Followers

Saturday, October 13, 2018

मोमो गेम व जीका वायरस से बचने की दी जानकारियां

बालिकाओं को जानलेवा मोमो गेम और जीका वायरस से बचने की दी जानकारी
बालोतरा
स्थानीय बालिका विद्यालय की प्रार्थना सभा में जानलेवा मोमो गेम व जीका वायरस से बचने के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल के व्याख्याता दीपक दीक्षित ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक हंसती हुई डरावनी लड़की का फोटो जिसको क्लिक करने से वह आपके मोबाइल में सेव हो जाता है और फिर आपको पूरी तरह वश में करके इंसान की तरह ही बाते करता है और गलत व जानलेवा कार्य करने को बाध्य करता है।इसलिए छात्राओं को इस मोमो गेम को डाउनलोड ना करने की सलाह दी। साथ ही छात्राओं जैनम और तनुजा ने जीका वायरस के कारणों और उससे बचने के उपायों के बारे में बताया। अंत में प्रधानाचार्य  माणकचंद कच्छ्वाह ने विद्यालय स्टाफ व छात्राओं को इस गेम व जीका वायरस से बचने के लिए अपने घर व समाज में लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया ।

सिणधरी के मुंजियो की ढाणी के पुजारी हत्या कांड का खुलासा

पुजारी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

सिणधरी
-मुजीयों की प्याऊ रामदेव मंदिर बामणी के पुजारी हरिराम की हत्या होने के ढाई माह बाद जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने दोपहर बाद सिणधरी पुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदस्य वह शांति समिति की बैठक बुलाकर साधु-संतों समेत सर्व समाज के मौजूद लोगों के सामने खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस की  कड़ी मेहनत के बाद और साइबर सेल की मदद से आरोपियों गिरफ्तार करने  में सफलता हासिल की मीडिया को जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी (धूड़ाराम) ढिंग सिंह पुत्र महादेवा राम जाती रावणा राजपूत निवासी जोरादर जिला जालौर हाल निवासी सिणधरी वह ताजा राम पुत्र पूनमाराम जाति जाट निवासी धन्ने की ढाणी ने मिलकर एक साथ शराब पी तथा योजना बंद रूप से मुजियो की प्याऊ पहुंचे  जहां लूट के इरादे से रात्रि में सोते हुए पुजारी हरिराम महाराज की सिर में लाठी से मारकर हत्या कर दी उसके बाद पास में जो आभूषण सहित  रुपये ले लीए और मौके से फरार हो गए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह खुलासा करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश दान रत्नू सिणधरी थाना अधिकारी गोपाल विश्नोई स्पेशल टीम के सब इंस्पेक्टर प्रदीप डांगा सहायक उप निरीक्षक रावता राम पोटलिया हेड कांस्टेबल लजपत सिंह कॉस्टेबल रतिराम स्पेशल साइबर सेल से प्रेमाराम मेहाराम कॉस्टेबल मोहन राम भिया राम रामाराम के अथक प्रयास से आरोपी ढिंगसिंह को भुज से तथा ताजा राम को सिणधरी कस्बे से  गिरफ्तार किया।

Thursday, October 11, 2018

पचपदरा से मदन प्रजापत कांग्रेस के होंगे उम्मीदार

बालोतरा
कांग्रेस पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत पर एक बार फिर से विश्वाश जता रही है। आगामी विधान सभा मे पचपदरा से पूर्व विधायक मदन प्रजापत की कांग्रेस से टिकट लगभग तय है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार मदन प्रजापत की टिकट पर कमिटी में सहमति बन गई है। साथ ही बायतु से हरीश चौधरी व बाड़मेर से मेवाराम जैन के उम्मीदवार बनाये जाने पर भी लगभग सहमति है। सिवाना विधान सभा के कांग्रेस उम्मीदवार पर मंथन चल रहा है। सिवाना से पैनल में महंत निर्मलदास व पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी शामिल है इनमें से वालाराम चौधरी उम्मीदवार घोषित किये जा सकते है।

Tuesday, October 9, 2018

खेड़ में टेक्सटाइल उद्योगों को आवंटित 1264 बीघा भूमि का जताया विरोध

भारतीय किसान संघ ने 1264 बीघा भूमि का टेक्सटाइल उद्योगों के आवंटन पर जताया विरोध
जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन,
कहा किसी भी कीमत पर नही फैलाने देंगे रासायनिक प्रदूषण
बालोतरा
-सीईटीपी बालोतरा व बिठूजा में अनियमितताओं व किसानों के खेतों में अवैध रूप से प्रदूषित पानी की पाइप लाइन डालने ओर बालोतरा में सीईटीपी द्वारा आम सरकारी रास्तो पर किये गए अतिक्रमण हटाने व सीईटीपी बालोतरा को खेड़ में आवंटित 1264 बीघा भूमि का आवंटन रद्द करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने आज जिला कलेक्टर को ग्योण दिया। किसान कानाराम साईं ने बताया कि  सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा ने खेड़ सरहद में किसानों के खेतों में हमारी सहमति के बिना ही प्रदूषित पाइप लाइन बिछा दी है। पूर्व में बिछाई गई पाइप लाईन से खेतों में रासायनिक प्रदूषित पानी फेल रहा है जिससे खेत खराब हो रहे है। सीईटीपी ट्रस्ट को किसान अनेक बार खेतो में से पाइप लाइन हटाने की मांग कर चुके है पर कोई सुनवाई नही हो रही है। हम किसान दुखी है। साथ ही सीईटीपी ट्रस्ट द्वारा संचालित एचारटीएस प्लांट सभी कच्चे है उनमें पक्का निर्माण कार्य नही है जिस कारण रिस्कर प्रदूषित पानी लूनी नदी व जोजरी नदी को बरबाद कर रहा है।बालोतरा सीईटीपी ने लूनी नदी के किनारे कच्चा तालाब बनाने की आड़ में जसोल से खेड़, जेरला ओर तिलवाड़ा की ओर जाने वाले सरकारी रास्तो पर पक्का अतिक्रमण कर दिया है। रास्ते बंद किये जाने से ग्रामीणों व किसानों को खेत मे जाने में दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान सरकार ने गुपचुप रूप से सीईटीपी बालोतरा को 1264 बीघा भूमि का आवंटन  गलत रूप आवंटन कर दिया है। जिसका हम भारतीय किसान संघ पुरजोर विरोध करता है। किसी भी कीमत पर किसानों की भूमि को प्रदूषण के लिए नही देने देंगे। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया किउपखण्ड प्रसाशन के मामला ध्यान में है लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है।
। अतः निवेदन है कि जब तक एचारटीएस प्लांट के पक्का निर्माण कार्य नही हो तब तक ट्रस्ट को कच्चे प्लांटो में प्रदूषित पानी नही डालने के लिए पाबंद करने की मांग की है। भूमि आवंटन रद्द नही हो के पर किसानी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Friday, October 5, 2018

ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट की स्वास्थ्य जागरूकता बैठक आयोजित

स्वास्थ्य एवम जागरूकता बैठक का आयोजन

बालोतरा


ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फ़ॉर मदर एंड चाइल्ड संस्थान दिल्ली की ओर से  रामसीन मूंगड़ा गाव के आंगनवाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गाव की गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, नई शादीशुदा महिलाओं व किशोरी बालिकाओं ओर एएनएम,  आंगन वाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सहयोगिनी व दाई ने भाग लिया। संस्थान के अस्सिटेंट प्रोग्राम मैनेजर रामदयाल भील ने बताया कि बैठक में ममता संस्थान की कार्यकर्ता सरोज ने स्वास्थ्य गीत व स्लोगन के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। सरोज ने महिलाओं को बताया कि किस उम्र में उनको अपने स्वास्थ्य का ख्याल किस प्रकार रखना है। संस्थान के अस्सिटेंट प्रोग्राम मैनेजर ओमप्रकाश सोनी व रामदयाल भील ने बैठक में किशोर अवस्था, गर्भ धारण से पूर्व देखभाल, गर्भावस्था में देखभाल, नवजात की घर लर देखभाल, मा-बच्चे केअच्छे स्वास्थ्य में उनकी जिम्मेवारी पर जानकारियां दी। 


बैठक में बड़ी तादाद में महिलाओं ने भाग लिया ।


Thursday, October 4, 2018

सीमालिया, बोरावास व मूठली में ममता इन्स्टिट्यूट की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता बैठके आयोजित

स्वास्थ्य  जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

बालोतरा


बालोतरा व सिवाना ब्लॉक में स्वास्थ्य को लेकर कार्यरत ममता एनजीओ द्वारा बालोतरा ब्लॉक के सीमालिया व बोरावास ओर सिवाना ब्लॉक के मूठली गाव में स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कार्यशाला में दोनों की गावो की गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरी महिलाओं व मौजिज लोगो को ममता संस्था की ओर से  स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी दी गई। ममता संस्था के सहायक प्रोग्राम मैनेजर रामदयाल भील ने बताया कि जागरूकता बैठक में आई महिलाओं व मौजिज लोगो को अस्सिटेंट प्रोग्राम मैनेजर ओमप्रकाश सोनी ने गर्भधारण पूर्व तैयारी स्वास्थ्य, गर्भ के दौरान स्वास्थ्य, प्रसव के बाद शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी व किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य के बारे में गहनता से जनकारीया दी और बेहतर स्वास्थ्य व सुखी जीवन के लिए स्वास्थ्य जानकारियों का लाभ लेने का आव्हान किया। कार्यक्रम अधिकारी रामदयाल भील ने बैठक के दौरान घर मे नवजात की देखभाल पर महिलाओं को जानकारी दी और नवजात शिशु व माता के सुखी जीवन के लिए संस्थागत प्रसव करवाने पर जोर दिया। मूठली में सहायक प्रोग्राम मैनेजर वजाराम ने बैठक करवाई 

 ममता कार्यकर्ता ममता वैष्णव, रेशमा, व जयश्री ने स्वास्थ्य गाने व स्वास्थ्य स्लोगन  के माध्यम से महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी वजाराम द्वारा जानकारी दी गई।  बैठक में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने व सरकारी  स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ उठाने का आवाहन किया गया।  बैठक में महिलाओं सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओं, आशाओं व दाई तथा गाव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

सीईटीपी ट्रस्ट पर अनाधिकृत रूप से खेत मे पाइप लाईन डालने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

किसानों की सहमति के बिना खेतो में पाइप लाइन डालने वाले सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा के खिलाफ किसानों ने ली पुलिस की शरण


बालोतरा


  खेड़ क्षेत्र में स्तिथ किसानों के खेत मे से अवैध रूप से प्रदूषित पानी की पाइप लाइन बिछाने वाले लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर किसानों ने पचपदरा थाना अधिकारी को रिपोर्ट दी है।  समिति के प्रवक्ता कानाराम साईं ने बताया कि


हेमाराम पुत्र हीराराम लोहार निवासी जसोल,  अंतराम , गिलारामप्रजापत जसोल,  देराराम पुत्र मानाराम कुम्हार निवासी जसोल, नखताराम, ओमाराम पुत्र मंगलाराम प्रजापत, निवासी जसोल, बंशी जटियाआदि किसानों के खेत खेड़ सरहद 


में आये हुए है। हम किसानों के खेतों में अवैध रूप से खुदाई कर सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा ने अवैध रूप से एक पाइप लाइन डाल दी थी। सीईटीपी ट्रस्ट ने हम किसानों को धोखे में रखकर इसे मीठे पानी की पाइप लाइन का होना बताकर पूर्व में एक पाइप लाइन बिछा दी। इस पाइप लाइन से लीकेज होने पर पता चला कि उक्त पाइप लाइन के प्रदूषित पानी का होने का पता चला। प्रदूषित पानी से खेतों में खराबा हो रहा है। खेत खराब होने पर हम किसानों ने सीईटीपी ट्रस्ट को इस पाइप लाईन को खेत से हटाने की बात कही लेकिन सीईटीपी ट्रस्ट ने पुरानी पाइप लाइन को हटाने की बजाय एक ओर नई  पाइप लाइन हमारे खेतो में डालनी शूरु कर दी है। हम किसानों ने फिर सीईटीपी ट्रस्ट ने हमारे खेत मे अवैध रूप से डाली जा रही पाइप लाइन को हटवाने की मांग की लेकिन ट्रस्ट अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है । सीईटीपी ट्रस्ट ने पहले तो हम किसानों के खेत मे अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया और बाद में अवैध रूप से खेत मे खुदाई की ओर किसानों के खेत मे बिना किसानों की सहमति के पाइप लाइन डाली और रासायनिक प्रदूषण फैलाकर हम किसानों के खेत मे खराबा किया। अतः सीईटीपी ट्रस्ट के चैयरमैन के खिलाफ कांनूनी कार्यवाही करवाने की मांग पुलिस से की।

उपखण्ड प्रसाशन नही गंभीर-

एक ओर किसान पहले से ही भीषण सूखे की मार झेल रहे है और रही सही कसर सीईटीपी ट्रस्ट पूरा कर रहा है। सीईटीपी ट्रस्ट की प्रदूषित पानी की पाइप लाइन से खेतों में रासायनिक प्रदूषण का कहर फैल रहा है।दुखी किसान उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे है पर प्रसाशन उद्यमियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहा है।


Wednesday, October 3, 2018

आर्टीस्ट प्रकाश सोनी होंगे राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

बालोतरा के जाने माने चित्रकार प्रकाश सोनी होगे राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड से  सम्मानित 

बालोतरा। ।


       यूथ वर्ल्ड सोशल समूह द्वारा 22 व 23 अकटुबर को मरू नगरी बीकानेर में यूथ वर्ल्ड सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन 2018 एवं राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवार्ड समारोह का होगा भव्य आयोजन ।

    यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के प्रमुख भैरु सिंह राजपुरोहित ने आयोजन की जानकारी देते बताया की 22 , 23 अकटुबर 2018 में मरू नगरी में इस दो दिवसीय समारोह का आगाज़  यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के सरंक्षक राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र कपूर दिल्ली , समाज सेवी श्रीमती राज कवंर राठौड़ जयपुर , प्राकृतिक चिकित्सक श्रीमती अनीता तंवर ऋषिकेश , समाज सेवी क़ु गजेंद्र सिंह टुकलिया , समाज सेवी राज शर्मा निदड, देव शर्मा जयपुर ,  फिंल्म प्रोड्यूसर अशोक सिंह शक्तावत देवली , समाज सेवी एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल जयपुर , एडवोकेट सुमन कवंर शेखावात , समाज सेवी श्रीमती अमन लवली मोंगा सिरसा , सेंटर फॉर वूमन स्टडीज़ की डायरेक्टर डॉ मेघना शर्मा , डॉ चेतन प्रकाश राजपुरोहित , सुप्रसिद्ध कवियत्री डॉ पूनम माटिया दिल्ली के सानिध्य में होने जा रहा है ।

समाज सेवा व उत्कृष्ट कार्यो में अग्रणी बालोतरा की प्रतिभा शख्सियत और चित्रकार प्रकाश सोनी सहित देश प्रदेश से 101 विशिष्ठ प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया जायेगा ।

   समारोह से जुडी यूथ वर्ल्ड सरंक्षक श्रीमती राज कवंर राठौड़ ने बताया की इस आयोजन में सोशल मीडिया की समाज में सकारात्मक भूमिका विषय पर सेमीनार का आयोजन होगा जिसमें सोशल मीडिया पर सक्रिय समाज सेवी प्रतिभाएं अपने अपने विचार और सुझाव मंच से साँझा करेगी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को कैसे रोका जाये इस पर मंन्थन और मनन होगा , सह कोर्डिनेटर मधु माया सिंह ने बताया की इस आयोजन में शामिल होने के लिए सैकड़ो आवेदन आ चुके है और लगातार आ रहे है उन सभी आवेदनों का चयन प्रख्यात साहित्यकारा डॉ ज्योति मिश्रा बिलासपुर, समाज सेवी राज शर्मा , प्रेम सिंह तंवर , मिताली हंसराजनी , मीनाक्षी सांखला के नेतृत्व में बनी चयन समिति द्वारा किया जा रहा है ।

  यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के प्रमुख और आयोजन के कोर्डिनेटर भैरु सिंह राजपुरोहित ने कहा की आयोजन मरू नगरी बीकानेर में होगा और आयोजन में देश प्रदेश की वरिष्ठ शख्सियते अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अपने विचार रखेगी वही बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्व विधालय के सेंटर फॉर वूमन स्ट्डीज की डॉयरेक्टर डॉ मेघना शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देगी और अत्तिथी अपने हाथों 101 प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 से नवाज़ेगे ।


ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फ़ॉर मदर एन्ड चाइल्ड की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन

ममता एनजीओ की ओर से स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन
आरटीपी@ब्यूरो
बालोतरा


बालोतरा व सिवाना ब्लॉक में स्वास्थ्य को लेकर कार्यरत ममता एनजीओ द्वारा बालोतरा ब्लॉक के मेवानगर व सिवाना ब्लॉक के इंद्राणा गाव में स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कार्यशाला में दोनों की गावो की गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरी महिलाओं व मौजिज लोगो को ममता संस्था की ओर से  स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी दी गई। ममता संस्था के सहायक प्रोग्राम मैनेजर रामदयाल भील ने बताया कि जागरूकता बैठक में आई महिलाओं व मौजिज लोगो को गर्भधारण पूर्व तैयारी स्वास्थ्य, गर्भ के दौरान स्वास्थ्य, प्रसव के बाद शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी व किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य के बारे में ममता कार्यकर्ता मनीषा, जयश्री , एपीएम ओमप्रकाश सोनी, एपीएम रामदयाल, एपीएम वजाराम द्वारा जानकारी दी गई।  बैठक में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने व सरकारी  स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ उठाने का आवाहन किया गया।  बैठक में महिलाओं सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओं, आशाओं व दाई तथा गाव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Tuesday, October 2, 2018

शिवसेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किये दर्शन शुभद्रा माता व मामाजी मंदिर में दर्शन

शिवसेना के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कोठारी ने सपत्निक किये माताजी व मामाजी के दर्शन

बालोतरा।
शिवसेना राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कोठारी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण ने लालाणा के सड़लानाडा धाम पर सुभद्रा माताजी व मामाजी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। साथ ही मंदिर की ओर से संचालित श्री मामाजी डुंगरसिंह राठौड़ गोशाल का निरीक्षण कर हर संभव गोवंश के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कोठारी ने मंदिर मंदिर गादीपति एवं खारवा महंत भुवनेश्वरपुरी महाराज से गोवंश संरक्षण व संवर्द्धन के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आमजन जिसके पास गाय है, वो अगर गाय को बेचता नही है और दुधारू व बिना दूध देने वाले बुढी़ गायों का मरणोंपरांत पालन पोषण तथा देखरेख करता है तो गोवंश कभी बुचड़खानों पर कटने के लिए नही जाएगा। उन्होंने गाय के गोबर व मुत्र से होने वाले उत्पादन के बारे में भी जानकारी दी तथा हर संभव गोवंश की रक्षार्थ व संरक्षण एवं संवर्द्धन में सहयोग करने का विश्वास दिलाया। इससे पूर्व कोठारी ने सपत्निक माताजी व मामाजी के दर्शन कर महंत श्री आशीर्वाद लिया तथा गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर राजूगिरी गोस्वामी, पीराराम चौधरी, हरिसिंह, थानाराम व लच्छाराम देवासी मौजूद थे।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...