बाड़मेर
खेड़, तिलवाड़ा जेरला सहित आस पास के ग्रामीणों ने आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा द्वारा बिना अनुमति के खेड़ गाव मे प्रदूषित पानी का तालाब बनाकर एनजीटी के आदेश की अवहेलना करने बाबत अवगत करवाते हुए कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन मे ग्रामीणों ने बताया कि सीईटीपी ट्रस्ट की लापरवाही व हठधर्मिता के कारण मरूगंगा कही जाने वाली लूणी नदी टेक्सटाइल प्रदूषण से बर्बाद हो चुकी है। नदी मे प्रदूषण ने हजारो किसानो की रोजी रोटी को छिन लिया है। अब सीईटीपी ट्रस्ट की नजर लूणी नदी की सहायक नदी जोजरी पर है। जोजरी नदी की हद मे सीईटीपी ट्रस्ट ने अपनी खरीदी हुई खातेदारी भूमि मे प्रदूषण नियंत्रण मंडल व प्रसाशन की अनुमति के बिना अवैध रूप से प्रदूषित पानी का कच्चा तालाब बनाकर उसे एचारतीएस प्लांट का रूप देकर एनजीटी को धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है। एनजीटी ने एचार्टीस का तल पूर्ण रूप से पक्का सीमेंट कंक्रीट का बनाने का आदेश दिया है पर खेड़ मे जोजरी नदी के किनारे बनाये गए एचार्टीएस प्लांट के फर्श को पक्का बनाये बिना ही उसमे पॉलीथिन बिछा दिया है। फर्श के पक्का नही होने के कारण एचआरटीइस प्लांट से रीसकर जोजरी नदी मे प्रदूषित पानी जा रहा है जो एनजीटी के आदेश की अवहेलना है। यही जोजरी नदी आगे जाकर लूणी नदी मे मिलती है। सीईटीपी की हठधर्मिता के चलते फिर से लूणी नदी व जोजरी नदी रासायनिक प्रदूषण की चपेट मे है। नदी के किनारे स्तिथ दर्जनों गावो के किसानो व ग्रामीणों के हितो पर सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा कुठाराघात कर रहा है। खेड़ ग्राम पंचायत की सहमति नही होने के बावजूद भी सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा ने अवैध रूप से प्रदूषित पानि का तालाब बना दिया है। सरपंच संघ भी अनेक बार खेड़ मे जोजरी नदी मे एचार्टीएस प्लांट का निर्माण नही करने की मांग कर चुका है पर ट्रस्ट के प्रभावशाली होने के कारण प्रसाशन कोई कार्यवाही नही कर रहा है। खेड़ मे बनाये गये एचार्टीएस प्लांट के चारो ओर चारदीवारी भी नही बनाई गई है। ऐसे मे हादसे की आशंकाए भी बढ़ गई है। रीको औद्योगिक क्षेत्र मे संचालित टेक्सटाइल इकाइयों मे धुँआ निकलने के लिए लगाई गई चिमनियों की ऊंचाई भी मानक के अनुसार नही है। टेक्सटाइल इकाइयों मे प्रतिबंधित कोयला उपयोग किया जा रहा है। चिमनियों की ऊंचाई कम होने से कोयले की राख नीचे गिर रही है जो लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। टेक्सटाइल इकाइयों से बालोतरा उपखंड की आबोहवा मे रासायनिक जहर घुल रहा है। बलोतरा मे वायु प्रदूषण के हालात भी बेकाबू हो रहे है। किसान पिछले लंबे समय से उपखंड प्रसाशन व जिला प्रसाशन से रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए दरख़्वास्त दे रहे है पर टेक्सटाइल इकाइयों के मालिको के प्रभावशाली होने के कारण किसानो की नही सुनी जा रही है। किसानो की मांगो पर कोई कार्यवाही नही होने के कारण किसानो मे रोष व्याप्त है। अब यदि समय रहते शेत्रा मे रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम नही हुई तो एकसप्ताह के बाद किसानो को धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा। सीईटीपी प्रबोधन कमिटी मे राज्य सरकार ने किसानो व किसान संघठनो के प्रतिनिधियों को सदस्य बनाने का निर्णय दे रखा है पर कमिटी मे उद्यमियो ने किसी किसान को सदस्य नही बनाया है। अतः आप जल्द से जल्द प्रबोधन कमिटी मर किसानो को सदस्य लेने के लिए सीईटीपी को पाबंद करे।
उपखंड के बिठूजा गाव मे सक्षम अनुमति के लगातार अवैध रूप से कृषि कुओ से टेक्सटाइल उद्योगों को बेचने के लिए जलमफिया सक्रिय है। लोकायुक्त के अवैध जलदोहन पर रोक के आदेश की उपखंड प्रसाशन पालना नही करवा रहा है जिससे किसान दुखी है। अतः बिठूजा मे हो रहे अवैध जलदोहन को तुरंत रुकवाकर लोकायुक्त क निर्देशो की पालना सुनिश्चि करवाये। सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा ने एनजीटी के आदेश की अवहेलना कर उद्यमियो से साठ गाठ कर अपने स्तर पर 106 इकाइयों को अवैध संचालन की अनुमति देदी है। इन 106 इकाइयों को अभी प्रदूषण नियंत्रन मंडल ने अनुमति नही दी है फिर भी इन 106 इकाइयों का संचालन जारी है जो एनजीटी के आदेश की अवहेलना है। इन 106 इकाइयों को तुरंत बंद करवाया जाये। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने जांच करवाने का आश्वाशन दिया है।
Followers
Thursday, February 1, 2018
कलेक्टर साहब लुनी नदी तो बर्बाद हो गयी, अब जोजरी नदी को बर्बाद होने से रोको
खेड़ मे प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुमति के बिना बनाये अवैध एचार्टीएस प्लांट को हटाने की मांग
बाड़मेर
बालोतरा उपखंड मे खेड ग्राम पंचायत की सरहद मे बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट द्वारा जोजरी नदी मे प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुमति के बिना अवैध रूप से बनाये जा रहे एचार्टीएस प्लांट का निर्माण कार्य खेड़, तिलवाड़ा व आस आप पास के लोगो ने की है। ग्रामीण जिला कलेक्टर से मिलने बाड़मेर आये है।
Wednesday, January 31, 2018
रेल टिकट खिड़की पर बाबू नही, मुसाफिर परेशान
बालोतरा
बालोतरा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह बाड़मेर जाने वाली सवारी गाड़ी के आने के समय टिकट खिड़की पर बाबू के नही होने से मुसाफिरों को परेशानियो का सामना करना पड़ा। जानकारी कर अनुसार टिकट खिड़की कर बाहर लगे यूटीएस के ठेकेदार का फायदा पहुचाने के लिए टिकट खिड़की के बाबू अक्सर ट्रेन के आने के समय देरी से आते है।
आबकारी विभाग का ट्रक पलटा
बालोतरा
आबकारी विभाग की शराब से भरा एक ट्रक पलट गया जिसमे ट्रक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जोधपुर हाई वे पर अराबा गाव के पास जोधपुर से बाड़मेर से जा रहा आबकारी विभाग का ट्रक पलट गया। पुलिस की जानकारी पर आबकारी विभाग के अधिकारी मोके पर पहुची।
संत रविदास महाराज की जयंती मनाई
बालोतरा
डॉ अम्बेडकर शिक्षा साहित्य एवं शोध संस्थान राजस्थान के द्वारा आज महादेव नगर आकड़ली में संत रविदास महाराज की जन्म जयंती का कार्यक्रम रखा गया जिसमें संस्थान अध्यक्ष भैरूलाल नामा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी समानता के आधार पर राज्य स्थापित करने के लिए कार्य किया और वे ऐसे राज स्थापना करना चाहते थे जहाँ पर सभी के साथ समान व्यवहार होता हो। संत रविदास की 40 वाणीया सिखों के धर्म ग्रंथों में शामिल हैं। आज इस अवसर हमें गुरु रविदास की विचारधारा को जन जन तक पहुचाना चाहिए।
इस अवसर पर हुकमाराम राठौड़ ने कहा कि हमें संगठित होकर कार्य करना चाहिए। एडवोकेट डूंगरसिंह नामा ने कहा हमारे संत महापुरुषों ने हमारे लिए समानता की व्यवस्था स्थापित करने के लिए काम किया। इस अवसर पर समाज सेवी राजाराम परमार ने कहा कि हमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए।
पंचायत समिति सदस्य अर्जुन राम परिहार, चेनाराम जोगसन, गंगाराम, ढलाराम पंवार सहित कई लोगों उपस्थित थे। संचालन कोषाध्यक्ष हरिराम बारूपाल ने किया आभार हुकमाराम बारूपाल ने व्यक्त किया।
विराट संत सम्मेलन को लेकर हिज हाइनेस से की मुलाकात
*तारातरा मठ में विराट संत सम्मेलन महोत्सव को लेकर महन्त प्रताप पूरी महाराज के सानिध्य में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व महाराजा गज सिंह द्वितीय से जोधपुर उम्मेद भवन पैलेस में की मुलाकात।*
बालोतरा
तारातरा मठ के ब्रह्मलीन सन्त श्री श्री 1008 महंत श्री मोहनपुरी जी महाराज के भंडारा, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विराट संत सम्मेलन महोत्सव के लिए भावभरा हार्दिक आंमत्रण-निमंत्रण देने के लिए मठ के मठाधीश महन्त प्रताप पूरी महाराज के सानिध्य में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व महाराजा गज सिंह द्वितीय से जोधपुर उम्मेद भवन पैलेस में मुलाकात कर आमन्त्रण पत्रिका भेंट की उन्होंने निमंत्रण स्वीकार करते हुए महोत्सव में पधारने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
ज्ञात रहे 13 फरवरी से 18 फरवरी को होने वाले विराट संत सम्मेलन महोत्सव में साधु संतों के साथ साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के कद्दावर मंत्रियों, राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों सहित लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालुओं का समागम रहेगा।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला प्रमुख गुड़ा राणा भवानी सिंह, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, समाजसेवी केशर सिंह राठौड़, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, सुभाष शास्त्री, भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी महेंद्र सिंह कुम्पावत, उद्योगपति दलवीर सिंह चौहान, जय सिंह भियाड़, करण सिंह राठौड़, रणजीत सिंह ज्याणी, गोपाल सिंह रातड़ी, युवा उद्योगपति प्रदीप कोठारी बागावास, कमल सिंह इन्द्रोई, गंगाराम बिश्नोई सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
पीजी कॉलेज बाड़मेर का छात्र संघ अध्यक्ष नकल करते पकड़ा गया
बाड़मेर
राजकीय पीजी कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष
जेएनवीयू के एग्जाम में नकल करते पकड़ा गया है। छात्र संघ अध्यक्ष गजेन्द्र एमए राजनीति विज्ञान का छात्र है। छात्र संघ अध्यक्ष से परीक्षा के दौरान नकल के 16 पेज बरामद हुए है। इसके बाद
अध्यक्ष के भाई द्वारा प्राचार्य से बदसलूकी भी की ओर प्राचार्य पीआर चौधरी को देख लेने की धमकी भी देने की खबर है। पुलिस ने अध्यक्ष के भाई को हिरासत मे लिया है। वही
राजकीय पीजी कॉलेज में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
धरतीपुत्रों ने भरी हुंकार-मर गई है हमारी नदिया
जोधपुर
मारवाड़ की मरूगंगा लूणी, बांडी और जोजरी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए पाली, जोधपुर और बाड़मेर जिले के किसानों ने जोधपुर में कलेक्ट्रेट के सामने नदी सत्याग्रह के नाम से धरना-प्रदर्शन कर सम्भागीय आयुक्त के मार्फत राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया ।
इस दौरान पर्यावरणविद महावीरसिंह सुकरलाई के साथ कई किसान एक दिन के उपवास पर भी बैठे ।
किसानों की और से दिए ज्ञापन में बताया कि पाली, जोधपुर और बालोतरा में स्थापित फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के बांडी, लूणी और जोजरी नदी में प्रवाहित होने से यह तीनों नदियां एक तरह से मर सी गई हैं, करोड़ो रुपयों की लागत से निर्मित बांडी-नेहड़ा बांध में भरा बरसात का साफ पानी भी प्रदूषित हो गया हैं । नदी के दोनों किनारों पर स्थित दर्जनों गांवों में कुओ का भूजल प्रदूषित हो गया हैं, किसानों की हजारो बीघा जमीन बंजर हो गई हैं । जल एवम वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव से पशु-पक्षियों और आमजन में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं । समस्या के समाधान को लेकर उच्च न्यायालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के कई बार महत्वपूर्ण निर्णय/निर्देश दिए लेकिन उनकी पालना नही हो रही हैं ।
ज्ञापन में मांग की कि तीनों नदियों में हो रहे प्रदूषण की समस्या के निराकरण के लिए हाईकोर्ट और एनजीटी के निर्णयों की पूरी तरह से पालना की जावे साथ ही नदियों में जीरो डिस्चार्ज लागू किया जाए ताकि नदी में केवल बारिस का पानी ही आये । फेक्ट्रियो और सीईटीपी से निकलने वाले ट्रीटेड पानी को भी फेक्ट्रियो में ही रीयूज किया जाए । ज्ञापन में किसानों को अब तक हुए नुकसान का मुआवजा देने की भी मांग की ।
इससे पहले आयोजित धरने को किसान पर्यावरण संघर्ष समिति अध्यक्ष पुखराज पटेल, महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई, उपाध्यक्ष गंगादान चारण, गिरधारी राम चौधरी, कोषाध्यक्ष पीराराम पटेल, पूर्व सरपंच धुंधाड़ा सुजाराम पटेल, नाथुदान चारण, वागाराम विश्नोई, नारायणराम सारी की ढाणी, पंचायत समिति सदस्य मेहरदान चारण, सरपंच लक्ष्मणराम भूरिया, कानाराम सोनाई लाखा ने संबोधित किया । इस दौरान गणपत पटेल, घीसूसिंह धोलेरिया शासन, मंगलाराम चेन्डा, फगलूराम, पेमाराम, दुर्गाराम नेहड़ा, चतराराम, मघाराम धोलेरिया, खीमाराम प्रजापत फेंकारिया, घेवरराम देवासी धुंधाड़ा, आशाराम राजपुरा, शेराराम छापरिया, ओमप्रकाश, उम्मेदसिंह, सुजाराम दमामी सहित सेंकडो किसान उपस्थित थे ।
रेल मंत्री जी बजट मे बाड़मेर जिले को भी देना नई गाड़ी
रेल बजट मे बाड़मेर से मुम्बई के लिए नई रेल सेवा देने की मांग
बालोतरा
समाज सेवी कानाराम साइ ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर बजट मे बाड़मेर जिले को नई रेल गाडियो की सौगात देने की मांग की है। पत्र मे बताया कि राजस्थान का बाड़मेर जिला रेल सुविधाओ के हिसाब से पिछड़ा हुआ है। जिला मुख्यालय बाड़मेर से महज एक 2 गाड़िया राजधानी जयपुर के लिए है। साथ ही जिले को मुम्बई से जोडने के लिए एक भी सीधी रेल सुविधा नही है। बाड़मेर जिले के हजारो प्रवासी लोग व व्यापारी मुम्बई सहित समूचे महाराष्ट्र मे निवास करते है। बाड़मेर से सीधी मुम्बई तक रेल सेवा होने पर स्थानीय व प्रवासी लोगो को आवागमन मे सुविधाये मिल जायेगी। साथ ही बाड़मेर से एक साधारण रेल सेवा अहमदाबाद तक होने की भी जरूरत महसूस की जा रही है। अत जनहित मे निवेदन है कि आप आगामी रेल बजट मे बाड़मेर जिले को इन नई रेल सुविधाए को स्वीकृत कर राहत दिलावे।
Tuesday, January 30, 2018
शुभद्रा माता जी व मामाजी महाराज धाम मे मेले मे श्रद्धालुओं की रेलमपेल
मामाजी महाराज व शुभद्रा माता धाम मे मेले मे उमड़े श्रद्धालु
बालोतरा
निकटवर्ती ग्राम पंचायत लालाना स्थित श्री सुभद्रा माताजी एवं श्री मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा पर त्रयोदशी को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर गादीपति भूराराम महाराज के सानिध्य में आयोजित मेले में गांव सहित दूर दराज गावो के सेकड़ो महिला-पुरुष, युवक-युवतियों व् बच्चे-बुजुर्गों ने मामाजी व् सुभद्रा माताजी के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की तथा सुख समृद्धि व् खुशहाली की मन्नते मांगी।
कोटवाल गणेशराम देवासी ने बताया कि मामाजी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला मंगलवार को भोर की पहली किरण के साथ ही आरम्भ हो गया था, जो देर शाम तक निर्बाध रूप से जारी रहा। प्रातः कालीन शुभवेला में मामाजी व् माताजी की आरती की गई तथा उपस्तिथ भक्त भाविकों में प्रसाद वितरित की गई। मेले में आसोतरा, कनाना, पारलू, जेठन्तरी, टिकमपुरा, कुम्पवास, किटनोद, बालोतरा, तिलवाड़ा, सराणा, जागसा, लालाना, मंगला, जनियाना, काकराला, वरीया ढाणा सहित कई गावो के भक्त भाविकों ने माताजी की पूजा अर्चना कर गादीपति भूराराम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दानदाताओं से गौ सेवा के लिए आगे आने का आव्हान किया।इस आवसर पर देवाराम काला, मेहराराम भौंड, किशनाराम बताऊ, हनुमानराम काग, नारायणसिंह सोनगरा, भेराराम तरक, गणपतसिंह कुण्डल्, परबत सिंह लालाना, ओम सुथारा, हरिसिंह, भेराराम देवासी, विक्रमसिंह जोधा, केराराम पाविया व सवाईसिंह भाटी सहित बड़ी तादाद में भक्त भाविक मौजूद रहे।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...