Followers

Sunday, January 28, 2018

अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियो का पादरू मे स्वागत


पादरू में   अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत
पादरू
अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का आज पादरू मे स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलतराम महेचा जोधपुर ,उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी समदड़ी ,कोषाध्यक्ष धुड़ाराम बाड़मेरा पोकरण, प्रचार मंत्री रिंकू बालोतरा सहित महासभा के सदस्यों,का अहमदाबाद से चुनाव जीतने के बाद  पहलीबार पादरू पहुचने पर
पिपलिया मठ के महंत अचलाई नाथ महाराज व तुलसीदास महाराज पादरू के सानिध्य में पादरू सोनी समाज ने स्वर्णकार् महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियो को रथो पर बिठाकर ढोल नगाड़ो व् गाजे बाजे के साथ जुलुस के रूप में रामदेव कृषि फ़ार्म पादरू रोड़ पर  पहुच कर स्वागत समारोह का कार्क्रम आयोजित किया गया।  इस मोके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेमसिंह राठौड़ , समदड़ी सोनी समाज के अध्यक्ष संतोष हेड़ाऊ,अणदाराम महाराज, मन्दिर कमेटी के सलाहकार हरखचन्द सोनी, पादरू समाज अध्यक्ष कांतिलाल दहिया ,उपाध्यक्ष घेवरचन्द सोनी सिवाना अध्यक्ष ओमप्रकाश हेड़ाऊ ,मफतलाल सोनी बागोड़ा , सोहनराज सोनी धुम्बडिया ,टापरा अध्यक्ष हीरालाल महेचा ,महासभा सदस्य छगन लाल पारलु , मदनलाल सोइंतरा, नरेश कुमार पाली, सोहनलाल समदड़ी ,अम्बाशंकर कट्टा आनंदराम हेड़ाऊ ,रायचन्द परियार अजित सहित सेकड़ो स्वर्णकार् समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
  इस मोके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत राम महेचा के समारोह में  कहा कि  महासभा का प्रत्येक पदाधिकारी समाज के सुख दुःख में हमेचा कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ खड़ा रहेगा    चुनावो में हमे भारी मतो से जीता कर जो विस्वास किया है उसको निभाने के  लिए पूरी कोशिस करेंगे।
अपने सम्बोधन में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी समदड़ी ने कहा कि समाज का प्रत्येक बन्धु अपने आप को अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष समझ कर समाज के विकाश में आगे आ कर काम करे । हमे आपसी मन मुटाव को भूल कर सबको साथ लेकर चलते  हुए महासभा पुरे देश में एक मिशाल कायम करेगी।
कोषाध्यक्ष धुडाराम सोनी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की महासभा आप सब के सहयोग से जोधपुर में शिक्षा के लिए एक छात्रावास बनाने का प्रयास करेगी   ।
इस मोके पर अणदाराम महाराज मन्दिर ट्रस्ट समदड़ी के अध्यक्ष संतोष कुमार हेड़ाऊ ने मन्दिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगो को शामिल होने का निमन्त्रण दिया।
सलाहकार हरखचन्द पादरू ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन घनश्याम सोनी जोधपुर ने किया।

Saturday, January 27, 2018

इंटेक का स्थापना दिवस मनाया

सिलोर में मनाया इंटैक का स्थापना दिवस मेरा गांव-मेरी विरासत विषय पर चित्र व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित। बालोतरा। भारतीय विरासत निधि (इंटैक) का 34 वां स्थापना दिवस सिलोर गांव में शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया। इस मौके पर राजकीय आर्दश उच्च माध्यमिक विधालय सिलोर में मेरा गांव-मेरी विरासत विषय पर आयोजित चित्र व निबंध लेखन प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान इंटैक चेप्टर बाड़मेर के सह संयोजक राजेन्द्रसिंह मान ने ग्रामीणों व बच्चों को भारतीय संस्कृति, कला एवं विरासत के बारे में जानकारी दी। पूर्व सरपंच माधोसिंह राजगुरु ने सिलोर में जमी़दोज पुरा सम्पदा के बारे में जानकारी दी। साथ ही मेरा गांव-मेरी विरासत विषय पर आयोजित चित्र व निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूल की आंठवी से बाहरवीं कक्षा तक के 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य रिश्पाल विश्नोई, वरिष्ठ अध्यापक खेमराज दवे, शारीरिक शिक्षक भीमाराम चौधरी व समाजसेवी पुखराजसिंह राजपुरोहित ने सहयोग प्रदान किया।

गौ रक्षक श्री पनराज जी महाराज का मेला आयोजित

गौ रक्षक श्री पनराज जी के मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु
भेरूसिंह भाटी तेजपाला
जैसलमेर
सीमावर्ती ग्राम पंचायत तेजपाला अंतर्गत श्री पनराजसर पर शनिवार को माघ शुक्ल दषम को गौ रक्षक श्री पनराज जी का मेला आयोजित हुआ। मेले में जिले भर से आये हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री पनराजी दादा के दर्षन कर जीवन में खुषहाली की कामना की। इस दौरान हजारों पद यात्री भी मंदिर पहुंचे और अपने ईष्ट देवता के दर्षन कर मन्नते मांगी। श्री पनराज सेवा समिति के संरक्षक गोरधनसिंह तेजपाला ने बताया कि मेले में मंदिर समिति की ओर से दर्षनार्थ आये श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सहित प्रसादी की व्यवस्था की गई। मेले के दौरान लगे बाजार में भी मेलार्थियों ने जमकर खरीददारी की। उन्होंने बताया कि श्री पनराज जी के मेले की पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय भजन गायक कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राहड़की क्षेत्र सहित आस-पास के गांवों से आये हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति ने उपकारा गृह मे बांटा मिष्ठान

बालोतरा
26 जनवरी पर प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण की ओर से उप कारागृह मे केदियो को लड्डू बांटे गए। समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी व उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी ने केदियो को लड्डू दिए। साथ ही समिति की ओर से उप कारागृह के लिए कप,ग्लास व ट्रे का सेट भी भेट किया गया। जेल प्रसाशन ने समिति का आभार जताया।

धूमधाम से मनाया गणतंत्रता दिवस

गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज 

बाडमेर, 26 जनवरी। गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने 69 वे गणतन्त्र दिवस पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने स्वतन्त्रता संग्राम में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों और स्वतन्त्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों को सादर नमन किया। उन्होने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसके निर्माण में डा. बी.आर. अम्बेडकर ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया। उन्होने कहा कि संविधान ने हमे लोकतन्त्र और इसकी संस्थाओं के माध्यम से एक राष्ट्र के निर्माण हेतु भव्य आधार प्रदान किया है। इम इसी रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते आये है और हमने अनेक उपलब्धियां अर्जित की है। 

उन्होने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिाए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने सुराज की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास किये है। राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत बाडमेर जिला विकास की दिशा में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रिफाईनरी की स्थापना से वृहद स्तर पर रोजगार के साथ आर्थिक परिपेक्ष्य में आमूलचूल परिवर्तन की संभावना है। बाडमेर जिले में संवेदनशील प्रशासन का परिचय देते हुए विकास योजनाओं को अपेक्षित गति देने के साथ आम जन को राहत पहुंचाई है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से गांव जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए है। साथ ही सिंचित कृषि क्षेत्र और उत्पादकता भी बढी है। बाडमेर जिले में बारिश के पानी को सहेजने की दिशा में आम जन की भागीदारी से 265 गांवों में 11 हजार से अधिक जल संरक्षण ढांचों का निर्माण कराया गया है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत बडे स्तर पर ग्रामीण विकास के कार्य हुए है। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ग्रामीण खेल स्टेडियम तथा आंगनवाडी केन्द्र निर्माण सरीखे कई नवाचार किये गये है। भामाशाह योजना से महिला परिवार की मुखिया बनी है और पेंशन एवं नरेगा जैसी 31 सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में जा रहा है। बाडमेर जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की शुरूआत होने से चिकित्सा शिक्षा के नये आयाम खुलेंगे। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से गरीब परिवारों को सभी सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध हो रही है। लाइफ लाईन एक्सप्रस आम जन के लिए वरदान साबित हुई है। भामाशाह पशु बीमा योजना में अनुदानित दरों पर बीमा किया गया है।ग्राम पंचायत में सरकारी स्कूल आदर्श विद्यालय में परिवर्तित हो रहे है। जिले में 159 आदर्श विद्यालय बनाए गए है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना से बेटियों को जन्म से लेकर बारहवीं कक्षा पास होने तक विभिन्न चरणों में 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। जिले में 35 हजार से ज्यादा बालिकाओं को 8.8 करोड से अधिक की सहायता राशि दी गई है। 

उन्होने कहा कि वर्ष 2022 तक सबको आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत 30 हजार मकान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी क्षेत्रों में सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू की गई है। इसके तहत राजस्व ग्राम मगरा में एक योजना अनुमोदित की गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों में दिव्यांगों का पंजीकरण और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया है । अन्नपूर्णा भण्डार योजना से उचित मूल्य की दुकानों पर अच्छा गुणवता पूर्ण ब्राण्डेड सामान उपलब्ध होने लगा है। ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीमेन्ट क्रंक्रीट सडक का निर्माण हुआ है। राजस्थान सम्पर्क हैल्प लाईन से समस्या समाधान और भी आसान हुआ है। फोन, पोर्टल, ई मित्र, जन सुरवाई और मोबाइल एप से भी समस्या दर्ज करायी जा सकती है। बाडमेर जिले में प्रदेश में अनूठी पहल करते हुए फसल बीमा की राशि सीधे कृषकों के खाते में हस्तान्तरित करने की पहल की है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना को साकार करते हुए बाडमेर जिले को सुले में शौच से मुक्त घोषित करने के लिए आप और हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की आवश्यकता है। स्वच्छता अभियान के तहत बाडमेर जिला मुख्यालय पर समाजसेवी नवलकिशोर गोदारा एवं जन सहयोग से कारेली नाडी का कायाकलप किया गया है। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि गणतन्त्र दिवस के इस पावन अवसर पर सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव को दोहराते हुए देश की एकता और अखण्डता की सुरक्षा के साथ समग्र विकास मे सहयोग का संकल्प लें। 

गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमाण्डर आर. आई. कमल किशोर के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स सीनियर एवं जूनियर, एस.पी.सी., गर्ल्स गाइड एवं स्काउट दल परेड में हिस्सा लिया। इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ. पी. बिश्नोई द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया गया। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 2000 बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। व्यायाम प्रदर्शन का नेतृत्व कुमारी अनामिका एवं छात्र मोतीसिंह, सौम्य, लक्ष्मण, रविन्द्र और रमेश द्वारा किया गया। व्यायाम प्रदर्शन का निर्देशन सवाईसिंह इन्दा, पुरखाराम माली, कैलाशदान, अमृत लाल जैन द्वारा किया गया। इन्ही बालक बालिकाओं द्वारा समूह गान नन्हा मुन्ना राही हॅू, देश का सिपाही हॅू.. की प्रस्तुति दी गई। समूह गान का निर्देशन दीपसिंह भाटी ने किया। दसी कडी में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 200 बालचरों द्वारा मुकेश आचार्य के निर्देशन में आकर्षक पिरामिड का प्रदशन किया गया।

 मुख्य अतिथि के उद्बोधन के पश्चात् ख्यातिप्राप्त लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देशभक्ति गीत दिल दिया है जॉ भी देंगे, ए वतन तेरे लिए की उम्दा प्रस्तुति दी गई। मुख्य समारोह के दौरान सूबेदार बी.डी. दास के निर्देशन में आर्मी थरटीन गार्ड्स द्वारा पाईप बैण्ड की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जिले के शहीदों और स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसी कडी में मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ एवं रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य समारोह में इस बार पैरा ग्लाइडिंग की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड बाडमेर की छात्राओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसी कडी में सनावडा, कमो का बाडा, जसोल एवं कल्याणपुर के गैर दलों द्वारा आकर्षक गैर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया गया।  

समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमाण्डेन्ट शाम कपूर, जिला पुलिस अधीक्षक डा. गगनदीप सिंगला, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका समेत पुलिस, प्रशासन, सेना, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजन तथा बडी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रातःकालीन कार्यक्रम की कमेन्ट्री डा. बंशीधर तातेड एवं रामकुमार जोशी द्वारा की गई। गणतन्त्र दिवस के मौके पर सर्किट हाउस में स्नेह मिलन का भी आयोजन किया गया।

शुक्रवार को समूचे जिले में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला कलक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल एवं एम.एल. नेहरा, सूचना केन्द्र में सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 

-0-

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की मंडल भाडखा व पादरु की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा बुद्धि जीवि प्रकोष्ठ की भाडखा व पादरू मंडल की कार्यकारिणी घोषित
बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हितेष दवे चांदेसरा के निर्देशानुसार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाडखा मंडल की कार्यकारिणी मंडल सयोंजक जेठाराम जांगिड़ भाडखा ने  घोषणा की! कार्यकारिणी मे सह सयोंजक- जोधाराम पाबड़ा,कमलसिंह भाडखा,मीडिया सयोंजक-नेमसिह राजपुरोहित, आई टी सेल सयोंजक-नारायणराम दर्जी,सदस्य-बाबूलाल देवासी, शैतानसिंह चौहान ,पुखराज सुथार कवास,गोविंदराम कुमावत,मेवाराम जांगिड़,डूंगरराम डूडी, गोपाराम शिवकर, थानाराम सारण, रमेशसिंह सोढा,गजाराम नाई सदस्य बने।  पादरू बुद्विजीवी प्रकोष्ठ मंडल सयोंजक कालूराम जांगिड़ ने पादरू मंडल की निम्न प्रकार से घोषणा की-सह संयोजक-अर्जुनसिंह राजपूत पादरू,मनोहरसिंह राव,मिडिया सयोंजक-पुखराज संत, आईटी सेल सयोंजक-सुरेन्द्रसिंह भायल ,सदस्य -दुर्गसिह राजपूत कांखी, अभयसिंह भायल धीरा, मेघराज दवे काठाड़ी,तिलोकसिह पुरोहित इटवाय, नगसिह राजपूत कुंडल,वालाराम देवासी ,डूगर सिह राजपूत रमणिया, भवानीसिंह सेला, कुंभाराम प्रजापत पादरू, भवरसिंह राजपूत मिठौड़ा

Friday, January 26, 2018

उपखंड स्तरीय गणतंत्रता दिवस पर प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति बेहतरीन कार्यो के लिए सम्मानित

बालोतरा
उपखंड मे लंबे समय से रासायनिक प्रदूषण से लूणी नदी को बचाने व क्षेत्र की पर्यावरण सम्पदा को सहजने के लिए कार्य कर रही प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति बालोतरा को आज उपखंड स्तरीय गणतंत्रता दिवस समारोह मे सम्मानित किया गया। उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी ने समिति को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। समिति को सम्मानित करने पर किसानो ने खुशी जताई।

नही थम रहा क्षेत्र मे बजरी का अवैध खनन, जनियाना मे ग्रामीणों ने पकड़े तीन ट्रैक्टर

बालोतरा
उपखंड मे खनन विभाग व प्रसाशन की उदासीनता के चलते लूणी नदी मे बजरी का अवैध खनन जारी है। जनियाना गाव मे आज ग्रामीणों ने नदी मे बजरी का खनन करते तीन ट्रेक्टर पकड़े है। ग्रामीणों ने दिन को तीन बजे अवैध खनन पकड़ा ओर उपखंड अधिकारी बालोतरा को जानकारी दी। लेकिन शाम को छ बजे तक भी कोई प्रसाशनिक अधिकारी मोके पर नही पहुचा। बाद मे पचपदरा तहसील दार सुरेन्द्र सिंह मोके पर पहुचे ओर पुलिस व माइनिंग विभाग को जानकारी दी। बाद मे तीनो ट्रेक्टरों को जब्त किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जनियाना मे सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का अवैध खनन जारी है। प्रसाशन व माइनिंग विभाग को अनेक बार शिकायते करने के बाद भी खनन माफियाओ के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

Thursday, January 25, 2018

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मे 46 लोग होंगे सम्मानित

उल्लेखनीय कार्याें के लिए 46 लोग होंगे सम्मानित
बाड़मेर, 25 जनवरी। जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 46 लोगांे एवं संगठनांे को सम्मानित किया जाएगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह के दौरान उपखंड कार्यालय चौहटन के वरिष्ठ सहायक गोविन्दसिंह, नया सोमेसरा निवासी कुमारी जमना चौधरी,नवलकिशोर गोदारा, एसबीआई आरसेटी के कार्यक्रम समन्वयक गौतम पन्नू, सांख्यिकी निरीक्षक मूलचंद जांगिड़, लोक कलाकार दानसिंह, रेलवे कुंआ नंबर 3 निवासी सुश्री ईशिका खान, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राइजेप के हैल्पर भीमसिंह, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा के फायरमैन प्रहलाद नारायण शर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परेउ के नर्स ग्रेड द्वितीय हुकमाराम, पटवारी चंपालाल जांगिड़, नगर परिषद के सहायक अभियंता गौरवसिंह, कनिष्ठ लिपिक नरेश कुमार, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजाराम सर्राफ, बांटा के पटवारी हिरकनराम, सीआईडीबीआई के चेतनराम बेनिवाल, कांस्टेबल सुरेश कुमार, हैड कांस्टेबल नरसिंह सेंवर, प्रवर्तन निरीक्षक जीयाराम, बाड़मेर पंचायत समिति के कनिष्ठ लिपिक ग्रेड द्वितीय निंबाराम, सिवाना के पटवारी ईश्वरलाल, सूचना सहायक खीमाराम सुथार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता वीरचंद सोनी, श्री गुरू कृपा संस्थान,बाड़मेर, श्री सुमेर गौशाला, बाड़मेर, विशेष योग्यजन कल्याण एवं विकास संस्थान के ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरगरा, राउमावि गालाबेरी की छात्रा सुश्री भावना एवं सुश्री लक्ष्मी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसूकला के प्रधानाचार्य अमरदान चारण, जिला कलक्टर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रामेश्वर भूत, असाड़ा सरपंच कमलेश पटेल, जिला कलक्टर कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भूराराम, आदर्श ढूढा कवास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पीपलीदेवी, नायब तहसीलदार निर्वाचन गोरखाराम चौधरी, समदड़ी के पंचायत प्रसार अधिकारी करनाराम पटेल को सम्मानित किया जाएगा।
जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि ग्राम पंचायत करमावास के ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव मुकेश भारद्वाज, बालोतरा उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, कल्याणपुर के विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, सनावड़ा की ग्रामसेवक श्रीमती जमना चौधरी, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय ललित कुमार, अतिरिक्त ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कमलसिंह महेचा, हैड कास्टेबल ललित खत्री, हैड कांस्टेबल मांगीलाल, सहायक यातायात निरीक्षक गणपत लाल सोलंकी, गुड़ामालानी के नायब तहसीलदार ठाकराराम को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

जसोल मे अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का स्वागत हुआ

जसोल में स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियो का सम्मान समारोह आयोजित
जसोल
अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलतराम महेचा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी समदड़ी, महामन्त्री शिवप्रकाश सोनी बाड़मेर,कोषाध्यक्ष धुडाराम पोकरण, संगठन मंत्री प्रेम बाड़मेरा फलोदी ,प्रचार मंत्री रिंकू बालोतरा सयुक्त मंत्री  , समदड़ी समाज अध्यक्ष संतोष हेड़ाऊ सहित महासभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का जशोल सोनी समाज अध्यक्ष पूरण कुमार महेचा के नेतत्व में ढोल नगाड़ो के साथ साफा व माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया ।
  इस मोके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत राम महेचा ने  समारोह में मौजूद लोगो का आभार जताते हुए कहा कि महासभा का प्रत्येक पदाधिकारी समाज का आभारी है देश के समाज बन्दुओ  ने अहमदाबाद में हुए चुनावो में हमे भारी मतो से जीतकर जो विस्वास किया है उसको निभाने के  लिए पूरी मेहनत करे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी समदड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा हमने कुछ महीनो पहले पुरे जोधपुर सम्भाग में समाज को एक करने के जो चुनाव करवाये थे उनके वोटो का लाभ हमे महासभा के चुनावो मे भी मिला है कोषाध्यक्ष धुडाराम सोनी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की समाज में एक छात्रावास की जरूरत हे इसके लिए सभी तन मन और धन से महासभा का सहयोग करे कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हम सब को तन मन और धन से सहयोग करे।
इस अवसर पर  महामन्त्री शिवप्रकाश सोनी ने कहा कि अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार् महासभा पुरे देश में अपने समाज को आपसी विवाद मिटा कर एक जाजम पर बिठाने का कार्य करेगी  तथा पुरे देश में ब्राह्मण स्वर्णकार् महासभा अपनी एक अलग पहचान बनाएगी ।
इस मोके पर अणदाराम महाराज मन्दिर ट्रस्ट समदड़ी के अध्यक्ष संतोष कुमार हेड़ाऊ ने  सभी उपस्थित जनो को आगामी 4 से 7 फरवरी तक आयोजित समदड़ी में मन्दिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगो को सामिल होने का निमन्त्रण दिया।
इस मोके पर बालोतरा समाज अध्यक्ष पिरचन्द महेचा पटौदी अध्यक्ष मोतीलाल बाड़मेरा  बाड़मेरा छगनलाल हेड़ाऊ कुन्दनल बाड़मेर  सोहन लाल सोनी समदड़ी महिला मण्डल अध्यक्ष सरस्वती हेड़ाऊ सहित सेकड़ो सोनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे
जशोल अध्यक्ष पूरण कुमार महेचा ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...