Followers

Tuesday, December 30, 2014

माजीसा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 7 को, तैयारियां जोरों पर

बालोतरा. शहरके शिव चौराहे पर नवनिर्मित माता राणी भटियाणी सवाईसिंहजी के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 5  से 7  जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। माता राणी भटियाणी विकास सेवा समिति के मीडिया प्रभारी गौतम जीनगर ने बताया कि 5 जनवरी सवेरे 8  बजे राजू महाराज अवस्थी जसोल के सानिध्य में नवकुंडी यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें लाभार्थी परिवार की ओर से आहुतियां दी जाएगी। इसके बाद रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या के दौरान गायक कलाकारों की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न बोलियां लगाई जाएगी। वहीं 6  जनवरी को सवेरे 10  बजे मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा में झाकियों के अलावा भजन मंडली की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद 7  जनवरी को सवेरे 9 बजे गाजे-बाजे के साथ मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। कार्यक्रम में परेऊ मठ महंत ओंकारभारती महाराज, बाबूलाल पुंगलिया, भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज भोपीजी शांतिबाई का सानिध्य प्राप्त होगा। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सेवा समिति के अध्यक्ष कानाराम प्रजापत, उपाध्यक्ष वासुदेव सांखला, बाबूलाल नामा, गोविंद जीनगर, कोषाध्यक्ष श्रवणकुमार जीनगर, पृथ्वीराज सामरिया मदनसिंह राजपुरोहित सहित कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। 

ब्रह्मधाम आसोतरा पर ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज की प्रेमसभा आयोजित

बालोतरा। श्रीब्रह्माजी एवं श्री ब्रह्मर्षि ब्रह्मलीन खेतारामजी की सत्प्रेरणा से उनके शिष्य ब्रह्मर्षि तुलछाराम महाराज के सानिध्य में हर वर्ष की भांति मंगलवार को प्रेमसभा का आयोजन किया गया। प्रेमसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज के आशीर्वचन प्रदेश के कौने-कौने से पहुंचे साधु-महात्माओं के दर्शन का लाभ लिया। गुरु  महाराज ने भक्त-भाविकों को संबोधित करते हुए विश्व में शांति प्रार्थना प्रेम भाईचारा शिक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। प्रेमसभा को साधु-संतों ने अपनी वाणी से संबोधित किया। महंत रणछोड़भारती लेटा, महामंडलेश्वर निर्मलदास बालोतरा, बालकदास जैतपुर, मोहनपुरी तारातरा, जगदीशपुरी चौहटन, प्रेमभारती रामदेवरा, काशीनाथ करड़ा, परशुराम असाड़ा, शंकरदास मादलिया, रामेश्वरगिरी कनाना, चेतनानंद डंडाली, महामंडलेश्वर राघवदास बालोतरा, नारायणदास, रामानंद उमरलाई समेत महात्माओं ने संबोधित कर नेक राह पर चलने का आह्वान किया। प्रेमसभा में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जेके रांका जयपुर, महेंद्र माहेश्वरी जोधपुर, सेशन कोर्ट बालोतरा के न्यायाधीश गोविंदप्रसाद गोयल ने भी साधु-संतांे गुरु महाराज के दर्शन प्रसादी लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रेमसभा में राजपुरोहित समाज विकास न्यास के महामंत्री बाबूलाल कालूड़ी, उपाध्यक्ष खेतसिंह मवड़ी, पूर्व महामंत्री भवरसिंह कनाना, कोषाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित ने समाज हित में संबोधन दिया। जोगराजसिंह जुड़िया, आहोर विधायक शंकरसिंह ने भी संबोधित किया। इसके बाद गुरु महाराज की ओर से सभी साधु-संतों को भेंट पूजा की गई। प्रेमसभा में आए भक्त-भाविकों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। न्यास के महामंत्री बाबूलाल कालूड़ी की ओर से संत महात्मा हजारों भक्तजनों का न्यास की तरफ से धन्यवाद आभार प्रकट किया गया। मनफूलसिंह आडसर ने संचालन किया। प्रेमसभा में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, रावल किशनसिंह, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, भूराराम चौधरी, मोहनसिंह सांकरना ने सभा को संबोधित कर गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर लाभ लिया। इस अवसर पर बालोतरा नगरपरिषद आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित सहित ट्रस्टी मौजूद थे। इससे पूर्व २८ दिसंबर को हुए नेत्र चिकित्सा शिविर में ६७५ मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिसमें से ५६ मरीजों के लैंस प्रत्यारोपण किया गया तथा ५८५ को निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। 

नाम निर्देशन पत्रों के संबंध में प्रशिक्षण आज

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 
बाडमेर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के संबंध में नाम निर्देशन पत्रों के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन 31 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हाॅल में किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए रिटर्निग आफिसर एवं सहायक रिटर्निग आॅफिसर नियुक्त किए जा चुके है, इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की सूचना का नोटिस दिनांक 3 जनवरी, 2015 को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नाम निर्देशन दिनांक 3 जनवरी, 2015 से लिये जाने है। इस संबंध में प्रशिक्षण 31 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हाॅल में रखा गया है। उन्होने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु नियुक्त रिटर्निग आफिसर, सहायक रिटर्निग आफिसर एवं संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबन्ध

बाडमेर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के मद्देनजर जिले में स्थित समस्त राजकीय एवं अर्द्ध राजकीय कार्यालयों एवं स्थानीय निकायों, निगमों,परियोजनाओं, संस्थाओं इत्यादि में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोडने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्ध लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) मधुसूदन शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है एवं तदनुसार पंचायत आम चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होने बताया कि जिले में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उनकी पूर्व अनुमति प्राप्त किये बिना अपना मुख्यालय नहीं छोडेंगे। उन्होने आदेश की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने आदेश दिए है। आदेशों की अवहेलना किए जाने पर संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2014 के तहत 15 जनवरी तक आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे

बाडमेर। जिले के वरिष्ठ नागरिकों को देशभर के 11 निर्दिष्ठ स्थानों पर तीर्थ यात्रा करवायी जाएगी। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से 5 जनवरी से आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 जनवरी, 2015 तक जमा करवा सकते है। जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा द्वारा एक आदेश जारी कर जिले के वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2014 में भिजवाने की व्यवस्था कराने एवं योजना के सफल क्रियान्वययन हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि जिले के 284 पुरूष तथा 285 महिलाओं सहित कुल 569 वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा करवायी जाएगी। यात्रा पर जाने के लिए नागरिक जिले का मूल निवासी हो तथा आयकर दाता न हो । उसकी आयु 60 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है तथा पूर्व में यात्रा न किये जाने संबंधी आश्य का स्वघोषणा पत्र देना होगा। यात्रा हेतु यात्री शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामक योग आदि से ग्रसित न हो। वरिष्ठ नागरिक को चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस आश्य का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह व्यक्ति प्रस्तावित दस दिवसीय यात्रा हेतु शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम है। केन्द्र सरकार/ राज्य सरकार, केन्द्र व राज्य सरकार के उपक्रम, स्थानीय निकाय से सेवा निवृत कर्मचारी/अधिकारी यात्रा के पात्र नहीं होगें। जिला कलक्टर ने बताया कि योजनान्तर्गत जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम्, वैष्णोदेवी, तिरूपति, गया-कांशी, अमृतसर, सम्मेदशिखर, गोवा, द्वारिकापुरी, बिहार शरीफ एवं शिरडी स्थानों की यात्रा करायी जाएगी। उन्होने बताया कि इच्छुक तीर्थ यात्री आवेदन पत्र उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र देवस्थान विभाग की वेबसाईट www.devasthan.rajasthan.@gov.in अथवा www.barmer.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है।  70 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिसने कि अकेले यात्रा करने हेतु आवेदन किया है, को अपने साथ सहायक को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी। पति/पत्नि के साथ साथ यात्रा करने पर सहायक को साथ ले जाने की सुविधा नहीं रहेगी। उन्होने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना हेतु जिला स्तर पर चयन एवं समुचित प्रबन्ध व्यवस्था समिति द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक स्थान की यात्रा हेतु प्राप्त आवेदनों मे से उपलब्ध कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा। यदि निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते है तो लाॅटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया जाएगा। कोटे के 20 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनायी जाएगी। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना 2014 के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईज www.barmer.nic.in    पर उपलब्ध है। 

जस्टिस जेके रांका,जस्टिस महेंद्र माहेश्वरी व डीआईजी ने की आसोतरा व नाकोड़ा तीर्थ पर पूजा अर्चना

बालोतरा। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीपति जस्टिस जे.के रांका एवं जस्टिस महेन्द्र माहेश्वरी, पुलिस विभाग के डी.आई.जी जे.आर.शेर ने  नाकोडा तीर्थ पर दर्शन कर क्षेत्र के समृद्धि की मंगलकामना की। नाकोडा तीर्थ पर मुलनायक पाश्र्वनाथ भगवान एवं अधिष्ठायक नाकोडा भैरव देव की पूजा अर्चना के प्श्चात जस्टिस रांका एवं जस्टिस माहेश्वरी, डी.आई.जी शेर का नाकोडा ट्रस्ट मण्डल की ओर से ट्रस्टी हुलास बाफना, पूर्व सलाहकार ओम बांठिया, सह प्रबंधक सिंघवी द्वारा सम्मान किया गया। राष्ट्रीय संत आचार्य श्री पद्मसागर सूरीश्वर म.सा. के मंगल सानिध्य में जस्टिस रांका, जस्टिस माहेश्वरी, डी आई जी शेर ने आर्शीवाद प्राप्त करने के साथ प्रेरणा पाथेय प्राप्त किया। आचार्य ने फरमाया कि हमें अपनी संस्कृति पर गौरव होना चाहिए। राष्ट्रभाषा एवं राष्ट्रीयता का विशेष महत्व है। देश में आज भी जनता का न्यायपालिका के प्रति विश्वास एवं निष्ठा है। सही पदों पर सही व्यक्तियों के चयन एवं सही निर्णयों से देश का गौरव बढता है। बांठिया ने बताया कि नाकोडा तीर्थ पर दर्शन से पूर्व जस्टिस रांका एवं जस्टिस माहेश्वरी ने जसेल राणी भटियाणी के दर्शन कर श्रद्धा अभिव्यक्त करने के साथ ही ब्रह्मधाम आसोतरा तीर्थ पर ब्रह्माजी के, अखण्ड ध्ूाणी के दर्शन कर गादीपति तुलछाराम महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया। दोनो तीर्थो पर ट्रस्ट मण्डल द्वारा सम्मान किया गया।

कल्याणपुर व बालोतरा पंचायत समिति के चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की बैठक आज व कल

बालोतरा। आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की चुनावी बैठक कल्याणपुर पंचायत समिति व बालोतरा पंचायत समिति के लिए 31 दिसंबर व 1 जनवरी को आयोजित की जाएगी। प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा ने बताया कि कल्याणपुर पंचायत समिति के लिए 31 दिसंबर व बालोतरा पंचायत समिति के लिए 1 जनवरी को बैठक का आयोजन खेड़ रोड़ स्थित हनुमान नाड़ी पर आयोजित की जाएगी। चौपड़ा ने बताया कि बैठक के दौरान राज्य सभा सदस्य व जिला प्रभारी रामनारायण डूडी एवं राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी भाग लेकर पार्टी स्तर संभावित उम्मीदवारों की चर्चा करेंगे। इस दौरान पार्टी के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा पंचायतराज चुनावों के इच्छुक कार्यकर्ता अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सभी इच्छुक प्रत्याशियों को आवेदन पत्र के साथ शेक्षणिक योग्यता के दस्तावेज,जाति प्रमाण पत्र व फाटो दस्तावेज साथ लाने आवश्यक है।

भागवत कथा भक्ति ज्ञान और वैराग्य का खजाना-- डॉ. शास्त्री

बालोतरा। वेदरूपी वृक्ष का पका हुआ फल है भागवत एक करोड़ जन्म का पुण्य उदय होने पर प्राणी को भागवत श्रवण करने का पुण्य प्राप्त होता है। शहर के घांची समाज भवन मे मंगलवार को डॉ. रामस्वरूप शास्त्री ने कथा के दौरान श्रद्धालूओं से कहे। डॉ. शास्त्री ने कहा कि पितृ आत्माओ की मोक्ष का प्रधान साधन है भागवत। भगवान श्री कृष्ण का प्रतिबिम्ब है भागवत पुराण। भक्ति ज्ञान और वैराग्य का खजाना है। शास्त्री ने कहा कि आत्मदेव की कथा व नैमिषारण्य में हजारो कृषियों द्वारा किये गये प्रश्नो का उतर तथा उसके प्रभाव का वर्णन किया गया है। प्रेत पीड़ा व कष्टो से मुक्ति दिलाने वाले परम पवित्र ग्रन्थ भागवत है। जहां पर भागवत कथा होती है वहां पर की भूमि धरा भी तीर्थ बन जाती है। उन्होने कहा कि अच्छे कर्म करने वालो के जीवन मे कभी भी कष्ट नही आते है। मनुष्य जैसा कर्म करेगा उसे वैसा ही भगवान फल देते है। कथा के दौरान डॉ. रामसव्रूप शास्त्री ने कई मनमोहन भजनो को सुनाकर उपस्थिती श्रद्धालूओ को मंत्र मुग्ध कर दिया। आयोजक परिवार के साध्वी कमलादेवी खिबचन्द, शंकरलाल, गोविन्द, श्यामलाल गहलोत परिवार ने भागवत पुराण की आरती उतारी। इस मौके पर घांची समाज के अध्यक्ष उकाराम परिहार, ओमप्रकाश एच. भाटी, अचलाराम बौराणा, मलाराम सोलंकी, गुमनाराम सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

विंटर कैंप के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बालोतरा। श्रीमाली समाल श्री वाहिनी गु्रप के तत्वाधान मे नयापुरा स्थित समाज भवन मे शीतकालीन सत्र के दौरान विन्टर केम्प का सोमवार को विभीन्न कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। गु्रप की मनिषा व्यास ने बताया कि इस तीन दिवसीय विन्टर केम्प के दौरान प्रतिदिन कई कार्यक्रम हुए। इस केम्प मे नन्ही बालिकाओ मे आत्म विश्वास जगाने को लेकर गुर सिखाये गये। इसके अलावा केम्प में रंगोली मेहन्दी, डांस, केश सज्जा, ड्रामा, स्पोकन इंग्लिश जैसे कई कार्यक्रम रखे गये। व्यास ने बताया कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में 1 दिसम्बर को डान्स का आयोजन रखा गया। इसको लेकर गु्रप की राजेश्वरी दवे, जय श्री, मनिषा दवे, प्रियंका, प्रिया शर्मा, भाग्य श्री दवे, हिना दवे, डिम्पल दवे, कोमल दवे, मंजू दवे, सूमन,शकुंतला, विदुषी दवे, रानू व्यास सहित समाज की कई महिलाएं व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। उन्होने बताया कि आज बुधवार प्रात: 10 बजे म्युजिकल चेयर, केरम, मांॅडणा प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।        

शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी, ग्रामीण अंचलों में जलने लगे अलाव

बालोतरा। उपखंड समेत समूचे क्षेत्र में पिछले कई दिनों में तापमान में गिरावट आई है और मंगलवार को क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा है जिससे लोग ठंड से कांपते नजर आए। न्यूनतम तापमान जहां 10 डिग्री के आसपास स्थिर है, वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे रात्रि के साथ दिन में सर्दी का असर बढ़ गया है। लोगों को देर सुबह तक धूप सेंकते देखा जा सकता है। सुबह शाम के समय हल्की सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन का असर होने लगा है। अब लोग पूरे दिन ऊनी वस्त्रों से लिपट कर सर्दी से बचाव का जतन कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल में चौपालों पर अलाव जलने शुरू हो गए हैं। सर्दी का असर बढऩे के साथ ही लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है। जहां पहले लोग सुबह जल्द उठकर मॉर्निंग वॉक पूजा आदि कार्य करते थे, लेकिन अब सर्दी बढऩे के साथ देर सुबह तक बिस्तरों के बाहर निकल रहे हैं। सर्दी बढऩे से खासकर सुबह की पारी में स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी रहती है। उन्हें गर्म लबादों में लिपटकर स्कूल जाना पड़ रहा है। इसके अलावा सुबह जल्दी सरकारी निजी कार्यालय में पहुंचने वाले कर्मचारी भी दोपहर तक धूप का सेवन कर सर्दी से बचाव का जतन कर रहे हैं।
मेघा हाईवे पर धुंध का नजारा। फोटो भगाराम पंवार। 

सुबह-शाम सर्द हवाएं 
सुबहशाम के वक्त चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को काफी परेशानी में डाल दिया है। सर्द हवाएं टकराने से लोगों को मौसमी बीमारियों का भय सता रहा है। सर्दी भी बढ़ गई है।
लगे दूध के कड़ाह 
बाजारमें जगह-जगह दूध के कड़ाह लग गए हैं। शाम के वक्त इन कड़ाहों पर भीड़ देखी जा सकती है, जो देर रात तक जमी रहती है। इधर मिष्ठान भंडारों पर भी गर्मागर्म जलेबी दाल गाजर के हलवे की डिमांड बढ़ी है।
ऊनी वस्त्रों का बाजार 
सर्दीका असर बढ़ते ही ऊनी वस्त्रों का बाजार सज गया है। शहर के मुख्य बाजारों में शास्त्री चौक, गौर का चौक, पनघट रोड, भैरू बाजार आदि में ऊनी वस्त्रों की अस्थायी दुकानें सजा दी हैं।
जलने लगे अलाव 
सर्दीका असर बढऩे से लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। खासकर ग्रामीण अंचल में रात्रि को लगने वाली चौपालों पर अलाव जलाकर लोग देर रात सर्दी के बचाव का जतन कर रहे हैं। अब मॉर्निंग वाक पर भी पड़ रहा है। 

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...