Followers

Wednesday, September 13, 2017

प्रभारी मंत्री गोयल 23 को आएंगे बाड़मेर

प्रभारी मंत्री गोयल 23 को योजनाआंे की समीक्षा करेंगे

बाड़मेर, 13 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल 23 सितंबर को बाड़मेर जिला मुख्यालय विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

निजी सहायक दुर्गासिंह ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे जेतारण के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।

कल्याणपुर में तेज रफ़्तार कार का कहर,टक्कर से एक औरत की मोत,दूसरी गंभीर घायल

तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे चल रही दो ओरतो को कुचला,एक की मोके पर ही मौत,दूसरी गंभीर घायल
कल्याणपुर
कस्बे के बाहर अराबा रोड पर आज सुबह एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क के किनारे चल रही ओरतो को टक्कर मार दी। हादसे में एक औरत की मोके पर ही मौत हो गयी तथा दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आस पास के लोगो ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुचाया जहा से एक को जोधपुर रेफर किया गया।  कार चालक हादसे के बाद कार को भगा ले गया जिसे धवा के पास पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार शकूर खा निवासी गंगावास ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दी कि वो उसकी पत्नी सतुनी उर्फ़ खातुन,उसकी साली नेनी पत्नी अनवर खा निवासी राखी व् अलादीन पुत्र बाबू खा खेत में जाने के लिए सड़क के किनारे चल रहे थे। अचानक पीछे से आई कार नम्बर आर जे 14 सी 1497 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी पत्नी व् साली गंभीर रूप से घायल हो गयी । अस्पताल में चिकित्सको ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरी को जोधपुर रेफर किया।

संस्कृत स्कूल बोरावास के छात्रो ने मारी बाजी

विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत
बालोतरा
राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय बोरावास के  खिलाड़ियों का राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मूंगफलाआबू रोड सिरोही में आयोजित संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक छात्र वर्ग प्रतियोगिता में बॉलीबॉल में प्रथम एवं बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर लौटने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया l समारोह में तिलवाड़ा सरपंच शोभ सिंह महेचा,  कालूराम माली , दुर्गाराम,  बाबूलाल ,चौथाराम ,जगदीश ज,सावल सिंह ,कानारामसाईं, उकाराम दुर्गाराम सहित ग्रामीण उपस्थित थे lसंस्था प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के कुल 12 छात्रों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है जो सवाई माधोपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगेl विद्यालय के छात्र सीताराम बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया lकार्यक्रम का संचालन कैलाशचंद माली ने किया ।

Tuesday, September 12, 2017

कल्याणपुर के जनप्रतिनिधियो ने मंत्रियो को समस्याओ से अवगत करवाया

जन समस्याओ को लेकर केबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
कल्याणपुर-
पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओ को लेकर  वरिष्ठ भाजपा नेता उम्मेदसिंह "अराबा"के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ एवं शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी  से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को दस सदस्यों के सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के कैबिनेट मंत्रीयो से मुलाकात कर पंचायत समिति क्षेत्र की अनेक जन-समस्याओ से अवगत करवाया जिसमे कल्याणपुर में नवनिर्मित  पंचायत समिति के लिए भूखण्ड आवंटन एवम् भवन निर्माण,डोली-अराबा में प्रदूषित पानी की समस्या के समाधान,कल्याणपुर में उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय खोलने,उप तहसील के नवनिर्मित भवन का शीघ्र उद्घाटन करने एवं तहसील में क्रमोन्नत करने,मण्डली 108  की मांग एवम् कल्याणपुर में समाज कल्याण छात्रावास खोलने सहित दर्जनों समस्याओ के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।मंत्री ने इन समस्याओ पर त्वरित कार्यवाही का भरोशा दिलाया।इस प्रतिनिधिमण्डल में प.स.सदस्य राजेन्द्रसिंह थोब,प.स.सदस्य अनिल जैन,शंकरसिह राजपुरोहित बीहू, शैतानसिंह चारण, रामविलास चांडक आदि मौजूद थे।

वृहद डाक मेला आयोजित

आधुनिक तकनीक से जुड़ रही है डाक सेवाएं, ग्रामीन डाकघर भी होंगे ऑनलाइन
बालोतरा
डाक विभाग द्वारा आज पंचायत समिति के सभागार में वृहद डाक मेले का आयोजन किया गया।डाक मेले में अधिकारियो ने डाक विभाग की योजनाओ की जानकारी देते हुए उन योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आवहान किया। डाक मेले को संबोधित करते हुए डाक विभाग  पचश्मि क्षेत्र केनिदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग अब बचत बैंक और बिमा सेवाओ के बाद अब बैंकिंग क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई कोमर्स को बढ़ावा देने के लिए विभाग डिजिटल इंडिया के तहत कैश व डिलिवरी, मोबाइल एप्प आदि तकनीक का इस्तमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि डाकघर के ग्रामीण पोस्ट मैन अब चलते फिरते एटीएम की नयी भूमिका में नजर आएंगे। बाड़मेर जिले के ग्रामीण शाखा डाकघरों को शीघ्र हाईटेक किया जायेगा। डाकघरों में सोलर चार्जिंग उपकरण,मोबाइल थर्मल प्रिंटर,स्मार्ट कार्ड रीडर,फिंगर प्रिंट स्केनर,डिजिटल कैमरा आदि मुहैया करवाया जायेगया ताकि ग्रामीणों को इन  सेवाओ के लिए शहर नहीं आना पड़े। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना की भी जानकारी दी। 
समारोह को संबोधित करते हुए बाड़मेर मंडल के अधीक्षक कान सिंह राजपुरोहित ने कहा कि डाक विभाग अपने ग्रहगो को बेहतर सेवाएं देने के लिए तत्पर है। विशिष्ठ अतिथि माता रानी भटियानी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रावल किशन सिंह ने कहा कि डाक विभाग ग्रामीण क्षेत्रो की लाइफ लाइन है। डाकघर के माध्यम से सरकारी सुविधाओ व् योजनाओ को आम जन ग्रामीण अंचल तक पहुचाया जा सकता है।
जेठन्त्री गांव सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि गांव घोषित-
मेले के दौरान जेठन्त्री गांव की सभी योग्य बालिकाओ के सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खोले गए और गांव को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि गांव घोषित किया गया। निदेशक कृष्ण कुमार ने बालिकाओ को पास बुक व् टाफियां प्रदान की।
मेले में ये हुए कार्य-
मेले के दौरान 4000 से अधिक खाते,500 सुकन्या समृद्धि खाते,3 लाख 75 हजार का जीवन बीमा प्रीमियम, 100 माई स्टाम्प शीट व् 75 डिपॉज़िट खाते खोले गए।

अवैध डोडा पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा

गुड़ामालानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अवैध डोडा पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा

✍🏼✍
बाड़मेर: 
गुड़ामालानी बाड़मेर पुलिस ने चावलों का परिवहन की आड़ में डोडापोस्त का परिवहन करते एक ट्रक से नशे की बड़ी खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल की है.

दरअसल बाड़मेर जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ गगनदीप सिंगला के निर्देशन में गुड़ामालानी थाना पुलिस ने इलाके के नेशनल हाइवे – 68 पर गुजरात की तरह जा रहे एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद कर पांच तस्करों को हिरासत में लिया.

जानकारी के मुताबिक़ गुड़ामालानी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलीथी कि एक ट्रक में चावलों के भूसे के नीचे अवैध डोडा पोस्त गुजरात की तरफ ले जाया जा रहा है जिस पर गुड़ामालानी थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे68 पर रामजी का गोल के पास नाके बंद कर ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली, तो चावलों के भूसे के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त पाया गया, जिसपर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसेपूछताछ शुरू की.

बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 30 क्विंटल डोडा पोस्त भरा हुआ है. फिलहाल गुड़ामालानी थाना पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से जांच कररही है कि से डोडा पोस्त कहां से लाए हैं और कहां इसकी सप्लाई होनी थी।

DAK MELA aV

एंकर-बालोतरा पंचायत समिति के सभागार में आज डाक विभाग की ओर से वृहद मेले का आयोजन किया गया। मेले मे डाक विभाग की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओ की जानकारी देते हुये डाका विभाग के निदेशक ने लोगो से अधिक से अधिक डाक विभाग की योजनाओ का लाभ उठााने का आव्हान किया । मेले के दोरान जेठंतरी गांव की सभी योग्य बालिकाओ के संपुर्ण सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गये।

Monday, September 11, 2017

आसोतरा के जैन मंदिर में चोरी

जैन मंदिर में चोरी
बालोतरा
निकटवर्ती आसोतरा गांव में स्तिथ जैन मंदिर में बीती रात चोरी होने का मामला सामना आया है। बीती रात चोरो ने जैन मंदिर में सेंधमारी कर मंदिर में रखे दो दान पत्र चुरा ले गए। सुबह पुजारी के मंदिर आने पर चोरी की वारदात का पता चला। ग्रामीणों द्वारा सुचना देने पर सिवाना पुलिस मोके पर पहुची और मोका मुआयना किया।

इस गौरव पथ पर कैसे करे गौरव् ?

गौरव पथ में घटिया निर्मान कार्य की पराकाष्ठा,
निर्माण के तुरंत बाद उखड रहे सड़क
बालोतरा
क़स्बे के निर्माणाधीन गौरव पथ में गौरव करने लायक कोई बात नही रही है ।इधर निर्माण जारी उधर घटिया निर्माण के कारण सड़को का उखड़ना भी जारी है। साथ ही कस्बे की अन्य सड़को का भी राम ही मालिक है। कस्बे की सभी सड़को की बदहाली से आमजन परेशान है,क्षतिग्रस्त सड़को से उड़ती गर्द से आमजन जनप्रतिनिधियो व् अधिकारियो को कोसते नजर आते है। नगर परिषद् द्वारा निर्माण के नाम पर कमीशनबाजी के खेल में ठेकेदारो को खुली छूट दे दी गयी है कि जमकर धांधली करो । नगर परिषद् बलोतरा आम जनता की पसीने की कमाई को विकास कार्यो के नाम पर बहा रह है और जनप्रतिनिधि कुछ परसेंट लेकर मुँह पर टेप लगा चुके है।

महिला थाने के इंचार्ज पर अस्मत मांगने का आरोप

बाड़मेर
महिला थाना इंचार्ज का ऑडियो वायरल होने के बाद अब एक
महिला ने महिला थाने के इंचार्ज पर अस्मत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आज मीडिया को बताया कि मामले की जानकारी उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों को देकर शिकायत दी थी पर
शिकायत के बाद भी पुलिस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है इस्लियेअब इस्तगासे के जरिये मुक़दमा दर्ज करवाया जायेगा।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...