कल्याणपुर
कल्याणपुर पुलिस ने दो हजार रुपये के ईनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पपाराम विश्नोई एनडीपीएस के प्रकरन मे
5 साल से पैरोल पर फरार था। कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी पप्पाराम विश्नोई को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्वालनाडा निवासी है।
Followers
Tuesday, January 30, 2018
दो हजार के इनाम का स्थाई वारंटी गिरफ्तार
Monday, January 29, 2018
सीईटीपी मे कार्यशाला आयोजित
टेक्सटाइल उत्पादन बढ़ाने, प्रदूषण कम करने के विषय पर सीईटीपी मे कार्यशाला आयोजित
बालोतरा
सीईटीपी परिसर में आज लघु उद्योग मंडल समिति के तत्वाधान मे क्लीनर उत्पादन, व्यवसाय विकास, अक्षय संसाधनों का उपयोग और खेतों की विशेषज्ञता के जरिए डेटा को बनाए रखने के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे विशेषज्ञ राजेंद्र महात्मा, योगेश और जीसीपीसी के तकनीकी जानकारों ने अपने विचार साझा किये।
कार्यशाला मे रीको आरएम प्रवीण गुप्ता, सीईटीपी अध्यक्ष शुभाष मेहता,
आरपीसीबी आरओ जगदीशसिंह,डिस्कॉम अधिशाषी अभियंता सोनारम पटेल ,कालूराम, कनिष्ठ अभियंता विनय जैन सहित सीईटीपी ट्रस्ट सदस्यों व उद्यमियो ने शिरकत की।
वन विभाग की उदासीनता से क्षेत्र मे राष्ट्रीय पक्षी मोर का हो रहा शिकार
वन विभाग के अधिकारी नींद मे
उपखंड मे हो रहा मोरो का शिकार
ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा
उपखंड मे वन विभाग महज एक कागजी विभाग बनकर रह गया है। बालोतरा के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय ने नियुक्त क्षेत्रीय अधिकारी व अन्य कार्मिक केवल कार्यालय मे कुर्सियो की शोभा बढ़ाते है तो क्षेत्र मे वन सम्पदा जंगल माफियाओ की भेट चढ़ रही है। पशु-पक्षीयो के शिकार की घटनाये बढ़ रही है ओर वन विभाग के अधिकारीयो को पता तक नही चलता है।
गाव मे कई दिनों से हो रहा था राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, ग्रामीणों ने रैकी कर पकड़ा शिकारी को-
उपखंड के गांव सिनली जागीर में पिछले 2 दिन से मोरों को मारने की घटनाएं हो रही थी ओर वन विभाग के अधिकारियो को कानों कान खबर नही थी या शायद आँखे मूंद रखी थी। ग्रामीणों को शक हुआ तो एक शिकारी को रंगे हाथो धर दबोचा। शिकारी के पास बोरे मे तीन- चार मोर मृत पाए गए एवं घायल मिले 2-3 मोरों का इलाज भी चल रहा है । मोर का शिकार करने वाले एक व्यक्ति को नाकोडा पुलिस की मदद से फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने मृत मोरों के साथ गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार शिकारी के ऊपर पहले से चल रहे है मोर के शिकार के मामले-
सूत्रो के अनुसार ग्रामीणों की सजगता से पकड़े गए शिकारी के ऊपर पहले से मोर के शिकार के अनेक मामले चल रहे है।
इनका कहना है-
उपखंड मे राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के चलते मोरो की तादाद बड़ी तेजी से कम हो रही है जो चिंता का विषय है पर वन विभाग के स्थानीय अधिकारी इसको गंभीरता से नही ले रहे है।
कानाराम साईं, पर्यावरण प्रेमी
मारवाड़ की मरुगंगाओ को टेक्सटाइल प्रदूषण से बचाने के लिए नदी सत्याग्रह कल
पाली
मारवाड़ की मरूगंगा रूपी लूणी, बांडी और जोजरी नदीयो को टेक्सटाइल रासायनिक प्रदूषण के जहर से बचाने के लिए मंगलवार 30 जनवरी को किसान जोधपुर में नदी सत्याग्रह के नाम से धरना देंगे ।
किसान पर्यावरण संघर्ष समिति के महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई ने बताया कि कल मंगलवार 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि है, गांधी जी ने सत्याग्रह और उपवास पर जोर दिया था उसी को ध्यान में रखते हुए वे क्षेत्र के किसानों के साथ मंगलवार को जोधपुर में कलेक्ट्रेट के सामने एक दिन का उपवास रखेंगे और मारवाड़ की मरूगंगा लूणी, बांडी और जोजरी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए संभागीय आयुक्त के मार्फत राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देंगे ।
सुकरलाई ने बताया कि जोधपुर, पाली और बालोतरा में स्थापित औधोगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के लगातार नदियों में प्रवाहित होने से मारवाड़ की तीनों नदी लूणी, बांडी और जोजरी मर सी गई हैं, करोड़ो रुपयों की लागत से निर्मित बांडी-नेहड़ा बांध में भरा बरसात का साफ पानी प्रदूषित हो गया हैं । इस संबंध में माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और माननीय उच्च न्यायालय ने समय-समय पर महत्वपूर्ण निर्णय और निर्देश दिए लेकिन उनकी पालना नही हो रही हैं ।
इसी को ध्यान में रखते हुए पीड़ित किसान कल मंगलवार 30 जनवरी को जोधपुर में कलेक्ट्रेट के सामने नदी सत्याग्रह के नाम से धरना देकर समस्या के स्थाई समाधान और पीड़ित किसानों को अब तक हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग करेंगे ।
ट्रेलर ने टैक्सी को मारी टक्कर, चार की मौत,एक दर्जन घायल
भीषण सडक़ हादसे में 3 महिलाओं सहित 4 की मौत, 8 गंभीर घायल।
अनियंत्रित ट्रोले ने *टैक्सी* को मारी टक्कर, टैक्सी के उड़े परखच्चे, सडक़ पर बिखर गई जिंदगियां
हादसे के बाद नाहटा अस्पताल में पसरा मातम, लोगों ने पीडितों को बंधाया ढांढ़स
टैक्सी में महिलाओं के साथ मासूम बच्चे भी हुए हादसे के शिकार
बालोतरा।
माजीसा मंदिर में दर्शन पूजन कर वापस अपने गांव लौट रहे लोगो से भरे एक पियाज्यों टेक्सी पर एक ट्रोला सोमवार को काल बनकर आया। मेगा हाईवे पर स्थित असाड़ा व टापरा गांव की सरहद के बीच एक अनियंत्रित ट्रोले ने टैक्सी को टक्कर मार दी जिसमें सवार 3 महिलाओं सहित एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस सडक़ हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इन घायलों में 4 गंभीर बच्चों को जोधपुर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे सिणधरी की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रोले ने राजकमल होटल के सामने खड़ी ट्रैक्सी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की टैक्सी की परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते हीं गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बालोतरा उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, एएसपी कैलाशदान रतनू, लेकर ट्रोले को जब्त कर जांच शुरू कर दी।
अस्पताल में मचा हाहाकार, हर किसी की आंखे हो गई नम -
सडक़ हादसे की जानकारी मिलने पर हर कोई स्तब्ध रह गया। अस्पताल में चीख पुकार से हर किसी की आंखे नम हो गई। नाहटा अस्पताल में हादसे की जानकारी मिलने पर कई समाजसेवी संगठन व जनप्रतिनिधि पीडित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों व घायलों के परिवारजनों को ढांढ़स बंधाया।
3 महिलाओं की मौके पर मौत, 1 की रास्ते में थमीं सांसे-
इस भीषण सडक़ हादसे में वाली देवी पत्नी सताराम उम्र (30), पालू पत्नी देवाराम उम्र (44), हविया पत्नी भंवराराम उम्र (30), विनोद पुत्र देवाराम उम्र (22), जाति भील सभी निवासी उपखंड सिणधरी की मौत हो गई। इनमें से 3 महिलाओं की मौके पर हीं मौत हो गई एवं विनोद ने जोधपुर रैफर के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।
8 जने हुए गंभीर घायल, 7 जोधपुर रैफर -
हादसे में अन्य 7 घायलों को जोधपुर रैफर किया गया व दो नाहटा अस्पताल में भर्ती है। सीता पत्नी राजूराम उम्र (35), खीमाराम पुत्र गणेशाराम उम्र (30), प्रवीण पुत्र देवाराम उम्र (10), जीवाराम पुत्र राजूराम उम्र (10), विनय पुत्र भंवराराम उम्र (5), सोनी पत्नी विनोद कुमार उम्र (20), देवाराम पुत्र मिसराराम उम्र (50), उम्मेदाराम पुत्र हिराराम सभी जाति भील धनवा उपखंड सिणधरी के निवासी है।
नाहटा अस्पताल के कार्मिको ने दिखाई तत्परता-
बड़ी तादाद मे गंभीर घायलो के अस्पताल आने पर नाहटा अस्पताल के सभी कार्मिक घायलो के इलाज मे जूट गए। अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर बलराज सिंह भी स्वयं घायलो की सुध लेते नजर आये।
रेफर घायलो के चिकित्सा के लिए नाहटा अस्पताल के चिकित्सको ने मदद-
हादसे के बाद घायलो के किसी भी परिजन के अस्पताल नही आने के कारण जोधपुर रेफर किये गए मरीजो के लिए नाहटा अस्पताल के चिकित्सको ने 5 हजार की राशि एम्बुलैन्स चालक को साथ देकर भेजी।
प्रसाशन आया जरूर अस्पताल पर बना रहा दर्शक-
हादसे की जानकारी पाकर उपखंड अधिकारी भगीरथ चौधरी भी नाहटा अस्पताल पहुचे पर दर्शक बने रहे। घायलो की दवाई से लेकर रेफर करने के लिए निजी एम्बुलैंस आदि की व्यवस्था नाहटा अस्पताल के पीएमओ ने ही की।
ट्रेलर ने टैक्सी को मारी टक्कर, तीन महिलाओ की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
हादसा
एक दुखद हादसे की खबर मिल रही है। मेगा हाई वे पर असाड़ा व टापरा के बीच सवारियो से भरे एक टैक्सी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे मे टैक्सी मे सवार तीन महिलाओ की मौत हो गयी व करीव एक दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने 108 एम्बुलैंस की मदद से घायलो को नाहटा अस्पताल लाया गया जहा से पांच बच्चों को जोधपुर रेफेर किया गया। हादसे मे घायल होने वाले लोग धनवा गाव के भील समाज के है जो माता रानी भटियानी मंदिर के दर्शन कर गाव जा रहे थे
दुखद हादसा
बालोतरा
टैक्सी-ट्रेलर भिड़ंत, एक ही परिवार के 10 से अधिक लोग घायल, टापरा-असाड़ा के बीच हुआ हादसा, घायलो का नाहटा अस्पताल मे इलाज जारी।
Sunday, January 28, 2018
अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की औपचारिक कार्यवाही
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, चार वाहन सीज
बाड़मेर
खनिज विभाग की टीम ने बाड़मेर, बायतू, गिड़ा एवं पचपदरा इलाके मे अवैध खनन की रोकथाम के लिए आकस्मिक निरीक्षण कर चार वाहनो को सीज किया। इन वाहनो को संबंधित पुलिस स्टेशन को सुपुर्द किया गया है।
खनि अभियंता भगवानसिंह भाटी ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान खनिज बजरी के अवैध निर्गमन मे लिप्त पाए जाने पर एक ट्रोला, दो डंपर एवं एक ट्रेक्टर को जब्त कर क्रमशः बायतू, सदर एवं गिड़ा पुलिस को सुपुर्द किए गए। भाटी ने बताया कि बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन के विरूद्व आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
पचपदरा में खनिज विभाग बाड़मेर के फोरमेन प्रथम पदम सिंह, फोरमेन द्वितीय गंगनेश उपाध्याय द्वारा बजरी से भरे ट्रेक्टर को पकड़ा ओर 25,700 जुर्माना वसूल किया गया।
मेला आयोजित
मेला आयोजित
बालोतरा
सातुनी पुरोहितान मे श्री ठाकुर जी महाराज की दित्य वर्षगाँठ मेले का आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री महंत निर्मलदास जी महाराज श्री डॉ.धनारामजी महाराज व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा व बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने युवा शक्ति को नशा मुक्त होने आहान किया । धनारामजी महाराज ने कहा कि युवा माता पिता व गुरु जनो का सम्मान करे ओर कोई भी कार्य करे माता पिता का आशीर्वाद जरूर ले तो अपने आप एक शक्ति उर्जा मिलेगी कार्य सफल होगा । संत निर्मलदासजी ने दहेज, मृत्यु भोज जैसी कुरीतिया हटाने की बात कही। पुर्व कुलपति भवरसिह सिमरखिया ने शिक्षा व बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इस दौरान युवा नेता कालुबन्ना ,श्रवण सिह सिमरखिया , सरपंच पदमसिह बडनावा, सरपंच नेमाराम रतनसिह पवार, नरपतसिह महेचा, पर्बतसिह रेवतसिह मदनसिह गेनाराम प्रजापत भोमाराम देवासी पुर्थवीसिह बजरंगसिह पुर्व सरपंच दलपतसिह मेगावास मोहनसिह सरवड़ी आदि लोग मोजुद रहे।
मालाणी प्रेस क्लब सेवा संस्थान की प्रेरणा से भामाशाहो ने स्कूल मे दी पाठ्य सामग्री
मालाणी प्रेस क्लब की प्रेरणा से स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
> बालोतरा।
मालाणी प्रेस क्लब सेवा संस्थान की प्रेरणा से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 9 एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय वागरियों का धोरा में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री व बैग वितरण किए गए। अध्यक्ष जैसलसिंह खारवाल ने बताया कि मालाणी प्रेस क्लब सेवा संस्थान की प्रेरणा से लॉयंस क्लब पचपदरा व मां भगवती आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में लायन्स क्लब पचपदरा के पूर्व जोन चेयरमेन मोतीलाल मोदी ने गरीब, असहाय बच्चों को कॉपी, पेन, स्लेट, पेंसिल, कपड़े, बैग आदि वितरित किए। खारवाल ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य समाज सेवा के साथ गरीबों की सेवा करना है एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की निति पर हमारी टीम काम करेगी। इस मौके पर प्रदूषण निवारण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी की तरफ से बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया एवं आगामी स्वतंत्रता दिवस पर मिष्ठान वितरण की घोषणा की। इस अवसर पर समाजसेवी जसवंतसिंह, गोपालदास चंदेल, वली मोहम्मद, रजजान भाई, पारसमल, अलादिन, श्रीमति मीना देवी, श्रीमति सरला खारवाल , पत्रकार ओमप्रकाश सोनी, भगाराम पंवार, सवाई सैन सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...