Followers

Thursday, September 14, 2017

युवाओ की सतर्कता से पकड़ा गया चोर

युवाओ ने चोर को पकड़ा रंगे हाथो
बालोतरा
युवाओ की सतर्कता के कारण रंगे हातो चोरी करते एक चोर पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार छतरियों का मोरचा पर वार्ड नं 9 घर में  चोरी करने की नियत से एक युवक  घुस गया। घर में आवाज होने पर मोहल्लेवासियों  सतीश खिवचरा, तेजाराम सोनगरा, कमलेश सोनगरा,  पुखराज व  अशोक ने बहादुरी दिखाते हुए चोर को धर दबोचा। युवाओ द्वारा किये गए सहयोग पर पुलिस के जवानों ने युवाओं की सतर्कता पर धन्यवाद दिया। खींवसरा ने पुलिस की सतर्कता पर विश्वास जताते हुए  पुलिस को धन्यवाद दिया।

संजीवनी ने मनाया हिंदी दिवस

संजीवनी ने मनाया हिंदी दिवस
बालोतरा
आज हिंदी दिवस केअवसर पर संजीवनी क्रेडिट कोपरेटिव सोसाइटी ने  हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया। स्थानीय महर्षि गौतम मोंटेसरी माध्य. विद्यायल बालोतरा  में हिंदी भाषा के प्रति जागरूक किया गया ।।
इस अवसर पर एरिया मेनेजर मदन सिंह देवड़ा ने विद्यार्थियों को नियमित हिंदी भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया ।। शाखा प्रबंधक  नेमीचंद  सोनी ने हिंदी भाषा के प्रति विस्तृत विचार प्रकट किए ।।
इसके बाद 10वीं कक्षा के छात्रों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।।
जिसमे प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियो श्रवण सिंह ,चंद्रप्रभा ,नरेश को सम्मानित किया गया ।।
अंत में संस्था प्रधान तगाराम बेनीवाल व समस्त स्टाफ ने संजीवनी परिवार का आभार व्यक्त किया ।।

उपकारागृह में योग शिविर शुरू

उपकरागृह में योग शिविर शुरू
बालोतरा
पतंजलि योग समिति के तत्वावधान मर उपकारागृह मे पॉच दिवसीय योग शिवीर प्रारम्भ हुआ है। योग समिति तहसील प्रभारी बाबूलाल भन्साली ने जेल प्रशासन  के आदेशानुसार बंदीयो को योग प्राणायाम एंव आसन करवाये।अपराध बोध ,निराकरण, समाधान एवं उपचार विषय पर व्याख्यान देते हुए डा. राजेन्द्र जैन आयुष विभाग ने जीवन  को सफल करने के उपाय बताएं। उन्होंने  योग मेडिटेशन को तनाव मुक्ति एव सफलता का कारगर उपाय सुझाया। इस दौरान लालचन्द उपकारापाल एंव राकेश शुक्ला हैड कास्टेबल ने भी योगाभ्यास किया।चुन्नाराम ,धर्माराम उग्राराम ,चन्द्रप्रकाश ,भट्टाराम ,खेमाराम ,ग्णपतसिह, दीपु सुथार,जबरनाथ, शंकर ,अयुब,रमेश जडेजा, नंरसीग, के साथ अनेक बन्धुओ ने भाग लिया।

युवाओ की सतर्कता से पकड़ा गया चोर

युवाओ ने चोर को पकड़ा रंगे हाथो
बालोतरा
युवाओ की सतर्कता के कारण रंगे हातो चोरी करते एक चोर पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार छतरियों का मोरचा पर वार्ड नं 9 घर में  चोरी करने की नियत से एक युवक  घुस गया। घर में आवाज होने पर मोहल्लेवासियों  सतीश खिवचरा, तेजाराम सोनगरा, कमलेश सोनगरा,  पुखराज व  अशोक ने बहादुरी दिखाते हुए चोर को धर दबोचा। युवाओ द्वारा किये गए सहयोग पर पुलिस के जवानों ने युवाओं की सतर्कता पर धन्यवाद दिया। खींवसरा ने पुलिस की सतर्कता पर विश्वास जताते हुए  पुलिस को धन्यवाद दिया।

Wednesday, September 13, 2017

गांधीपुरा में उपखंड अधिकारी का लूणी नदी में निरिक्षण,नदी में मिले प्रदूषित पानी के तालाब

गांधीपुरा में सीईटीपी पाइप लाइन टूटने की आड़ में नदी में छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी
बालोतरा
प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की शिकायत पर आज सुबह उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी ने गांधीपुरा इलाके में लूणी नदी का जायजा लिया। गांधीपुरा इलाके में लूणी नदी  में इस दौरान टेक्सटाइल इकाइयों से पम्प हाउस आने वाले पाइप लाइन छतिग्रस्त मिली। छतिग्रस्त पाइप लाइन और होड़ियो से छलक् कर लूणी नदी में प्रदूषित पानी जाता मिला। प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने उपखंड अधिकारी को अवगत करवाया कि लूणी नदी में पानी की आवक से इकाइयों से पम्प हाउस आने वाली पाइप लाइने छतिग्रस्त हो गयी है। छतिग्रस्त पाइप लाइनों के बावजूद गांधीपुरा में टेक्सटाइल इकाइयों का सञ्चालन जारी है जिस कारन इकाइयों से आने वाला प्रदूषित पानी लूणी नदी में जा रहा है जो एनजीटी के आदेशो की अवहेलना है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के स्थानीय अधिकारियो को अवगत करवाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी ने लूणी नदी में प्रदूषण फेलाने वाली इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

बिठूजा सीईटीपी ट्रस्ट द्वारा प्रदूषण निवारण पर्यावरन संघर्ष समिति पर किये गए झूठे मुकदमे की निंदा

काश्तकार संघर्ष समिति ने की निंदा
बालोतरा
काश्तकार संघर्ष समिति ने प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी पर बिठूजा सीईटीपी ट्रस्ट द्वारा करवाये गए झूठे मुकदमे की कड़ी शब्दों में निंदा की है। काश्तकार संघर्ष समिति के देरामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि  बिठूजा में ट्रस्ट द्वारा चोरी और सीनाज़ोरी की कार्यवाही कर प्रदुषण के रोकथाम की मुहीम चला रही प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की आवाज को दबाने के लिए समिति अध्यक्ष व् अन्य लोगों पर झूठे मुकदमे कर रहा है। बिठूजा में ट्रस्ट खुद एचारटीएस प्लांट की आड़ में लूणी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी डाल कर एनजीटी के आदेशो की अवहेलना कर रहा है।डेरामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि किसानो के हिट के लिए काम करने वाली किसी भी समिति या संस्था के खिलाफ कोई झूठी कार्यवाही या मुकदम ट्रस्ट करवाएगा तो काश्तकार संघर्ष समिति द्वारा धरना,प्रदर्शन व् आंदोलन किया जायेगा।

महिला आयोग से दहेज़ हत्यारो को गिरफ्तार करने की मांग

पुत्री के हत्यारो को गिरफ्तार करने की मांग
समदड़ी
निकटवर्ती जेठान्तरी गांव के निवासी शंकर सिंह राजपुरोहित ने महिला आयोग की अध्यक्षा को पत्र भेजकर उसकी भतीजी की दहेज़ के जलाकर निर्मम हत्या करने वाले पति,सास व् ससुर को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि  समदड़ी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करवाया है पर जाँच अधिकारी बालोतरा के उप पुलिस अधीक्षक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।।

बिठूजा क्षेत्र में खुले पड़े कुए मूक पशुओ के लिए साबित हो रहे है काल

खुले कुए में गिरा नंदी, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
बालोतरा
बिठूजा के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित धुपाइ उद्योग के लिए पानी के लिए खोदे गए गहरे कुए इस्तमाल होने के बाद बंद नहीं किये जाने से वे कुए मूक पशुओ के लिए काल साबित हो रहे है। खुले कुओ में गिरकर मूक पशुधन जान गँवा रहे है। आज खाड़ी क्षेत्र में खुले पड़े एक नाकारा कुए में नंदी गिर गया। जानकारी मिलने पर अन्नपूर्णा गौशाला से गौतम गेहलोत व् जनक गहलोत पहुचे और कड़ी मशक्कत के बाद नंदी को कुए से निकाला। क्षेत्र में नाकारा पड़े कुओ को बंद करने या ढकने की जरुरत है

1965 पाकिस्तान युद्ध में प्राण न्योछावर करने वाले अस्थाई रेल कार्मिक के परिजनों को नौकरी देने की मांग

1965 युद्ध में शहीद हुए रेल कार्मिक के परिजन ने की रेलवे में नोकरी देने की मांग
बालोतरा
बायतु चिमनजी क्षेत्र के सगर मणियों की ढाणी निवासी तेजराम ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर 1965 युद्ध में रेलवे की मदद के दौरान शहीद हुए अपने ताऊजी के परिजनों को रेलवे में नोकरी देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि 1965 में भारत पाक युद्ध के दौरान रेलवे में केजुअल कार्मिक जेहराम जाट पाकिस्तान की और से की गयी बमबारी में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बाद आज तक रैलवे ने उनके परिवार की सुध नहीं ली है। उनके साथ ही शहीद होने वाले अन्य कार्मिको के परिजनों को रेलवे में नौकरी दी गयी पर जेहराम के परिजनों को अभी तक नोकरी नहीं मिली है। तेजाराम ने बताया कि रेलवे द्वारा शहीद जेहाराम के परिजनों को रेलवे में नोकरी देने शहीद के परिजनों में शहीद की स्थाई स्मृति रहेगी। तेजाराम में बताया कि सरकार ने भी उनके परिजनों की सुध नहीं ली है। शहीद के परिजन अभी भी बुनियादी सेवाओ के लिए भी तरस रहे है। 
तिलवाड़ा के खीमराज साईं के परिजनों को भी सरकारी मदद की दरकार-
1965 के युद्ध में ही तिलवाड़ा के खीमराज साईं भी रेलवे की मदद के दौरान शहीद ही गए थे। उनकी शहादत को भी रेलवे ने भुला दिया है। खीमराज के भाई कानाराम साईं तिलवाड़ा ने बताया कि उनके भाई देशसेवा के आव्हान पर रेलवे की मदद के लिए युद्ध में गए थे। रेलवे ने उनके परिजनों को भी अभी किसी प्रकार की सुविधाये व् नोकरी नहीं दी है। वे पिछले 10 वर्षो से रेलवे सहित केंद्र सरकार से पत्र व्यवहार कर रहे है पर उनकी गुहार नहीं सुनी जा रही है।

पिक अप पलटी, दो घायल

बेकाबू होकर पलटी पिक अप,दो घायल
बालोतरा
बालोतरा-जसोल रोड पर बेकाबू होकर एक पिक अप गाड़ी पलट गयी।
हादसे में दो लोग हुए घायल हो गए। जानकरी मिलने पर आस पास के लोगों ने
घायलो को नाहटा अस्पताल में भर्ती कर करवाया।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...