Followers

Sunday, March 4, 2018

मेलो से बढ़ता है मेल मिलाप-राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी

समदड़ी

क्षेत्र के लाखेटा गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संतोष भारती की समाधि स्थल पर  गैर मेले का आयोजन हुआ।  मेले मे  मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी , हमीर सिंह भायल विधायक सिवाना  ,  निर्मल दास महाराज साधु समाज प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस वरिष्ठ नेता , पूर्व जिला प्रमुख बालाराम चौधरी समदड़ी पंचायत समिति की प्रधान पिंकी चौधरी , सिवाना  पूर्व प्रधान मूलसिंह भायल भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु जिला परिषद सदस्य इंदाराम  चौधरी , कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत ,  भाजपा जिला महामंत्री हनवंतसिंह रामपुरा  ,खेतसिंह राजपुरोहित समाजसेवी  मवड़ी , समदड़ी तहसीलदार सुरेंद्रसिंह खंगारोत , लाखेटा मेला कमेटी अध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी , सहित  वेशषअतिथिगण मौजूद रहे ।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि मेले मेलमिलाप का प्रतीक होता है मेले आपसी भाईचारा वह मेल मिलाप को बढ़ावा देते हैं अगर भारतीय संस्कृति को बचाने की वकालत की है तो मेलो ने की है। 

 इस दौरान पूर्व विधायक  व  मेला कमेटी अध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी ने कहा कि इस मेले का पूरे भारत देश में विशेष महत्व हैं लाखेटा के गैर मेले को पूरे विश्व में जाना जाता है उन्होंने कहा कि यह मेला 1965 से आज तक हर वर्ष को चैत्र सुदी तीज को भरा जाता है यहां पर एक लाखा का नाम का राक्षस रहता था जो इस क्षेत्र में किसी को भी बसने नहीं देता था जिस का वध करने के लिए इस धरती पर संतोष भारती महाराज ने जन्म लिया इस लाखेटा की धरती पर अवतार लेकर इस लाखा राक्षस को वध करके लाखेटा  गांव को बसाया तथा उन्होंने इस स्थान पर लगातार सातवीं बार जीवित समाधि ली इस दौरान स्थानीय विधायक हमीरसिंह भायल ने इस मेले को अद्भुत बताया और कहा कि ऐसे मेंलो को बढ़ावा देना चाहिए जिससे आपसी मेल मिलाप भाईचारा संस्कृति को जीवित रखा जा सके ।  वही कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक प्रदीप व्यास ने किया साथ ही मेले में प्रथम द्वितीय और तृतीय रही गैर दलों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

बिठूजा मे लूणी नदी की रपट से गिरा बजरी से भरा ट्रैक्टर

बालोतरा
बिठूजा गाव के समीप लूणी नदी मे देर रात को एक ट्रैक्टर नदी की रपट से नदी मे गिर गया। हादसे की जानकरी मिलने पर बड़ी तादाद मे ग्रामीण एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर की ट्राली मे बजरी भरी हुई थी।

फाग उत्सव आयोजित

फाग उत्सव आयोजित
दौलत प्रजापत
बालोतरा
जागसा  के भोलाराम जी महाराज के मन्दिर प्रांगण में फागोत्सव का आयोजन हुआ । आश्रम में महन्त श्री सियावरदास जी महाराज                 व उपस्थित कई सन्तों के पावन सानिध्य में फूल डोल फागोत्सव का आयोजन हुआ । फागोत्सव को लेकर गांव के ग्रामीणों सहित महिलाओं ने बढचढकर भाग लिया  । रविवार प्रात 10 बजे मन्दिर में विराजित सभी प्रतिमाओं को श्रंगार सामग्री व फूल मालाओ से सुचोभित किया गया सजया गया फागोत्सव को लेकर फाग गीतों की सुमधर प्रस्तुतियों से  फागोत्सव का समा बाँधा भजन गायक श्याम प्रीति,प्रेम जिंदल ,राजकुमार सिंघल,सहित अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक फाग गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी भजन गायक ने होरिया में उड़ी रे गुलाल ,       भजन मेरा श्याम बड़ा रंगीला, भजन। काले को लाल बना गई रे गोरी बरसाने वाली ,    भजन  ,भजन होली खेल रहे नन्दलाल व्रन्दावन कुंज गलिन में  ,सहित कई फाग रचित रंग रसिक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई फागोत्सव के दौरान रंग बिंरँगे फूलों की रंग रसिको पर जमकर वर्षा हुई इसी दौरान भक्तो को ठंडाई की प्रसाद वितरण हुआ फागोत्सव के रंग में रंगे रसिकों पर ठाकुरजी के भक्तों ने इन्त्रः की भर पिचकारी से भी वर्षा की महाराज ने उपस्थित सभी भक्तो को अबीर गुलाल चन्दन  का तिलक  लगाया व फाग रसिकों को आर्शीवाद दिया दौलत आर प्रजापत ने बताया  अंत मे ठाकुरजी की महाआरती कर कार्यक्रम को सम्पन किया फागोत्सव के  दौरान अग्रवाल पँचायत अध्यक्ष रामा किशन गर्ग ,अशोक रँगवला, किशोर जिंदल,राधेश्याम सराफ,श्रवण सिंघल,सहित महिलाओं ने फागोत्सव का आनंद लिया।

होली स्नेह मिलन एवं प्रेम सभा के सफल आयोजन की अग्रिम तैयारी हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई पूर्व विधायक मदन प्रजापत द्वारा 15 मार्च गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे पचपदरा रोड स्थित प्रजापत समाज छात्रावास के समीप होली स्नेह मिलन समारोह एवं प्रेम सभा का आयोजन किया जाएगा उक्त समारोह एवं प्रेम सभा में हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शिरकत करेंगे विशाल आयोजन की सुव्यवस्था  हेतु स्थानीय रत्नेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित कर विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गई बैठक में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान देने की पेशकश की कार्यकर्ता वह वरिष्ठ नेता गण सोमवार 5 मार्च से गांव गांव घर घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को समारोह में आने का निमंत्रण देंगे पूर्व विधायक मदन प्रजापत नगर परिषद सभापति रतन खत्री ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी पूर्व सरपंच भगवत सिंह जसोल पाबूलाल भाटी तिलाराम चौधरी ठाकराराम गोदारा स्वरूप सिंह जागसा पचपदरा क्षेत्र के साधु संतों को आमंत्रित करने उनके मंदिर मठो में जाकर अनुरोध करेंगे ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री शंकरलाल सलून्दिया ,महबूब खान सिंधी, अल्ताफ अहमद ,एजाज अली, अयूब कुरैशी ,पार्षद धनराज घाची, श्रवण माली, रामेश्वर प्रजापत, शंकर लाल प्रजापत, पंकज नाहर, मु्ले खान तेली, मंगलाराम जोशी, ने बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क व प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी ली इस अवसर पर कुंभाराम हनुमान सिंह ,यूसुफ पठान ,सलीम खिलेरी, नींब सिंह राजपुरोहित ,नाथा राम काकराला, प्रेमाराम  काकराला,  रमेश जोशी , रतन लाल जीनगर,  प्रवीण टाक , जितेंद्र सिंह  उमरलाई , किशन  किटनोद,  ओम जयपाल,  दौलत राम गोदारा ,रोशन खान, दिलीप तीरगर, नारायण चौधरी, बूडीवाडा, लादूराम प्रजापत,  सरदार अली, नेमाराम मूंगड़ा,  भरत गहलोत,कीसन गहलोत,  नवरत्न सिंह,  मानाराम प्रजापत , राजेंद्र कुमार प्रजापत,  पीराराम कीटनोद  ,गंगा राम विश्नोई,  हाजी भाई मेहर , छोटू सिंह , गायत्री राजपुरोहित,  सहित  सैकड़ों कार्यकर्ता  उपस्थित थे!

सिरियारी अस्पताल सीएचसी मे क्रमोन्नत

सिरियारी चिकित्सालय सी.एच. सी. में क्रमोन्नत
रिपोर्टर-गौतम कुमार शर्मा बैंगलोर
पाली
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन तहसील अधीनस्थ राजकीय रामकन्या देवी डी. पी.शर्मा आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को रेफरल (सी.एच. सी.) चिकित्सालय में क्रमोन्नत कर दिया गया है जिससे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। समाजसेवी पी_तेजराज_शर्मा (शर्मा ट्रांसपोर्ट बेंगलोर) ने बताया कि मारवाड़ विधायक केसाराम सीरवी की अनुशंसा पर राजस्थान सरकार ने सिरियारी चिकित्सालय को रेफरल चिकित्सालय में क्रमोन्नति के आदेश किये हैं। जिसके लिए राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती_वसुंधराराजे, चिकित्सामंत्री श्री कालीचरण सर्राफ और क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी का आभार जताया।
भामाशाह शर्मा परिवार ने जनहित मे करवाया है आधुनिक अस्पताल का निर्माण-
ज्ञातव्य रहे कि समाजसेवी श्री तेजराज शर्मा की प्रेरणा से भामाशाह स्व.ड़ी पी शर्मा की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रामकन्या देवी शर्मा परिवार बेंगलोर ने सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए मानव सेवा के लिए अपने पैतृक गांव सिरियारी में करोड़ों रुपये की लागत का उक्त भव्य चिकित्सालय का निर्माण कर जनसेवा में राज्यसरकार को सुपुर्द किया ।  तब यहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना तत्पश्चात आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सतत प्रयत्नशील समाजसेवी तेजराज शर्मा के लगातार जारी प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्रीय विधायक केसाराम सीरवी की अनुशंसा पर उक्त चिकित्सालय को रेफरल चिकित्सालय में क्रमोन्नत हुआ।  शर्मा परिवार ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए बताया कि अब स्वास्थ्य सेवा में अभावग्रस्त मगरा क्षेत्र की गरीब जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में अब उच्च स्तरीय सेवाओं का लाभ सुलभ हो सकेगा। जिससे ग्रामीणों को बहुत राहत मिलेगी।

Saturday, March 3, 2018

अब बाड़मेर मे बंनेगे पासपोर्ट

बाड़मेर मे  पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ

बाड़मेर
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर डाक विभाग एवं विदेश विभाग के संयुक्त तत्वावधान मंे पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी एवं राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चैधरी ने शुभारंभ किया। इस दौरान नवीन केन्द्र पर प्रथम पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाली बालिका हर्षिता को रसीद प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से बाड़मेर मंे पासपोर्ट सेवा केन्द्र की शुरूआत करके ऐतिहासिक सौगात दी गई है। अब बाड़मेर के नागरिकांे के पासपोर्ट स्थानीय स्तर पर बन सकेंगे। इससे समय एवं संसाधन दोनांे की बचत होगी। उन्हांेने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज और संचार मंत्री मनोज सिन्हा का आभार जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को जोड़ने मंे डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि बाड़मेर डाकघर मंे पासपोर्ट सेवा केन्द्र की शुरूआत अच्छी पहल है। इससे लोगांे को रोजगार के लिए आसानी से विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। उन्हांेने आमजन से केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे के साथ डाकघर की विविध योजनाआंे से लाभांवित होने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत समेत कई अन्य अतिथियांे ने संबोधित किया। इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि राजस्थान मंे 17 पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र प्रारंभ किए जा रहे है। इसके तहत बाड़मेर जिले मंे राज्य का बारहवां केन्द्र प्रारंभ किया गया है। उन्हांेने कहा कि आनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को फिंगर प्रिंटस, फोटो तथा दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र मंे ही सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आवेदकांे को स्पीड पोस्ट के जरिए उनके पते पर पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर प्रधान डाकघर मंे जल्दी ही इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक खुलेगा। बाड़मेर के सभी द्विपदीय डाकघरांे मंे आधार नामांकन केन्द्र खोले जाएंगे। उन्हांेने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत बाड़मेर जिले मंे 12 हजार बेटियांे के खाते खोलने के साथ बीस गांवांे को शत-प्रतिशत सुकन्या समृद्वि गांव बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के तहत बाड़मेर के सभी शाखा डाकघरांे को शीघ्र ही हैंडहेल्ड डिवाइस के साथ हाइटेक किया जाएगा। इसके साथ ही शाखा डाकघरांे मंे स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है। बाड़मेर के लूखू गांव को संपूर्ण बीमा ग्राम बनाया जा चुका है। साथ ही जल्दी सांसद आदर्श ग्राम को भी कवर किया जाएगा। समारोह के दौरान बालाराम मूढ़, राजाराम भादू एवं नाथू खान विशिष्ट अतिथि के रूप मंे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुरूआत मंे डाकघर अधीक्षक कानसिंह राजपुरोहित ने स्वागत संबोधन दिया और सहायक क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जयपुर बी.एल.मीना ने अतिथियांे का आभार जताया। इससे पहले अतिथियांे ने शिलापटट अनावरण के साथ फीता काटकर पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उदघाटन किया। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक राजेन्द्रसिंह भाटी, कृतिका पालीवाल, डाकघर निरीक्षक देवाराम सुथार, दीपक कुमार, पंकज बोहरा, कृणाल कुमार नायक, प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर प्रेमचंद सोलंकी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

होली खेले रघुवीरा


आज बिरज में होरी रे रसिया...........
सीताराम  चोच मन्दिर में  होली फागोत्सव का आयोजन
बालोतरा
नगर के सीताराम चोच मन्दिर में शनिवार को  फाग रसिकों भक्त श्रद्धालुओं द्वारा हर्षोल्लास से ठाकुरजी संग होली खेली गई ।
मन्दिर पुजारी ने फागोत्सव को लेकर मन्दिर में विराजित मुख्य श्री ठाकुरजी की प्रतिमा का  फूल मंडली व आकर्षक वस्त्रों  से श्रृंगार किया।   फागोत्सव में शामिल सभी फाग गीतों के रसिक भक्तो को चन्दन,केसर का तिलक कर ठाकुर जी की आरती की।
शाम को  भजन गायक किशोर लोहिया,प्रेम जिंदल,राणमल माली,राजकुमार सिंघल,ने फाग रचित भजन आज बिरज में होरी रे रसिया,              ब्रज में उड़ रे गुलाल,  भजन कान्हा आगे आव थारे सग यमुना तट होली खेला रे।           होली खेल रहे नंदलाल बीरज की गलियो में सहित कई फाग रचित भजनों की सुमधर प्रस्तुति दी।   फाग गीतों की प्रस्तुतियां के दौरान  राजकुमार सिंघल ने मन्दिर  प्रांगण में हर्ष उल्लास के साथ फूलों व इत्र की जमकर वर्षा की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फाग गीतों की मस्ती में बढ़ चढ़कर झूमते नाचते गाते आनंद लिया । इस दौरान सभी भक्तो ने आपस मे फूलो की वर्षा के साथ फागोत्सव मनाया ।
इस दौरान मदनलाल सिंघल, राधेश्याम सराफ,भगवान चन्द लोहिया,नारायण माली,किशोर जिंदल,श्रवण सिंघल,हिरालाल गोयल ,अग्रवाल महिला मंडल की  कई महिला श्रद्धालुओं ने बढ चढ़कर भाग लिया।

12 को पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत आएंगे समदड़ी

पूर्व मुख्य मंत्री को समदड़ी आने का न्योता दिया
जयपुर
पूर्व मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत  को 12 मार्च को समदड़ी क्षेत्र के कल्याणपुर रोड पर नवनिर्मित बाबा रामदेव मंदिर व पैदल यात्री विश्राम गृह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे आने का न्योता पूर्व राज्य मंत्री गोपाराम मेगवाल ने दिया।
इस दौरान 'श्री बाबा रामदेव सेवा संस्थान' एवं 'प्रतिष्ठा महोत्सव समिति' के पदाधिकारियों के साथ माननीय पूर्व मुख्यमंत्री  का महोत्सव के लिये बतौर मुख्य अतिथि समय देने के लिये शॉल,साफ़ा एवं माल्यार्पण द्वारा बहुमान कर आभार ज्ञापित किया।

Friday, March 2, 2018

नशा नाश की जड़, शिक्षा विकास का द्वार-महंत भूराराम महाराज

लालाणा के सुभद्रा माता व मामाजी धाम मे होली स्नेह मिलन सम्पन्न
समदड़ी
समदड़ी क्षेत्र के प्रसिद्ध सुभद्रा माता धाम व मामाजी मंदिर मे आज धुलंडी के अवसर पर स्नेह मिलन का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर गादीपति भूराराम जी महाराज ने क्षेत्रवासियों को होली व धुलंडी की शुभकामनाए दी। मंदिर परिसर मे आयोजित धर्म सभा मे उपस्तिथ श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गादीपति भूराराम महाराज ने कहा कि वर्तमान समय मे नशे की प्रवृति नाश की ओर ले जा रही है। नशे की लत एक सामाजिक कुरीति बनती जा रही है ओर इस पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है। साथ ही धर्म ओर गौ वंश की सेवा का संकल्प लेने से स्वस्थ समाज के निर्माण मे भागीदार बना जा सकता है। स्नेह मिलन मे बड़ी तादाद मे श्रद्धालु मौजूद थे।


Thursday, March 1, 2018

होली की शुभकामनाए दी

होली खुशी व समृद्धि लाये-चौधरी
बालोतरा
होली क्षेत्र के लोगो व पशुपालको व किसानो के लिए समृद्धि व खुशी लाये ओर समाज मे भाईचारा व सोहार्द बने। यह बात सरस दूध डेयरी के डाइरेक्टर हीराराम चौधरी बिठूजा ने दूध डेयरी बिठूजा पर आयोजित होली स्नेह मिलन मे ग्रामीणों को कही। चौधरी ने उपखंड वासियो को होली की सुभकामनाए देते हुए होली गुलाल व प्राकृतिक रंगो से खेलने का आव्हान किया।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...