Followers

Saturday, January 6, 2018

लालू प्रसाद को साढ़े तीन वर्ष की सजा

चारा घोटाला मामले में लालू को साढ़े तीन साल की सजा

बिहार की राजनीति के केंद्र बिंदु रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा उन पर पांच लाख रुपए का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना राशि नहीं चुकाने पर उन्हें 6 माह की सजा अतिरिक्त भुगतनी पड़ेगी।

इससे पहले लालू सहित मामले के दस अभियुक्तों की सजा पर शुक्रवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इस दौरान लालू यादव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होटवार जेल से पेशी हुई. जस्टिस शिवपाल सिंह ने आज (शनिवार को) दोपहर दो बजे से बचे 6 आरोपियों सजा पर सुनवाई करते हुए लालू को सजा सुनाई।

लालू को सजा सुनाए जाने से पहले पटना में आरजेडी की एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई गई। पटना में 10 सर्कुलर रोड पर स्थित पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

सजा के ऐलान से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई।लालू यादव ने एक चिट्ठी अपने समर्थकों के बीच बांटी। जिसमें लालू ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।

दे‌वघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी ठहराए गए लालू यादव सहित सभी दोषियों के खिलाफ सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि सब को ओपन जेल मिले तो अच्छा है क्योंकि सब का मामला चारा घोटाला से ही संबंधित है। जज ने कहा कि जेल में गाय भी है तो सभी वहां गाय पालन करेंगे और इन लोगों को तो पूर्व में गाय पालने का अनुभव भी है।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव ने अपने कार्यकाल में समाज को बांटने का काम किया है, न्यायपालिका में आरक्षण की मांग समाज को जलाने की साजिश की है। लालू यादव ने अपने यादव समाज को भी कुछ नहीं दिया, लालू की पार्टी प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है और वहां लालू परिवार से व्यक्ति पार्टी का नेता होगा

रिफायनरी शिलान्यास समारोह मे बाड़मेर की साड़ी पहनेगी मुख्यमंत्री

"रिफाइनरी शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पहनेगी बाड़मेरी साड़ी"
बाड़मेर
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ग्रामीण विकास एंव चेतना संस्थान, बाड़मेर की अध्यक्ष रूमा देवी से आज जयपुर में प्रधानमंत्री के रिफाइनरी शिलान्यास कार्यक्रम में पहनने के लिए बाड़मेर की बनी हस्तशिल्प की  विशेस साड़ी ग्रहण की।

सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि लघु उद्योग भारती तथा एमएसएमई द्वारा सीतापुरा जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संस्थान के काम की सरहाना की तथा कल दिल्ली में उनकी मोदी से हुई मिटिंग की चर्चा की। आपने पिछले फ़ैशन शो से लेकर अभी तक के प्रयासों पर भी विस्तृत  हथाई की साथ ही हस्तशिलपीयों के साथ सेल्फी भी ली।
संस्थान के गौरव, मीरा बाई मेघवाल, खेमाराम मेघवाल ने सूक्ष्म लघु उद्योगों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कर समाधान हेतु आग्रह किया ।

नमक की खानो को लेकर सरकार का रुख साफ नही, खारवाल समाज मे रोष

रिफाइनरी स्थल पर पीएम की सभा का खारवाल समाज करेगा बहिष्कार,
अपने घरों पर काले झंडे लहराकर पीएम का करेंगे विरोध
-रिफायनरी क्षेत्र में जमीदोज हो रही 600 साल पुरानी नमक की खाने, नमक उत्पादको में भारी रोष
बालोतरा
पचपदरा क्षेत्र मे साल्ट के रिफाइनरी क्षेत्र में राज्य व केंद्रित भाजपा सरकार द्वारा लवण उद्योग को पहुंचाए जा रहे नुकसान को लेकर लवण उत्पादक खारवाल समाज में भारी रोष नज़र आ रहा हैं।

नमक उत्पादको ने बताया 600 वर्ष पुराने इस परंपरागत नमक उद्योग से जुड़े परिवार अपनी आंखों के सामने प्रशासन द्वारा पाटी जा रही खानों को बचाने में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अमला दल-बल के साथ नमक की खानों को बर्बाद कर लाठी में कानूनी कारवाई का डर दिखाकर पुरखों की विरासत और थाली को तहस-नहस कर खारवालो के हितों को कुचलने पर आपदा है।

करीब 200 खानों की बर्बादी के बावजूद सरकार की ओर से नुकसान प्रभावित नमक उत्पादको को मुआवजा विशेष पैकेज या पूनर्णवास जैसे लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रखा जा रहा है, जो सरासर गलत एवं तानाशाही है।

जिला प्रशासन एवं उपखंड प्रशासन के माध्यम से बार बार सरकार तक लिखित बात वह पीड़ा पहुंचाने के बावजूद सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है और ना ही कोई सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

खारवाल समाज को मुख्यमंत्री से बात करने का मिला झांसा -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम में शरीक होने के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से प्रशासन ने कुछ नरमी दिखाते हुए यह झांसा दिया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 जनवरी 2018 को यहां तैयारियों का जायजा लेने के लिए आ रही है। इस दौरान खारवाल समाज से वार्ता करवा कर संतुष्ट कर दिया जाएगा तथा नुकसान प्रभावितों को उचित रुप से संतुष्ट भी कर दिया जाएगा।
जिला कलेक्टर बाड़मेर, उपखंड अधिकारी बालोतरा, पचपदरा तहसीलदार ने खारवाल समाज तथा प्रतिनिधिमंडल को गुमराह कर इस तरह से माहौल बनाया कि सांभरा आशापुरा माता मंदिर में आगमन के समय मुख्यमंत्री खारवालो से बात भी करेगी और उचित घोषणा भी हितार्थ करेगी। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अधिकारियों के झांसे में आकर खारवाल समाज ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत भी किया लेकिन, उम्मीदों पर पानी उस समय फिर गया जब मुख्यमंत्री ने लवण उद्योग को हो रहे नुकसान को लेकर न तो कोई जिक्र किया और ना ही खारवाल समाज के हितार्थ कोई घोषणा की।

मुख्यमंत्री सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति खारवाल समाज मे रोष 

मुख्यमंत्री के इस रुख से समाज में भारी रोष है। साथ ही जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार तथा पुलिस के अधिकारियों की झांसेबाजी को लेकर कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इसको लेकर पचपदरा के जागनाथ महादेव मठ मे खारवाल समाज द्वारा गुरुद्वारा में बैठक आयोजित कर खारवाल समाज तथा समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान समाज को अपनी बात रखने का मौका नहीं देने पर आक्रोश प्रकट करते हुए खारवाल समाज ने प्रधानमंत्री की सभा का पूरी तरह से बहिष्कार कर सभा वाले दिन खारवाल समाज अपने घरो पर काले झंडे लगा कर विरोध करने का निर्णय लिया।

चेतावनी- खारवाल समाज उतरेगा सड़कों पर 

पचपदरा में  खारवाल समाज के प्रति दुर्भावना के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार नमक उत्पादक खारवाल समाज के हितो की सुरक्षा को सुनिश्चित कर समाज की ओर से प्रस्तुत मांग पत्र पर अमल नहीं करती है तो व्यापक स्तर पर जन आंदोलन किया जाएगा। जिसमें भारत भर के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले करीब 13 लाख खारवालों द्वारा सक्रिय रुप से सहयोग कर नमक सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज का दोहरान किया जाएगा। जिसकी तमाम जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की रहेगी।

   

Friday, January 5, 2018

श्री रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव आज से

श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती महोत्सव 2018 का आगाज आज से
बालोतरा
श्री वैष्णव समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 जनवरी से तीन दिवसीय रामानंदाचार्य जयंती  महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
सेवा समिति के कोषाध्यक्ष राधेश्याम निम्बार्क ने बताया कि प्रथम दिन स्थानीय राजकीय वि. न. 2 मे क्रिकेट व रेस की प्रतियोगिता होगी । जिसमें सिनियर व जूनियर वर्ग कि टीमे भाग लेगी ।
वही 7 जनवरी समाज भवन प्रातः सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व साइकिल रेस , गोला फेंक , मेहदी , रंगोली व म्यूजिकल प्रतियोगिता तथा एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
8 जनवरी को समाज भवन मे प्रातः 11 बजे सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह होगा ।
जिसमें महामण्डलैश्वर श्री जगदीशदास जी देवरियाली, महंत गोपाल चरण त्यागी कुसीप ,महंत श्यामदास जी थोब , मगलदास जी हनुमान बगेची, सुखरामदास जी माधुदास जी बगेची बालोतरा , बाबुदास जी रेलवे हनुमान मंदिर का पावन सानिध्य प्राप्त होगा ।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता राजस्व मंत्री अमराराम  चौधरी, कैलाश  चौधरी विधायक बायतु व विशिष्ट अतिथि  रतनलाल खत्री सभापति नगर परिषद बालोतरा होगें ।
समारोह मे विशिष्ट अतिथि रुप मे श्याम सुन्दर हरिद्वार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर ,श्रवणदास वैष्णव प्रदेश महासचिव अखिल राजस्थान पुजारी महासभा व घनश्यामदास वैष्णव समाजसेवी जोधपुर होगें ।
इसी तरह सामाजिक स्तर  पर 10 वी 12 वी मे प्रथम स्थान विधार्थी को स्व. अचलदासजी पीपावत की स्मृति मे रतनदास जी चरणदास जी द्वारा हर वर्ष 10 वी 12 वी सामाजिक स्तर पर प्रथम आनेवाले विधार्थी को पुरस्कृत किया जायेगा ।जयनारायण सुपुत्र श्री केवलदास जी निम्बार्क जसोल अपनी स्वर्गीय मातुश्री श्रीमती मीनादेवी की स्मृति में कक्षा 10 वी 12 वी स्नातक एवं स्नातकोत्तर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिका को 1100 /- का नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा

    

राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष कल बालोतरा आएंगे

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष कल बालोतरा आएंगे

बाड़मेर, 05 जनवरी। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया एक दिवसीय दौरे पर कल बालोतरा आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया रविवार को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 9.15 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। जहां जैन सोशियल गु्रप बालोतरा की स्थापना के दो दशक पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित समारोह मे  भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर दो बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

चोहटन विधान सभा को सुराज चार साल पुस्तिका का विमोचन हुआ

मुख्यमंत्री राजे ने किया सुराज के चार साल पुस्तक का विमोचन

-चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे हुए विकास कार्याें पर आधारित है पुस्तक

बाड़मेर, 05 जनवरी।
चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे विधायक तरूणराय कागा के चार वर्ष के कार्यकाल मंे हुए विकास कार्याें पर आधारित पुस्तक सुराज के चार साल का मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पचपदरा प्रवास के दौरान चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे हुए विकास कार्याें की पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जेडीए चैयरमैन डा.महेन्द्रसिंह राठौड़, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, बायतू विधायक कैलाश चौधरी एवं पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुराज के चार साल पुस्तक मंे चौहटन विधानसभा क्षेत्र की 82 ग्राम पंचायतांे मंे हुए विकास कार्याें का विस्तार से दर्शाया गया है।

परिवार विभाग की गाड़ी पर यातायात विभाग के कानून नही होते लागू

शहर मे यातायात व्यवस्था राम भरोसे,वही जिम्मेवार खुद नही पालना कर रहे नियमो की
बालोतरा
शहर मे लंबे समय से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। यातायात विभाग के अधिकारी व पुलिसकर्मी प्रथम रेल फाटक के पास ही यातायात सुचारू करने को ओपचारिकता निभा देते है ओर शहर के शेष हिस्सों मे यातायात राम भरोसे चलता है। ऐसे मे जब मोजिज जिम्मेवार अधिकारी खुद यातायात नियमो की पालना नही करेंगे तो आम आदमी से नियमो की पालना की उम्मीद बेमानी ही होगी। कुछ ऐसा ही नजारा आज दोपहर को पुराना बस स्टैंड पर वन वे रोड पर देखने को मिला। परिवहन विभाग की सरकारी गाड़ी वन वे रोड पर गलत दिशा से प्रवेश हुई ओर वन वे सड़क पर गाड़ी को खड़ा कर ड्राइवर कही चला गया। इस दौरान मुख्य सड़क पर खड़ी परीवहन विभाग की गाड़ी से यातायात जाम हुआ पर यतयतकर्मियो ने गाड़ी को सड़क के बीच से हटाने का प्रयास नही किया। सड़क के बीच मे परिवहन विभाग की गाड़ी का खड़े रहना ओर यातायात पुलिस कार्मिको का गाड़ी को नही हटाना चर्चा का विषय रहा।

हाई कोर्ट ने पत्र के माध्यम से दिए तलाक को अवैध करार दिया

हाई कोर्ट ने  तीन तलाक को दिया अवैध करार,
पति व उसके विभाग को कोर्ट ने जारी किया नोटिस
जोधपुर
सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को बंद किये जाने के बाद जोधपुर हाई कोर्ट ने उस फैसले को आधार मानते हुए पीड़िता की ओर से दायर यचिका पर सुनवाई करते हुए तीन तलाक का पत्र भेजने वाले उसके पति को नोटिस जारी किये है।
मामला सिवाना कस्बे का है । कस्बे की निवासी शरीफन बानो को 2011 मे उसके पति बीकानेर निवासी साबिर हसन ने उसके मायके एक पत्र भेजकर तलाक देने की जानकारी दी। इस तलाक के खिलाफ शरीफन ने बालोतरा व सिवाना पुलिस मे मुकदमे भी दर्ज करवाये पर उसको न्याय नही मिला। अंत मे मीडिया कर्मी की मदद से शरीफन बानो ने हाई कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए उसके पति को नोटिस भेजकर तलाक को अवैध मानते हुए तलब किया है।

नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

  नाबालिग के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला थाने मे दर्ज
समदड़ी
समदडी क्षेत्र के एक गाव में अपनी नानी के साथ रह रही किशोरी को जबरन उठा कर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का मामला  समदड़ी  पुलिस थाने मे दर्ज हुआ है। पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना समदड़ी में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की अपनी नानी के साथ रह रही है ,बुधवार रात्रि 6:00 बजे उसकी बेटी शौच का बोल कर घर से निकली लेकिन रात भर घर पर नहीं लौटी । जिससे उनकी चिंता बढ़ गई । सुबह जब  बालिका पूरी तरह से घबराई और सहमी हुई घर पहुची तो  परिवारजनों के पूछने पर बालिका ने सारी आप बीती बताई । बालिका ने बताया कि जब वह शौच के लिए गई, तभी गांव के दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए जो भीमदास व जेठूदास निवासी मेंली  थे। उन्होंने उसे  मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती  बिठाया ओर गांव से दूर ले गए । जहां गांव की कुछ दूरी पर आगे एक बोलेरो  गाड़ी खड़ी थी । दोनो आरोपियों ने नाबालिग को जबरन उस गाड़ी में बिठाया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया । नाबालिक ने खूब विरोध किया लेकिन फिर भी वे  नहीं माने और नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।  वहीं दुष्कर्म के समय गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर कही छुप गया।  सुबह  नाबालिग किशोरी को गाड़ी में बिठा कर गांव के रास्ते पर छोड़ कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए । जिस से डरी सहमी किशोरी ने घर पर आकर पूरी आपबीती बताई । वही किशोरी के पिता ने पुलिस थाना समदड़ी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है वही घटना के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

Thursday, January 4, 2018

जल संरक्षण का प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति का प्रोजेक्ट वाकई लाभदायक-गुप्ता

औद्योगिक इकाइयों की हुई सघन जांच
बालोतरा
प्रदूषण निवारण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति को साथ लेकर मंडल की चेयर पर्सन अपर्णा अरोड़ा के निर्देशन मे बालोतरा, बिठूजा, गंधिपुरा सहित रीको औद्योगिक क्षेत्र की सघन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अनेक इकाइयों मे गंभीर अनियमितताएँ मिली। समिति के साथ टेक्सटाइल डिवीजन के वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता अशोक गुप्ता सहित दल ने जांच की। जांच की शुरुवात बिठूजा से हुई। यहा ईटीपी आधारित इकाइयों की जांच की गई। जांच के दौरान ईटीपी आधारित इकाइयों मे अनेक गंभीर खामिया मिली।  पदम श्री इकाई, राकेश वाशिंग, मास्टर वाशिंग  इकाई मे भी एक ही परिसर मे ईटीपी व सीईटीपी इकाई संचालन की जानकरी दी।  जांच के दौरान टीम महा भवानी वाशिंग। इकाई के बाहर पहुची तो इकाई मे मौजूद मजदूरो ने इकाई का गेट बंद कर दिया। बाद मे दल ने गांधिपुरा मे स्तिथ एम दिनेश प्रोसेस इकाई मे जांच की। यहा फ्लौ मीटर नही मिला साथ ही इकाई मे बड़ी तादाद मे स्लज खुले मे डाली हुई मिली।  गंधिपुरा क्षेत्र मे  लूणी नदी मे प्रदूषित पानी व स्लज जमा मिली। बाद मे दल रीको औद्योगिक क्षेत्र पहुचा। रीको औद्योगिक क्षेत्र  चतुर्थ चरण मे खाली भूखंड मे बड़ी तादाद मे प्रदूषित पानी भरा मिला। थर्ड फेज मे भी अनेक स्थानों पर बड़ी तादाद मे स्लज व प्रदूषित पानी मिला। बाद मे समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने इकाई मे पानी को खपत को कम करने के लिए धुपाइ से आने वाले पानी को वापस काम मे लेने के प्रोजेक्ट के बारे मे धुपाई इकाई मे जाकर जांच दल को डेमो करके दिखाया। डेमो देखने के बाद टेक्सटाइल अभियंता अशोक गुप्ता ने पानी के संरक्षण के प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए इस प्रोजेक्ट को उच्च अधिकारियो को बताने की बात कही। जांच दल ने बताया कि सभी इकाइयों की जांच रिपोर्ट चेयर पर्सन को भेजी जायेगी ओर आगे नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...