स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बालोतरा
बालोतरा व सिवाना ब्लॉक में स्वास्थ्य को लेकर कार्यरत ममता एनजीओ द्वारा बालोतरा ब्लॉक के सीमालिया व बोरावास ओर सिवाना ब्लॉक के मूठली गाव में स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कार्यशाला में दोनों की गावो की गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरी महिलाओं व मौजिज लोगो को ममता संस्था की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी दी गई। ममता संस्था के सहायक प्रोग्राम मैनेजर रामदयाल भील ने बताया कि जागरूकता बैठक में आई महिलाओं व मौजिज लोगो को अस्सिटेंट प्रोग्राम मैनेजर ओमप्रकाश सोनी ने गर्भधारण पूर्व तैयारी स्वास्थ्य, गर्भ के दौरान स्वास्थ्य, प्रसव के बाद शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी व किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य के बारे में गहनता से जनकारीया दी और बेहतर स्वास्थ्य व सुखी जीवन के लिए स्वास्थ्य जानकारियों का लाभ लेने का आव्हान किया। कार्यक्रम अधिकारी रामदयाल भील ने बैठक के दौरान घर मे नवजात की देखभाल पर महिलाओं को जानकारी दी और नवजात शिशु व माता के सुखी जीवन के लिए संस्थागत प्रसव करवाने पर जोर दिया। मूठली में सहायक प्रोग्राम मैनेजर वजाराम ने बैठक करवाई
ममता कार्यकर्ता ममता वैष्णव, रेशमा, व जयश्री ने स्वास्थ्य गाने व स्वास्थ्य स्लोगन के माध्यम से महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी वजाराम द्वारा जानकारी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने व सरकारी स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ उठाने का आवाहन किया गया। बैठक में महिलाओं सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओं, आशाओं व दाई तथा गाव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment