बेंच ने एमडीएस यूनिवर्सिटी के एक छात्र लक्ष्मीनारायण बैरवा की याचिका पर सुनवाई के बाद नोटिस जारी किए। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रजत अरोड़ा ने कोर्ट को बताया कि हाल ही जेएनवीयू के कुलपति डा. आरपी सिंह को एमडीएस यूनिवर्सिटी के नए कुलपति का चयन करने के लिए गठित सर्च कमेटी का सदस्य बनाया गया है, जबकि डा. सिंह स्वयं कुलपति बनने की पात्रता नहीं रखते। अरोड़ा ने बताया कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के रेग्यूलेशन-2010 के अनुसार कुलपति बनने के लिए यूनिवर्सिटी सिस्टम में दस साल प्रोफेसर पद पर कार्य का अनुभव होना जरूरी है, लेकिन प्रो आरपी सिंह बरेली कॉलेज के प्रिंसिपल पद पर ही कार्यरत रहे। उन्होंने बताया कि रेग्यूलेशन की अहम पात्रता व्यक्ति का उच्चतम नैतिक चरित्र, संस्थानिक प्रतिबद्धता व समर्पण तथा ईमानदारी है, जबकि प्रो. सिंह पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। अरोड़ा ने बताया कि प्रो. सिंह इससे पूर्व चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी के भी कुलपति नियुक्त किए गए थे, लेकिन तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के पहले ही उन्हें वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कुलाधिपति ने पद से हटा दिया था। इसेडा.सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिस याचिका को खारिज करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि डा. सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग किया है।
धर्म जोड़ना सिखाता है-आचार्य लोकेश मुनि
जन्मभूमि पचपदरा में आचार्य लोकेश का नागरिक अभिनन्दन
*धर्म जोड़ना सिखाता है तोड़ना नहीं – आचार्य लोकेश*
पचपदरा
शांति दूत विश्व विख्यात जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि की जन्म भूमि पचपदरा राजस्थान में आचार्य लोकेश मुनि जी के साथ भारतीय सर्वधर्म संसद के संयोजक गोस्वामी सुशील महाराज, लद्दाख मे महाबौधि इंटरनेशनल सेंटर के संस्थापक बौद्ध भिक्षु संघसेना , अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष इमाम उमेर अहमद इलियासी, बंगला साहिब गुरुद्वारा के चेयरमैन परमजीत सिंह चंडौक , प्रख्यात स्थानकवासी आचार्य सुशील मुनि के शिष्य विवेक मुनि , दिगम्बर ब्रह्मचारी देवेन्द्र भाई का पचपदरा पंचायत मुख्यालय पर भव्य नागरिक अभिनन्दन किया गया।
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि ने पंचायत भवन में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सौहार्द, भाईचारे और आपसी मेल मिलाप की प्राचीन परंपरा है और पचपदरा इस संस्कृति की मिसाल है । यहाँ सभी धर्म, सम्प्रदाय, जाति और वर्ग के लोग एक साथ मिलकर समाज के उत्थान के लिए सदैव कार्यरत रहते है । उन्होंने कहा कि धर्म हमें जोड़ना सिखाता है तोड़ना नहीं, धर्म के मार्ग पर हिंसा, घृणा, नफरत का कोई स्थान नहीं है। सर्वधर्म सद्भाव का सन्देश देने ही आज विभिन्न धर्मों के गुरु श्री नाकोड़ा तीर्थ जा रहे है।
सर्वधर्म संसद के संयोजक गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि पचपदरा के जन्मे मारवाड़ क्षेत्र में शिक्षित दीक्षित आचार्य लोकेश मुनि ने अनेक प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर विश्व शांति और सद्भावना का सन्देश देकर जैन धर्म और भारतीय संस्कृति को गौरान्वित किया है । उनके ऐसे प्रयासों को नमन करते हुए विश्व के अनेक मंचों ने आचार्य लोकेश को ‘शांति दूत’ सम्मान से अलंकृत किया |
अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि आचार्य लोकेश सर्वधर्म सद्भाव का सन्देश जन जन तक पहुँचाने में सदैव प्रयासरत रहते है यही कारण है कि उनके सान्निध्य में सभी धर्मों के धर्मगुरु श्री नाकोड़ा तीर्थ में कल ‘धार्मिक एकता द्वारा विकास और शांति’ का सन्देश देंगे |
लद्दाख से महाबौधि इंटरनेशनल सेंटर के संस्थापक बौद्ध भिक्षु संघसेना ने कहा कि विश्व विख्यात अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा भी आचार्य लोकेश की विचारधारा से प्रभावित है | परम पूज्य दलाई लामा ने कहा है कि आचार्य लोकेश के पास सर्वधर्म सद्भाव के लिए कार्य योजना है |
बंगला साहिब गुरुद्वारा के चेयरमैन परमजीत सिंह चंडौक ने कहा कि पचपदरा निवासियों ने सर्वधर्म संतों का स्वागत कर भारत की अनेकता में एकता की संस्कृति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है | उन्होंने कहा कि आचार्य लोकेश ने सच्चा सौदा डेरा और सिक्ख समुदाय के बीच विवाद सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी । प्रख्यात स्थानकवासी आचार्य सुशील मुनि जी के शिष्य विवेक मुनि व दिगम्बर ब्रह्मचारी देवेन्द्र भाई ने कहा कि जैन धर्म वैज्ञानिक धर्म है और प्रासंगिक है | इसके माध्यम से अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान मुमकिन है । पचपदरा ग्राम पंचायत के सरपंच विजय सिंह खारवाल ने शाल ओढाकर सभी धर्म गुरुओं एवं श्री भव्य श्रीवास्तव का स्वागत किया ।
कमजोर नवजात शिशुओ की देखभाल मे नाहटा अस्पताल प्रदेश मे अव्वल
नाहटा अस्पताल की कमजोर नवजात केयर यूनिट बेहतरीन सेवाओ के लिए राज्य मे अव्वल
जयपुर
राज्य सरकार द्वारा चिरायू योजना के तहत सरकारी अस्पतालों मे नवजात शिशुओ को बेहतरीन चिकित्सा देने के उदेश्य से स्थापित कमजोर नवजात केयर यूनिट की नाहटा अस्पताल बालोतरा इकाई ने नवजात शिशुओ को चिकित्सा सेवाएं देने मे प्रदेश मे पहला स्थान हासिल किया है। आज जयपुर मे चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ व चिकित्सा विभाग की मुख्य सचिव वीनु गुप्ता ने नाहटा अस्पातल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बलराज सिंह, sncu के प्रभारी डॉक्टर कमल मूंदड़ा व नर्सिंग स्टाफ गोपाल सिंह को सम्मानित किया। नाहटा अस्पताल को सम्मान मिलने पर अस्पातल के कार्मिको मे खुशी है।
Thursday, February 1, 2018
कलेक्टर साहब लुनी नदी तो बर्बाद हो गयी, अब जोजरी नदी को बर्बाद होने से रोको
बाड़मेर
खेड़, तिलवाड़ा जेरला सहित आस पास के ग्रामीणों ने आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा द्वारा बिना अनुमति के खेड़ गाव मे प्रदूषित पानी का तालाब बनाकर एनजीटी के आदेश की अवहेलना करने बाबत अवगत करवाते हुए कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन मे ग्रामीणों ने बताया कि सीईटीपी ट्रस्ट की लापरवाही व हठधर्मिता के कारण मरूगंगा कही जाने वाली लूणी नदी टेक्सटाइल प्रदूषण से बर्बाद हो चुकी है। नदी मे प्रदूषण ने हजारो किसानो की रोजी रोटी को छिन लिया है। अब सीईटीपी ट्रस्ट की नजर लूणी नदी की सहायक नदी जोजरी पर है। जोजरी नदी की हद मे सीईटीपी ट्रस्ट ने अपनी खरीदी हुई खातेदारी भूमि मे प्रदूषण नियंत्रण मंडल व प्रसाशन की अनुमति के बिना अवैध रूप से प्रदूषित पानी का कच्चा तालाब बनाकर उसे एचारतीएस प्लांट का रूप देकर एनजीटी को धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है। एनजीटी ने एचार्टीस का तल पूर्ण रूप से पक्का सीमेंट कंक्रीट का बनाने का आदेश दिया है पर खेड़ मे जोजरी नदी के किनारे बनाये गए एचार्टीएस प्लांट के फर्श को पक्का बनाये बिना ही उसमे पॉलीथिन बिछा दिया है। फर्श के पक्का नही होने के कारण एचआरटीइस प्लांट से रीसकर जोजरी नदी मे प्रदूषित पानी जा रहा है जो एनजीटी के आदेश की अवहेलना है। यही जोजरी नदी आगे जाकर लूणी नदी मे मिलती है। सीईटीपी की हठधर्मिता के चलते फिर से लूणी नदी व जोजरी नदी रासायनिक प्रदूषण की चपेट मे है। नदी के किनारे स्तिथ दर्जनों गावो के किसानो व ग्रामीणों के हितो पर सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा कुठाराघात कर रहा है। खेड़ ग्राम पंचायत की सहमति नही होने के बावजूद भी सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा ने अवैध रूप से प्रदूषित पानि का तालाब बना दिया है। सरपंच संघ भी अनेक बार खेड़ मे जोजरी नदी मे एचार्टीएस प्लांट का निर्माण नही करने की मांग कर चुका है पर ट्रस्ट के प्रभावशाली होने के कारण प्रसाशन कोई कार्यवाही नही कर रहा है। खेड़ मे बनाये गये एचार्टीएस प्लांट के चारो ओर चारदीवारी भी नही बनाई गई है। ऐसे मे हादसे की आशंकाए भी बढ़ गई है। रीको औद्योगिक क्षेत्र मे संचालित टेक्सटाइल इकाइयों मे धुँआ निकलने के लिए लगाई गई चिमनियों की ऊंचाई भी मानक के अनुसार नही है। टेक्सटाइल इकाइयों मे प्रतिबंधित कोयला उपयोग किया जा रहा है। चिमनियों की ऊंचाई कम होने से कोयले की राख नीचे गिर रही है जो लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। टेक्सटाइल इकाइयों से बालोतरा उपखंड की आबोहवा मे रासायनिक जहर घुल रहा है। बलोतरा मे वायु प्रदूषण के हालात भी बेकाबू हो रहे है। किसान पिछले लंबे समय से उपखंड प्रसाशन व जिला प्रसाशन से रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए दरख़्वास्त दे रहे है पर टेक्सटाइल इकाइयों के मालिको के प्रभावशाली होने के कारण किसानो की नही सुनी जा रही है। किसानो की मांगो पर कोई कार्यवाही नही होने के कारण किसानो मे रोष व्याप्त है। अब यदि समय रहते शेत्रा मे रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम नही हुई तो एकसप्ताह के बाद किसानो को धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा। सीईटीपी प्रबोधन कमिटी मे राज्य सरकार ने किसानो व किसान संघठनो के प्रतिनिधियों को सदस्य बनाने का निर्णय दे रखा है पर कमिटी मे उद्यमियो ने किसी किसान को सदस्य नही बनाया है। अतः आप जल्द से जल्द प्रबोधन कमिटी मर किसानो को सदस्य लेने के लिए सीईटीपी को पाबंद करे।
उपखंड के बिठूजा गाव मे सक्षम अनुमति के लगातार अवैध रूप से कृषि कुओ से टेक्सटाइल उद्योगों को बेचने के लिए जलमफिया सक्रिय है। लोकायुक्त के अवैध जलदोहन पर रोक के आदेश की उपखंड प्रसाशन पालना नही करवा रहा है जिससे किसान दुखी है। अतः बिठूजा मे हो रहे अवैध जलदोहन को तुरंत रुकवाकर लोकायुक्त क निर्देशो की पालना सुनिश्चि करवाये। सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा ने एनजीटी के आदेश की अवहेलना कर उद्यमियो से साठ गाठ कर अपने स्तर पर 106 इकाइयों को अवैध संचालन की अनुमति देदी है। इन 106 इकाइयों को अभी प्रदूषण नियंत्रन मंडल ने अनुमति नही दी है फिर भी इन 106 इकाइयों का संचालन जारी है जो एनजीटी के आदेश की अवहेलना है। इन 106 इकाइयों को तुरंत बंद करवाया जाये। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने जांच करवाने का आश्वाशन दिया है।
खेड़ मे प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुमति के बिना बनाये अवैध एचार्टीएस प्लांट को हटाने की मांग
बाड़मेर
बालोतरा उपखंड मे खेड ग्राम पंचायत की सरहद मे बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट द्वारा जोजरी नदी मे प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुमति के बिना अवैध रूप से बनाये जा रहे एचार्टीएस प्लांट का निर्माण कार्य खेड़, तिलवाड़ा व आस आप पास के लोगो ने की है। ग्रामीण जिला कलेक्टर से मिलने बाड़मेर आये है।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...