Followers

Friday, October 19, 2018

महबूब ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, दो हत्यारे गिरफ्तार
बालोतरा
पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में जिले की पुलिस इन दिनों एक्शन में दिख रही है। पुलिस जिले में घटित अपराधों की कड़ी से कड़ी जोड़कर पोल खोल रही है। बालोतरा पुलिस ने शहर में हुए महबूब मर्डर का पर्दाफाश किया है।  मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की हत्या करने की वारदात का पर्दाफाश कर बाड़मेर जिले की बालोतरा थाना पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
     पुलिस अधीक्षक बाड़मेर मनीष अग्रवाल ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 9 व 10 सितम्बर की मध्यरात्रि को गेमनागाजी दरगाह के पास बालोतरा निवासी मानसिक रूप से बीमार मेहबूब पुत्र मुसेखां की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निर्मम हत्या कर मोमडन ग्राउण्ड में फैंकने की वारदात पर पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई फिरोज की रिपोर्ट पर मुकदमा पुलिस थाना बालोतरा में दर्ज कर आरम्भिक अन्वेषण तत्कालीन थानाधिकारी भंवरलाल सीरवी आरपीएसद्वारा प्रारम्भ किया गया।
        अग्रवाल ने बताया कि उक्त संगीन वारदात के बाद मुस्लिम समुदाय में भारी रोष व्याप्त था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा कैलादान रतनू व वृताधिकारी बालोतरा  विक्रमसिंह भाटी के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी बालोतरा पुष्पेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में  टीम का गठन किया गया।
          पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मोबाईल तकनीकी सहायता से गेमनागाजी दरगाह के आस-पास निवास करने वाले व उसके आस-पास उठ-बैठ रखने वाले संदिग्ध प्रवृति के व्यक्तियों पर निरन्तर निगरानी रखी गई।  उन्होंने बताया कि संदिग्ध पचपदरा रोड़, बालोतरा निवासी इलियास पुत्र सलीमखां (22) तथा गेमनागाजी दरगाह के पास, बालोतरा निवासी हैदर पुत्र हासमखां (20) को दस्तयाब कर सघनता पूर्वक पूछताछ की गई तो दोनों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उक्त वारदात को अन्जाम देना स्वीकार किया।
       अग्रवाल ने बताया कि आरोपी इलियास व हैदर पिछले 4-5 वर्षो से मित्र है तथा दोनों को भारी गांजे की लत थी। वारदात की रात्रि करीब 10 बजे दोनों एक दूसरे से मिले तथा गांजे के 2 से 3 डोज लेकर देर रात्रि मोटरसाईकिल से मूंगड़ा रोड़ पहुंचे जहां मेहबूब घूम रहा था। मृतक मेहबूब इलियास की पहचान का होने के कारण बार-बार बीड़ी की जिद्द करने लगा। इस पर झुंझलाए इलियास ने मेहबूब को धक्का दे दिया।  डिवाईडर पर सिर के बल गिरने से मेहबूब घायल हो गया, घायल अवस्था में भागने पर हैदर ने घबराहट में होटल के पास पड़ी लकडी की लाठी से उसके सिर पर वार किया जिससे मेहबूब मुर्छित होकर गिर गया। इस पर दोनों उसे मोटरसाईकिल से मोमडन ग्राउण्ड लेकर गये तथा वहां पर उसकी पहचान छुपाने के लिये उसे चेहरे व सिर पर पत्थर से 2-3 बार वार किये तथा उसके बाद इलियास ने ब्लैड से मेहबूब के पेट पर वार कर पेट फाड़ दिया। उसके बाद दोनों ने पत्थरों व ब्लैड को लाश से कुछ दूरी पर फैंककर वहां से अपने-अपने घर चले गये।
       सघन पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा गांजे के तेज नशे तथा गुस्से में वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी इलियास व हैदर को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है तथा दोनों से पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व लाठी बरामद की जा रही है। ईलियास व हैदर आपराधिक प्रवृति के है। ईलियास के विरूद्व पांच प्रकरण तथा हैदर के विरूद्व एक प्रकरण दर्ज है। 

पचपदरा से टिकट पर कांग्रेस कर रही पुनर्विचार

मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में आने के बाद पचपदरा विधान सभा से प्रत्याशी को लेकर पुनः मंथन जारी
बालोतरा
मानवेन्द्र सिंह जसोल के कांग्रेस में आने के बाद अब पचपदरा विधान सभा मे नए समीकरणों की तलाश में पार्टी के आला पदाधिकारियो फिर नए सिरे से मंथन में जुट गए है। अब तक पूर्व विधायक मदन प्रजापत को पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए तय माना जा रहा था और इस पर सहमति भी बन चुकी थी लेकिन अब मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में आ जाने पर कांग्रेस कीओर से मानवेन्द्र सिंह की सलाह पर प्रत्याशी तय किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार  मानवेन्द्र सिंह के सुझाये गए प्रत्याशी की संभावनाओं के लिए पार्टी आलाकाम  पूर्व विधायक मदन प्रजापत के विधान सभा क्षेत्र में माली समाज के विरोध, कुछ कांग्रेसी पार्षदों के विरोध व पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध आदि बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। मंथन के बाद ही तय होगा कि कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाएगी।

आलाकमान का निर्देश हुआ तो पचपदरा से लड़ूंगा विधान सभा चुनाव-राम सिंह दाखा

बसपा भी भाजपा व कांग्रेस के समीकरणों को समझने में जुटी,
पचपदरा विधान सभा से बसपा भी उतारेगी उम्मीदवार,
पिछले बार प्रत्याशी रहे राम सिंह दाखा बोले- आलाकमान का निर्देश सर्वोपरी।
विकास के मुद्दे पर बसपा लड़ेगी चुनाव
बालोतरा
आने वाले विधान सभा मे बसपा भी मैदान में प्रत्याशी उतारेगी। पिछले बार चुनाव लड़ने वाले राम सिंह दाखा भी फिर भी पार्टी में सक्रिय नजर आ रहे है ऐसे में लग रहा है कि बसपा भी पचपदरा विधान सभा पूरा दमखम लगाएगी। बसपा नेता राम सिंह दाखा ने बताया कि बसपा आने वाले चुनावों में भाजपा व कांग्रेस के समीकरणों को समझकर मैदान में ताल ठोकेगी। दाखा ने खुद के पचपदरा विधान सभा से प्रत्याशी बनने के सवाल पर कहा कि आलाकमान के निर्देश होंगे तो वे चुनाव लड़ सकते है और पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी वे उस प्रत्याशी को जिताने के लिए तन-मन से साथ देंगे। दाखा ने बताया कि बसपा पचपदरा क्षेत्र के समग्र विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य मुद्दा रिफायनरी में स्थानिय लोगो को रोजगार दिलाना व रोजगार के लिए आरक्षण लागू करना होगा ।

Wednesday, October 17, 2018

ममता एनजीओ ने नुक्क्ड़ नाटक से दी स्वास्थ्य जागरूकता जानकारियां

नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से दी स्वास्थ्य जागरूकता जानकारियां

बालोतरा


ममता हेल्थ इन्स्टिट्यूट फ़ॉर मदर एंड चाइल्ड बालोतरा की ओर से एचडीबीएफस सीएसआर के तहत बालोतरा व सिवाना ब्लॉक में स्वास्थ्य जागरूकता संदेश देने के लिए नुक्क्ड़ नाटक के आयोजन का अभियान शुरू किया गया है। ममता एनजीओ के सहायक मैनेजर ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि नुक्क्ड़ नाटक जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के जेरला गांव में नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्क्ड़ नाटक के दौरान कलाकर कालू खा एन्ड पार्टी ने नाटक व कठपुतली के माध्यम से किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य देखभाल, गर्भवती महिलाओं की देखरेख, धात्री महिलाओं की देखरेख, नवजात की घर पर सार संभाल व गर्भवती टीकाकरण, नवजात शिशु के टीकाकरण आदि की जानकारियां दी गई। नुक्क्ड़ नाटक के दौरान एपीएम रामदयाल भील ने उपस्तिथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। नुक्क्ड़ नाटक के दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।


Sunday, October 14, 2018

पांच वर्षों में डोडा पोस्त तस्करी रोकथाम की सबसे बड़ी कार्यवाही, 5 टन डोडा-पोस्त जब्त

पांच वर्षों मे सबसे बड़ी डोडा तस्करी पकड़ी बाड़मेर पुलिस ने
शाबाश बाड़मेर पुलिस।
करीब डेढ करोड़ रूपये का  4,721.500 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
एक ट्रक व एस्कोर्ट वाहन सहित कुल चार मुल्जिम गिरफ्तार
बालोतरा
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल की जिले में मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए की जा रही धरपकड़ से तस्करों की कमर टूटती नजर आ रही है। जिला पुलिस ने तस्करों के चक्रव्यू को तोड़ने के लिए सख्त रुख अपना रही है। एसपी मनीष अग्रवाल के निर्देश पर बालोतरा व पचपदरा पुलिस ने करीब 5 टन अवैध डोडा पोस्त पकड़ा है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी मनीष अग्रवाल ने  बताया कि जिला बाड़मेर की स्पेशल  टीम व पुलिस थाना बालोतरा व पचपदरा की टीम ने 13.10.2018 को सायं 09ः45 बजे  उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते हुए एक ट्रक मय एस्कोर्ट को मनणावास सर्कल पर जब्त किया। कार्यवाही में 4,721.500 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की भारी मात्रा में जब्ती की गई तथा चार मुल्जिमान् को गिरफ्तार किया गया।
अग्रवाल ने बताया कि  पुष्पेन्द्र  वर्मा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बालोतरा,  भंवराराम उप निरीक्षक, मगनखांन सहायक उप निरीक्षक,  मोहम्मद अली हैड कानि0, गोपीकिषन कानि0, रामाराम कानि0, गोपालसिंह कानि0, गैनाराम कानि0 व पुखराज कानि0 मय जाब्ता तथा पचपदरा थाना से  खंगाराराम हैड कानि0 मय जाब्ता  प्रवीणकुमार कानि0,  सालारखांन कानि0,  रामस्वरूप कानि0 तथा स्पेषल टीम से  भूपेन्द्रसिंह मय जाब्ता  कानाराम कानि0  डूंगरराम कानि0 व  स्वरूपसिंह कानि0 की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की ईतला पर कार्यवाही करते हुए मनणावास सर्कल पर ट्रक नम्बर त्श्र01.ळठ.8515 व एस्कोर्ट वाहन स्वीफ्ट त्श्र19.ब्भ्.2273 को जब्त कर ट्रक में भरे पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाकर रखे कुल 232 कट्टों में 4,721.500 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर मुल्जिमान् 01. मांगीलाल पुत्र मोहनलाल जाति बिष्नोई (गोदारा) उम्र 37 साल पेषा चालक निवासी बिष्नोईयों की ढाणी बनाड़ पुलिस थाना बनाड़ जिला जोधपुर (ट्रक चालक), 02. रामनिवास पुत्र खेराजराम जाति बिष्नोई (ढाका) उम्र 27 साल पेषा चालक निवासी बिष्नोईयों की ढाणी बनाड़ पुलिस थाना बनाड़ जिला जोधपुर (ट्रक सह चालक),  03. राजुराम पुत्र मांगीलाल बिष्नोई (सारण) उम्र 33 साल निवासी लाम्बा बिलाड़ा (एस्कोर्ट चालक), 04. मुकेष पुत्र भंवरलाल बिष्नोई (गोदारा) उम्र 25 साल निवासी उम्मेदनगर पुलिस थाना मथानिया जिला जोधपुर (एस्कोर्ट सहचालक) को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही जारी है। इस बरामद अवैध पोस्त डोडा की अनुमानित कीमत डेढ करोड़ आंकी गई है।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मादक पदार्थो की धरकपड हेतु चलाए गये विषेश अभियान के तहत गत 75 दिनां में बाड़मेर पुलिस ने यह तीसरा डोडा पोस्त से भरा ट्रक बरामद किया तथा करीबन् 6500 किलोग्राम अवैध पोस्त डोडा बरामद किया जा चुका है। वर्श 2012 के पश्चात विगत पांच साल में लगभग 4700 किलोग्राम की पोस्त डोडा की सबसे बड़ी कार्यवाही है।


ममता एनजीओ ने करवाई स्वास्थ्य जागरूकता बैठक

एचडीबीएफस प्रोजेक्ट के तहत ममता इन्स्टिट्यूट फ़ॉर मदर एंड चाइल्ड ने सराणा में करवाई स्वास्थ्य जागरूकता बैठक
बालोतरा
निकटवर्ती सराणा गाव में आंगनवाड़ी केंद्र में ममता एनजीओ के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। ममता एनजीओ के सहायक कार्यक्रम मैनेजर ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि बैठक में एनजीओ के एपीएम रामदयाल भील व कार्यकर्ता रेखा ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां दी। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, दाई सहित बड़ी तादाद में महिलाओं ने भाग लिया।

लोकायुक्त न्यायालय के जल दोहन ओर रोक के आदेश की पालना नही, जारी है अवैध जलदोहन

लूनी नदी के किनारे स्तिथ गाँवो में हो रहे अवैध जल दोहन रुकवाने की मांग

बालोतरा


प्रदूषण निवारन एवम पर्यावरण संरक्षण समिति ने माननीय लोकायुक्त महोदय को पत्र भेजकर लूनी नदी के किनारे स्तिथ गाँवो में बिना सक्षम अनुमति के खोदे जा रहे बोर वेल को बंद करवाकर अवैध अंधाधुन जल दोहन को रुकवाने की मांग की है। समिति के प्रवक्ता कानाराम साईं तिलवाड़ा ने बताया कि ज्ञापन में समिति व किसानों ने माननीय लोकायुक्त महोदय को लूनी नदी के बेसिन में बिना अनुमति के जल दोहन बंद करवाने ओर नए बोर वेल्स निर्माण के रोक के फैसले को सख्ती से लागू करवाने के लिए उपखण्ड प्रसाशन व जिला प्रसाशन को पाबंद करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि भूजल के लिहाज से संवेदनशील घोषित बालोतरा क्षेत्र में लूनी नदी की तलहटी में लोकायुक्त न्यायालय की रोक के बावजूद अन्धाधुन नए बोर वेल खोदे जा रहे है जिसकी जानकारी देने के बावजूद भी प्रसाशन रोक के आदेष की पालना नही करवा रहा है जिससे किसानों में रौष है। किसानों ने बताया कि जल दोहन नही रुकवाने पर किसान आंदोलन की राह पर उतरने व सक्षम न्यायालय की शरण लेने को मजबूर होंगे।

Saturday, October 13, 2018

मोमो गेम व जीका वायरस से बचने की दी जानकारियां

बालिकाओं को जानलेवा मोमो गेम और जीका वायरस से बचने की दी जानकारी
बालोतरा
स्थानीय बालिका विद्यालय की प्रार्थना सभा में जानलेवा मोमो गेम व जीका वायरस से बचने के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल के व्याख्याता दीपक दीक्षित ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक हंसती हुई डरावनी लड़की का फोटो जिसको क्लिक करने से वह आपके मोबाइल में सेव हो जाता है और फिर आपको पूरी तरह वश में करके इंसान की तरह ही बाते करता है और गलत व जानलेवा कार्य करने को बाध्य करता है।इसलिए छात्राओं को इस मोमो गेम को डाउनलोड ना करने की सलाह दी। साथ ही छात्राओं जैनम और तनुजा ने जीका वायरस के कारणों और उससे बचने के उपायों के बारे में बताया। अंत में प्रधानाचार्य  माणकचंद कच्छ्वाह ने विद्यालय स्टाफ व छात्राओं को इस गेम व जीका वायरस से बचने के लिए अपने घर व समाज में लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया ।

सिणधरी के मुंजियो की ढाणी के पुजारी हत्या कांड का खुलासा

पुजारी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

सिणधरी
-मुजीयों की प्याऊ रामदेव मंदिर बामणी के पुजारी हरिराम की हत्या होने के ढाई माह बाद जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने दोपहर बाद सिणधरी पुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदस्य वह शांति समिति की बैठक बुलाकर साधु-संतों समेत सर्व समाज के मौजूद लोगों के सामने खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस की  कड़ी मेहनत के बाद और साइबर सेल की मदद से आरोपियों गिरफ्तार करने  में सफलता हासिल की मीडिया को जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी (धूड़ाराम) ढिंग सिंह पुत्र महादेवा राम जाती रावणा राजपूत निवासी जोरादर जिला जालौर हाल निवासी सिणधरी वह ताजा राम पुत्र पूनमाराम जाति जाट निवासी धन्ने की ढाणी ने मिलकर एक साथ शराब पी तथा योजना बंद रूप से मुजियो की प्याऊ पहुंचे  जहां लूट के इरादे से रात्रि में सोते हुए पुजारी हरिराम महाराज की सिर में लाठी से मारकर हत्या कर दी उसके बाद पास में जो आभूषण सहित  रुपये ले लीए और मौके से फरार हो गए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह खुलासा करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश दान रत्नू सिणधरी थाना अधिकारी गोपाल विश्नोई स्पेशल टीम के सब इंस्पेक्टर प्रदीप डांगा सहायक उप निरीक्षक रावता राम पोटलिया हेड कांस्टेबल लजपत सिंह कॉस्टेबल रतिराम स्पेशल साइबर सेल से प्रेमाराम मेहाराम कॉस्टेबल मोहन राम भिया राम रामाराम के अथक प्रयास से आरोपी ढिंगसिंह को भुज से तथा ताजा राम को सिणधरी कस्बे से  गिरफ्तार किया।

Thursday, October 11, 2018

पचपदरा से मदन प्रजापत कांग्रेस के होंगे उम्मीदार

बालोतरा
कांग्रेस पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत पर एक बार फिर से विश्वाश जता रही है। आगामी विधान सभा मे पचपदरा से पूर्व विधायक मदन प्रजापत की कांग्रेस से टिकट लगभग तय है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार मदन प्रजापत की टिकट पर कमिटी में सहमति बन गई है। साथ ही बायतु से हरीश चौधरी व बाड़मेर से मेवाराम जैन के उम्मीदवार बनाये जाने पर भी लगभग सहमति है। सिवाना विधान सभा के कांग्रेस उम्मीदवार पर मंथन चल रहा है। सिवाना से पैनल में महंत निर्मलदास व पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी शामिल है इनमें से वालाराम चौधरी उम्मीदवार घोषित किये जा सकते है।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...