Followers

Thursday, September 20, 2018

संभागीय आयुक्त ने किया उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण

आरटीपी@बालोतरा
संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने आज उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। गुप्ता ने  ईआरओ नेट पोर्टल के संबंध में निर्वाचन शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही  राजस्व विभाग के प्रकरण,  आर. सी. एम. एस. पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज प्रकरणों की कॉज लिस्ट,  दिनांकवार एवं निर्णय की प्रति पोर्टल पर अपडेट, कोर्ट के संबंध में पेशी दिनाक सूचना एसएमएस के माध्यम से प्रेषित करने के संबंध में निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार उपखंड अधिकारी बालोतरा एवं गोपी किशन पालीवाल तहसीलदार, सूचना सहायक पारसमल चौहान उपस्थित रहे।

Wednesday, September 19, 2018

शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने पनराज जी के मंदिर में किये दर्शन

शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने  पनराजसर में किये दर्शन
स्वाभिमान रैली में आने का दिया न्योता
*जेसलमेर
22 सितम्बर  को पचपदरा में आयोजित होने वाली स्वाभिमान रैली का निमंत्रण देने जैसलमेर पहुचे शिव विधायक  मानवेन्द्र सिंह ने पनराजसर गांव में  स्थित लोक देवता  पनराज जी के दर्शन किये। । इस दौरान सेकड़ो ग्रामीण उपस्तिथ थे। मानवेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों से स्वाभिमान रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निवेदन किया। सैकडो की संख्या में उपस्थित युवा, बुजुर्गों  ने बड़ी तादाद में आने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पनराज सेवा समिति अध्यक्ष कैप्टन गोरधन सिंह , कर्नल मानवेन्द्र सिंह ,कैप्टन हीर सिंह राहड़, राजपूत सेवा समिति रामगढ़ अध्यक्ष कैप्टन देरावर सिंह,कैप्टन मूल सिंह बोहा,मुकेश गज्जा,भँवर सिंह साधना सहित कई लोग थे।।

खेत मे हो रहे रेत के अवैध खनन को रुकवाने की मांग

आरटीपी@प्रतिनिधि(पचपदरा)
पचपदरा क्षेत्र में हो रहे रिफायनरी निर्माण में काम आने वाली रेत की आपूर्ति के लिए आस पास स्तिथ खेतो में रेत का अवैध खनन जोरो से किया जा रहा है। रिफायनरी निर्माण कार्य का टेंडर लेने वाले ठेकेदार आस पास के खातेदारी खेतो से खेत मालिक की सहमति के बिना अवैध रूप से गहराई तक रेत व अन्य खनिजो का खनन कर रहे है जो गैर कानूनी है। खेतो में अवैध खनन की जानकारी प्रसाशन व पुलिस को है लेकिन खनन कर्ताओ के ऊंचे रसूखात व चांदी के चमच्च की वजह से जिम्मेदार मौन बने हुए है। स्थानीय प्राकृतिक व खनिज संपदा रिफायनरी की भेंट चढ़ रही है।
खेत मे रेत का अवैध खनन रुकवाने की मांग-
माण्डा पूरा निवासी बाबुलाल खारवाल ने तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल को मिलकर बताया कि उसके पत्नी के नाम का खेत सरहद वेदरलाई में खसरा नंबर 192/1 सामलाती है। उस भूमि में खनन माफिया रेत का अवैध खनन कर रहे है और खेत मे गहरे गड्ढे बना दिये है। बाबुलाल ने बताया कि इस बाबत तहसीलदार ने अवैध  खनन को रुकवाने की उसकी मांग का ज्ञापन लेने से मना कर दिया और ओर कहा कि पुलिस के पास जाओ।

राजस्थान टुडे प्लस की खबर का असर, तिलवाडा में अवैध बजरी खनन से भरे 4 ट्रैक्टर जब्त

पुलिस अधीक्षक की कड़ी फटकार के बाद कसने लगा बजरी खनन कर्ताओ पर शिकंजा
आरटीपी@ब्यूरो बालोतरा
तिलवाड़ा सहित खेड़ क्षेत्र में लंबे समय से लूनी नदी में हो रहा बजरी का अवैध खनन पुलिस को नजर नही आ रहा था लेकिन जैसे ही पुलिस अधीक्षक की फटकार लगी वैसे ही पुलिस ने अवैध बजरी खनन कार्य पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। आज पुलिस ने तिलवाड़ा क्षेत्र में नदी में अवैध खनन की बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर जब्त किए है। पुलिस की कार्यवाही से अवैध बजरी खनन कर्ताओ में खौफ का माहौल है।

Tuesday, September 18, 2018

ट्रोला पलटा, एक की मौत, दर्जन घायल

बेकाबू ट्रोला पलटा, एक की मौत,एक दर्जन घायल
बालोतरा
मेगा हाई वे पर बेकाबू होकर एक पिक अप ट्रोले के पलटने की जानकारी मिल रही है।  कालूड़ी गाव के पास हुए हादसे में  एक की मौत व करीब एक दर्जन घायल हुए है। जानकारी मिलने पर
108 द्वारा घायलो को नाहटा अस्पताल लाया गया अनुसार ट्रोले में सवार लोग पाटोदी गांव के प्रजापत बताए जा रहे है।

बाद में 8 घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। 

सांकरणा क्षेत्र में लूनी नदी में बजरी का अवैध खनन

बालोतरा
शहर के लूनी नदी से सटे वार्ड नम्बर 26 में मेगा हाई वे पूल के दोनों ओर लूनी नदी में लंबे समय से बजरी का अवैध खनन जारी है।
स्थानीय निवासियों ने बजरी खनन को रोकने के लिए नदी में खाइयां भी खोदी पर खनन माफिया अभी भी खनन में जुटे है। बजरी खनन में आवासन मंडल निवासी कुछ लोग व होटल संचालक शामिल है। पिछले 10 महीने में बजरी खनन माफियाओं ने लूनी नदी में सावर्जनिक शमशाम घाट को भी बजरी के लालच में खोड़ डाला है।  पूल के पास में स्तिथ गौ शाला के पास से भी खनन हो रहा है। बालोतरा पुलिस के कुछ कार्मिक भी बजरी माफियाओ को संरक्षण दे रहे है। थाने के बेसिक फोन पर जानकारी देने के बावजूद पुलिस घंटो तक मोके पर नही आती है। इस दरमियान बजरी खनन कर्ता मोके से ट्रैक्टर सहित फरार हो जाते है।
बिठुजा में भी अवैध खनन निर्बाध जारी-
बिठुजा में लूनी नदी में पिछले 10 महीनों से बजरी का अवैध खनन जारी है।

राजस्थान के रण में मानवेन्द्र का बवंडर-भाजपा चिंतित,मानवेन्द्र सिंह की स्वाभिमान रैली को शेरगढ़ में आयोजित सभा मे दिखा जोरदार समर्थन

*मानवेन्द्र सिंह के शेरगढ़ पहुंचने पर युवाओ द्वारा जोरदार स्वागत
स्वाभिमान रैली की भोळावन दी मानवेन्द्र सिंह ने*
शेरगढ़
22 सितम्बर को पंचपदरा में आयोजित होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए शिव विधायक शेरगढ़ के दौरे पर रहे।  बैठक  में भाग लेने शेरगढ़ पहुंचे मानवेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत किया।।युवाओ ने मानवेन्द्र सिंह को कंधों पे बिठाकर सभा स्थल पर पहुंच उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।।सभा को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि आपको स्वाभिमान रैली की भोळावन है।।आप सभी का प्यार और सम्मान देख में अभिभूत हूँ।।आप खुद स्वाभिमान रैली के लिए लोगो को निमन्त्रण दे रहे है तो में तो आपको भोळावन ही दूंगा।।उन्होंने कहा कि 2014 में शुरू की स्वाभिमान की इस जंग को इस बार आरपार की लड़ाई में खत्म करनी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से छतीस कौम दुखी है।।युवाओ पे झूठे मुखड़े कर फंसाया जा रहा है।।विभिन समाजों के साथ भेदभाव किया जा रहा।विकास के काम ठप्प पड़े है।।उन्होंने कहा को सत्ता में बैठे अपने ही लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रह।।मानवेन्द्र ने कहा कि यह छतीस कौम की जंग हैं जो हर हाल में जितनी है इसमे आप सभी का सहयोग मिलेगा।।

मुख्य बीमा एजेंट अमराराम माली सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन में होंगे सम्मानित

भारतीय जीवन बीमा  बालोतरा शाखा के चीफ लाइफ इंश्योरेंस अडवाइजर  अमराराम माली को एलआईसी के 22 सितंबर को होने वाले अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मलेन के दौरान  अमराराम माली को सिंगापुर में सम्मानित किया जाएगा।  माली के सिंगापुर में सम्मान के लिये चयनित होने परबबालोतरा ब्रांच के सीनियर ब्रांच मैनजर सुभाष शर्मा,  सहायक शाखा प्रबंधक मोहित सोनी और एल आई एजेंट विक्रम सिंह , शांतिलाल ,जीवाराम माली ,चेतन सुंदेशा ,ओमप्रकाश सोनी और सभी स्टाफ ने अमराराम माली को बधाई दी।

Monday, September 17, 2018

शिव सेना के गणेश उत्सव की धूम

बालोतरा में शिव सेना के गणपति महोत्सव की धूम
भजन आयोजित
दौलत आर प्रजापत
देश के खिलाफ अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त देशद्रोहीयो को खुलेआम फाँसी पर लटकाया जाना चाहिए ताकि कोई भी हिन्दुस्थान के खिलाफ बोलने की हिमाकत न करे ।आज का युवा देश के नाम मर मिटने को तैयार है  ।जाट पात में नही बटकर हिन्दू बनकर रहो अपनी एकता का परिचय दो ।स्वयं को न भाजपा का हिंदू बताओ न कोंग्रेस का,न सपा का न बसपा का स्वयं को हिंदू बताओ हिन्दुस्थान का व पहचान बताओ भारत की क्योकि स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे ने सत्ता के लोभ में संघठन  का निर्माण नही किया ।उंन्होने हिन्दुतत्व की रक्षा के लिए शिव सेना तैयार की है उनके जीते जी स्वयं के दम पर हिंदुत्व की रक्षा के लिए उठाए कदमों की व्यख्या की उनको हम कभी नही भुला पाएंगे । ये बात सनातन धर्म के राष्ट्रीय प्रसारक उपदेश राणा ने कही ।साध्वी देवा ठाकुर ने देश की एकता और अखंडता नही टूटने देंगे व आयोध्या में ही  बनेगा राम मंदिर की बात कही उन्होंने कहा कि  देश मे जो विदेशी ताकते हमें तोड़ने का काम कर रही है ,उन्हें मुँह तोड़ जवाब दिया जाएगा देश की एकता व अखण्डता को हम नही टूटने देंगे और राम मंदिर भगवान राम की जन्मभूमि पर ही बनेगा इसके लिए हम सब प्रयासरत है ये बात देवा फाउंडेशन की निर्देशक साध्वी देवा ठाकुर ने कही ।रविवार रात को शिव सेना  के तत्वाधान में आयोजित गणपति महोत्सव के दौरान रात्री भक्ति में शिव सेना राजस्थान सम्पर्क प्रमुख राजकुमार बाफना ,सह सम्पर्क प्रमुख दिनेश बोहरा अम्रत राजपरोहित, ने भी अपनी बात कही सनातन धर्म भारत की संस्कृति व सभ्यता का परिचायक रहा है ,धर्म पर किसी ने आघात करने की कोशिश की तो बर्दास्त नही किया जाएगा सर्व समाज के युवा  मिलकर देशद्रोहीयो के खिलाफ एक हो देश हित मे जो भी हमारे साथ काम करेगा उनका हम स्वागत करेंगे ।आयोजन के दौरान कनाना मठ महंत परशुराम गिरी महाराज ,परेऊ मठ महंत ओकर भारती महारज ,समदड़ी बगेची गादीपति महंत नरसिंग दास का सानिध्य रहा व सन्तों ने भी सनातन संस्कृति ,हिन्दू धर्म, गो माता ,पर अपनी बात कही  आज के युवाओं को सनातन धर्म संस्क्रति को अलग अलग जात पात में न बटकर एकता के सूत्र में बांधे रखना है ये हम सब की जिम्मेदारी है।  रविवार रात्रि 9 बजे गणपति पंडाल में शिव सेना जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी व  अन्य पताधिकारियो ने गजानन्द जी की आरती पूजा कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारम्भ किया। भजन गायक सम्पत धरी ने गणपति वंदना ,गुरु महिमा की प्रस्तुति से भजन संध्या को शुरू किया ।भजन संध्या के देश  की रक्षा के जुनून में रगी भजन गायका आशा वैष्णव तिरंगा के रंग के परिधान में मंच पर पहुंची व आयोजन स्थल को देश सेवा के माहौल में ढाल देते हुए राष्ट्रवादी गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी ।गायक आशा वैष्णव ने गुरु वंदना राम सियाराम का गुणगान किया।उन्होंने मुझे चढ़ गया भगवा रंग        भजन मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू       सहित कई देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी इस दौरान अन्य भजन गायक तरुण प्रजापत,सुरेस पूरी ,ने भजनों की प्रस्तुति दी।इस दौरान जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी ,जालमसिंह ईकडाणी ने लाभार्थियों का स्वागत बहुमान किया कार्यक्रम में राजू माली ने मंच संचालन किया इस दौरान उपखंड अधिकारी निजी सहायक पारसमल प्रजापत,सीमा कुमारी,व c e p t अध्यक्ष सुभाष मेहता ,नाकोड़ा ट्रस्ट नव नियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र चोपड़ा ,ने शिकरत की । आयोजन को लेकर क्षेत्र के  समस्त तहसील प्रमुख ने शिकरत की
आयोजन के दौरान सनातन धर्म सभा समिति अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल उत्तमसिंह राजपरोहित, विहिप जिला मंत्री पुरषोतम गोयल,मुकेश गोयल,भाजपा नेता गोविन्द सिंह कालूड़ी उपस्थित हुए ,भजन संध्या के दौरान देश विख्यात चित्रकार प्रकाश सोनी ने साध्वी देवा ठाकुर को पेंटिंग से सजी तस्वीर भेज की, समस्त पताधिकारो का देश सचिव जब्बरसिंह सोढा ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम नोखवाल जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सारस्वत, भवरदास पुजारी, ,देवेन्द्र मोदी,रामसिंह राजपरोहित, विजय लखारा,राजू खण्डेलवाल,श्रवण माली,ओमप्रकाश देवासी,दिनेश अरोड़ा, विष्णु सोनी,ने सेवा दी।

खबर का असर, खेड़ में ग्रेवल खनन पर पुलिस ने की कार्यवाही, बजरी माफियाओ पर भी शिकंजा

हरकत में आई पचपदरा पुलिस
राजस्थान टुडे प्लस। @ब्यूरो
राजस्थान टुडे प्लस द्वारा खेड़ क्षेत्र में बजरी व ग्रेवल के अवैध खनन की खबरो के जनहित में प्रसारित किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक की फटकार पर पचपदरा पुलिस की नींद खुली। पचपदरा पुलिस ने खेड़ क्षेत्र के रातानाडा इलाके में तालाब में हो रहे ग्रेवल के अवैध खनन पर कार्यवाही की।
थानाधिकारी नेमाराम   ने सरहद ग्राम खेड मे मूरड के अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए 04 डम्पर व 02 जेसीबी मशीनों को दस्तयाब कर थाना परिसर में खडे करवाये  तथा कार्यवाही हेतु खनीज विभाग को सूचित किया गया।
@#@#@#@#@$@$@#@$@$#$@$@$#
*अवैध बजरी खनन पर भी कार्यवाही-

मनीश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा जिले में अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत  कैलाषदान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा,  विक्रमसिंह भाटी वृताधिकारी वृत बालोतरा के निर्देषन मे थानाधिकारी नेमाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना पचपदरा मय जाब्ता  सांगसिंह सउनि, कानि प्रेम कुमार 1392, कानि दुर्गाराम 1504, दुलाराम 1126 एंव डाईवर कानि पवन कुमार तथा  चैलाराम हैड कानि. 621 मय जाब्ता कानि.  विष्वेन्द्रसिंह 879 एवं हुकमसिंह 1090 की दो अलग अलग टीम गठित कर मुखबीर ईतला एंव नाकाबन्दी के दौरान आज दिनांक 17.09.2018 को चैलाराम हैड कानि. 621 मय टीम द्वारा मुलजिम रूपाराम को बजरी का अवैध खनन कर डम्पर नम्बर आरजै 39-जीए-7041 में परिवहन करते एवं मुलजिम रेवंताराम उर्फ मुनिया को लूणी नदी में से बिना नम्बरी जै.सी.बी. से बजरी का अवैध रूप से खनन करते हुए को गिरफ्तार किया गया।
          इसी कडी में नाकाबन्दी के दौरान रिफाईनरी फांटा सरहद पचपदरा में नेमाराम उ.नि. थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा नाकाबन्दी कर वाहनों की चैकिंग के दौरान एक ट्रक नम्बर आरजे 19-जीई-2293 में बजरी का अवैध खनन कर परिवहन करते हुए को रूकवाकर मुलजिम सलीम खां को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार मुलजिमानों के विरूद्व पुलिस थाना पचपदरा पर भादंस व एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किये गये है।
                

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...