पुलिस लाइन में शक्ति द्वार का लोकार्पण करेंगे
बाड़मेर, 07 सितंबर।
गृह एवं न्याय, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा, जेल, आपदा प्रबन्ध एवं सहायता विभाग मंत्री गुलाबचन्द कटारिया एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह एवं न्याय मंत्री कटारिया 8 सितम्बर को प्रातः 7.00 बजे राजकीय कार द्वारा जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10.00 बजे बाडमेर पहुंचेगे। वे प्रातः 10.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बाडमेर/जैसलमेर पुलिस समीक्षा बैठक लेंगे तथा दोपहर 2.30 बजे पुलिस लाइन में शक्ति द्वार का लोकार्पण करने के बाद 4.00 बजे बाडमेर से भीनमाल के लिए प्रस्थान कर जाएगें।
Followers
Thursday, September 7, 2017
गृह मंत्री शुक्रवार को बाड़मेर में
पांच वर्षो से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
पचपदरा पुलिस ने पांच साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
बालोतरा.
पचपदरा पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब तस्करी व विद्युत चोरी के मामले पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह कविया ने बताया कि चूरू जिले के तारानगर पुलिस थाने में पांच साल से अवैध शराब तस्करी और जैसलमेर पुलिस में दो साल से विद्युत चोरी के मामले में वांछित कालाथल(नवातला, पचपदरा) निवासी हुकम सिंह पुत्र सोहन सिंह रावणा राजपूत फरार था। इस गुरुवार को वारंटी के नवातला गांव के आसपास घूमने की सूचना मिलने पर पाटोदी चौकी प्रभारी खंगाराराम गोदारा के साथ दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पांच वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
पचपदरा पुलिस ने पांच साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
बालोतरा.
पचपदरा पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब तस्करी व विद्युत चोरी के मामले पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह कविया ने बताया कि चूरू जिले के तारानगर पुलिस थाने में पांच साल से अवैध शराब तस्करी और जैसलमेर पुलिस में दो साल से विद्युत चोरी के मामले में वांछित कालाथल(नवातला, पचपदरा) निवासी हुकम सिंह पुत्र सोहन सिंह रावणा राजपूत फरार था। इस गुरुवार को वारंटी के नवातला गांव के आसपास घूमने की सूचना मिलने पर पाटोदी चौकी प्रभारी खंगाराराम गोदारा के साथ दबिश देकर गिरफ्तार किया।
भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित
भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित
बालोतरा
हनुमन्त भवन आज भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कल्याणसिंह गौपडी की अध्यक्षता में संम्पन् हुई । जिसमे मंडल प्रभारी गोविन्द मेगवाल ने अपने विचार रख विस्तारको की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। आगामी चुनावो के बारे में पार्टी की राजनीती पर चर्चा कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को आमजन तक पहुचाने का कहा गया। कार्यकर्ताओ से सुझाव ले इसपर गहन विचार किया गया व् सुझावो को धरातल पर लागू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल महामंत्री डूंगरराम देवासी, चेलाराम चौधरी,राजिव जुगतावत,नरसिंग सुथार,जबरसिंह पारलू,कमलेश बी खारवाल,रूपाराम पांसाल,शंकरराम पालीवाल,तुलसाराम चौधरी,गोबरराम बिठूजा सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
उत्साह से मनाया पायलट का जन्म दिन
*कांग्रेस जनों ने उत्साह पूर्वक मनाया सचिन पायलट का जन्म दिवस।*
समदड़ी
स्थानीय ललेची माता मन्दिर प्रांगण में कांग्रेस जनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का 40 वां जन्मदिवस सादगी पूर्वक मनाया गया।
प्रदेशाध्यक्ष पायलट के जन्मदिवस पर कांग्रेस जनों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत के आतिथ्य में सिवाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के 40 वे जन्मदिवस पर सामाजिक सरोकार व रचनात्मक कार्यक्रम किए गए।
सचिन पायलट के 40 वे जन्मदिवस के उपलक्ष में अभिजिति मुहूर्त के दौरान स्थानीय ललेची माँ शक्ति पीठ प्रांगण में युवा नेता पण्डित अरुण व्यास के वैदिक मंत्रोचार से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यक्रताओं द्वारा "विश्व शांति यज्ञ" में आहुतियां दे प्रदेशाध्यक्ष पायलट के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं सेवादल जिला संगठक पुरषोत्तम सोनी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह राव, माजिनन्द गर्ग, रनिया देशीपुरा सेवादल अध्यक्ष पारसमल भील, युवा कांग्रेस के प्रशान्त दवे, दिनेश गहलोत, रईस मेहर, नरेंद्र सिंह राणावत, तरुण गिरी, हनीफ खान मेहर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्र नेता देवेंद्र सिंह कोटड़ी, मनमोहन सिंह, विनोद परिहार मनोज प्रजापत, विकास भाटी, भैराराम, दीपक सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
सोनी को किया सम्मानित
.
.
अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा ने किया पुरुषोत्तम सोनी समदड़ी को सम्मानित
सूरत
अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा ने कांग्रेस के युवा नेता व् स्वर्णकार महासभा द्वारा नयुक्त संगठन चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम सोनी को मोमेंटो व् अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया ।
समदड़ी स्वर्णकार समाज के महामन्त्री रामधन बाड़मेरा ने प्रेस नॉट जारी कर बताया कि गुजरात राज्य के सूरत में मेवाड़ स्वर्णकार समाज का एक कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा की मोजुदगी में आयोजित किया गया जिसमे पुरुषोत्तम सोनी समदड़ी को संगठन चुनावो में सहरानीय कार्य करने पर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा आर्य व्
पदाधिकारियो ने सोनी को सम्मानित किया। पुरे देश में महासभा द्वारा समाज संगठित करने के लिए संगठन बनाये जा रहें है जिसमे महासभा द्वारा नयुक्त चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम सोनी ने समदड़ी स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष संतोष हेड़ाऊ के साथ मिलकर समाज को संगठित करने के लिए कमेटिया बनाने में में पुरे देश में सबसे आगे(टॉपर) रहने पर धन्यवाद देते हुए अभिनन्दन पत्र प्रदान किया गया
संजीवनी अभिकर्ताओं की बैठक संपन्न
बैठक आयोजित
बालोतरा
संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी की अभिकर्ता बैठक आज बालोतरा कार्यालय मे आयोजित हुई। बैठक में एरिया मैनेजर मदन सिंह,शाखा प्रबंधक नेमी चन्द सोनी ने बैठक में अभिकर्ताओ को नवीन योजनाओ के बारे मे जानकारियां दी। अभिकर्ताओ को प्रमोशन, रणथंबोर समागम मे क्वालीफाई करने के लिए तय शर्तो से अवगत कराया गया। जमा कर्ता के लिए फायदेमंद स्कीम की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पदम सिंह कंवरली, प्रेम गुप्ता ,पुखराज , नासिर खा, राजेंद्र खण्डेवाल, विमल चौपड़ा, सुमेर सिह ,पूजा चौधरी, लूणा राम, हरिशजी माली जालम सिंह चांदेसरा, हरि सिंह मलवा, लूणी राम, सहित अनेक अभिकर्ता उपस्थित थे!
बाड़मेर में यातयात कर्मियो पर गाड़ी चढाने का प्रयास
यातायात कर्मियो पर गाड़ी चढाने का प्रयास,
गाड़ी चालक फरार
बाड़मेर
शहर में पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढाने का सनसनी खेज मामला सामना आया है।
शहर के किसान छात्रावास के आगे
ट्रैफिक इस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों पर एक क्रेता गाड़ी के चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
गलत साइड में आई बिना नम्बर की काले शीशे की क्रेटा गाड़ी से पुलिस कर्मी बाल बाल बचे। घटना का अब अब शहर में उस क्रेटा गाड़ी की तलाश की जा रही है।
Wednesday, September 6, 2017
पीसीसी चीफ के जन्म दिन पर अस्पताल में बांटे फल
पीसीसी चीफ के जन्म दिन पर अस्पताल में बांटे फल
बाड़मेर
नगर कांग्रेस कमेटी बाड़मेर के सान्निध्य में कांग्रेसजनों ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के 40 वे जन्मदिन पर राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में मरीजों को फल वितरीत किये।इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने पायलट के लंबी उम्र की कामना की ।।इस अवसर पर बाड़मेर प्रधान श्रीमती पुष्पा चौधरी,पूर्व उपसभापति चैनसिंह भाटी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष दमाराम माली,पार्षद बलवीर माली,दीपक माली,किशन जटिया, रिड़मलसिंह दांता,नरेशदेव, तनसिंह महाबार,नीरज जोशी,छोटूसिंह,प्रवीण सेठिया,रवि सेवकानी,मेवाराम भील सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिक्षा मंत्री शुक्रवार को आएंगे बाड़मेर
शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 06 सितंबर।
शिक्षा राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान बोथिया मंे विद्यालय भवन के लोकार्पण के बाद जिला मुख्यालय पर जिला विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक लेंगे।
अतिरिक्त निजी सचिव सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी गुरूवार को रात्रि 11.45 बजे मालाणी एक्सप्रेस से जयपुर से रवाना होकर शुक्रवार को प्रातः 9.45 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। जहां से प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11.50 बजे राउप्रावि मूलोणी मेघवालांे की ढाणी बोथिया जागीर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं दोपहर 12.45 बजे राउप्रावि बोथिया के सामने मैदान पर अपना संस्थान की ओर से पौधारोपण एवं मंचीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। राज्य मंत्री देवनानी शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्टेªट मंे जिला विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। इसके उपरांत शाम 5.30 बजे जैसलमेर के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...