रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम को लेकर खेड़ के ग्रामीण उतर सकते है आंदोलन की राह पर
बालोतरा
प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक आज खेड़ गाव मे आयोजित हुई। बैठक मे खेड़ गाव से बड़ी तादाद मे ग्रामीण उपस्तिथ हुए ओर एक सुर मे कहा कि वे गाव मे किसी भी प्रकार का रासायनिक प्रदूषण सहन नही करेंगे ओर प्रदूषण की रोकथाम के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने बताया कि बैठक मे खेड़ के ग्रामीणों व समिति सदस्यों ने बताया कि गाव मे रामकी प्लांट के पास मौजूद सीईटीपी ट्रस्ट की खाली भूमि मे सीईटीपी ट्रस्ट द्वारा खुदाई कर बिना सक्षम अनुमति के रासायनिक प्रदूषित पानी डालने का प्रयास किया जा रही है जो ग्रामीणों के हित मे नही है। ट्रस्ट जोजरी नदी के पास मे अवैध रूप से प्रदूषित पानी का तालाब बनाकर उसे एचआरटीएस प्लांट का रूप देकर एनजीटी की आंखो मे धूल झोककर प्रदूषित पानी को जोजरी नदी मे डालना चाहता है। ग्रामीणों ने कहा कि जोजरी नदी के पास मे प्रदूषित पानी का तालाब बना दिए जाने से खेत खराब हो जाएंगे ओर किसान बेरोजगार हो जाएंगे। किसानो ने कहा कि सीईटीपी ट्रस्ट लूणी नदी को तो बर्बाद कर चुका है लेकिन अब जोजरी नदी को रासायनिक प्रदूषित पानी का दरिया नही बनने दिया जायेगा। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सीईटीपी ट्रस्ट मे रात्रि को प्रदूषित पानी की रोकथाम को लिए नियुक्त सिक्युरिटी एजेंसी के कार्मिक रात्रि के समय खेड़ गाव के आस पास खेतो मे रासायनिक प्रदूषित पानी के टेंकर खाली करवा रहे है। इस कारण रासायनिक प्रदूषण का कहर खेड़ गाव के वाशिंदों को झेलना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने सीईटीपी की सेक्यूरिटी एजेंसी को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बालोतरा मे ईटीपी आधारित इकाइयो से भी रात्रि के समय प्रदूषित पानी के टेंकर खेड़ सरहद मे खाली किये जा रहे है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियो को अनेक बार जानकारी देने के बावजूद मंडल के अधिकारी कोई कार्यवाही नही कर प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे है। ग्रामीणों ने बैठक मे ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि किसी भी सूरत मे रामकी प्लांट के पास प्रदूषित पानी का कच्चा तालाब नही बनने दिया जायेगा ओर आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम न्यायालय की शरण ली जायेगी। बैठक के दौरान खेड़ गाव के ग्रामीणों ने समिति की मुहिम का समर्थन भी किया।
Followers
Monday, December 25, 2017
खेड़ के ग्रामीण हुए लामबंद-कहा गाव मे नही बनाने देंगे रासायनिक प्रदूषित पानी का तालाब
सेट्टिंग से जारी है लूणी नदी मे बजरी का खनन, प्रसाशन भी मौन
बालोतरा
बजरी खनन पर रोक लूणी नदी के किनारे स्तिथ कुछ ग्राम पंचायतो के खनन माफियाओ के लिए लॉटरी लगने कैसा सुअवसर बन गई है। नदी किनारे स्तिथ बिठूजा व सराना गाव मे खुले आम दिन के समय स्थानीय खनन माफिया नदी से बजरी का अवैध खनन कर ऊंचे दामो पर बेचकर चांदी काट रहे है। बिठूजा मे तो गाव के ही कुछ मोजिज सत्तासीन जनप्रतिनिधि बजरी का खनन करवा रहे है । इसकी जानकारी प्रसाशन व खनन विभाग को देने के बाद भी सेट्टिंग के चलते खनन जारी है।
संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी ने बांटे स्वेटर
एक पहल अच्छाई के लिए -
बालोतरा
संजीवनी क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी क्षेत्रीय कार्यालय बालोतरा द्वारा भील बस्ती में जरुरत मंद बच्चो व् बुजुर्गो को करीब 125 ऊनि वस्त्र वितरित किये गए ।।
इस अवसर पर एरिया मेनेजर मदन सिंह देवड़ा , जिलाधिकारी बलवंत सिंह शेखावत , शाखा प्रबंधक नेमीचंद सोनी , शाखा कर्मचारी नरेंद्र सिंह , पवन कुमार , सगता राम उपस्तिथ रहे ।।
संजीवनी सोसाइटी समय समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य करती रहती है ।।
Sunday, December 24, 2017
किरोड़ीलाल मीणा जालोर मे गिरफ्तार
जालोर
जालोर जिले में रविवार को डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को पुलिस ने गीरफ्तार किया। ! वे दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर रैली करने आये थे। । इस दौरान शंखवाली गांव के मंदिर में दलितों के प्रवेश पर रोक जैसी किसी जानकारी पर वे गाव आने के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिस ने कानून व्यबस्था बनाने के लिए पुलिस ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कार लूट का एक ओर आरोपी गिरफ्तार
वाहन लूट का एक आरोपी गिरफ्तार
बालोतरा
मंडली पुलिस ने चार माह पूर्व हुई कार लूट की वारदात मे शामिल एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रोशन सिंह ने बताया कि एसपी गगनदीप सिंगला के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए
वाहन लूट के एक आरोपी
आरोपी राजेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है।
दो आरोपीयो को मंडली पुलिस पूर्व मे ही गिरफ्तार कर चुकी है ।
चार माह पूर्व मंडली थाना क्षेत्र में कार लूट की वारदात हुई थी।
आबकारी विभाग हुआ सक्रिय, अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ की कार्यवाही
बाड़मेर
आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाया है। दो दिनों मे अनेक स्थानों पर अवैध शराब बेचने वालो की धरपकड़ की गई है। जिला आबकरी अधिकारी देवेन्द्र दसोरा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक बाड़मेर भवरलाल चौधरी, आबकारी निरीक्षक बालोतरा अजय जैन के साथ कार्यवाही के दौरान आरोपी उम्मेद सिंह निवासी चिड़िया के कब्जे से 12 बोतल अवैध शराब,मोहन जाट निवासी खोतो की ढाणी के कब्जे से 8 बोतल अवैध शराब, दलपत सिंह निवासी कोतदियो की ढाणी के कब्जे से 9 लीटर अवैध शराब जब्त की गई ओर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई है। साथ ही शराब परिवहन मे प्रयुक्त एक कार व बाइक भी जब्त की गई है।
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी तंजावूर मे, हुआ भव्य स्वागत
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी आज तमिलनाडु के तंजावुर मे
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय समाज युवा महासभा के द्वितीय सम्मेलन मे मुख्यअतिथि के तौर पर लिया भाग
तंजावूर(तमिलनाडु)
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी आज तमिलनाडु के प्रवास पर है। वे अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय समाज महासभा के दो दिवसीय युवा सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत कर रहे है।
इस सम्मेलन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , झारखंड, दिल्ली , कर्नाटक, तमिलनाडु , गोवा , केरला , पांडीचेरी, उतरप्रदेश, आंध्रप्रदेश , तेलंगाना , बिहार आदि राज्यों से सैकड़ों लोंगो भाग ले रहे है। आज तंजावुर आंजणा पटेल समाज की तरफ से भी श्री अमराराम चौधरी का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर त्रिची, कुंमाकोणम, बैंगलुरू, कृष्णागिरी सहित आस पास के दर्जनों समाज बंधु उपस्थित थे।
Saturday, December 23, 2017
नही खत्म हुआ पेंथर का खौफ, मोकलसर क्षेत्र के लूडराड़ा मे दिखा पेंथर
लुदराडा गांव में दिखा पेंथर
सिवाना
निकटवर्ती लुदराडा गांव में शनिवार को पैथर के आने की सूचना से गांव सहित पूरे क्षेत्र में दिनभर ख़ौफ़ का माहौल रहा।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनविभाग की टीम को दी । ग्रामीणों की निशानदेही पर पैंथर का पता लगाने की कोशिश की गई,वही इतने दिनों के बाद पहली बार किसी वन्य जीव का पैंथर ने शिकार किया है।
शाम 6 बजे तक ग्रामीणों और वनविभाग की टीम ने पूरी पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन पेंथर का कोई सुराग नही मिला।अँधेरा होने के कारण वनविभाग की टीम ने रेस्क्यू रोक दिया।
सभापति व आयुक्त पर एसीबी का शिकंजा
बाड़मेर नगरपरिषद के सभापति पर एसीबी का शिकंजा
बाड़मेर
नगर परिषद सभापति और पूर्व आयुकत श्रवण विश्नोई सहित अन्य आरोपियों पर एसीबी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
एसीबी ने टाउनशीप योजना की होटल के गैर कानूनी ढंग से लेन देन कर एवं फर्जी दस्तावेज बना कर लेण्डयूज बदलने एवं परिषद को क्षति पहुंचाने के आरोपों पर परिवाद दर्ज किया है।
एसीबी मे दर्ज इस परिवाद के नंबर हैं 351/17। वही
एसीबी मुख्यालय ने भी परिवाद दर्ज करने की स्वीकृति दी है। मौजूदा सभापति पहली इस मामले मे एसीबी के शिकंजे मे आये है।
होम गार्ड की सजगता से टला बड़ा रेल हादसा
सजगता से टला रेल हादसा
ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा
आज दोपहर को बिठूजा पोल के सामने स्तिथ रेल फाटक पर नियुक्त होम गार्ड की सजगता से बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार दोपहर को करीब बारह बजे बिठूजा पोल के सामने स्तिथ रेल फाटक नम्बर c 288 से सेना के कुछ ट्रक बड़े भारी ट्रॉलियों को लेकर फाटक पार कर रहे थे। दो ट्रक तो फाटक के पार हो गए। तीसरा ट्रक फाटक पार कर रहा था कि अचानक बड़ी ट्रॉली रेल फाटक के बीच मे फस गयी। वही इस दरमियान बालोतरा से पूरी एक्सप्रेस के खाली कोच लेकर नोन स्टॉप ट्रेन पार हो चुकी थी। खतरे को भाप कर रेल फाटक पर नियुक्त होम गार्ड जवान चौथाराम ने तुरंत जाम झंडी लगाई ओर बालोतरा की तरफ पटरी पर लाल झंडी लगाकर दौड़ लगाई । इस दरमियान तेज गति से फाटक की तरफ बढ़ रही ट्रेन के चालक ने लाल झंडी दिखाते हुए सामने आ रहे होम गार्ड को देखकर इमर्जेन्सी ब्रेक लगाये ओर फाटक से कुछ ही दूरी पर आकर ट्रेन रुक गयी जिससे बाद हादसा टल गया। बाद मे लोगो की मदद से भारी भरकम ट्रॉली हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब आधा घंटे खड़ी रही।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...