Followers

Showing posts with label #शिक्षा. Show all posts
Showing posts with label #शिक्षा. Show all posts

Saturday, November 16, 2019

छात्रों का किया उत्साहवर्धन

रोटरी क्लब द्वारा बाल दिवस पर राजकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय भीलो की बस्ती  बोरावास में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को प्रेरित किया गया ।विद्यालय में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित बाल दिवस समारोह में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण कर उनके आदर्शों का जानकारी देते हुए रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व सह प्रांत पाल ओम बांठिया  ने देश के चहुमुखी विकास में पंचवर्षीय योजना एवं लोकतंत्र के साथ बाल कल्याण कार्यक्रमों के के संदर्भ में जानकारी दी तथा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता एवं राष्ट्रीय भावनाओं के साथ  भारतीय संस्कृति के अनुरूप माता पिता गुरुजनों के सम्मान की बात कही ।साथ ही चाचा नेहरू के जीवन से बच्चों को प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया ।इस अवसर पर क्लब सचिव महेंद्र चोपड़ा ने भारत के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को  उल्लेखनीय बताया। भावी अध्यक्ष कमलेश गुलेच्चा ने स्वागत भाषण दिया साथ ही छात्रों को  बिस्किट एवं  नमकीन खाद्य सामग्री प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुडिया, महावीर गोलेछा ,शांतिलाल  ।मंडोत सहित सदस्यों ने बच्चों के साथ बाल दिवस कार्यक्रम मनाया। विद्यालय प्रधानाध्यापक खेताराम ने आभार ज्ञापित किया छात्रों के द्वारा कविता एवं राष्ट्रभक्ति की गीतिका प्रस्तुत की गई।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...