Followers

Showing posts with label #कैलाश चौधरी. Show all posts
Showing posts with label #कैलाश चौधरी. Show all posts

Sunday, November 17, 2019

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बिल गेट्स से करेंगे सम्मेलन में चर्चा

*कृषि सांख्यिकी विश्व सम्मेलन में बिल गेट्स के साथ मंच साझा करेंगे केंद्रीय मंत्री चौधरी*

*कार्यक्रम की रूपरेखा एवं शीतकालीन सत्र को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने की मीडिया से बातचीत*
नई दिल्ली
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से भारत में पहली बार कृषि सांख्यिकी पर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ होगा। 18 से 21 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और समाजसेवी बिल गेट्स करेंगे। 
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र की रणनीति को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार शाम को दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि भारत में अभी तक कृषि सांख्यिकी से जुड़े आंकड़े एनएसएसओ जुटाता है। इसका संकलन और विश्लेषण पारंपरिक तरीके से होता है। अब अंतरराष्ट्रीय मानक और तरीके से इसका संकलन होगा। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य एवं कृषि संगठन तथा अमेरिका एवं भारत के कृषि मंत्रालयों सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कृषि सांख्यिकी के संग्रहण और विश्लेषण पर कई सत्रों का आयोजन होगा। इसमें दुनियाभर के करीब 1,200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

कृषि एवं विकास आधारित मुद्दों पर होगी चर्चा : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सरकार देश के लिए महत्वपूर्ण सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। यह सत्र पिछले सत्र जितना ही फलदायी कई मायनों में फलदायी एवं अहम साबित होगा। केंद्रीय मंत्री ने खेती को लाभ का सौदा बनाने एवं युवाओं को खेती की ओर आकर्षित करने को लेकर सदन में गंभीर चर्चा होने तथा नए विधेयक पारित होने की आशा जताई।

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7062328206373381",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...