Followers

Friday, September 5, 2014

देवझूलणी एकादशी पर रामदेवजी की बेरी पर उमड़े श्रद्धालु

बालोतरा। निकटवर्ती कुंपावास ग्राम के समीप स्थित बाबा रामदेवजी की बेरी नया रणुजाधाम पर बाबा के समाधी दिवस पर गुरूवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन श्री श्री 1008 श्री जगदीशानंदजी सरस्वती सन्यासी आश्रम आबूरोड़ के सानिध्य में किया जिसमें स्थानिय कलाकारों ने देर रात तक समां बांधे रखा। भक्त पुखराज माली ने बताया कि भादवा सुदी दशमी को प्राचीन बाबा रामदेवजी की बेरी पर भजन संध्या से पूर्व मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया एवं शाम को महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसादी ग्रहण की। माली ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की शुक्रवार को एकादशी देव झूलणी पर्व पर मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ एवं दिनभर श्रद्धालुओं ने बाबा रामसापीर की पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। भजन कलाकारों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सरोबार कर दिया।
इस अवसर महंत रामेश्वरगिरी,समाजसेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर,कुसीप सरपंच हुकमसिंह,लालाना सरपंच हेमाराम चौधरी,किटनोद ठाकुर विरेंद्रकरणसिंह,कुंपावास ठाकुर भंवरसिंह,कनाना ठाकुर राजेंद्रकरणसिंह,माजीवाला सरपंच कुंपाराम पंवार,कनाना सरपंच गुणेशाराम चौधरी, किटनोद,अखाराम चौधरी,एक्सीएन सोनाराम पटेल,ठाकराराम चौधरी,भिक्षु ग्रुप के नरेश भंड़ारी,परमेश्वरी ग्रुप के डूंगरचंद सालेचा,मेहराराम चौधरी,सुजाराम चौधरी,हिरालाल माली,पूर्व सरपंच जीवाराम चौधरी,दयाराम चौधरी,सुरेश प्रजापत,युवा नेता अरूण सालेचा,अमराराम सुंदेशा,पार्षद नैनाराम सुंदेशा सहित बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंच का संचालन खेताराम प्रजापत ने किया।  

Wednesday, September 3, 2014

वर्षो से अपने हक को तरसता जलदाय विभाग का वाहन चालक

सरकारी नियमों के आगे अधिकारियों की हठमर्धिता हावी   
                       भगाराम पंवार
बालोतरा। जलदाय विभाग बालोतरा के खण्ड कार्यालय में कार्यरत वाहन चालक नारायणसिंह पिछले कई वर्षो से अपने ही विभाग में अपने हक को तरस रहा है। जानकारीनुसार नारायणसिंह जलदाय विभाग में 1986 से नियमित वाहन चालक के पद पर कार्यरत है पर पिछले कई वर्षो से अपने ही विभाग में अधिकारियों व कर्मचारी नेताओं की प्रताडऩा का शिकार होना पड़ रहा है क्योकि उनसे किसी की चापलूसी नही होती किसी को कमीशन नही देते है ना खुद खाते है । कर्मचारी नेताओं और अधिकारियों को शायद ये रास नही आ रहा इसलिये अब तक वाहन चालक के नियमों को ताक पर रख के अनगिनत आदेश निकाल दिये गये और ये सिलसिला आज भी जारी है। अधिकारी व कर्मचारी नेता नित नये हथकण्डे अपनाकर वाहन चालक को प्रताडित कर रहें है पर कहीं से भी न्याय की उम्मीद नजर नही आ रही । आशंका यह भी है कि कुछ भ््राष्टाचार के मामलो की जानकारी वाहन चालक को है वे उजागर ना हो जाये इसलिए दबाव बनाने के लिये ऐसा किया जा रहा है। अधिकारियों द्धारा नियमित वाहन चालक होते हुए भी हैल्पर से वाहन चलवाया जा रहा है ताकि अपने निजी स्वार्थो की पूर्ती कर सके। अधिकारियों ने विभाग की चालू हालत सरकारी जीप जो नारायणसिंह वाहन चालक पहले चला रहा था उसको अकारण नकारा घोषित करवा दिया ताकि अपने चहेते कर्मचारी की निजी जीप अनुबंध पर लगा के उसका उपयोग स्वयं व अपने चहेते कर्मचारीयों के निजी कार्यो में ले सके। इतना ही नही सरकारी जीप के नकारा होने की सूचना ना उच्च अधिकारियों को ना ही नारायणसिंह वाहन चालक को दी गयी सरकारी जीप के नकारा घोषित होने के 1 वर्ष बाद तक जीप का संचालन होता रहा जिससे विभाग को लाखों का चूना लगाया। जीप के नकारा घोषित होने के आदेशो की कॉपी वाहन चालक को 1 वर्ष बाद दी गयी। सरकारी जीप के नकारा होने   के बाद नारायणसिंह वाहन चालक जो की नियमित वाहन चालक है उसने उच्च अधिकारियों से लिखित निवेदन किया की उसके आदेश विभागीय ट्रक पर किये जाये पर अधिकारियों ने बेलदार और हैल्पर के आदेश कर दिये पर 1 वर्ष बाद भी नारायणसिंह वाहन चालक को उसका हक नही मिला है। जानकारी यह भी है कि विभागीय ट्रक पर पहले के किसी फर्जीवाड़े की पोल ना खुल जाये इसलिये नारायणसिंह वाहन चालक के आदेश विभागीय ट्रक पर नही किये जा रहें और एक अधिकारी के राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण वह अपना प्रभाव दिखा रहे है। इससे अधिकारियों पर कई सवाल खडे होते है ऐसी क्या मजबूरी या डर था के सारे सरकारी नियमो से परे ऐसा करना पडा या फिर अधिकारी किसी भ्रष्टाचार के मामले को दबाने की कोशिश में है। वाहन चालक के पुत्र द्वारा मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग,एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो को भी पत्र भेजा गया है पर कोई कारवाई नही हुई है।  

गाजे बाजे के साथ विध्नहर्ता गणपति भगवान की प्रतिमा स्थापित

बालोतरा। शहर के गांधीपुरा स्थित हनवंत कॉलोनी में मंगलवार को रात्रि में मां अर्बुदा ग्रुप के तत्वाधान में गणपति भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। ग्रुप के रोहित पंवार ने बताया कि भादवा माह की शुक्ला अष्टमी मंगलवार की रात को ढ़ोल ढ़माकों के साथ 8 दिवसीय गणपति महोत्सव का आगाज किया गया। गणपति भगवान की विधि विधान से नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान,पार्षद रावताराम माली,नैनाराम सुंदेशा व पारस पंवार ने पूजा अर्चना कर महाआरती की।
इससे पूर्व हनवंत कॉलोनी से ढ़ोल ढ़माकों के साथ गणपति बप्पा के जयाकरों के साथ विध्नहर्ता गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापति किया गया। इस मौके पर लक्ष्मण पंवार,मुकेश परिहार,ओमगिरी गोस्वामी,सूरज चौहान,हेमंत पंवार,हिमांशु चौहान,मुकेश वैष्णव,गणपत चौहान,अर्जुन गहलोत,अहमद भाई सहित ग्रुप के कई कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। गणपति महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर प्रसादी की व्यवस्था मां माजीसा टूर एण्ड ट्रावेल्स व बालाजी बेटरी वॉटर सप्लायर्स की ओर से की गई।

संत का जन्म है सौभाग्य : मुनि विमलसागर

बालोतरा। राष्ट्रसंत आचार्य पऽसागरसूरीश्वर महाराज के क्रांतिकारी शिष्य मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि संत मानवता की सबसे महंगी धरोहर हैं उनका जन्म वसुंधरा का सौभाग्य होता हैं संतों की साधना से राष्ट, धर्म और समाज गौरवान्वित बनते हैं। संत जहां जाते हैं, वहां बिना मौसम के वसन्त की बहार ले आते हैं। संत के बिना जिन्दगी अधूरी है। जैन परंपरा के वरिष्ठ आचार्य पऽसागरसूरीष्वर महाराज के 80 वें जन्मोत्सव के संदर्भ में बुधवार को मुनि विमलसागर महाराज ने विभिन्न संगठनों को संबोधित करते हुए यह उद्गार प्रकट किये। उन्होंने कहा कि भाद्रपद शुक्ल एकादषी, 5 सितम्बर को आचार्य पऽसागरसूरीष्वर महाराज का 80 वां जन्मदिवस अनेक धार्मिक सामाजिक, शैक्षणिक और मानवता के संवाकार्यों के द्वारा मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मेवानगर में श्री जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा पाश्र्वनाथ तीर्थ द्वारा निर्मित श्री नाकोड़ा भैरव राजकीय माध्यमिक विद्यालय का विधिवत लोकार्पण होगा। मेवानगर, जसोल, बालोतरा, आसोतरा, टापरा, मुठली, कुसीप, सिवाना, तथा आसपास के राजकीय विद्यालयों में सेव-बूंदी का वितरण कर विद्यार्थियों को नोटबुक-पेंसिल आदि पाठ्यसामग्री प्रदान की जाएगी। चातुर्मास समिति के संयोजक गणपतचंद पटवारी ने जानकारी दी कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भारत के हजारों मंदिरों में रोशनी व मूर्तियों की दर्शनीय अंगरचनाएं की जाएगी। सभी जगह महाआरती के आयोजन किये गये हैं। एक हजार से अधिक गणमान्य महानुभाव देष के विभिन्न प्रांतो से जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने नाकोड़ा तीर्थ पहुंच रहे हैं। जगह-जगह गरीबों को फल वितरण करने के लिए संगठन बनाये गये हैं। बड़ी मात्रा में गौशालाओं को दान व घास चारा तथा पक्षियों को अनाज दिया जाएगा। राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र में इस जन्मोत्सव के निमिश्र मानवता के कार्यों के लिए 80 लाख रूपये से अधिक का व्यय करने की इन संगठनों ने योजना बनायी है। एक हजार से अधिक युवक जगह-जगह इन सेवाकार्यों को आकार देंगे।
नाकोड़ा तीर्थ अध्यक्ष अमृतलाल जैन ने जानकारी दी कि मुनि विमलसागर महाराज के सांसारिक परिजन सिवाना निवासी छगनराज जीवाजी बागरेचा परिवार इस जन्मोत्सव आयोजन के लाभार्थी बने हैं। बंगाल प्रांत के अजीमगंज शहर में जन्में और भारत व भारत के बाहर नेपाल तक करीब 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की सुदीर्घ पदयात्राएं कर आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज ने धर्म और मानवता की अद्भूत सेवा की है। संस्कृत-प्राकृत-हिन्दी-बंगाली- गुजराती-राजस्थानी एवं अंग्रेजी भाषा के जानकार आचार्यश्री ने अब तक करीब 12500 से अधिक प्रवचन देकर अहिंसा-षाकाहार-व्यसन मुक्ति-राष्ट्रीय गौरव और सांप्रदायिक सद्भावना के लिए अथक पुरूषार्थ किया है। मुनि विमलसागर महाराज ने बताया कि शुक्रवार 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले विराट् जन्मोत्सव समारोह में देश की अनेक जानी-मानी हस्तियां भाग लेंगी। जमा काला धन विशिष्ट जांच दल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम. बी. शाह, आतंकवाद निरोधक दल के निदेशक बिट्टासिंह, राजस्थान के पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया, गुजरात के पूर्व गृहमंत्री प्रफुलभाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्येष्ठ भ्राता सोमाभाई, राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रमोद भाया जैन, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, पाली के विधायक ज्ञानचंद पारेख, जोधपुर शहर विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व राज्यमंत्री गोपाराम मेघवाल, पचपदरा के विधायक अमराराम चैधरी, टोरंट कंपनी के चेयरमेन सुधीर मेहता, अहमदाबाद शहर विधायक राकेशभाई शाह आदि अनेक गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहकर आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज से आर्शीवाद लेंगे। जाने माने गायक अशोक गेमावत भक्ति संगीत की मधूर प्रस्तुति देंगे।

औद्योगिक नगरी में मूसलाधार बारिश,फसलों को मिला जीवनदान

बालोतरा। औद्योगिक नगरी सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में बुधवार को मेघ मेहरबान हुए और जमकर बरसे। उपखंड क्षेत्र में लंबे अंतराल के बाद शहर में दोपहर दो बजे झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। लंबे समय के पश्चात भादवा माह में हुई मूसलाधार बारिश से फसलों को जीवनदान मिल गया। बारिश के इंतजार में बैठे किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए।
शहर में झमाझम बारिश से पुराना बस स्टैंड,गांधीपुरा,नया बस स्टैंड,नेहरू कॉलोनी,नयापुरा,हनुमंत सराय के पीछे सहित निचली बस्तियों में पानी भर गया,जिससे राहगिरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपखंड क्षेत्र के सांकरण बेरा,समदड़ी,सिवाना,कनाना,पचपदरा,इंद्राणा,आसोतरा,कल्याणपुर आदि गांवों में भी अच्छी बारिश के समाचार है। वहीं बारिश होने से एक बार फिर किसानों की उम्मीदे जगी है कि अच्छी फसल हो सकती है। 

Tuesday, September 2, 2014

अग्रसेन जयन्ति महोत्सव का भव्य आगाज, कार्यालय का उद्घाटन व निमन्त्रण पत्रिका का विमोचन

बालोतरा। श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव का भव्य आगाज मंगलवार प्रात: 11.00 बजे कार्यालय उद्घाटन निमन्त्रण पुस्तिका का विमोचन के  साथ किया गया। अध्यक्ष दिलीप गर्ग ने बताया कि राजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5140 वीं जयन्ति दिनांक 25 सितम्बर 2014 को बडी धुम धाम से मनाई जायेगी। श्री अग्रसेन जयन्ति को धुमधाम से मनाने हेतु समस्त कार्यो की देखरेख एवं व्यवस्थाओं हेतु कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को प्रात: 11.00 बजे स्थानीय वृन्दावन बगेची, श्रीराम चौक, बालोतरा में किया गया। आगन्तुक अतिथियों द्वारा कार्यालय का फिता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही राजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा का माल्यार्पण कर दिप प्रजव्वलित किया गया। प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के तहत् आयोजित कार्यक्रमों की समयसारणी पुस्तिका एवं निमंत्रण पत्रिका का विमोचन श्री अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष रामचन्द्र सिंहल,    श्री अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष सोहनलाल बिन्दल, श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल एवं भरत बंसल के करकमलों से किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा आगन्तुक महमानों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि जयन्ति महोत्सव के दौरान समाज स्तर पर विभिन्न खेलकुद प्रतियोगिताऐं दिनांक 7 अगस्त से प्रारम्भ होगी  जिसका समापन 25 अगस्त को आयोजित सांस्कृतिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ किया जायेगा।
प्रवक्ता ने  बताया कि आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव समिति के सचिव सुरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद, खेलकुद मंत्री महेन्द्र सिंहल, सहखेलकुद मंत्री रामकुमार, पूर्व अध्यक्ष पवन गोयल सहित जयप्रकाश, रामजीप्रसाद, महेन्द्र गोयल, मुकेश सिंहल, पुर्णप्रकाश गुप्ता, हिरालाल, विष्णु, निखिल, रामचंद्र, चन्द्रप्रकाश, देवेन्द्र, मुकेश के साथ समाज के प्रबुधजन उपस्थित थे।

स्वरूपेश्वर महादेव मंदिर का शिलान्यास 5 सितंबर को,तैयारियां जोरों पर

जोगीदासधाम। माता राणी भटियाणीजी के जन्म स्थान जोगीदास गांव में श्री स्वरूपेश्वर महादेव मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन शुभ वेला में भादवा सुदी एकादशी 5 सितंबर शुक्रवार को माजीसा की उपासक स्वरूप कंवर बाईसा मां वडोदरा हॉल जोगीदास धाम के पावन सानिध्य में होगा। स्वरूपेश्वर महादेव मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम भादवा सुदी एकादशी 5 सितंबर शुक्रवार को शाम 4:15 बजे होगा विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से संपन्न होगा। जोगीदास का गांव तेजमालता में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर शिलान्यास को लेकर भक्तगण तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए है।

Monday, September 1, 2014

बिठूजाधाम पर मेले का आयोजन व भजन संध्या गुरूवार को

बालोतरा। बाबा रामदेव मंदिर बिठूजाधाम पर भादवा माह की दसमी गुरूवार व एकादशी शुक्रवार को दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। भक्त भैरूलाल डागा ने बताया कि बाबा रामदेवजी की समाधि दिवस के उपलक्ष में भादवा सुदी दसमी गुरूवार की रात्रि जागरण का आयोजन होगा जिसमें भजन कलाकार विजयराज भाटी व नारायण माजीराणा की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। एकादशी शुक्रवार को सुबह 21 फीट की ध्वजा की पूजा अर्चना कर ढ़ोल नगाड़ों के साथ मंदिर शिखर पर चढ़ाई जाएगी। दोपहर को भजन किर्तन व कार्यक्रम होगा। इस मेले को लेकर बाबा रामदेव ट्र्रस्ट मंडल के पदाधिकारी व सदस्यगण तैयारियों में जुटे हुए है।

बाबा रामसापीर के दर्शनार्थ पैदल जत्था रामदेवरा रवाना

बालोतरा। बाबा रामदेव यात्रा संघ गहलोत परिवार के सौजन्य से पैदल जातरूओं का जत्था बाईपास रोड़ नारायणरामजी माली की वाड़ी से सोमवार को सवेरे रामदेवरा के लिए प्रस्थान हुआ। इस जत्थे को समाजसेवी मोहनलाल गहलोत,उदाराम माली,घेवरचंद सुंदेशा,मूलाराम गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संघ के संचालक पारसमल सुंदेशा ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र से पैदल जातरूओं का जत्था क्षेत्र में सुख समृद्धि व भाईचारे की कामना को लेकर पैदल रामदेवरा बाबा रामसापीर के दर्शनार्थ रवाना हुआ। संघ रवानगी से पूर्व बाबा रामदेवजी की प्रतिमा व बाबा के घोडे की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर बाबा की आरती कर ढ़ोल नगाड़ो के साथ रवाना हुआ।
इस मौके पर पैदल जातरूओं का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सूजाराम सुंदेशा,भीमाराम परिहार,अशोक कच्छवाह,पारसमल सांखला,माणक गहलोत,किशनलाल सुंदेशा,कन्हैयालाल गहलोत,विकास गहलोत,सिरेमल,ओमप्रकाश गहलोत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सभापति ने खंभे की ताण हटाने के लिए डिस्कॉम को लिखा पत्र

खबर का हुआ असर,बालोतरा न्यूज ट्रैक ने 27 अगस्त को प्रमुखता से छापी थी खबर
बालोतरा। शहर के गांधीपुरा स्थित सोहनसिंह जेतमाल के जाव की मुख्य सडक़ के बीच रास्ते में लगी खंभे की पोल को जनहित में हटाने के लिए नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ने डिस्कॉम को पत्र लिखकर हटाने के आदेश दिए है। वार्ड संख्या 31 में विद्युत खंभे की ताण आबादी इलाके में सडक़ के बीच रास्ते में आई हुई है जिससे रास्ते में आने जाने वाले बड़े वाहन,भवन निर्माण के काम आने वाले बड़े वाहन,पेयजल इत्यादि कार्यों के लिए दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है और हरदम हादसे की आशंका भी बनी रहती है। इस जनहित कार्य को देखते हुए नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ने सहायक अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को सोमवार को पत्र लिखकर तुरंत प्रभाव से ताण को हटाकर अन्यंत्र स्थापित कर या अन्य विकल्प के जरिए इस ताण (सर्पोट) को हटाने के लिए कहा।
गौरतलब है बालोतरा न्यूज ट्रैक ने इस खबर को 27 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसे देखते हुए नगर परिषद प्रशासन तुरंत प्रभाव से ताण को हटाने के लिए लिखित आदेश डिस्कॉम को थमाया। 

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...