Followers

Sunday, June 17, 2018

रात को नदी में खनन के साथ चल रहा पुलिस का मन रखने का खेल

बालोतरा
बिठुजा क्षेत्र में रात को हो रहे बजरी के खनन के साथ ही नदी में पुलिस के कुछ कार्मिको की वसूली का धंधा भी चल रहा है। शनिवार की रात को करीब 12 बजे के बाद बालोतरा पुलिस की एक गाड़ी बिठुजा में लूनी नदी में पहुची ओर खान में खड़ी हो गई। गाड़ी में आये पुलिस कार्मिक करीब डेढ़ घंटे नदी में ही खड़े रहे । इस दौरान नदी में से बजरी भर रहे ट्रैक्टर भाग गए। पुलिस को नदी में देखकर आखिर बजरी भरने वाले ने फोन कर उनका मन रखने की बात कही तब पुलिस कार्मिक गाड़ी लेकर बाहर निकले। बाद में समदड़ी रोड पर पुलिया के पास एक स्थान पर मन रखा गया और पुलिस की गाड़ी बिना कार्यवाही के लौट गई। अभी लूनी नदी में बजरी भरने वाले लोग पुलिस का हिसाब हाथो हाथ ही कर रहे है। देर रात में पुलिस की गाड़ी का हर रात मन रखा जा रहा है जिस कारण से खनन पर रोक नही लग पा रही है।

241 दिन खुलेंगे स्कूल

*241 दिन चलेंगे स्कूल, 71 अवकाश, संस्था प्रधानों को देनी होगी रोज रिपोर्ट*

बीकानेर/
नए शिक्षा सत्र में 241 दिन स्कूल जाना पड़ेगा। इस दौरान 53 रविवार व 71 अवकाश रहेंगे। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2018.19 का शिविरा पंचांग जारी किया है, जिसमें पूरे वर्षभर के कार्य दिवस, अवकाश आयोजन का कलेंडर है। 19 जून को नए सत्र का प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा ।  शिक्षा विभाग ने अधिक से अधिक नामांकन के लिए निर्देश दिए और नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत करने के निर्देश दिए हैं। नए प्रवेश की सूचना संस्था प्रधान शिक्षा विभाग को रोजाना देगा। 5वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स सत्र में कभी भी प्रवेश ले सकेंगे।  शिविरा पंचांग के अनुसार ही राजकीय और गैर राजकीय सभी स्कूलों का संचालन होगा। नए सत्र में एक जुलाई 2018 से 30 जून 2019 तक 241 दिन स्कूल खुलेंगे। जबकि 53 रविवार और 71 अवकाश रहेंगे। माध्यमिक कक्षाओं में 15 जुलाई तक प्रवेश मिलेगा।  19 जून से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया शिविरा पंचांग  5वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स सत्र में कभी भी प्रवेश ले सकेंगे। स्कूलों में मध्यावधि अवकाश 29 अक्टूबर से 9 नवंबर तक रहेगा। जिनमें 1 से 9 नवंबर तक दीपावली की छुट्टियां शामिल हैं। शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2018 से 7 जनवरी, 2019 तक रहेंगे। वहीं ग्रीष्मावकाश 10 मई से 18 जून, 2019 तक होंगे। जिला स्तर पर शैक्षिक सम्मेलन 28-29 सितंबर और राज्य स्तर पर 26-27 अक्टूबर को होंगे। जिला स्तर पर प्राथमिक स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता 25 सितंबर से 27 सितंबर के बीच होगी। उसके बाद अगला नया सत्र 2019-20 एक मई से शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पंचांग जारी करते हुए सभी डीईओ को इसकी पालना के निर्देश दिए हैं

जैसलमेर में डोडा पोस्त तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

जैसलमेर  पुलिस की डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही*

*पुलिस थाना सदर क्षेत्र में अवैध डोडा पोस्त बरामद, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त*
जैसलमेर

गौरव यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर जयनारायण मीणा व मांगीलाल राठौड़ वृताधिकारी वृत जैसलमेर के सुपरविजन में अवैध डोडा पोस्त  तस्करों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत डोडा पोस्त तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

ज्ञात रहे कि कान्तासिंह ढिल्लो नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जैसलमेर मय जाब्ते द्वारा दौराने हल्का गस्त एवं नाकाबंदी के दौरान भागू का गांव फांटा पहुंचने पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी आरजे 04 यूए 2121 आती दिखाई दी जो पुलिस पार्टी को देख कर खतरनाक तरीके वापिस घुमाकर जोधपुर रोडं पर जोधपुर की तरफ भगा कर ले जाने लगा जिसका पीछा करते हुए।  उसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई व पुरे ईलाके में नाकाबंदी करवाई गई परन्तु तेज आंधी के कारण गाडी का पता नहीं चला परन्तु टीम द्वारा लगातार तलाश जारी रखी।

दौराने तलाशी दोपहर में शहर कोतवाल देरावरसिंह को जरिये टेलिफोन से किसी व्यक्ति ने सूचना दी की गाडी आरजे 04 यूए 2121 बम्बरों की ढाणी खडी है कुछ लोग कटटे उतारकर ले जा रहे है। इसी दौरान थानाधिकारी सदर को भी सुचना मिली की उक्त गाडी गांव में खडी है दूसरी गाडी  में कटटे लोड कर  रहे है जो डोडा पोस्त है जिस पर टीम तुरंत गांव पहुचे, जिस पर सदर थाना की टीम रवाना हुई तो भागू का गांव फांटा से पहले सूचना मिली की कट्टों से भरी गाडी रिदवा की तरफ चली गई है। जिस पर थानाधिकारी सदर मय स्टाफ के रिदवा की तरफ जाने लगे तो  सामने से वांछित गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिसे टीम द्वारा  रोकने की कोशिश की गई परंतु सरकारी गाडी आरजे 15 यूए 1526 के बम्फर के टक्कर मारती हुए उपर चढाने की कोशिश की परन्तु टीम द्वारा होशियारी के साथ  अलग हो गये तथा गाडी जोधपुर रोड की तरफ भगा ले गया फिर कंट्रोल रूम को सूचना दी व नाकाबंदी करवाई गई। परन्तु तेज आंधी के कारण गाडी फिर निकल गई।

इसी दौरान गांव बम्बरों की ढाणी पहुंच गाडी नम्बर आरजे 04 युए 2121 खडी मिली जिसके गांव के लोगों ने घेर रखा था। गांव के मुखिया ने बताया कि यह गाडी तस्कर छोडकर दूसरी गाडी में डोडा पोस्त डालकर भाग गये। गाडी चारों तरफ से बन्द थी और काले शिशे थे मौजिज लोगों के सामने गाडी का छोटा शिशा खोलकर चेक किया तो गाडी के डेस्क बोर्ड में आरसी, बीमा, एटीएम व पुराने 500-500 के दो नोट व 25 रूपये मिले बीच वाली सीट में कपडे बिखरे पडे थे , पिछे की सिर्ट फोल्ड थी जिसके बीच में एक फटी हुई थेली पडी थी कुछ डोडा पोस्त गाडी में बिखरा पडा था। जिसका वजन 500 ग्राम हुआ तथा तलासी के दौरान वहां झाडियों में तीन पैकेट पोस्त मिला । मौका पर खडी आरजे 04 यूए 2121 को जब्त किया गया जो चलने लायक नहीं थी क्रेन से थाने पर भिजवाया गया व पोस्त को जब्त किया गया। अवैध पोस्त तस्करी व मुलाजमानों को डयूटि के दौरान गाडी के टक्कर मारना व उपर चढाने की कोशिश करने वगैरा पर पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुचाने का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शहर कोतवाल जैसलमेर को सुपुर्द की गई।

रिफायनरी में पानी बेचने के लिए छलनी की जा रही मरूगंगा की कोख

लोकायुक्त न्यायालय ने डार्क जोन ने नए बोर वेल निर्माण पर लगा रखी है रोक,
उपखंड प्रसाशन ने मूक स्वीकृति
रीत रहा मरूगंगा का भूजल, किसान परेशान
ओमप्रकाश सोनी 9424532417
बालोतरा
भूजल की कमी को देखते हुए संवेदनशील घोषित बालोतरा उपखंड क्षेत्र को भूजल विभाग ने डार्क जोन के रूप में चिन्हित कर रखा है। डार्क जोन में भूजल निकालने के लिए जिला कलेक्टर से अनुमति लेनी पड़ती है । लेकिन बालोतरा में भूजल दोहन पर रोक को धता बताकर जल कारोबारी बिठुजा, आसोतरा, सांकरणा सहित लूनी नदी के किनारे स्तिथ गावो में सक्षम अनुमति के बिना ट्यूब वेल खोदकर पानी को बेच रहे है। पहले तो भूजल को टेक्सटाइल उद्योगों में बेचा जा रहा है और अब रिफायनरी निर्माण कार्य ने जल कारोबारियों की बल्ले बल्ले कर दी है।
लोकायुक्त न्यायालय ने नए बोर वेल खोदने पर लगा रखी है रोक.-
लूनी नदी में हो रहे अंधाधुन जल दोहन को रुकवाने के लिए बिठुजा के ग्रामीणों ने माननीय लोकायुक्त न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय ने जिला प्रसाशन को बिना अनुमति के हो रहे जलदोहन को तुरंत बंद करवाने के निर्देश दिए थे साथ ही नए बोर वेल के निर्माण पर भी रोक लगा दी थी। बावजूद इसके केंद्रीय भूजल अधिकरण सहित जिला कलेक्टर की सक्षम अनुमति के जल कारोबारियों ने सांकरणा में आधा दर्जन से अधिक बोर वेल खोद दिए है।
खातेदारी में व्यवयासिक कार्य, पर डिस्कॉम आंख बंद कर दे रहा घरेलू विद्युत कनेक्शन-
सांकरणा में अवैध जल दोहन के कारोबार में विद्युत विभाग के अधिकारी व कार्मिक भी शामिल है। विद्युत विभाग के अधिकारी गेर कृषि कार्य के लिए कृषि भूमि में भी घरेलू कनेक्शन जारी कर रहे है। डिस्कॉम कर्मिको ने भी नियम के विरुद्ध कनेक्शन जारी करने के लिए लेन देन किया है ऐसा सुनने में आ रहा है।
प्रसाशन मौन-
किसानों द्वारा लंबे समय से लूनी नदी के बेसिन में हो रहे जल दोहन को रुकवाने की मांग कर रहे है पर प्रसाशन अवैध रूप से काश्तकार अधिनियम की आड़ में जल का कारोबार कर रहे लोगो को बचाने में लगा हुआ है। अभी नए खुदे बोर वेल तो पूर्ण रूप से प्रसाशन की शह से ही बने है।

Friday, June 15, 2018

न्याय आपके द्वार में हुआ बंटवारा
बालोतरा
ग्राम पंचायत खेड़ में आयोजित न्याय आपके द्वार अभियान में लंबित भूमि बटवारे का निस्तारण किया गया। कानाराम साईं निवासी तिलवाड़ा ने बताया कि उन्होंने सन 2015 में भूमि बटवारे के लिए आवेदन किया था। भाइयो के सहमत नही होने के कारण आवेदन लंबित था। खेड़ में आयोजित न्याय आपके द्वारा शिविर में खेड़ ग्राम पंचायत के पटवारी राधेश्याम वैष्णव, निरीक्षक नंदराम जाट ने पहल करते हुए भाई से बात कर समझाइस की ओर राजिखुसी बटवारा करवाया। कानाराम साईं ने प्रसाशन का आभार जताया।

बोराणा दूसरी बार एबीवीपी बाड़मेर-जैसलमेर के संयोजक बने

बोराणा दूसरी बार एबीवीपी के  बाड़मेर-जैसलमेर विभाग संयोजक मनोनीत
बालोतरा
अखिल भारतीय  विद्यार्थी परिषद   प्रांत अभ्यास वर्ग हनुमानगढ़ में आयोजित हुआ ।    क्षेत्रीय संगठन मंत्री  सुरेंद्र नायक का प्रवास तथा संगठन मंत्री मांगीलाल चौधरी प्रान्त अध्यक्ष विजेंद्र गोदारा,   प्रांत मंत्री जितेंद्र सिंह बुड़किया  का मार्गदर्शन  रहा। इस दौरान  प्रांत  अध्यक्ष विजेंद्र गोदारा ने प्रांत के सभी जिलों की घोषणा की गई ।  बाड़मेर जैसलमेर से कृष्ण बोराणा को दूसरी बार विभाग संयोजक का दायित्व दिया गया । बोराणा परिषद में लगातार 8 वर्षों से कार्य कर रहे  है तथा अनेक दायित्वों नगर सहमंत्री, नगर मंत्री बालोतरा जिला सहसंयोजक बाड़मेर, जिला संयोजक का निर्वाह कर चूके है।  पूर्व जिला प्रमुख अशोक  व्यास, सुरेश सोनगरा नगर अध्यक्ष  लोकेश जीनगर. नगर मंत्री गजेंद्र सिंह राजपुरोहित छात्र संघ अध्यक्ष हिंदू सिंह भाटी अध्यक्षा भावना माली कौशल वैष्णव जगदीश जाखड़ लक्ष्मण गोस्वामी प्रवीण सुंदेशा दिलीप नाहर महेंद्र परिहार समदड़ी लूनसिंह चारण मुकेश मुंडन सिणधरी धर्माराम जी गुडामालानी नेमाराम जाखड़ रमेश जोशी हुकुम सिंह सिवाना अरुण सोनी सिवाना सुमित्रा राजपुरोहित हिंदू गोस्वामी सिवाना धनवंती खत्री आदि ने खुशी जाहिर की।

बाबा दूज को रुणेचा में उमड़े श्रद्धालु

दूज को बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शनार्थ उमड़ी भीड़
रामदेवरा
कस्बे में आज जेष्ठ सुदी दूज को बाबा रामदेवजी के मंदिर में बाबा की समाधि के दर्शनार्थ देशभर के श्रदालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और देशभर से आये श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन किये। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना कर देश मे अमन, चैन और खुशहाली की कामना की। दूज के अवसर पर अलसुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें मंदिर के आगे लग गई थी और पट खुलते ही सम्पूर्ण मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रदालुओं ने शांतिपूर्ण बाबा की समाधि के दर्शन किये। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाजार में खरीददारी की,जिससे बाजार में भी दिन में चहल-पहल बनी रही। इस दौरान बाजार में पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गई,जिससे दिनभर शांति व्यवस्था बनी रही।

Wednesday, June 13, 2018

जसोल सीईटीपी में ढाई एमएलडी के आरओ प्लांट स्थापना की कवायद शुरू

जसोल में ढाई एमएलडी के आरओ स्थापना की कवायद शुरू
दिल्ली
दिल्ली में  आज जसोल सीईटीपी द्वारा नए स्थापित किये जाने वाले ढाई एमएलडी के आरओ प्लांट की फाइनेंसियल बिड खोली गई। बिड में  सीईटीपी पदाधिकारियो सहित वस्त्र मंत्रालय के श्री वी.के कोहली, ILFS के प्रशांत सूद एवं PMA  से समीर शाह व रोशन शाह  उपस्थिति रहे। बिड में फतेह एन वायरों इंजीनियरिंग कंपनी , रोचेम, जय वाटर मेनेजमेंट कंपनी की प्राइस बिड खोली गयी। ज्ञातव्य रहे की बिड प्राइस में नेगोशीएट करने की प्रक्रिया अभी बाक़ी हे। शीघ्र ही पूरी कर बिड प्राइस कम करवाने का प्रयास किया जाएगा और वर्क ओर्डर जारी किया जाएगा। टेंडर पूरा करने की अवधि 18 महीने की  है।  मीटिंग में ट्रस्ट की और से भरत मेहता, डूंगर सालेचा, बाबूलाल बुरड़, विजेंद्र मेहता, राजेन्द्र छाजेड़, तिलक राज अरोड़ा मौजूद रहे। 

आर्टिस्ट प्रकाश सोनी सूरत में सम्मानित

ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ट्रस्ट सुरत ने आर्टिस्ट  प्रकाश सोनी को किया सम्मानित
वार्षिक उत्सव में प्रषस्ती पत्र व मोमेंटो प्रदान किया
                      बालोतरा
जाने माने ख्याति प्राप्त आर्टिस्ट व चित्रकार प्रकाश सोनी को उनकी कला के  प्रति सर्मपण व  कलाकारो के उत्थान के लिये किए जा रहै उल्लेखनिय
कार्याे व सेवाओ  के लिये गुजरात के सुरत में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ट्रस्ट ने वार्षिक उत्सव समारोह में सम्मानित किया गया।
सोनी को सुरत समाज अध्यक्ष चन्द्र कुमार कट्टा , महामंत्री हीरालाल महेचा
ने मोमेंटो व प्रषस्ती पत्र देकर उनके द्वारा कला संरक्षण के क्षेत्र में
दिए जा रहे योगदान के लिय सम्मानित किया गया। समारोह में स्वर्णकार समाज
के प्रतिभावान छात्र-छात्राओ व अन्य प्रतिभाओ को भी सम्मानित किया गया।
आर्टिस्ट सोनी के सम्मानित होकर लोटने पर कला प्रेमियो ने स्वागत कर
अगवानी की। कला प्रेमी प्रेमसिंह खोखर, पेंटर हेमंत, सालगराम परिहार, आदि
ने खुषी जाहिर की।

एक्शन प्लान के साथ पाली जिला कलेक्टर व्यक्तिगत रूप से एनजीटी में तलब

पाली के टेक्सटाइल प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने जिला कलेक्टर को किया तलब
दिल्ली
राजस्थान के  पाली में संचालित टेक्सटाइल उद्योग से फेल रहे रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम को लेकर आज एनजीटी की मुख्य पीठ में सुनवाई हुई।  सुनवाई के दौरान मुख्य पीठ ने प्रदूषण रोकथाम के लिए सीईटीपी व  जिला प्रशासन की और से तैयार एक्शन प्लान रिपोर्ट  एनजीटी के सामने रखी गई। एनजीटी ने रिपोर्ट को आधी अधूरी बताते हुए नाराजगी जताई और  रिपोर्ट को एनजीटी के निर्देश के अनुरूप तैयार कर  नई रिपोर्ट के साथ जिला कलेक्टर को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। मामले में अगली सुनवाई अब 18 जून को होगी।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...