Followers

Showing posts with label गुड़ामालानी. Show all posts
Showing posts with label गुड़ामालानी. Show all posts

Sunday, September 16, 2018

स्वाभिमान की रक्षा के लिए स्वाभिमान रैली में आये:चित्रा सिंह

ब्याज सहित बदला चुकता करने का आ गया समय:चित्रा सिंह जसोल

राजस्थान टुडे प्लस@ब्यूरो

शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह की स्वाभिमान रैली को लेकर उनकी धर्मपत्नी चित्रा सिंह भी सघन जन सम्पर्क कर रही है।
स्वाभिमान रैली को लेकर आज गुड़ामालानी में बैठक हुई। बैठक में चित्रा सिंह ने कहा कि
राजनीति में आप किसी के अधिकार बल पूर्वक छीनो ये जनता अब होने नही देगी।पांच साल तक इस सरकार ने विभिन्न वर्गों पर अत्याचार किये,झूठे मुकदमो में युवाओ को फंसाया,आनंदपाल और चुतर सिंह प्रकरणों में सरकार ने न्याय नही किया। जसवंत सिंह के साथ द्वेष  भावना से अन्याय किया गया। उस वक़्त जहर का घूंट पिया। हम नीलकंठ भी नही है कि आप बार बार जहर पिलाओ हम पीते जाए।उन्होंने कहा कि 2014 का बदला हम ब्याज सहित चुकता करेंगे। उन्होंने सीधा हमला कर कहाकि राजस्थान के अधिकार का हनन बाहरी राज्यो के लोग क्यों करे। उन्होंने कहा कि शासन चलाने का अधिकार सिर्फ राजस्थानियों को हे।उन्होंने बड़ी तादाद में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हए 22 सिंतम्बर को पचपदरा में आयोजित होने वाली स्वाभिमान रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया।

Thursday, April 19, 2018

पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी हुए सक्रिय,आज किया सघन जनसम्पर्क

पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी आज गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे-धोरीमना -  19 अप्रैल गुरुवार पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे आम जनता से रूबरू होकर जन समस्याएं सुनी एवं हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी ने आज कई सामाजिक कार्यक्रमों में और विवाह समारोह में शिरकत की एवम् जोधपुर के राज्य सभा के सांसद राम नारायणजी डूडी उनके साथ उपस्थिति रहे धोरीमन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी आज गोलिया जैतमाल मेहलू शोभाला जेतमाल बिश्नोईयों की ढाणी खरड़िया मांगता मेघवालों का तला खुमे की बेरी बानो की बेरी दूधू धोरीमना मीठड़ा खुर्द कोठाला भदराई पाबु बेरा पीपराली रामजी का गोल माचरो की ढाणी सगरामाणियों की ढाणी बांटा गुडामालानी सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए एवं जन समस्या सुनी चौधरी के दौरे में पूर्व जिला प्रमुख राणा भवानी सिंह प्रधान ताजाराम चौधरी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट बलवंत सिंह चौधरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कुलदीप पूर्व सरपंच नाथाराम सारण, यूवा नेता अशोक आसू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरे में चौधरी के साथ मौजूद रहे चौधरी ने वर्तमान सरकार की नीतियां एवं कार्यक्रम को हर मोर्चे पर विफल बताया चौधरी ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भटक गई है और आज पूरे राजस्थान प्रदेश में स्थिति वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ है चौधरी ने आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया

Saturday, December 9, 2017

एक करोड़ की अवैध शराब का निस्तारण किया

पुलिस थाना गुड़ामालानी में जब्त अवैध शराब का निस्तारण
गुड़ामालानी
पुलिस थाना गुड़ामालानी में  आज दो प्रकरणों मे पुलिस द्वारा जब्त करीब एक करोड़ रुपये की शराब का निस्तारण किया गया। थाना अधिकारी जय किशन सोनी ने बताया कि अतिरिक्त आबकारी आयुक्त शछगन श्रीमाली,जिला आबकारी अधिकारी  दासोरा,सी ओ गुड़ामालानी रामनिवास, जेठाराम एच् एम मालखाना की मौजूदगी में 2573 कार्टून शराब का निस्तारण किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर गगनदीप सिंगला के निर्देश पर पूरे जिले में सघन निस्तारण अभियान चल रहा है।

Saturday, August 19, 2017

ब्लॉक कांग्रेस कमिटी की बैठक 21 को

*गुडामालानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 21 को..
गुड़ामालानी        
कांगेस सेवादल प्रदेश सगठन मन्त्री व बाडमेर प्रभारी कान्तिलाल सोनी के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा समन्वयक जिला प्रभारी भरतराम मेघवाल , विधानसभा समन्वयक प्रभारी सुखराम बिश्नोई का स्वागत किया जायेगा ।
गुडामालानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अति महत्वपूर्ण बैठक 21 अगस्त को स्थानीय कांगेस कार्यलय राणा प्रताप बाजार में दोपहर 1:00 बजे आयोजित होगी । सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया  कि इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बाड़मेर जिले के विधानसभा चुनाव के समन्वयक जिला प्रभारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं गंगानगर के पूर्व सांसद भरत राम मेघवाल , पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी,  पूर्व सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद हरीश चौधरी , कुवर सुरेन्द्र सिंह,  गुडामालानी विधानसभा समन्वयक प्रभारी सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई ,  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह खान,  पुर्व प्रधान गंगा राम, धोरीमना प्रधान ताजा राम चौधरी  सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस बैठक में भाग लेगे । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करें संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तय की जाएगी और आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती के साथ आमजन के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सुझाव लिए जाएंगे   । प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के समस्त सरपंच पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधिगण इस महत्वपूर्ण  बैठक में आवश्यक रूप से भाग लेंगे।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...