Followers

Sunday, February 11, 2018

कांग्रेस को रिफायनरी थी कागजो मे, हमने धरातल पर करवाया काम शुरू- राजस्व मंत्री चौधरी

भाजपा का बजट चुनावी नही अपितु जनता की अपेक्षा के अनुसार होगा
बालोतरा
राजस्वमंत्री अमराराम चौधरी  ने आज  रिफाईनरी क्षेत्र दौरा कर निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान चौधरी ने कांग्रेस को रिफायनरी के मुद्दे पर जमकर घेरा। चौधरी ने
विपक्ष पर रिफाइनरी को लेकर अनेक सवाल उठाये।  राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने कागजो मे रिफायनरी बनाई पर  हमने धरातल पर रिफायनरी का निर्माण कर शुरू करवाया है। चौधरी ने आगामी बजट को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आगामी बजट  चुनावी नही होगा ओर बजट को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाया जायेगा ओर बालोतरा को बजट मे दोगुनी सौगात मिल सकती है।

परीक्षा को लेकर इंटरनेट बंद करने के आदेश कागजो तक ही सीमित

बाड़मेर
जिले मे रीट परीक्षा को लेकर उसमे ड्यूटी देने वाले विक्षको की लिस्ट पहले ही मीडिया मे आने के बाद संबंधित विभाग की किरकिरी हो चुकी है। ओर अब संभाग व जिला प्रसाशन ने एतिहात के तौर पर आज सुबह से शाम आठ बजे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश तो जारी कर सतर्कता का दम्भ भरा पर आदेश कागजो मे ही सीमित रहा। रीट की पहली पारी मे राय कॉलोनी क्षेत्र मे एयरटेल कंपनी का इंटरनेट लगातार चल रहा था। ऐसे मे प्रसाशन की सजगता पर सवाल उठना लाजमी है।

Saturday, February 10, 2018

शुभद्रा माता व मामाजी धाम सड़ला का वार्षिक महोत्सव 13 को

बरसी महोत्सव की तैयारियों में जुटे भक्त-भाविक

- भजन संध्या, यज्ञ सहित होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान।

बालोतरा।
निकटवर्ती लालाणा के सड़लानाडा स्थित श्री सुभद्रा माताजी व श्री मामाजी महाराज के धाम पर 13 फरवरी को मूर्ति प्रतिष्ठा के द्वितीय बरसी महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिये की जा रही व्यवस्थाओं को मूर्तरूप देने में भक्त-भाविक दिन-रात जुटे हुए हैं।श्रद्धालु घनश्याम वैष्णव ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दौरान मंदिर गादीपति भूराराम महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान 12 फरवरी की रात्रि में भजन संध्या होगी, जिसमें लोकप्रिय भजन गायक जोगभारती एण्ड पार्टी के कलाकार मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भोर तक बांधे रखेंगे। वहीं क्षेत्रीय गायक धनपुरी गोस्वामी, श्रवणदास वैष्णव, गोपालदास वैष्णव व गोविन्द पटेल सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को प्रातःकालीन शुभवेला में विश्व शांति के लिए विद्वान पंडित जयगोपाल दवे के वैदिक मंत्रोचारण के बीच लाभार्थी परिवारजन यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना करेंगें। मंगलवार दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा अभिजीत मुर्हूत में लाभार्थी परिवारजन मंदिर शिखर पर ध्वज पताकाएं चढा़एंगे। कोटवाल गणेशाराम देवासी ने बताया कि महोत्सव के दौरान मंदिर पर दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने में भक्त-भाविक दिन रात जुटे हुए है।

सावरडा मे युवक की नशीला पदार्थ पिलाकर हत्या

जिस्मफ़रोशी के लिए प्रसिद्ध सावरड़ा मे युवक से लूटमार कर पिलाया गया नशीला पदार्थ, इलाज़ के दौरान हुई मौत

बालोतरा ।  निकटवर्ती  समदड़ी क्षेत्र मे एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटमार का मामला सामने आया था। जिसमे नशीले पदार्थ से युवक अचेत हो गया था।जोधपुर में मथुरादास माथुर अस्पताल में  उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समदडी क्षेत्र के सावरडा गांव में साटिया ( साहूकार )जाति के लोगों ने एक युवक को जहरीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ लूटमार की। नशे का प्रभाव इतना अधिक था कि उपचार के दौरान जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल मे युवक कि मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।  मृतक के पिता केसाराम ने अपने पुत्र लक्ष्मण सुथार के साथ हुई लूटमार के बाद हत्या का मामला दर्ज करवाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार  पिछले 3 से 4 सालों से लक्ष्मण राम सुथार का सावरडा में लगातार आना जाना बताया जा रहा है।

पुलिस की लापरवाही से धड़ल्ले से चल जिस्मफरोशी का कारोबार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सावरड़ा गांव कई सालों से वेश्यावृत्ति के मामले में विख्यात है। दूर दराज से यहां पर लोग आते हैं और धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का कारोबार चलता है। यहां एक पुलिस चौकी भी लगी हुई है। लेकिन, चौकी प्रभारी एवं वहां तैनात पुलिसकर्मीयों कि  लापरवाही से जिस्मफरोशी का कारोबार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है और आए दिन लूटमार व मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती है।

पूर्व मे भी सामने आ चुका है हत्या का मामला 

वहीं कुछ वर्ष पूर्व भी जालौर से आए कार सवार युवक के साथ लूटमार के बाद हत्या करके शव को जमीन में गाड़ दिया गया था। ऐसे मामलों में पुलिस की ओर से ठोस कदम नहीं उठाना और मिलीभगती से देह व्यापार में सहयोग करने के चलते अपराध की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है

Friday, February 9, 2018

राजपुरोहित समाज का महासम्मेलन 11 व 12 को

राजपुरोहित समाज का महासम्मेलन 11 व 12 फरवरी को ब्रह्मधाम आसोतरा में होगा आयोजित
 लाखों लोग अधिवेशन का बनेंगे हिस्सा
बालोतरा
अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज ब्रम्हधाम आसोतरा में 11 व 12 फरवरी को आयोजित समाज के सबसे बड़े अधिवेशन में चलने का निमंत्रण को लेकर के समाज के गणमान्य बंधुओं के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श चर्चा की गई 

11 को 12 फरवरी को आयोजित होने वाले ब्रह्मधाम आसोतरा में समाज की दिशा और दशा तय कर ही जाएगी, जिसमें गादीपति ब्रह्मधाम आसोतरा अनन्त विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्माचार्य ब्रह्मसावित्री सीधपिठाधीश्वर श्री श्री 1008 गादीपति तुलसाराम जी महाराज के सानिध्य व वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज के मार्गदर्शन में समाज के हजारों और लाखों लोगों के द्वारा समाज को आगामी किस दिशा में चलना है इसको लेकर के निर्णय किए जाएंगे

 प्रमुख विषय-- दहेज प्रथा बंद, नशा मुक्त समाज,  मृत्यु भोज,जीवित न्यात, शिक्षा संस्कार पर जोर, अंतरजातीय विवाह, सामाजिक कुरीतियां,बालिका शिक्षा में बढ़ावा,इन सभी प्रमुख विषय पर चिंतन किया जाएगा तथा पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा

  प्रमुख विषय पर समाज के गणमान्य बंधुओं ऐतिहासिक फैसले लेंगे तथा कार्यक्रम में पूरे देश भर से लाखों और हजारों लोग इस अधिवेशन में रहेंगे

राष्ट्र के प्रति हो समर्पित-मनन

राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर करें काम--मनन चतुर्वेदी

राजस्थान बाल आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी बालोतरा पधारने पर हुआ भव्य स्वागत

बालोतरा-- राजस्थान बाल आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी के प्रथम बार बालोतरा पधारने पर  स्थानीय नया बस स्टैंड मालाणी इंटरनेशनल होटल में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया,
जेएनवीयू छात्रनेता दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया की मनन चतुर्वेदी के प्रथम बार आगमन पर जिला मीडिया प्रभारी व भाजपा युवा नेता गोविंद सिंह कालूडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया,
कार्यक्रम में बाल आयोग मंत्री मनन चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में जो विकास के कार्य की है  उससे  आम व्यक्ति  प्रभावित है,क्योंकि हम सबको मिलकर के इस भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है इसके लिए  देश और राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर के कार्य करना पड़ेगा,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान, स्वस्थ भारत अभियान,मेक इन इंडिया इन सभी प्रमुख अभियानों से जुड़कर के कार्य करे,कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान गरीब मजदूरों और बाल बच्चों के लिए जो योजनाएं बनाई गई है भाजपा द्वारा आम गरीब और मजदूर के हित का काम किया जा रहा है वहीं सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सीख दी गई, कार्यकर्ताओं ने प्रमुख समस्याओं से भी अवगत करवाया ।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर के आगामी चुनाव में मिशन 180 को पूरा करना है इसके लिए हम सभी को आज से ही पार्टी को और मजबूत करनी होगी तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करना होगा ।
इस कार्यक्रम-- नारायणसिंह मालाणी, अगरसिंह राजगुरु बिसू,नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक माली , जेएनवीयू छात्र नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित, बुधराम बिश्नोई गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, कृष्ण बोराणा, भरतसिंह राजगुरु, मनीष राजगुरु, श्यामसिंह सोढा, कमलेश सिंह, हरदेवसिंह राजगुरु रडवा, राजूसिंह घंटियाला,वालाराम प्रजापत,राकेश गौड़,रमेश जोशी, श्याम सिंह कालेवा, सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे
    कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित नारायण सिंह राजगुरु ने किया

जंगल से घर लाई बमनुमा वस्तु मे ब्लास्ट, महिला गंभीर घायल


बाड़मेर
चौहटन के वंकलसरा बस्ती मे एक घर मे बमनुमा वस्तु के फटने से एक  विवाहिता उसकी चपेट मे आ गयी ओर छर्रे लगने से  गंभीर रूप से घायल हो गयी।  जानकारी अनुसार विवाहिता को जंगल मे  बमनुमा  लोहे की संदिग्ध वस्तु मिली थी जिसको घर लाने पर लोहे का टुकड़ा फट गया और कई टुकड़ों में विभाजित होकर बिखर गया। जिससे विवाहिता को चोटें आई और वह गंभीर घायल हो गई। घटना चौहटन के वांकलसरा बस्ती की बताई जा रही है।
विवाहिता दरिया पत्नी चेतनराम मेघवाल उम्र 23 वर्ष को चौहटन के अस्पताल से बाड़मेर रेफर किया गया है।  प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बाड़मेर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।

Thursday, February 8, 2018

जानियाना गाव के पास दुर्घटना, दो लोग घायल

जानियाना गाव के पास सड़क हादसा
बालोतरा
समदड़ी सड़क मार्ग पर जानियाना गांव के बीच मे हादसे की खबर मिल रही है। हादसे मे दो लोगो के घायल होने की जानकारी है। दोनो घायलो को जोधपुर रेफर किया गया है।

तारातरा मठ मे 13 फ़रवरी से 18 फ़रवरी तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

तारातरा मठ में सर्व समाज की सहभागिता एवं उपस्थिति के लिए प्रतिनिधमंडल पहुँच रहा है गाँव गाँव ढाणी ढाणी।*
बालोतरा
तारातरा मठ के ब्रह्मलीन सन्त श्री श्री 1008 महंत श्री मोहनपुरी जी महाराज के भंडारा, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विराट संत सम्मेलन भव्य महोत्सव को लेकर युवा प्रतिनिधिमंडल ने भावभरा हार्दिक आंमत्रण-निमंत्रण देने के लिए राणी भटियाणी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल सहित क्षैत्र के छत्तीस कौम के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर सभी समाजों की सहभागिता एवं उपस्थिति के लिए आमन्त्रण पत्रिका भेंट करते हुए भव्य समारोह में आमंत्रित किया।

ज्ञात रहे 13 फरवरी से 18 फरवरी को होने वाले विराट संत सम्मेलन महोत्सव में साधु संतों के साथ साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के कद्दावर मंत्रियों, राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों सहित लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालुओं का समागम रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, युवा नेता करण सिंह राठौड़, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नोसर, गोपाल सिंह करणोत रातड़ी, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव चैन करण करणोत कनाना, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला संयोजक नरपत सिंह उमरलाई, पदम् सिंह देवड़ा, ने जसोल, कनाना, अजीत, खेजड़ीयाली, रामपुरा, महेश नगर, राखी, खण्डप, सिवाना, मेली, मजल, करमावास, थापन मूठली, इन्द्राणां, सिणेर सहित दर्जना गाँवों का दौरा किया।

भारत माता बचपन यात्रा का होगा आयोजन

*भारत माला बचपन यात्रा के तहत* 

*चतुर्वेदी कल से बाड़मेर के दौरे पर*

-चतुर्वेदी शिक्षा की स्थिति का जायजा लेकर करेगी जन कल्याणकारी योजनाआंे की समीक्षा।

बाड़मेर, 08 फरवरी।
राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी भारत माला बचपन यात्रा के तहत शुक्रवार से 11 फरवरी तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगी। इस दौरान सरहदी इलाकांे मंे राज्य सरकार की योजनाआंे की क्रियान्वति एवं बच्चांे की शिक्षा की स्थिति की जानकारी लेगी। इसके अलावा जिला,ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण इकाइयांे का गठन तथा उनके प्रभावी रूप से संचालित करने के बारे मंे समीक्षा की जाएगी। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी शुक्रवार प्रातः 9.30 बजे सर्किट हाउस मंे पत्रकारांे से रूबरू होगी। इसके उपरांत वे चौहटन एवं गडरारोड़ इलाके के सरहदी गांवांे बुकड़, लकड़ासर, पंूजासर, केलनोर, रतासर मंे बच्चांे की शिक्षा एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे तथा आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर मिलने वाली सेवाआंे की जानकारी लेगी। इसी दिन चतुर्वेदी शाम 4 बजे पंचायत समिति चौहटन के सभागार मंे तहसील स्तरीय अधिकारियांे के साथ बाल अधिकारांे पर समीक्षा बैठक लेगी। चौहटन मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 10 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे रवाना होकर प्रातः 8.30 बजे रामसर पहुंचेगी। इस दौरान तामलोर, मुनाबाव, रोहिड़ी, बोई गांव मंे आंगनबाड़ी केन्द्रांे, पुलिस थानांे, राजकीय चिकित्सालयांे मंे बालकांे को दी जा रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की समीक्षा करेगी। शिव पंचायत समिति के डाक बंगले मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 11 फरवरी को पांचला, सुंदरा, फलिया गांव मंे बच्चांे की शिक्षा की स्थिति एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की क्रियान्विति संबंधित जानकारी लेगी। इसके उपरांत शाम 6 बजे शिव के लिए प्रस्थान करेगी। श्रीमती चतुर्वेदी बाड़मेर प्रवास के दौरान जिला ,ब्लाक एवं तहसील स्तरीय बैठकांे मंे आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत आंगनबाडि़यांे की स्थिति की समीक्षा, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणांे की स्थिति, आरटीई एक्ट के तहत प्रवेशित बच्चांे के लिए निर्धारित मापदंडांे की पालना, पालनहार योजना, राजश्री एवं छात्रवृति योजनाआंे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे तथा बाल श्रम की रोकथाम को किए गए प्रयासांे की समीक्षा करेगी। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...