Followers

Wednesday, September 10, 2014

हनुमानजी के नाम से भी बन गया आधार कार्ड, डाकिया 3 दिन से ढूंढ रहा पता

सीकर. हनुमानजी के नाम से भी आधार कार्ड जारी हो चुका है। कार्ड पर उनकी तस्वीर छपी है। पिता के नाम के आगे च्पवनजी ज् लिखा है। भगवान के नाम कार्ड बना सो बना, अब ज्यादा परेशानी डाकिए की है। वह तीन दिन से सोच रहा है कि इस कार्ड को कहां डिलीवर करूं। मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। दांतारामगढ़ कस्बे के पोस्ट ऑफिस में तीन दिन पहले यह आधार कार्ड पहुंचा। उस पर पता च्वार्ड नंबर-छह दांतारामगढ़, पंचायत समिति के पास, जिला सीकरज् लिखा है।पता ठीक तरह से नहीं होने पर जब स्टाफ ने लिफाफा खोला तो सभी चौंक गए। उस पर हनुमानजी का फोटो लगा था। कार्ड धारक पर च्हनुमानजी, सन ऑफ पवनजी ज् लिखा था। डाकिए ने फिर भी सोचा कि शायद तस्वीर गलत छप हो गई। लिहाजा पता तलाशा चलाया। वह तीन दिन से कस्बे के लोगों से पूछताछ कर रहा है, लेकिन उसे हनुमानजी नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। लेकिन हनुमानजी को देश का विशिष्ट पहचान-पत्र मिल जाने की चर्चा पूरे कस्बे में हो गई है।
मोबाइल नंबर भी अंकित 
इस आधार कार्ड पर पंजीयन क्रमांक १०१८/१८२५२/०१८२१ है। कार्ड का नंबर है २०९४७०५१९५४१। उस पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। जब  उस पर फोन किया तो वह नंबर विकास नाम के युवक का निकला। विकास ने बताया कि वह दो साल पहले आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी में सुपरवाइजर था। उसी समय उसने कार्ड के लिए अप्लाई किया था। लेकिन कार्ड नहीं बन पाया। उसने १० दिन पहले भी दोस्तों के साथ फिर से अप्लाई किया था। लेकिन फिंगर प्रिंट की समस्या के कारण कार्ड नहीं बना। विकास ने बताया कि वह नहीं जानता कि हनुमानजी के नाम से जारी आधार कार्ड पर उसका फोन नंबर कैसे आया।

Tuesday, September 9, 2014

रिमझिम-रिमझिम करती म्हारी मां अर्बुदा आवे ओ . . .

गणपति बप्पा के नाम भजन संध्या में देर रात तक बही भजनों की सरिता
बालोतरा। शहर के हनवंत कॉलोनी गांधीपुरा में मां अर्बुदा ग्रुप के तत्वाधान में 9 दिवसीय गणपति महोत्सव के उपलक्ष में रविवार की रात्रि को एक शाम गणपति बप्पा के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। नाथजी का अखाड़ा के महंत दयानाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित इस भजन संध्या में नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान,पार्षद दुर्गादेवी सोनी,पार्षद नैनाराम सुंदेशा,रावताराम माली,पारसमल पंवार बतौर अतिथि शरिक हुए। भजन संध्या का आगाज गायक जबराराम पंवार ने गणपति वंदना के साथ किया,उसके बाद गुरू महिमा की प्रस्तुती दी। माली ने चौहदस की है रात गजानंदजी आज थाने आणो है ..,म्हारो नाथ अमली रे भोला नाथ अमली ..,सहित कई प्रस्तुतिया दी।
भजन संध्या में क्षेत्र के विख्यात भजन गायक हर्ष माली ने रिमझिम-रिमझिम करती म्हारी मात अर्बुदा आवे ओ ..,ठूमक-ठूमक कर चालो भवानी ..,आज म्हारे मनड़ा में मीठा मोर बाले ..,थारे पगे घुगरिया री माल भैरूजी लटियाला ..,प्यारी लागे ओ माताजी री चुनड़ी ..,सहित कई मधुर भजनों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भजन संध्या में भगवान गणपति की प्रतिमा का 108 दीपकों से महाआरती माजीसा भक्त ढ़ेली बाई द्वारा विविधत रूप से की गई। इस अवसर पर युवा समाजसेवी नरपत कच्छवाह,मीठालाल पंवार,ओमगिरी,रोहित पंवार,मुकेश वैष्णव,सूरज चौहान,दीपक पंवार,लक्ष्मण माली सहित सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रद्धालुओं ने किया श्रवण

बालोतरा। शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में भादवा मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्णिमा के मौके नपर जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से उजमणे किए गए व भादवा माह में भगवान सत्यानारायण की पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया गया।

क्षेत्र के भंवरलाल छापरवाल के निवास पर ढ़ोल ढ़माकों के साथ भगवान विष्णु की पूजा कर अनुष्ठान किए गए। ब्राöणों के वैदिक मंत्रोच्चार में उजमण कर्ता भंवरलाल छापरवाल व प्रकाश छापरवाल ने भी भगवान सत्यानारायण की पूजा अर्चना व कथा करवाई और आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

गणपति बप्पा मोरिया . . .,अगले बरस तू जल्दी आ . . .,

उपखंड क्षेत्र में पूृर्णिमा पर धूमधाम से हुआ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
बालोतरा। शहर के बाईपास रोड़ माजीसा चौक से श्री माजीसा भक्त मंडल के तत्वाधान में आयोजित 12 दिवसीय गणपति महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। भक्त मंडल के पारसमल सांखला ने बताया कि मंडल की ओर से गणपति भगवान की आदमकद प्रतिमा की दवोक्त विधि से पूजा अर्चना कर गाजे बाजे व जयकारों के साथ पचपदरा के प्राचीन चढ़ाणी महादेव के सरोवर में प्रतिमा विसर्जन किया गया। भाद्रपद शुक्ला गणेश चतुर्दशी से लेकर पूर्णिमा मंगलवार तक 12 दिन प्रतिदिन कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गणेश भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक के साथ सांयकालीन महाआरती की गई। मंगलवार दोपहर विजय मुहूत्र्त में ढ़ोल बाजे के साथ 101 दीपक की आरती कर प्रतिमा शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल के दिनेश अरोड़ा,मनीष गहलोत,महेंद्र जोशी,लोकेश अग्रवाल,धर्मेश परिहार,प्रवीण खंडेलवाल,भानुप्रताप महेश्वरी,लोकेशसिंह,रितेश सामरिया,गोपाल वैष्णव,राजू पंवार सहित कई कार्यकर्ता व भक्त भाविक उपस्थित थे। इसी प्रकार मां आशापुरा गरबा मंडल गोपड़ी की ओर से अनंत चर्तुदशी पर्व पर गणपति प्रतिमा का वसर्जन धूमधाम से किया गया।

अर्बुदा ग्रुप द्वारा भव्य गणपति विसर्जन
मां अर्बुदा ग्रुप द्वारा आयोजित 9 दिवसीय गणपति महोत्सव का भव्य समापन हुआ। ढ़ोल ढ़माके व गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ गणेश भगवान की प्रतिमा की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर ग्रुप के रोहित पंवार,ओमगिरी,लक्ष्मण पंवार,नरेश सांखला,दीपक पंवार ने आरती उतारी। इसके पश्चात गणपति की प्रतिमा को डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने पुष्पवर्षा करते हुए जसोल स्थित प्राचीन तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया।

नैतिकला के बोल जीवन के व्यवहार में उतारें : मुनि विमल कुमार

अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह
बालोतरा। बाड़मेर जिला स्तरीय अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि विमलसागर के सानिध्य में प्रांतीय संयोजक पुखराज राठी के मुख्य आतिथ्य एवं नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ महबूब अली की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दोनों वर्गों के समूह गान में लगातार तीसरे वर्ष विजेता बन अपनी सिरमौर भूमिका बनए रखी। कनिष्ठ वर्ग एकल गान में बहन करिश्मा आदर्श विद्या मंदिर बालोतरा एवं वरिष्ठ वर्ग एकल गान में पियुष पंवार मदर टेरेसा माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुनि श्री विमलसागर ने अणुव्रत प्रर्वतक आचार्य तुलसी की कल्पना को प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी इन गीतों के बोलों को यदि अपने जीवन में उतार लेते है तो यह प्रतियोगिता अपने लक्ष्य को प्राप्त हुई कही जा सकती है। मुनीश्री ने विद्यार्थी अणुव्रत की विस्तृत विवेचना करते हुए एक जिम्मेदार मनुष्य भरोसेमंद नागरिक बनने का आह्वान किया।
अणुव्रत समिति के संरक्षक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डूंगरचंद बागरेचा ने कार्यक्रमके दौरान न हिंदू न मुसलमान अपितु एक सच्चा इंसान बनने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद गीत गायन प्रतियोगिता के प्रांतीय संयोजक ने अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास को इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पंद्रह वर्षों से करवाने के लिए धन्यवाद देते हुए और अधिक स्थानों पर इसे आयोजित करवाने की आवश्यकता बताई। अणुव्रत महासमिति के संगठन मंत्रभ् ओमप्रकाश बांठिया ने अणुव्रत के नियमों की व्याखा बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के साथ सभी दर्शकों,अभिभावकों व अध्यापकों को भी पूर्ण अणुव्रती बन आचार्य श्री तुलसी के जन्म शताब्दी वर्ष में एक बड़ी भेंट देने का आह्वान किया। गीत गायन प्रतियोगिता के जिला संयोजक भूपत चौपड़ा ने निर्णायक अयोध्या प्रसाद गोयल,बाबुलाल सैनी,शांतिलाल चौपड़ा का परिचय देते हुए बताया कि चारों वर्गों के प्रथम विजेता 13 सितंबर को जयपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कनिष्ठ वर्ग एकल गान में द्वितीय आदर्श विद्या मंदिर जसोल की बहन जागृति एवं तृतीय जवाहर नवोदय विद्यालय के राहुल जीनगर,वरिष्ठ वर्ग एकल गान में द्वितीय आदर्श विद्या मंदिर माजीवाला के किशन गोयल एवं तृतीय नवोदय विद्यालय की ममता कुमारी रहीं,समूह गान में द्वितीय व तृतीय स्थान पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर बालोतरा ने प्राप्त किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार मोहता,अणुव्रत समिति के प्रचार मंत्री आनंद चौपड़ा,कोषाध्यक्ष माणकचंद चौपड़ा,तेरापंथ सभा उपाध्यक्ष चिरंजीलाल सालेचा सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत मुनि अक्षय कुमार के मंगलाचरण की प्रस्तुती से हुआ। कार्यक्रम का संचालन अरविंद लूंकड़ ने किया। 

सेक्स रैकेट में धरी गई एक और हीरोइन

हैदराबाद। "मकड़ी" की बाल कलाकार, साउथ एक्ट्रेस श्वेता बासु को सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुए अभी कुछ ही दिन हुए है कि एक और साउथ एक्ट्रेस को वेश्यावृत्ति के आरोप में अरेस्ट किया गया। एक वेबसाइट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के गुंटूर से दिव्या श्री नाम की साउथ एक्ट्रेस देहव्यापार के आरोप में धरी गई। बताया जाता है कि पुलिस ने सूचना मिलने पर एक घर पर छापेमारी की। जहां अभिनेत्री को रंगे हाथों पकड़ा गया। एक्ट्रेस के अलावा कुछ मॉडल्स को भी देहव्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि दिव्या श्री "बी टेक बाबू" में काम कर चुकी है। छापामारी के दौरान अभिनेता पवन कुमार, चांदू और उनके मुखिया को भी अरेस्ट किया किया गया। जिन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि श्वेता को ३१ अगस्त को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। श्वेता ने खुलासा किया है कि पैसों की कमी के कारण उसे वैश्यावृत्ति के धंधे में जाना पड़ा। श्वेता बॉलीवुड फिल्म इकबाल में काम कर चुकी है। साथ ही वह टीवी शो घर घर की कहानी में भी काम कर चुकी है। २००२ में आई मकड़ी फिल्म में श्वेता ने बाल कलाकार के रूप में काम किया था। शानदार अभिनय के लिए श्वेता को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Monday, September 8, 2014

श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष में खेलकुद प्रतियोगिताऐं आरम्भ

बालोतरा। श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष में रविवार दिनांक 07.09.2014 को दोपहर 4.00 बजे खेलकुद प्रतियोगिताऐं आरम्भ हुई। खेलकुद मंत्री महेन्द्र सिंहल ने बताया कि राजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5140 वीं जयन्ति के उपलक्ष में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता के प्रथम दिवस दिनांक 07.09.2014 को साधारण दौड़     कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 12, एक टांग दौड़ कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 12 तथा लम्बीकुद प्रतियोगिता कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 12 आयोजित की गई, जिसमें साधारण दौड़ 1 से 5 में कपिल सिंहल प्रथम तथा कार्तिक सिंह द्वितीय रहे, साधारण दौड़ 6 से 8 में हार्दिक सर्राफ प्रथम तथा हर्षित गर्ग द्वितीय रहे, साधारण दौड़ कक्षा 9 से 12 में रौनक गुप्ता प्रथम तथा हिमांशु एवं अश्विन द्वितीय रहे। एक टांग दौड़ कक्षा 1 से 5 में गोपाल गोयल प्रथम तथा केशव गोयल द्वितीय रहे, कक्षा 6 से 8 में हर्षित प्रथम तथा हर्ष गोयल द्वितीय रहे, कक्षा 9 से 12 में राजकुमार लोहिया प्रथम व हर्षित मोदी तथा रोनक गोयल द्वितीय रहे। सह खेलकुद मंत्री रामकुमार गोयल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के तहत् आयोजित प्रतियोगिता के दुसरे दिन दिनांक 08.09.2014 सोमवार को केरम प्रतियोगिता (फॉर बोयज एवं जेंटस्) आयोजित की गई तथा मंगलवार दिनांक 09.09.2014 केरम प्रतियोगिता (फॉर गल्र्स एवं लेडीज) आयोजित की जायेगी।  प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिताओं में उपाध्यक्ष मुकेश, कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद, पुर्णप्रकाश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, ललित डिडवाणिया, हरिश समिति सदस्य सहित कैलाश बंसल, रामकुमार, कंचनदेवी एवं अन्य समाज के प्रबुधजन उपस्थित हुए।
लम्बीकुद कक्षा 1 से 5 में कार्तिक सिंहल प्रथम तथा गोपाल द्वितीय रहे, कक्षा 6 से 8 में भावेश प्रथम व खुश सिंहल द्वितीय रहे, कक्षा 9 से 12 में कार्तिक गोयल प्रथम व हिमांशु द्वितीय रहे।

शहर के औद्योगिक क्षेत्र में खुले आम हो रहीं है विद्युत चोरियां

सहायक अभियंता जानबूझकर कर हैं अनदेखा,शिकायतों पर नही करते कोई कार्रवाई
बालोतरा। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बालोतरा की अंधेरगर्दी का आलम इस कदर हावी है कि शहर के लोग अपनी समस्याओं को लेकर दिन रात सहायक अभियंता आर के सोनी के आगे पीछे घूमते है परंतु साहब दक्षिणा दिए बीना किसा का भी काम नहीं करते है। और दूसरी तरफ शहर में अधिकारियों की आंख के नीचे बिजली चोरी हो रही है लेकिन सहायक अभियंता आर के सोनी जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। डिस्कॉम की दरियादिली शहर के औद्योगिक क्षेत्र,गांधीपुरा,ठकराणी का जाव,लूणी नदी किनारे स्थित औद्योगिक ईकाईयों में प्रतिदिन देखने को मिल रही है। जहां पर लोग अवैध कनेक्शन कर डिस्कॉम को चूना लगा रहे है। परंतु सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखे मूंदे रखते है। रात तो क्या लोग दिन में भी अपने घरों व औद्योगिक ईकाईयों में भी खुले आम अंकुडे लगाकर अवैध कनेक्शन ले अपना काम चला रहे है।

सहायक अभियंता कर रहे है अपनी मनमर्जी
स्थानिय गांधीपुरा स्थित सोहनसिंह के जाव में सडक़ के मुख्य मार्ग में लगी एक ताण को हटाने के लिए लोगों ने लिखित में पत्र दिया और नगर परिषद सभापति ने जनहित में इसे देखते हुए डिस्कॉम को पत्र लिखा और उस पत्र में ये भी लिखा की आप इस ताण को हटा दे और इसका जो भी खर्च आएगा उसका भी भुगतान भी नगर परिषद करने को तैयार है इसके लिए विधायक ने भी अनुरोध किया लेकिन सहायक अभियंता एक नही सुन रहे है और अपनी मनमर्जी से काम कर रहे है। इस ताण को हटाने के लिए अधिशाषी अभियंता मेघाराम प्रजापत,सुपरिडेंट इंजीनियर प्रेमजीत धोबी से भी हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने भी कहा कि ये ताण हट जाएगी लेकिन ये काम सहायक अभियंता का हीं वे इसे ही इसे करेंगे। अब इससे से तो साफ जाहिर है कि सहायक अभियंता आर के सोनी सिर्फ अपनी मनमानी से काम कर रहे है जिससे आमजन परेशान हो रहा है। 

Sunday, September 7, 2014

युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय

बालोतरा। मानव जीव दया सेवा समिति के तत्वाधान में दो यूनिट रक्तदान किया गया। समिति के अध्यक्ष हिरालाल प्रजापत ने बताया कि स्थानिय राजकीय नाहटा चिकित्सालय में मेल वार्ड में भर्ती उकाराम माली को डॉक्टर के परामर्श के बाद रक्त की आवश्यकता होने पर समिति के सदस्य भरत कुमार ने एक यूनिट व गुमनाराम सियाग कुंपलिया ने एक यूनिट रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
इस अवसर पर मानव जीव दया सेवा समिति के अध्यक्ष हिरालाल प्रजापत,श्याम डांगी,दौलत प्रजापत,सुरेश पालीवाल,बाबु डांगी,संतोष,भरत,लैब टैक्नीशियन राजेश धारू,जितेंद्र आदि मौजूद थे।

जबरदस्त हनुमान विकास समिति की बैठक में खत्री अध्यक्ष मनोनित

बालोतरा। शहर के जबरदस्त हनुमान मंदिर में मोहल्लेवासियों की बैठक का आयोजन महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज,महंत नारायणदास महाराज के सानिय में किया गया। ट्रस्टी वासुदेव रामावत ने बताया कि बैठक में जबरदस्त हनुमान विकास समिति का गठन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष पद पर नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष रतन खत्री को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया।
इस दौरान उपाध्यक्ष पद पर शंकरलाल पालीवाल,चांदमल चंडक,सचिव मदन सोनी,सह सचिव कानसिंह करनौत,कोषाध्यक्ष छगनलाल पालीवाल को चुना गया। वहीं संरक्षक मंडल में बजरंग पालीवाल,भागीरथ पंचारिया,भीखाराम घोड़ेला को मनोनित किया गया। इस बैठक में प्रभुजी सुथार,किशनलाल पालीवाल,उमेश दवे,मदन पालीवाल,कमलेश सोनी,सुरेंद्र मेवाड़ा,श्याम सोनी,मोहित प्रजापत,गणपत सोनी,रमेश,दीपक,उकाराम प्रजापत,भंवरलाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...