Followers

Showing posts with label #पोजीटीव. Show all posts
Showing posts with label #पोजीटीव. Show all posts

Sunday, November 17, 2019

केसरिया वाहन रैली से दिया कुरीतियां खत्म करने का संदेश

नशामुक्त व दहेजप्रथा के खिलाफ केसरिया वाहन रैली का आयोजन
 

सिवाना क्षेत्र में श्री ओम बना टाईगर फोर्स के तत्वाधान में नशामुक्त व दहेजप्रथा के खिलाफ मूठली से सिवाना तक केसरिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। 

फोर्स के उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह मूठली ने बताया कि श्री ओम बना टाईगर फोर्स के तत्वाधान में नशामुक्त व दहेजप्रथा के खिलाफ देश भक्ति के नारों के साथ केसरिया वाहन रैली का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुसिंह उदट, गोल्डमैन समाजसेवी मोहनलाल देवासी उमरलाई, संभाग अध्यक्ष नरपतसिंह उमरलाई, सिवाना के अध्यक्ष पुर्थ्वीसिह देवंदी राष्ट्रवादी भजन गायक भवर गायणा सहित कई पदाधिकारियो व जनप्रतिनिधियों का तलवार देकर व साफा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 

फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुसिंह उदट ने कहा कि आज के युवा  नशे से दूर रहकर शिक्षा प्राप्त करे।   नशा नाश की जड़ है व अपने माता पिता की सेवा तथा समाज सेवा में योगदान देने की बात कही। 
साथ ही सर्व समाज मे दहेज प्रथा व टिका प्रथा जैसी कई कुरीतियों को बंद के बारे में जोर दिया।।

फोर्स के संभाग अध्यक्ष नरपतसिंह उमरलाई ने कहा कि श्री ओम बना टाईगर फोर्स सर्व समाज को लेकर चलती है फोर्स हमेशा नशामुक्ति दहेज प्रथा को बन्द करने के लिए युवाओं को जागरूक करती है साथ ही रक्तदान में अग्रणी भूमिका निभाती है। 

केसरिया वाहन रैली मूठली होते हुए थापन कुशीप सिवाना पहुची 
रैली में नशामुक्त हो देश हमारा, दहेज प्रथा मिटाओ बेटी बचाओ, वन्दे मातरम भारत माता की जय के नारे गूंजे। 

केसरिया वाहन रैली का मूठली थापन कुशीप व गढ सिवाना में भव्य स्वागत किया। 

कार्यक्रम में मीठा, थापन, कुशीप, गुड़ानाल, बालियाना, सिणेर सहित कई गांवों से सर्व समाज के युवा बुजुर्ग मौजूद रहे। 

कार्यक्रम के अंत मे सिवाना उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह मूठली ने अतिथियों व आस पास से आये युवाओं व बुजुर्गो का आभार व्यक्त किया। 

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...