Followers

Thursday, February 8, 2018

तारातरा मठ मे 13 फ़रवरी से 18 फ़रवरी तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

तारातरा मठ में सर्व समाज की सहभागिता एवं उपस्थिति के लिए प्रतिनिधमंडल पहुँच रहा है गाँव गाँव ढाणी ढाणी।*
बालोतरा
तारातरा मठ के ब्रह्मलीन सन्त श्री श्री 1008 महंत श्री मोहनपुरी जी महाराज के भंडारा, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विराट संत सम्मेलन भव्य महोत्सव को लेकर युवा प्रतिनिधिमंडल ने भावभरा हार्दिक आंमत्रण-निमंत्रण देने के लिए राणी भटियाणी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल सहित क्षैत्र के छत्तीस कौम के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर सभी समाजों की सहभागिता एवं उपस्थिति के लिए आमन्त्रण पत्रिका भेंट करते हुए भव्य समारोह में आमंत्रित किया।

ज्ञात रहे 13 फरवरी से 18 फरवरी को होने वाले विराट संत सम्मेलन महोत्सव में साधु संतों के साथ साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के कद्दावर मंत्रियों, राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों सहित लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालुओं का समागम रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, युवा नेता करण सिंह राठौड़, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नोसर, गोपाल सिंह करणोत रातड़ी, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव चैन करण करणोत कनाना, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला संयोजक नरपत सिंह उमरलाई, पदम् सिंह देवड़ा, ने जसोल, कनाना, अजीत, खेजड़ीयाली, रामपुरा, महेश नगर, राखी, खण्डप, सिवाना, मेली, मजल, करमावास, थापन मूठली, इन्द्राणां, सिणेर सहित दर्जना गाँवों का दौरा किया।

भारत माता बचपन यात्रा का होगा आयोजन

*भारत माला बचपन यात्रा के तहत* 

*चतुर्वेदी कल से बाड़मेर के दौरे पर*

-चतुर्वेदी शिक्षा की स्थिति का जायजा लेकर करेगी जन कल्याणकारी योजनाआंे की समीक्षा।

बाड़मेर, 08 फरवरी।
राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी भारत माला बचपन यात्रा के तहत शुक्रवार से 11 फरवरी तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगी। इस दौरान सरहदी इलाकांे मंे राज्य सरकार की योजनाआंे की क्रियान्वति एवं बच्चांे की शिक्षा की स्थिति की जानकारी लेगी। इसके अलावा जिला,ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण इकाइयांे का गठन तथा उनके प्रभावी रूप से संचालित करने के बारे मंे समीक्षा की जाएगी। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी शुक्रवार प्रातः 9.30 बजे सर्किट हाउस मंे पत्रकारांे से रूबरू होगी। इसके उपरांत वे चौहटन एवं गडरारोड़ इलाके के सरहदी गांवांे बुकड़, लकड़ासर, पंूजासर, केलनोर, रतासर मंे बच्चांे की शिक्षा एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे तथा आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर मिलने वाली सेवाआंे की जानकारी लेगी। इसी दिन चतुर्वेदी शाम 4 बजे पंचायत समिति चौहटन के सभागार मंे तहसील स्तरीय अधिकारियांे के साथ बाल अधिकारांे पर समीक्षा बैठक लेगी। चौहटन मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 10 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे रवाना होकर प्रातः 8.30 बजे रामसर पहुंचेगी। इस दौरान तामलोर, मुनाबाव, रोहिड़ी, बोई गांव मंे आंगनबाड़ी केन्द्रांे, पुलिस थानांे, राजकीय चिकित्सालयांे मंे बालकांे को दी जा रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की समीक्षा करेगी। शिव पंचायत समिति के डाक बंगले मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 11 फरवरी को पांचला, सुंदरा, फलिया गांव मंे बच्चांे की शिक्षा की स्थिति एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की क्रियान्विति संबंधित जानकारी लेगी। इसके उपरांत शाम 6 बजे शिव के लिए प्रस्थान करेगी। श्रीमती चतुर्वेदी बाड़मेर प्रवास के दौरान जिला ,ब्लाक एवं तहसील स्तरीय बैठकांे मंे आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत आंगनबाडि़यांे की स्थिति की समीक्षा, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणांे की स्थिति, आरटीई एक्ट के तहत प्रवेशित बच्चांे के लिए निर्धारित मापदंडांे की पालना, पालनहार योजना, राजश्री एवं छात्रवृति योजनाआंे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे तथा बाल श्रम की रोकथाम को किए गए प्रयासांे की समीक्षा करेगी। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

नारायणी सेना ने गृह मंत्री को दिया ज्ञापन

नारायणी सेना ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन
सुषमा को प्रताड़ित करने वाले आरोपी जल्द हो गिरफ्तार
जयपुर
श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत के नेतृत्व में राज्य के  गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को ज्ञापन सौंपकर 24 जनवरी 2018 को सुषमा पुत्री सुरेंद्र कुमार निर्माण श्री भोजासर जिला हनुमानगढ़ को प्रताड़ित करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि कुमारी सुषमा पुत्री सुरेंद्र कुमार निर्माण उम्र 17 वर्ष निवासी भोजासर  भादरा जिला हनुमानगढ़ जीनियस पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजासर भादरा जिला हनुमानगढ़ के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण कुमार यादव एवं उनकी पत्नी श्रीमती निर्मला देवी जो किसी विद्यालय में अध्यापिका के रूप में कार्यरत है उनके द्वारा कुमारी सुषमा को मानसिक व शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित है वह मानित किया जिसके कारण कुमारी सुषमा इस अन्याय व अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकी और इसी अपमान और प्रताड़ना के चलते कुमारी सुषमा ने घर पर आकर स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली और जिसके कारण दिनांक 28 एक 2018 को उसकी मृत्यु हो गई जिसकी सूचना पुलिस थाना भादरा के प्रभारी किशन बिजारनियां अशोक यादव को दी गई किंतु उक्त दोनों पुलिस अधिकारियों ने दोषी व्यक्तियों से बातचीत कर उन से सांठगांठ कर इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद ना तो कोई रिपोर्ट दर्ज की और ना ही कोई कार्यवाही की इसके पश्चात उक्त घटना अखबारों मैं प्रकाशित होने पर पीड़ित परिवार द्वारा प्रदर्शन करने के बाद में रिपोर्ट दर्ज हुई वह मृतका कुमारी सुषमा का शव लेने से इंकार करने पर एवं पुलिस प्रशासन से वार्ता होने पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन देने के बाद पोस्टमार्टम किया गया मृतका द्वारा मृत पूर्व लिखे गए पत्र में मदद करता द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार यादव उनकी पत्नी अध्यापिका निर्मला पुत्री प्रतिमा मनीषा मुकेश नामक व्यक्तियों पर मृतका को प्रताड़ित वह अपमानित करने का दोषी बताया और इसी के चलते मृतक का कुमारी सुषमा द्वारा केरोसिन डालकर स्वयं को आग लगा ली। मामले को 9 दिन गुजर जाने के बाद भी दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तथा पुलिस द्वारा आरोपियों की ऊंची पहुंच में धनबल के चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं तथा पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है जिससे मृतका का परिवार काफी डरा हुआ और भयभीत है।
इस घटना से समस्त सेन समाज में आक्रोश व्याप्त है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई नहीं किया जाने हुए दोषियों को गिरफ्तार नहीं करने की स्थिति में सेन समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा इस संबंध में पूर्व में भी दिनांक 30 एक 2018 को प्रशासनिक अधिकारियों को सेन समाज हनुमानगढ़ द्वारा पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका तथा अन्याय प्राप्ति और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के संदर्भ में कई प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं किंतु इन सबके बाद भी पुलिस प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है यदि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा कारवाई कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो दिनांक 10 2018 को पूरे भारत का सेन समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
उन्होंने लिखा कि आप उक्त मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करवा कर उन्हें गिरफ्तार कर मृतका कुमारी सुषमा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कृपा करें जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और सेन समाज के लोगों में व्याप्त आक्रोश शांत हो सके।

पूर्व राज्य मंत्री गोपाराम मेगवाल ने की पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात

पूर्व राज्यमंत्री मेघवाल ने की पूर्व राष्ट्रपति और गहलोत से मुलाक़ात -
जयपुर
पूर्व राज्यमंत्री एवं सिवाना के पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल ने जयपुर प्रवास पर पूर्व राष्ट्रपति माननीया श्रीमति प्रतिभा पाटिल के सम्मान में पूर्व मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत द्वारा  आयोजित समारोह मे  निवास स्थल 49,सिविल लाइंस पर मुलाकात की।
इस दौरान माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने पूर्व विधायक मेघवाल का परिचय करवाते हुये माननीया पूर्व राष्ट्रपति  से शिष्टाचार भेंट कराई।
इस दौरान मेघवाल ने पूर्व राष्ट्रपति एवं अशोक गहलोत का सूत की माला पहनाकर अभिनंदन किया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सम्मान में आयोजित इस सादे समारोह में गहलोत ने अपने निकटस्थ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित कर राजनीतिक संदेश देने की भी कोशिश की है।

Wednesday, February 7, 2018

गौ माता की दिल से हो सेवा-महंत राजनाथ जी

बालाजी धाम गौ सेवा समिति ने किया गौ माता का पूजन 
हरा चारा व गुड़ खिलाकार लिया गौ सेवा का संकल्प 
गौ माता की दिल से करे सेवा-श्री महंत राजनाथ जी
गौ माता आवारा नही अपितु बेसहारा है-महंत सेवागीरी जी
बालोतरा।
बालाजी धाम गौ सेवा समिति खड़ेश्वरी आश्रम साल्ट पचपदरा में गौ पूजन का आयोजन किया गया। खड़ेश्वरी आश्रम के श्रीमहंत राजनाथ ने बताया कि क्षेत्र के अनाथ गौवंश की सेवार्थ संकल्प लेकर बुधवार को बालाजी धाम गौ सेवा समिति के तत्वाधान में भामाशाह गणपत चौधरी सिवाना की तरफ से बेसहारा व लावारिश गौवंश को एक ट्रक चारा भेंट कर गायों की पूजा अर्चना कर गुड़ व हरा चारा खिलाया। इस दौरान महंत राजनाथ ने कहा कि आज के युग में बहुत सारे दानदाता गौसेवा को अपना परम पुण्य मानते है लेकिन अभी भी अनाथ व लावारिश गौवंश की दिल से सेवा करने महत्ती आवश्यकता है। साथ हीं वर्तमान पीढ़ी गौ सेवा व गायों के संरक्षण के पुण्य कार्य से अनभिज्ञ है। बालाजी धाम गौ सेवा समिति अध्यक्ष महंत सेवागिरी ने बताया कि  आज के सुशिक्षित युग मे गौ माता आवारा नही परंतु बेसहारा है ओर गौवंश के संरक्षण की सख्त जरूरत है। क्षेत्र के अनाथ व लावारिश गौवंश को सहारा व आश्रय देने के उद्ेश्य से गौसेवा समिति का गठन किया गया है। जन सहयोग व प्रशासन की सहायता से इस क्षेत्र के लावारिश गौवंश को आश्रय देने के लिए बड़ी खुली गौशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ हीं पूरे आश्रम परिसर के आस-पास सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर इंसान को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। 

लगातार 8 वर्षों से खड़े होकर कर रहे है तपस्या

गौरतलब है कि खड़ेश्वरी आश्रम के महंत श्रीमंत राजनाथ पिछले 8 वर्षों से दोनों पैरो पर खड़े होकर तपस्या कर रहे है। श्रीमहंत इन 8 वर्षों में कभी भी जमीन पर बैठे या सोए नहीं है जो सच्ची आस्था का प्रतीक है। इनके दर्शनार्थ प्रत्येक मंगलवार को दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु आते है।

जैन तीर्थ नाकोड़ा मे अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

अंजनशलाका के प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 9वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

नाकोड़ा तीर्थ पर प्रतिष्ठा महोत्सव, ध्वजारोहण, ध्वज दंड कलश स्थापना व  पुष्पवर्षा का हुआ आयोजन 

रिपोर्ट- ओमप्रकाश सोनी 9414532417

बालोतरा। निकटवर्ती नाकोड़ा भैरव पाश्र्वनाथ तीर्थ मेवानगर में भव्यतिभव्य अंजनशलाका का प्रतिष्ठा महोत्सव के 9वें दिन साधु वृंदों के सानिध्य में कई धार्मिक आयोजन किए गए। हजारों भक्तों और सैकड़ों साधु-साध्वियों के सानिध्य में नाकोड़ा की पावन धरती पर ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन वरिष्ठ आचार्यों की निश्रा में आयोजित हो रहे है। प्रतिष्ठा महा महोत्सव के विविध कार्यक्रम परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य देवेश, श्री मनोहर कीर्ती सागर सूरीश्वर म.सा., तपागच्छीय प्रवर समिति के कन्वीनर गगच्छाधिपति, आचार्य श्री विजय अभयदेव सरीश्वर म.सा., प्रतिष्ठा उत्सव के मार्गदर्शक परम पूज्य विमलसूरिजी म.सा., (निश्रा भाई म.सा.) आदि 27 आचार्य गुरू भगवंतों एवं सैकड़ों साधु-साध्वियों के पावन सानिध्य में संपूर्ण विधि-विधान में आयोजित किए जा रहे है। 

कार्यक्रम के तहत दोपहर में गुरू भगवंतों के सानिध्य में भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव के 9वें दिन गाजे बाजे के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रतिष्ठा के दौरान अंजनशलाका से नाकोड़ा मंदिर तक भक्त भाविकों का रैला उमड़ पड़ा। 

धार्मिक आयोजन हुए विधि-विधान से पूर्ण 

बुधवार को प्रात: ब्रह्म मुहूत्र्त में प्रतिष्ठा महोत्सव, ध्वजारोहण, ध्वज दंड कलश स्थापना, पुष्पवर्षा, माणक स्तंभ आरोपण, तोरण वंदन, अष्टोतरी शांति स्नात्र महापूजपन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन गाजे बाजे के साथ पूर्ण हुआ। रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बुधवार को नवकारशी के लाभार्थी ओसियान इंपेक्स व क्रिश इंफोटेक चैन्नई के बालड़ परिवार पादरू वालों ने लिया। 

अध्यक्ष को मिली विकास पुरूष की उपाधि 

प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान गुरू भंगवंतों के सानिध्य में पाश्र्वनाथ ट्रस्ट चैयरमेन अमृतलाल जैन को नाकोड़ा तीर्थ विकास पुरूष की उपाधि से सम्मानित कर अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में सक्रिय योगदान देने के लिए ट्रस्टी जसवंत दीपचंद सांखला जैन जोधपुर का एनटीपी ट्रस्टी अनिल सिंघवी व दिलीप बागरेचा ने बहुमान किया। 

ट्रस्ट मंडल जुटा है कार्यक्रम को सफल बनाने में 

गुरूवार को आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने के लिए श्री जैन श्वेतांबर नाकोड़ा पाश्र्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट मेवानगर के अध्यक्ष अमृतलाल छाजेड़, ट्रस्टीगण अनिल सिंघवी, दीपचंद सांखला, किशोरराज सिंघवी, दिलीप कुमार बागरेचा, रणवीर गेमावत, अशोक चौपड़ा, कांतिलाल सिंघवी पुणे, गणपतराज पटवारी, नैनमल भंसाली सहित पूरा ट्रस्ट मंडल अंजनशलाका के प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सेवाएं दे रहे है।  

रिफायनरी स्थल पर विभिन्न निर्माण कार्य शुरू

पचपदरा रिफायनरी मे कार्यालय,आवास निर्माण कार्य प्रारम्भ
बालोतरा
रिफाइनरी को लेकर निर्माण गतिविधियां तेज हो गयी है। आज विधिवत रूप से पूजा अर्चना व हवन के बाद  रिफाइनरी क्षेत्र में सड़क,वाल बाउंड्री,आवासीय कॉलोनी,सहित अन्य निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण कार्य के शुरू होने के बाद लोगो मे अब विश्वाश जगने लगा है।
आज विभिन्न निर्माण कार्यो का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता  डॉक्टर अरुण चोधरी,खेराजराम हुड्डा,किशोरसिंह भायल सहित निर्माण कंपनियों के कार्मिको सहिय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नदी की रपट से कार पलटी

नदी की रपट से कार पलटी
बालोतरा
बिठूजा गाव मे लूणी नदी की रपट से एक कार अनियंत्रित होकर नदी मे पलट गयी। हादसे मे कार मे सवार यात्री बाल बाल बच गए।

Tuesday, February 6, 2018

शुभद्रा माता जी एवम् मामाजी धाम का द्वितीय वार्षिक महोत्सव 13 व 14 को

शुभद्रा माता जी एवं मामाजी महाराज धाम का द्वितीय वार्षिक उत्सव 13 को
बालोतरा
निकटवर्ती लालाणा के सड़लानाडा स्थित श्री सुभद्रा माताजी एवं श्री मामाजी महाराज के धाम पर द्वितीय वार्षिक महोत्सव 13 फरवरी को उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।
दो दिवसीय  वार्षिक महोत्सव के दौरान कई साधु-संतों का समागम होने के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। कोटवाल गणेशाराम देवासी ने बताया कि वार्षिक महोत्सव को लेकर मंदिर पर गादीपति भूराराम महाराज के सानिध्य में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान मंदिर पर 12 फरवरी को रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मशहूर भजन गायक जोगभारती एण्ड पार्टी के कलाकार मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं 13 फरवरी को प्रात:कालीन शुभवेला में यज्ञ का आयोजन होगा तथा दोपहर में माताजी व मामाजी महाराज की महाआरती होगी। इसके बाद मंदिर शिखर पर लाभार्थी परिवारजन ध्वज पताका चढा़एंगे। देवासी ने बताया कि वार्षिक महोत्सव की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में भक्त राजूगिरि गोस्वामी के नेतृत्व में हड़मानाराम काग, किशनाराम बताऊ, विक्रमसिंह जोधा, राकेश गोदारा, मेहराराम काग, मगाराम टेडा व सदाशिव सलुंदिया सहित भक्त-भाविक जुटे हुए है।

बालोतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी

शाबाश बालोतरा पुलिस
ओमप्रकाश सोनी
रोडवेज की बस मे बेग से लाखो रुपये के जेवरात पार करने की वारदात का बालोतरा पुलिस ने जल्दी पर्दाफाश कर दिया है। पोलिस अधीक्षक गगन दीप सिंगला के निर्देश पर कैलाशदान रतनु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, बालोतरा व  राजेश कुमार माथुर वृताधिकारी महोदय, वृत बालोतरा के निर्देशन में कस्बा बालोतरा में चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों की रोकथाम हेतु  भंवरलाल सिरवी नि.पु. थानाधिकारी बालोतरा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए कस्बा बालोतरा में सी.सी.टी.वी. कैमरों एवं मोबाईल कोल डिटेल के आधार पर कस्बा बालोतरा में पिछले काफी समय से बाहरी राज्यों उत्तरप्रदेश व बिहार के घुम रहे संदिग्ध व्यक्तियों पर नजरी रखी गई। इस दौरान दिनांक 3 जनवरी को बालोतरा के प्रथम रेल्वे फाटक पर स्थित रोडवेज बस स्टेण्ड पर बस में बैठी महिला के बैग में कट लगाकर करीब 10 तोला सोने के जैवरात चोरी करने की वारदात पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध चोरों से सघन पुछताछ की गई।
वारदात स्थल लोक परिवहन की बस में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे को चैक कर सी.सी.टी.वी. कैमरा में आये संदिग्ध बैग चोर गिरोह पर विशेष पुलिस टीम द्वारा निगरानी रखी गई तथा सांसी कोलोनी, बालोतरा पर स्थित किराये के मकान से 14 सदस्यों के उक्त अन्तर्राज्य गैंग को दस्तयाब कर गहनता पूर्वक पुछताछ की गई तो कई वारदातें करना स्वीकार किया।
ये है गैंग के गुर्गे
1. मोहन पुत्र शंकरलाल जाति अहरिया निवासी कदोली, पुलिस थाना अटरोली जिला अलीगढ (उ.प्र.)
2. शिवकुमार पुत्र केशवदेव जाति अहरिया निवासी कदोली, पुलिस थाना अटरोली जिला अलीगढ (उ.प्र.)
3. धर्मेन्द्र पुत्र पूरणसिंह जाति धोबी निवासी कदोली, पुलिस थाना अटरोली जिला अलीगढ (उ.प्र.)
4. चरणसिंह पुत्र मंगलसिंह जाति अहरिया निवासी जरारा, पुलिस थाना अरणीया जिला बुलन्द शहर (उ.प्र.)
5. प्रवीण पुत्र जसवन्त जाति अहरिया निवासी कदोली, पुलिस थाना अटरोली जिला अलीगढ (उ.प्र.)
6. कालीचरण पुत्र गोपाली जाति अहरिया निवासी हरदोगंज, पुलिस थाना हरदोगंज जिला अलीगढ (उ.प्र.)
7. मुंजन पुत्र प्रेमसिंह जाति अहरिया निवासी कदोली, पुलिस थाना अटरोली जिला अलीगढ (उ.प्र.)
8. छोटे पुत्र चोबसिंह जाति अहरिया निवासी कदोली, पुलिस थाना अटरोली जिला अलीगढ (उ.प्र.)
9. अनोखेसिंह पुत्र बाबुराम जाति अहरिया निवासी फफोतु, पुलिस थाना रिजोल जिला एटा (उ.प्र.)
10. ताराचन्द पुत्र इन्द्रपालसिंह जाति अहरिया निवासी धोरी, पुलिस थाना अकराबाद जिला अलीगढ (उ.प्र.)
11. विजेन्द्र उर्फ भुरा पुत्र चरणसिंह जाति अहरिया निवासी बड़ा गांव, पुलिस थाना पिलवा जिला एटा(उ.प्र.)
12. भंसा उर्फ निहालसिंह पुत्र सूरजपाल जाति अहरिया निवासी देनावली, पुलिस थाना अकराबाद जिला अलीगढ (उ.प्र.)
13. छत्रपाल पुत्र प्रेमसिंह जाति अहरिया निवासी कदौली, पुलिस थाना अटरोली जिला अलीगढ (उ.प्र.)
14. धिरेन्द्र कुमार पुत्र विष्णु दयाल जाति अहरिया निवासी फफोतु, पुलिस थाना रिजोल जिला एटा (उ.प्र.)
वारदात करने का तरीका - 
उक्त गैंग के सदस्य शहर में मकान किराये पर लेकर ताले व रेडीमेंट कपड़े बेचते हुए रेकी करते है। इस दौरान बस व रेल में बैठकर सुटकेश व बैग पर लगे तालों देखकर अपना टारगेट फिक्स करते है तथा अपना टारगेट फिक्स करने के बाद वे उसी बस या रेल में बैठकर अपने टारगेट किये गये व्यक्ति या महिला के आस पास की सीटों पर बैठकर उसे कवर करते है तथा गैंग के दो सदस्य मौका देखकर टारगेट की पिछली सीट पर बैठकर बैग व सुटकेश का लोग मास्टर की से खोलते है तथा बैग में कट लगाकर सामान चुराते है। वारदात करने के बाद अगले स्टेशन पर उतर जाते है।
शाबाश स्पेशल टीम सदस्य-
विशेष जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज मे संदिग्ध लगने वाले लोगो को पहिचान मे जी जान लगा दिया ओर बाद मे एक लाख की घनी आबादी मे बिखरे शहर मे आरोपियों के रहने के ठिकाने पर पहुच कर साबित कर दिया कि कानून के हाथ लंबे होते है। दल मे भंवरसिंह उ.नि.,  अचलाराम स.उ.नि., लजपतसिंह हैड कानि.,  विरेन्द्रसिंह हैड कानि., उदयसिंह कानि.,चेतनराम कानि., श्री सुरेन्द्र कुमार कानि.,कानि. अचलाराम कानि ने मेहनत से सफलता को अंजाम दिया।
उक्त दस्तयाब गैंग सदस्यों से मुकदमा में चुराया गये 10 तोला सोने के जेवरात के सम्बन्ध में तथा इनके द्वारा की गई राजस्थान राज्य में बसों में अन्य चोरी की वारदातों के सम्बन्ध में पुछताछ जारी है।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...