सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने किया पचपदरा में रिफाइनरी शुभारंभ समारोह स्थल का दौरा
बैठक एवं निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पचपदरा, 13 जनवरी।
सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्री यूनुस खान ने 16 जनवरी को पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से होने वाले रिफाइनरी के शुभारंभ समारोह को लेकर शनिवार को सभा स्थल का दौरा किया एवं बैठक एवं निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
खान ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, लोगों के प्रवेश और निकास मार्ग, गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, छाया, पेयजल, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की सभा के लिए माइक्रो लेवल प्लानिंग कर हर व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखी जाए। खान ने कहा कि सभा स्थल पर अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत जनरेटर एवं चिकित्सा सुविधा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का माकूल इंतजाम किया जाए।
बैठक में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, जोधपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड ( राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) गुढामालानी से विधायक एवं संसदीय सचिव लादूराम बिश्नोई, यूआईटी बाड़मेर की चेयरपर्सन डॉक्टर प्रियंका चौधरी, जोधपुर के संभागीय आयुक्त डॉक्टर रवि कुमार सुरपुर, बाड़मेर के जिला कलेक्टर शिवप्रसाद नकाते, एसपी डॉक्टर गगनदीप सिंगला एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के बाद खान ने सभा स्थल का व्यापक निरीक्षण किया एवं कई व्यावहारिक सुझाव दिए।
Followers
Saturday, January 13, 2018
सावर्जनिक निर्माण विभाग मंत्री युनुस खान ने रिफायनरी शुभारम्भ स्थल का निरीक्षण किया
Friday, January 12, 2018
स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया
स्वामी विवेकानंद की 155 वीं जन्म जयंती पर किया नमन
बालोतरा
युगपुरुष युवाओं के प्रेरणा स्रोत मार्गदर्शक हिंदुत्व का डंका बजाने वाले महान व्यक्तित्व के धनी स्वामी विवेकानंद की 155वीं जन्म जयंती पर आज नया बस स्टैंड स्थित मोटर मार्केट कार्यालय में युवा साथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया वही विचार गोष्ठी आयोजित की गई
जेएनवीयू छात्र नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्वामी विवेकानंद भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने उन्होंने छोटी अवस्था में पूरे हिंदुस्तान देश के लिए बहुत कुछ किया स्वामी विवेकानंद की वाणी से हर एक व्यक्ति प्रभावित था उन्होंने जो संकल्प युवाओं को दिए वह प्रेरणा लेने चाहिए
बजरंग दल जिला संयोजक भवानी सिंह राजपुरोहित ने कहा कि विवेकानंद ने हमेशा सरल साधारण व्यक्तितव का जीवन यापन किया हम सब के आदर्श है
रोहित छाजेड़ ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शो से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके मार्ग पर चलना चाहिए
इस अवसर पर- गजेंद्र चौधरी पदम सिंह राठौड़ मोहनलाल जोशी रोहित छाजेड़, श्याम देवासी, भरतसिंह मनीष राजगुरु जगदीश सेन रमेश जोशी दिनेश सिंह कालूड़ी,पदम देवासी,श्याम सिंह सोढ़ा, सुखराम पटेल, सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद थे
पोस्टर विमोचन हुआ
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक एवं पूर्व सांसद तन सिंह जयंती पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम आयोजित
कल्याणपुर 12 जनवरी :
- श्री क्षत्रिय युवक संघ के संथापक एवं बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद तन सिंह की जयंती का बालोतरा सिवाना क्षेत्र का कार्यक्रम दिनांक 25 जनवरी को कल्याणपुर कस्बे के नागाणा रोड़ स्थित जगदम्बा राजपुत छात्रावास प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी दौलत सिंह मुंगेरिया ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में हॉस्टल प्रांगण में कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन प्रधान हरी सिंह उमरलाई, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पदम सिंह धर्मसर, उमरलाई सरपंच रूप सिंह, लक्ष्य ज्योति स्कूल के निदेशक हरी सिंह रेवाड़ा एवं मंडल प्रमुख वीरम सिंह थोब के कर कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रचार प्रसार की रूपरेखा तैयार की गई एवं जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु अलग अलग जिम्मेदारीयां सौंपी गई।
कार्यक्रम में दीप सिंह पीपरली, राण सिंह, कुंवर पाल सिंह कल्याणपुर, तेजसिंह कलावत्सर, तन सिंह पिण्डारण, दीप सिंह अराबा चौहान, नारायण सिंह सेवाला, लक्ष्मण सिंह थोब सहित कई स्वजातीय बंधु उपस्थित थे
देश के इतिहास मे ऐसा हुआ है पहली बार
न्याय करने वालो ने मीडिया को समस्याओ से अवगत करवाया-
उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों ने मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। शीर्ष अदालत के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस चेलामेश्वर के आवास पर यह प्रेस कांफ्रेंस हुई और इसमें न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ भी शामिल रहे। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा था कि किसी वर्तमान जज ने इस तरह की प्रेस कांफ्रेंस बुलायी हो। अचानक आयोजित इस प्रेस कांफ्रेंस में न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने कहा कि वह शीर्ष अदालत में प्रशासकीय खामियों के संबंध में अपनी शिकायतों का हल न निकल पाने के कारण हम मीडिया के माध्यम से देश के समक्ष अपनी स्थिति रखने आए।
उन्होंने कहा, 'हम चार न्यायाधीशों ने तमाम प्रशासकीय खामियों का हवाला देकर मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की थी, लेकिन उन्हें वहां से कोई समाधान न मिल पाने की स्थिति में देश को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए मीडिया का सहारा लेना पड़ा है।'न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने कहा कि शीर्ष अदालत का प्रशासन अस्त-व्यस्त है। जब तक उच्चतम न्यायालय को संरक्षित नहीं किया जाता तब तक लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह सकता।'
जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस मदन लोकुर, जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस रंजन गोगोई ने मीडिया से बातकर शीर्ष अदालत के प्रशासन में अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए। मीडिया से बात करते हुए जस्टिस चेलामेश्वर ने कहा, 'करीब दो महीने पहले हम 4 जजों ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा और मुलाकात की। हमने उनसे बताया कि जो कुछ भी हो रहा है, वह सही नहीं है। प्रशासन ठीक से नहीं चल रहा है। यह मामला एक केस के असाइनमेंट को लेकर था।'
जस्टिस चेलामेश्वर और जस्टिस कुरियन जोसेफ ने कहा कि हम वह लेटर सार्वजनिक करेंगे, जिससे पूरी बात स्पष्ट हो जाएगी। चेलामेश्वर ने कहा, '20 साल बाद कोई यह न कहे कि हमने अपनी आत्मा बेच दी है। इसलिए हमने मीडिया से बात करने का फैसला किया।' चेलामेश्वर ने कहा कि भारत समेत किसी भी देश में लोकतंत्र को बरकरार रखने के लिए यह जरूरी है कि सुप्रीम कोर्ट जैसी संस्था सही ढंग से काम करे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के उपाध्यक्ष ने किये कुल देवी के दर्शन
अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी ने आई माता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की
बालोतरा
अखिल भारतिय ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी ने काकराला गाव में कुलदेवी आई माता के दर्शन कियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी का काकराला में लालेश कुमार सोनी के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने साफा व् माला पहना कर स्वागत किया । 4 जनवरी को अहमदाबाद के म्युनिसिपल कम्युनिटी हॉल में हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार् महासभा चुनावो में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भारी मतो से जीत हासिल कर पुरुषोत्तम कोटड़िया पहली बार परिवार सहित कुलदेवी आई माता मन्दिर पहुँच कर आई माता के दर्शन किये व पूजा- अर्शना की और देश व समाज की खुशहाली व् समृद्धि की कामना की । पुजारी ने सोनी का साफा पहना कर आशिर्वाद दिया। इस मोके पर जोगाराम प्रजापत, वागाराम प्रजापत ,राणमल सोनी , लालेश कुमार सोनी , नाथाराम प्रजापत, नारायण राम गोलेचा, गोबरराम प्रजापत मौजूद थे।
Thursday, January 11, 2018
पचपदरा रिफायनरी होगी इको फ्रैंडली
पचपदरा रिफायनरी होगी इको फ्रेंडली और ग्रीन रिफायनरी
बाड़मेर, 11 जनवरी। बाड़मेर जिले के पचपदरा में बनने वाली रिफायनरी देश में अपनी तरह की पहली इको फ्रेंडली और ग्रीन रिफायनरी होगी। रिफायरी में अत्याधुनिक बीएस-6 मानक के तेल का उत्पादन होगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि यह उच्च गुणवत्ता के साथ सबसे रिफाइंड तेल होगा। जिसका उपयोग करने वाले वाहनों से कम प्रदूषण होगा। सर्वोच्च न्यायालय ने भी वर्ष 2020 के बाद बीएस-6 मानकों को लागू करने का आदेश दिया है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि रिफायनरी परिधि क्षेत्र में ग्रीन जोन बनाया जाएगा। यहां एरिड और सेमी एरिड जलवायु को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 43 हजार करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इस रिफायनरी के अपशिष्ट पेटकोक से बिजली का भी उत्पादन किया जाएगा। यहां 250 मेगावट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इससे निकलने वाले कचरे के उचित निस्तारण का पूरा प्रबंध किया गया है। उल्लेखनीय है कि 9 एमएमटी क्षमता वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी, 2018 को करेंगे। प्रदेश के भविष्य के लिए गेम चंेजर साबित होने वाली इस रिफायनरी के फायदे प्रदेश के नागरिकों को बताने के लिए प्रचार रथों की ओर से जानकारी दी जा रही है।
अम्बेडकर को याद किया
बालोतरा।
बालोतरा में आज नगर परिषद बालोतरा मे स्वच्छता मिशन को लेकर भाजपा ने डाॅ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर जिला प्रभारी राज्य मंत्री राज. सरकार जेडीए चेयरमेन महेन्द्रसिंह राठौड़ और राजस्व मंत्री राज. सरकार अमराराम चौधरी ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांशी योजना स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतू आज पुरे बालोतरा शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें आगामी 16 जनवरी को राजस्थान के महत्वकांशी प्रोजेक्ट रिफाइनरी के शिलान्यास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर ज्यादा से संख्या में पचपदरा आने का निमंत्रण दिया।
सभापति जी मेरे वार्ड की चोरी हुईं सड़को ओर विकास को ढूंढकर लाओ
पार्षद ने दिया धरना
पाली
पाली नगर परिषद कार्यालय मे सभापति कक्ष के बाहर वार्ड नंबर 33 के भाजपा समर्थित पार्षद किशोर सोमनानी ने धरना दिया। सोमनानी ने 10 दिन पूर्व वार्ड में नहीं हो रहे विकास कार्य को लेकर धरने की चेतावनी दी थी। वे आज वार्ड नंबर 33 की चोरी हुई सड़कों एवं रोके गए विकास कार्य को शुरु करवाने की मांग को लेकर धरने पर बेठे। सोमनानी ने बताया कि सभापति ने वार्ड में विकास कार्य लेकर जो वादा किया था वह वादा निभा नहीं पाए । सोमनानी का आरोप है कि वार्ड में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है । हमेशा सभापति व अधिकारी द्वारा मात्र आश्वासन दिया गया । इस से पीड़ित होकर पार्षद सोमनाथ अपने 2 कार्यकर्ता के साथ धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड की सड़के चोरी हो गयी है इसलिए दिख नही रही है।
पशुधन मे खुरपका व मुहपका रोग, पशु पालन विभाग के चिकित्सा दल भेजने की मांग
बालोतरा
निकटवर्ती तिलवाड़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र मे पशुधन मे मुहपका व खुरपका रोग का प्रकोप हो गया है। पशुधन के उपचार के लिए समाजसेवी कानाराम साईं ने तुरंत चिकित्सा दल को भेजने की मांग की है। साईं ने बताया कि गायो व बकरियो मे रोग फैलने से पशुपालक परेशान है। पशुओ को इलाज के तुरंत जरूरत है अन्यथा क्षेत्र के पशु सम्पदा मे रोग फैल जायेगा।।
भीमराव अम्बेडकर शिक्षा साहित्य एवं शोध संस्थान के स्वाभिमान समारोह का आयोजन 27 व 28 को
बालोतरा
डॉ अम्बेडकर शिक्षा साहित्य एवं शोध संस्थान
की ओर से दो दिवसीय स्वाभिमान सम्मान समारोह का आयोजन 27 से 28 जनवरी को डॉ भीमराव अंबेडकर टाऊन हाॅल बालोतरा में होगा। संस्थान अध्यक्ष भैरूलाल नामा ने बताया है कि दिनांक 27 जनवरी डॉ अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के 92छात्र छात्राओं का मान सम्मान किया जाएगा। तथा डॉ अम्बेडकर जाग्रति स्मारिका 2017 का विमोचन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। 27 जनवरी को आधुनिक भारत के निर्माण में बौद्धिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का योगदान विषय पर एक विश्लेषण विषय पर चर्चा विद्वान वक्ताओं द्वारा की जाएगी। 27 जनवरी की शाम "एक शाम बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम "में गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों दी जाएगी। 28 जनवरी को जन प्रतिनिधियों समाज सेवीयों , अधिकारी कर्मचारियों का मान सम्मान किया जाएगा । संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक "डॉ अम्बेडकर भारत रत्न से विश्व विभूति" के द्वितीय संस्करण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग से चुनकर जाने वाले जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों का समाज एवं राष्ट्र के प्रति दायित्व विषय पर एक विश्लेषण किया जायेगा। संस्थान अध्यक्ष भैरूलाल नामा ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान सचिव महेंद्र कुमार दायमा, कोषाध्यक्ष हरिराम बारूपाल, संस्थान के कार्यकर्ता हरिराम जसोल, हुकमाराम राठौड़, वागाराम करवा, शंकरलाल गर्ग, ढलाराम पंवार, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...