Followers

Showing posts with label समदड़ी. Show all posts
Showing posts with label समदड़ी. Show all posts

Wednesday, April 25, 2018

दो साल पहले बनी जीएलआर टंकी,पर पानी का आज तक अता-पता नही


भलरों का बाड़ा ग्राम पंचायत के राम सिंह गोयल की ढाणीयों के वाशिंदों को नवनिर्मित जीएलआर के निर्माण को दो वर्ष बीतने के पश्चात भी जल कनेक्शन इन्तजार।*

*भीषण गर्मी में पशुधन प्यास में व्याकुल होकर हो रहे है कालकवित।*
ओमप्रकाश सोनी@9414532417
*समदड़ी*
एक तरफ राज्य में आमजन के हितों की बात कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार प्रचार कर प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण वाहवाही लूटने में लगे हुए है वही दूसरी तरफ वास्तविकता कुछ ओर ही है, उदाहरण के तौर पर जल स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग और पंचायत समिति की लापरवाही के खामियाजे की सजा पिछले दो वर्षों से भलरों का बाड़ा ग्राम पंचायत के राम सिंह गोयल की ढाणीयों के वाशिंदे भुगतने को मजबूर है ढाणी में नवनिर्मित जीएलआर के निर्माण को दो वर्ष बीतने को आ रहे है लेकिन नवनिर्मित जीएलआर में पाइप लाइन से जल कनेक्शन का अभी तक इन्तजार खत्म नही हो रहा है।

भीषण गर्मी में स्थानीय वाशिंदों को स्वयं और पशुधन की प्यास बुझाने के लिए मजबूरन टेंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है जबकि स्थानीय जन प्रतिनिधियों की जनसेवा की जवाबदायिता व जिम्मेदारियों से दूरिया भी इसका मुख्य कारण है जिसके कारण जलदाय विभाग भी घोर लापरवाही बरत रहा है। 

ग्राम पंचायत मुख्यालय से दूरदराज ढाणियों में जलसंकट चिंता का विषय है जबकि भीषण गर्मी में पशुधन कालकलवित हो रहा है गरीब ग्रामीणों को पैसे खर्च कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है जो कि राज्य सरकार की आमजन के प्रति दोहरी नीति को उजागर करती है साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की आमजन के प्रति जवाबदायिता पर प्रश्न चिन्ह है।
इनका कहना है-
एक तरफ जिला प्रशासन दुरदराज ढाणियों तक जल प्रबंधन व्यवस्था के लिए जलदाय विभाग को निर्देशित कर पानी पहुँचना सुनिश्चित कर रहा है तत्पश्चात भी जलदाय विभाग और पंचायत समिति के मध्य आपसी तालमेल नही होने का खामियाजा पिछले दो वर्षों तक ग्रामीणों को भुगतना पड़े जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी कड़ी निंदा की जाए उतनी कम है।
*हुकम सिंह अजीत*
*प्रदेश संगठन मंत्री, कांग्रेस सेवादल।*

Tuesday, April 24, 2018

संत को जन्म देने वाले माता-पिता संत से भी महान-भायल

संत को जन्म देने वाले माता-पिता संत से भी महान-विधायक भायल
सड़ला नाड़ा धाम गादीपति के माता-पिता का किया अभिनंदन
बालोतरा
निकटवर्ती लालाणा गाव मे स्तिथ शुभद्रा माता व मामाजी मंदिर के गादीपति भूराराम जी महाराज की कुटुम्ब यात्रा के बाद उनके सांसारिक माता-पिता के सम्मान मे  सोमवार को जेठंत्री मे प्रेम सभा का आयोजन किया गया। प्रेम सभा के दौरान भूराराम जी महाराज के पिता भेराराम तरक खाखरलाई व माता चणणी देवी का सामूहिक अभिनंदन किया गया। प्रेम सभा मे सिवाना विधायक हमिर सिंह भायल ने भेराराम व चणणी देवी का पुष्प हारो से अभिनंदन किया। समाज सेवी कानाराम साईं ने बताया कि इस अवसर पर विधायक हमिर सिंह भायल ने कहा कि संत को जन्म देने वाले माता पिता संत से भी महान होते है। उन्हीने कहा कि खाखरलाई गाव भी तपोभूमि है जहा पर भूराराम जी महाराज ने जन्म लिया। इस दौरान खम्मा घणी के जयकारो से माता-पिता का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जेठंत्री ठाकुर भवर सिंह चम्पावत, मांगीलाल रातड़ा,भोपजी रूपा राम फक,मूलसिंह भायल, भगाराम रातड़ा, जगदीश सैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Sunday, April 22, 2018

भूराराम जी महाराज ने संत जीवनपथ किया अंगीकार

भूराराम महाराज ने मां से भिक्षा ले संत जीवन किया अंगीकार
- कुटुम्ब यात्रा महामहोत्सव में उमडा़ आस्था का ज्वार।
- गादीपति भूराराम महाराज माता से भिक्षा ले सन्यास के पथ पर अग्रसर।
- संतो ने दिया धर्म व गौ रक्षा का संदेश।
- सुमधुर भजनों की स्वरलहरियों पर झूमे श्रोता।
बालोतरा।
निकटवर्ती खाखरलाई गांव में श्री सुभद्रा माताजी एवं श्री मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा लालाणा के गादीपति भूराराम महाराज की कुटुम्ब यात्रा महामहोत्सव उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। संत-महात्माओं के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बनता था। गादीपति ने अपनी सांसारिक मातुश्री चनणों देवी से भिक्षा ले संत जीवन अंगीकार किया।
रविवार को सवेरे गादीपति की जन्म स्थली खाखरलाई में उनके सांसारिक तरक परिवार की ओर से थुम्बडी़ वेरा पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सवेरे करीब 10 बजे श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता धाम चेण्डा के भक्त पदमाराम महाराज, देवलियाली मठ के महामण्डलेश्वर जगदीशदास महाराज, मामाजी मंदिर मेली के भोपाजी रूपीराम, श्री राजाराम आश्रम पारलू के मीठा महाराज, भोपाजी रूपाराम फक, लालेश्वर मठ लालाणा के गिरिवरगिरि महाराज व सांई की बेरी कुसीप के सांई महाराज सैकडो़ं श्रद्धालुओं की मौजूदगी व माताजी, मामाजी व राजेश्वर भगवान के जयकारों के बीच भूराराम महाराज ने अपनी मां से भिक्षा ली। इस अवसर पर भक्त पदमाराम महाराज ने संत जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धन्य है वो माता-पिता जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया, जो आज धर्म के पथ पर अग्रसर होकर समाज को सही दिशा दिखाने जा रहा है। उन्होंने नशा मुक्त जीवन जीने की सीख देते हुए कहा कि धर्म की रक्षा करना नितांत जरूरी है, इसलिए युवा धर्म रक्षार्थ व गौ वंश के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए हमेशा तत्पर रहें। पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी ने समाज निर्माण में युवा पीढी़ को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया तथा भूराराम महाराज के पिताश्री भैराराम तरक के जीवन को धन्य बताया। इस मौके पर तरक परिवारजनों ने संत-महात्माओं को भेंट पूजा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कोटवाल गणेशाराम देवासी, रामाराम, वगताराम, सुजाराम, केराराम, रूपाराम, झूंझाराम, भंवरसिंह चम्पावत, लखसिंह, गणपतसिंह, मांगीलाल रातडा़, लालाराम करड़, कानाराम सांई, देवाराम सोलंकी, दलाराम पौंण व एडवोकेट उम्मेदसिंह चम्पावत सहित सैकडो़ं श्रद्धालु उपस्थित थे।
सुर-सरिता में रात भर गोते लगाते रहे श्रोता-
कुटुम्ब यात्रा महामहोत्सव को लेकर शनिवार रात्रि में आयोजित भजन संध्या का आगाज गायक श्रवणदास वैष्णव ने गणपति वंदना से किया। उन्होंने गुरु महिमा के साथ रुकमणी वंदन की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। वही धनपुरी गोस्वामी ने जगदम्बा सहित विभिन्न देवी-देवताओं के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर नारायणसिंह सोनगरा, सदाशिव सलुन्दिया,  जगदिश सैन(चेन्नई),डुंगरसिंह, देवाराम मालवी, पीराराम तरक, सुरताराम, भगाराम, बीजाराम, घनश्याम वैष्णव, राजेश भाटी, सुरेश सैन, गौतम भाटी, ओम सुथार व हरिसिंह सहित बडी़ संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

Wednesday, April 18, 2018

कुटुम्ब यात्रा महा महोत्सव 22 को

श्री सुभद्रा माताजी एवं श्री मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा के गादीपति श्री भूराराम जी महाराज की कुटुम्ब यात्रा 22 को
@ओमप्रकाश सोनी, 9414532417
बालोतरा।
निकटवर्ती लालाणा स्थित श्री सुभद्रा माताजी एवं श्री मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा के गादीपति श्री भूराराम जी महाराज के सांस्सारिक तरक परिवार थुम्बडी़ खाखरलाई की ओर से उनकी कुटुम्ब यात्रा महा महोत्सव का आयोजन 22 अप्रेल को संत-महात्माओं के सानिध्य में होगा।

कुटुम्ब यात्रा महा महोत्सव समिति के संयोजक पीराराम तरक ने बताया कि श्री सुभद्रा माताजी एवं श्री मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा के गादीपति श्री भूराराम जी महाराज की कुटुम्ब यात्रा महा महोत्सव रविवार को अमृतिया वेरा थुम्बडी़ पर उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को मूर्त रूप देने में तरक परिवार के सदस्यों के अलावा माताजी व मामाजी महाराज के भक्त-भाविक जोर-शोर जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुटुम्ब यात्रा महोत्सव को लेकर 21 अप्रेल को रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें लोकप्रिय भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं अगले दिन 22 अप्रेल को सुबह 8 बजे से अमृतिया वेरा थुम्बडी़ पर प्रेमसभा का आयोजन होगा तथा दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी रखी गई हैं। गादीपति के सांस्सारिक पिताश्री भैराराम तरक ने समस्त भक्त-भाविकों से इस महा महोत्सव में अधिकाधिक भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया हैं।

Friday, April 13, 2018

एटीएम लगे तो मिटे दिक्कते

*अजीत एसबीआई बैंक में रिक्त पदों को भरने एवं ATM बैंक से बाहर लगवाने की मांग को लेकर अतिरिक्त महानिदेशक जयपुर को किया ज्ञापन प्रेषित।*
समदड़ी
निकटवर्ती अजीत कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक शाखा में अजीत सहित आसपास के भलरों का बाड़ा, खेजड़ियाली, रामपुरा, ढ़ीढ़स, मजल, कोटड़ी, शुभदण्ड ग्राम पंचायतों के दर्जनों राजस्व गाँवों के ग्रामीणों के बचत खाते संचालित हो रहे है।
शाखा में पद रिक्तता के कारण मात्र प्रबंधक एवं केशियर पिछले 18 माह से संचालित कर रहे है। उनके बेहतर कार्य कुशलता एवं प्रबन्धन के पश्चात भी उक्त गाँवो के राजकीय कर्मचारी, राजकीय पेंशनधारी वरिष्ठ नागरिक, मनरेगा से जुड़ी महिलाओं व आम उपभोक्ताओं को बैंक में कार्मिकों के पद रिक्तता के कारण दिन भर खड़ा रहना पड़ता है।

भारतीय स्टेट बैंक के अतिरिक्त महानिदेशक जयपुर को ज्ञापन प्रेषित कर क्षैत्र के ग्रामीणों की उक्त समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करवाते हुए त्वरित प्रभाव से रिक्त पदों पर कार्मिको की नियुक्ति आदेश कर राहत पहुँचाने की मांग की व ATM बैंक के बाहर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या मुख्य मार्ग पर संचालित करवाने का निर्देशित करावाने की पुरजोर मांग की जिससे बैंक उपभोक्ताओं बेहतर सुविधा मिल सके।
*हुकम सिंह अजीत*
*प्रदेश संगठन मंत्री, कांग्रेस सेवादल।*

बैंक में रिक्त पदों के कारण ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को भीषण गर्मी में बैंक में भीड़भाड़ होने व खड़े होने के लिए पर्याप्त स्थान नही होने के कारण भीषण गर्मी में राशि उपलब्ध नही होने कारण घण्टों इंतजार करना पड़ता है। जो कि न्याय संगत नही है बैंक के उच्च अधिकारी उक्त समस्या की और ध्यान आकर्षित कर अविलम्ब समाधान करे।
*मंजू देवी मेघवाल*
*सरपंच, अजीत।*

अजीत शाखा के आसपास 15 किलोमीटर के दायरे में कही भी ATM व्यवस्था नही है उसके उपरांत भी बैंक के अंदर संचालित ATM का उपयोग शाम को 4 PM के पश्चात शाखा बन्द होने के कारण बन्द हो जाता है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
*ममता भील*
*सरपंच, ग्राम पंचायत खेजड़ियाली।*

कार्यरत केशियर को बैंक की नकद राशि लाने के लिए प्रत्येक दूसरे दिन बालोतरा का आवागम करना पड़ता है, जो कि बालोतरा से अजीत की दूरी 52 किलोमीटर है जिसमे आवागमन में तकरीबन 3 घण्टे का समय लगता है उस दौरान बैंक में लेनदेन ठप रहता है। भीड़भाड़ के कारण महिलाओं को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो कि उचित नही है।
*स्वरूप कँवर*
*सरपंच, रामपुरा ग्राम पंचायत।*

Thursday, March 29, 2018

देशी जुगाड़ से घरेलू सिलेंडर से गाड़ी मे गैस भरते धधकी आग, टला हादसा

समदड़ी
कस्बे के मालियो का धोरा क्षेत्र मे घरेलू गैस सिलेंडर से गाडियो मे अवैध रूप से देशी जुगाड़ मशीन से गाड़ी मे गैस भरते समय धमाके के साथ गेराज मे आग लग गयी। आवासीय क्षेत्र मे अवैध रूप से गाडियो मे गैस भरने का कार्य यहा  लंबे समय से हो रहा था। बाद मे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया गया। गनीमत यह रही कि कोई जान हानि नही हुई।
गाडियो मे अवैध रूप से आरटीओ एप्रूवल के बिना ही गैस भरने का काम हो रहा था। सूत्रो के अनुसार गाडियो मे गैस  भरने वाले लोग गैस कम्पनियो के कार्मिको से साथ गाठ कर गैस की टंकिया हथिया लेते है। फिर एक देशी मोटर पम्प के माध्यम से गेस टंकी से गाडियो मे गेस भरी जाती है।
बालोतरा मे भी जारी है अवैध रूप से गाडियो मे गेस भरने का कारोबार-
शहर की आबादी वाली कॉलोनियों मे भी घरेलू गेस टंकियों से गाडियो मे गेस भरने का कारोबार जारी है। रसद विभाग व गेस एजेंसियों की कार्मिको की मिलिभगति से गाडियो मे गेस भरने वाले कुछ लोग प्रतिदिन दर्जनों बार लोगो की जान को खतरे मे डालते है।

Wednesday, March 21, 2018

टेक्सटाइल इकाइयां पाली जिले मे , भुगत रहे है समदड़ी के किसान

लूणी नदी में फैक्ट्रियों के केमिकल युक्त दूषित पानी के प्रवाह पर अविलम्ब रोक लगाए सरकार : महन्त निर्मलदास।
मरूगंगा पर दोहरी मार
पाली के टेक्सटाइल उद्योगों से नदी मे डाला रासायनिक प्रदूषण पहुचा समदड़ी तक,
बालोतरा मे पहले से है नदी मे प्रदूषण।
किसान महापड़ाव की तैयारियों मे
बालोतरा
मारवाड़ की मरु गंगा के नाम से विख्यात लूणी नदी में पाली के औद्योगिक क्षैत्र की फैक्ट्रियों से कैमिकल युक्त रासायनिक पानी को छोड़ने से पानी सिवाना विधानसभा क्षैत्र के रामपुरा से आगे निकल चुका है पानी की रफ्तार ज्यादा होने के कारण जल्दी ही समदड़ी पहुँचने की संभावना है साथ ही नदी किनारे बजरी के अवैध खनन से खोदे गए बड़े बड़े खड्डों में केमिकल युक्त पानी के भराव से तटवर्तीय गाँवों के कुओं में रासायनिक पानी के रिचार्ज से फसलों का असमय का खराबा, मवेशियों में संक्रमण बीमारियों से अकाल मौत को देखते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी महन्त निर्मलदास महाराज व कांग्रेसजनों ने समदड़ी पंचायत समिति क्षैत्र के रामपुरा, गोदो का बाड़ा, मियों का बाड़ा, पात्तो का बाड़ा, अजीत, चारणों का बाड़ा, भलरों का बाड़ा सहित दर्जनों गांवों का गाँवों का दौरा कर प्रदूषण के हालातो का जायजा लिया।

क्षैत्र के किसानों व ग्रामीणों ने महन्त निर्मलदास महाराज को रसायन युक्त पानी से आ रही दुविधाओं से अवगत करवाते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों में लूणी नदी में जल प्रवाह होने से कुँओं में जल स्तर बढ़ा है, इस वर्ष जीरा, रायड़ा, इसबगोल व गेंहू की बम्पर बुवाई के होने उपरांत भी पिछले वर्ष गर्मियों में पाली की ओद्योगिक इकाइयों से केमिकल युक्त दूषित पानी के प्रवाह के कारण पैदावार एक चौथाई मात्र से भी कम हुई जो कि चिंता का विषय है।

वर्तमान में पुनः दूषित केमिकल युक्त पानी के प्रवाह के कारण उपजाऊ जमीन बंजर हो रही है जो कि क्षैत्र के किसान भाइयों के सामने रोजगार का बड़ा संकट  खड़ा हो रहा है तथा किसान में रोष व्याप्त है।

रसायन युक्त दूषित पानी में विचरण करने एवं पानी के पीने से मादा मवेशियों में गर्भ धारण करने की क्षमता समाप्त हो रही है। दुग्ध उत्पादन प्रभावित हो रहा है।चर्म रोग से मवेशी काल कलवित हो रहे है। जिस कारण अन्नदाता को आर्थिक नुकसान से सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण किसानों में भारी आक्रोश है।

जल स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के नदी किनारे खुदे हुए कुँए दूषित पानी से लबालब हो रखे है कुँओं से जीएलआर में हो रही आपूर्ति का पानी का जो संग्रहण हो रखा है उसका रंग हरा हो रखा है। जिसके कारण संक्रमण रोग फैलने का भय बना हुआ है। केमिकल युक्त दूषित पानी के दैनिक उपयोग से ग्रामीणों के स्वास्थ्य के खिलवाड़ हो रही है।

महन्त ने कहा कि औद्योगिक क्षैत्र में संचालित फैक्ट्रियों के रसायन युक्त दूषित पानी के शुद्धिकरण को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का मात्र दिखावा बताया महन्त ने प्रशासन को चेताया कि अविलम्ब लूनी नदी में फैक्ट्रियों के रसायन युक्त दूषित पानी को रोक लगाए व सख्त कार्यवाही करें अन्यथा न्याय के लिए किसानों के साथ मजबूरन तहसील मुख्यालय पर महापड़ाव करना पड़ेगा तब जाकर सरकार कुंभकर्णी नींद से जागेगी।
दौरे में कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, उन्नतिशील किसान शैलेन्द्र सिंह चम्पावत, कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग जिला महासचिव मदन लाल भील, पूर्व उप सरपंच मांगी लाल चौधरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष गुल मोहम्मद रंगरेज, युवा कांग्रेस समदड़ी नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह राव, मेघवाल समाज ब्लॉक अध्यक्ष घेवर राम मियों का बाड़ा सहित कांग्रेसजन साथ रहे।

Wednesday, December 20, 2017

क्या है वायरल वीडियो का सच?

समदड़ी
ओमप्रकाश सोनी 9424532417
दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक युवक के गौ सेवा से नाराज गाव के ही कुछ लोगो ने युवक व उसके परिजनों को परेशान कर गाव छोड़ने को मजबूर कर दिया है। (राजस्थान न्यूज़ टाइम्स इसकी पुष्टि नही करता है)
मामला  समदड़ी पंचायत समिति के मियों के वाड़ा गांव का ओर करीब पांच छ माह पुराना बताया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो मे पलायन करने वाले का नाम  भलाराम  माली निवासी मियां का वाडा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो और ऑडियो को काफी लोग शेयर कर रहे हैं और पीड़ित व्यक्ति की मदद की गुहार लगा रहे हैं । अपुष्ट जानकारी के अनुसार गाय की सेवा करने के बदले गाव के कुछ लोगो से उसे  धमकियां मिल रही थी । इसकी पीड़ित ने पुलिस को भी जानकारी दी पर कोई  कार्यवाही नही हुई। दो से तीन बार उसके घर में घुसकर मारपीट भी की गई जब इसकी शिकायत पुलिस थाना समदड़ी में की तो पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते उसको कथित रूप से  गांव छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।  ओर गांव छोड़ते वक्त एक वीडियो और ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वायरल वीडियो के बाद कई संगठन युवक के समर्थन में आ रहे हैं और युवक से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं वही पूरे मामले की जानकारी भी ले रहे है।
वही वीडियो के वायरल होने के बाद समदड़ी पुलिस इस युवक के बारे मे जानकारी जुटाने के लिए उसके परिजनों से संपर्क कर रही है।

Sunday, December 17, 2017

मेरा विद्यालय कैसा हो । । ।

*बालिका शिक्षा के प्रति इनर व्हील क्लब की सहभागिता सराहनीय : हुकम सिंह अजीत*
समदड़ी
इनर व्हील क्लब, जोधपुर द्वारा शनिवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीत में पोकरण पूर्व राजघराने की राजमाता व क्लब की संस्थापक सदस्या शोभारानी के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत की अध्यक्षता में बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर "मेरा विद्यालय कैसा हो" शीर्षक पर प्रधानाचार्या आशा सोलंकी तथा प्रशिक्षक चन्द्रकान्त व्यास के निर्देशन में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

संगोष्ठी में प्रशिक्षक चन्द्रकान्त व्यास ने विद्यालय परिसर में छात्रों को बेहतरीन शिक्षा का माहौल उपलब्ध करवाने के लिए मानव संसाधनों की उपलब्धता और उनका क्रियान्वयन तथा संस्कारपूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासन, रचनात्मक शिक्षा, प्रतिस्पर्धा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयवस्तु पर केंद्रित होकर लक्षयबद्ध रूप से छात्रों के सुनहरे भविष्य निर्माण पर जोर दिया।

कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए बालिका शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के क्षैत्र में इनर व्हील क्लब की सहभागिता और सहयोग विशेषकर ग्रामीण परिप्रेक्ष्य में विधार्थियों के भविष्य निर्माण में नए आयाम स्थापित कर रहे है जो की सराहनीय है। क्लब का बालिका शिक्षा के उत्थान एवं सर्वांगीण विकास को लेकर समर्पण से अवश्य विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन बढ़ेंगे।

संस्था प्रधान आशा सोलंकी ने कहा कि  क्लब के सहयोग से विद्यालय परिसर में रंगरोगन व छात्राओं के लिए पेयजल एवं शौचालय निर्माण जैसे मूलभूत सुविधाएं बेहतर रुप से उपलब्ध होने से अभिभावकगण का रुझान बढ़ा है। स्वस्छ्ता से परिपूर्ण विद्यालय में शिक्षा का अच्छा माहौल बना है।

क्लब सचिव बिंदु भंडारी, कोषाध्यक्ष जया भंडारी, सरपंच प्रतिनिधि अनिल राठौड़, ग्राम पंचायत शिक्षा समिति अध्यक्ष गुल मोहम्मद रंगरेज, समाजसेवी लाल सिंह चम्पावत ने भी संबोधित करते हुए विद्यालयों में बालिकाओं के शत प्रतिशत नामांकन और बेहतर शिक्षा पर खुशी जताई।

संस्था प्रधान आशा सोलंकी को विद्यालय परिसर में बेहतरीन शिक्षा का वातावरण में अहम योगदान पर अतिथियों ने शॉल भेंट कर बहुमान किया।

मंच संचालन पुस्तकालय प्रभारी खीमराज ने किया ।

अतिथियों ने विद्यालय परिसर में रंगरोगन व विद्यार्थियों के लिए पेयजल एवं शौचालय निर्माण कार्यों का निरक्षण कर जायजा लिया।

इस दौरान व्याख्याता देवाराम, राजेश व्यास, केवलराम, भागीरथ बिश्नोई, प्रीति कुमारी, श्रवण कुमार, दमयन्ती, शारीरिक शिक्षक हीरालाल राजपुरोहित, टीकमचंद दवे, विक्रम सिंह चारण, संगीता चौधरी, प्रेमलता, अंजू पँवार, सूर्या कँवर दैय्या, दलपत सिंह पडियार, चैन भारती गोस्वामी, लीला देवी सहित शिक्षाविद एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Saturday, December 9, 2017

जन्मदिन मनाया

हर्षोल्लास से मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
समदड़ी
स्थानीय ललेची माँ गौ सेवा समिति कार्यालय में कांग्रेसजनों ने वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व सरपंच माधुसिंह राजगुरु की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन।

बैठक के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 71 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत ने कहाँ कि सोनिया गांधी त्याग और सेवा की साकार प्रतिमूर्ति है। उन्हें देश की नारीशक्ति की अद्वितीय धरोहर कहाँ जा सकता है।

युवा नेता अरुण व्यास ने कहाँ कि सोनिया गांधी का जीवन देश की नारीशक्ति के लिए ही अपितु समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है।

अंत में कांग्रेस जनों द्वारा सोनिया गांधी के 71 वे जन्मदिवस ललेची माँ गौशाला में गायों को गुड़ व हरी घास वितरण कर उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर उपसरपंच मोहनराम गहलोत, सेवादल कांग्रेस के जिला संगठक कानाराम चौधरी,
नगर अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, माजसेवी गौतम चंद भूरट, वरिष्ठ कांग्रेसी देवी सिंह राजपुरोहित, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव अधिवक्ता घेवरचंद प्रजापत, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिलीपसिंह राव, युवा नेता दिनेश लक्षकार,आशुतोष नाग, पंकज जोगसन, पारसमल माली, हनीफ खान मेहर आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

Tuesday, December 5, 2017

विद्यालयो मे भामाशाहो का योगदान महत्वपूर्ण-हुकम सिंह अजित

*शिक्षाजगत में भामाशाह का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण : हुकम सिंह*
समदड़ी
राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय, पात्तों का बाड़ा में हरि गोविंद आश्रम के ब्रह्मलीन हरिराम जी महाराज की 78वीं वर्षी पर उनके वंशज गुजरात सौराष्ट्र निवासी रीटा बहन जोशी द्वारा छात्रों को स्वेटर वितरण किए गए।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा कि ग्रामीण आंचलों में शिक्षा के प्रति जन जागरूकता अभियान में विशेषकर भामाशाह का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, भामाशाह के सहयोग एवं प्रोत्साहन से ही ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है।

सौराष्ट्र गुजरात निवासी भामाशाह रीटा बहन जोशी ने कहा कि विद्यालय में बालिकाओं की उपस्थिति हमे गौरवान्वित करती है। वर्तमान परिदृश्य में महिला सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित करने में ग्रामीण क्षैत्र भी पीछे नही है। छात्राएँ लक्ष्यबद्ध रूप से अध्ययन कर देश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करे।

शिक्षाविद् रामदास वैष्णव, किस्तूराराम, मांगीलाल पालरेसा, विक्रम सिंह बालावत, भँवर सिंह ने भी संबोधित करते हुए राजकीय विद्यालयों में छात्रों के प्रोत्साहन के लिए भामाशाह के सहयोग को शिक्षादान महादान बताया।

इस दौरान भारतीय किसान संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष आशाराम चौधरी,समाजसेवी मांगीलाल सोलंकी, अरविंद कुमार दवे, कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग जिला सचिव मदनलाल भील, पुजारी जगदीश प्रसाद, रतन लाल राव, सुमेर मल पालरेसा, गौतम लुंकड़ सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...