प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरलाई पहुच चुके है। एयरपोर्ट पर मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने उनकी अगवानी की। मोदी पचपदरा रवाना हो चुके है। तीन हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट से निकले है।
Followers
Monday, January 15, 2018
प्रवीण तोगड़िया के राजस्थान सरकार व पुलिस पर गंभीर आरोप
विश्व हिन्दू परिषद नेता प्रवीण तोगड़िया बोले-राजस्थान पुलिस ने की थी मेरे एनकाउंटर की साजिश
अहमदाबाद
अहमदाबाद से बड़ी खबर मिल रही है। यहा वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया ने अहमदाबाद के अस्पताल में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनी खेज आरोप लगाये है। उन्होंने राजस्थान पुलिस पर उनके एनकाउंटर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। तोगड़िया ने राजस्थान पर आरोप लगाया कि सरकार ने उनके एनकाउंटर के लिए पुलिसवालों को भेजा था। सोमवार को पुलिस टीम मुझे पकड़ने के लिए आई थी। मुझे किसी ने कहा कि मेरा एनकाउंटर होने वाला है।
तोगड़िया ने कहा कि उनके खिलाफ कोई केस नहीं है। पूछताछ में पता चला कि वे लोग उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट लेकर आए है।
मुख्य मंत्री ने रिफायनरी शुभारम्भ समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्य मंत्री ने रिफायनरी शुभारम्भ समारोह तैयारियो का जायजा लिया
क्षेत्र के धार्मिक तीर्थो के किये दर्शन
बालोतरा
मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे से कल होने वाले रिफायनरी शुभारम्भ समारोह स्थल पर तैयारियो का जायजा लिया। साथ ही मुख्य मंत्री राजे ने क्षेत्र के तीर्थ स्थलो मे दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्य मंत्री विमान से उत्तरलाई पहुची ओर बाद मे बालोतरा आई। राजे का नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा ने स्वागत कर अगवानी की। राजे ने जैन तीर्थ नाकोडा, ब्रह्मधाम आसोतरा,माता रानी भटियानी मंदिर जसोल मे दर्शन कर पूजा अर्चना की। बाद मे उन्होंने पचपदरा मे रिफायनरी शुभारम्भ स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
ठेकेदार पार्षद ने एक अन्य ठेकेदार को लेनदेन को लेकर पीटा
नगर परिषद के ठेकेदार को पार्षद ने पिटा
बाड़मेर
नगर परिषद के एक ठेकेदार को एक पार्षद द्वारा पिटने की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार में नगर परिषद के सभापति के करीबी माने जाने वाले एक ठेकेदार पर पार्षद का कुछ बकाया चल रहा था। लेनदेन के मामले को लेकर पार्षद जो खुद ठेकेदार भी है उन्होंने बकाया नही चुकाने वाले ठेकेदार को पीट दिया।
सीएम पहुची उत्तरलाई
सीएम पहुची उत्तरलाई
बाड़मेर
राजस्थान मुख्यमंन्त्री वसुन्धरा राजे पचपदरा आने के लिए उत्तरलाई पहुच चुकी है। सीएम का बाड़मेर के उतरलाई हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। वे पचपदरा रिफाइनरी कार्यक्रम का जायजा लेंगी।
Sunday, January 14, 2018
रिफायनरी को लेकर आरोप प्रत्यारोप जारी
रिफायनरी शुभारम्भ से पहले राजनीति का रिफाइन जारी
लग रहे है आरोप प्रत्यारोप
बालोतरा
पचपदरा मे रिफायनरी निर्माण कार्य शिलान्यास(जिसे सरकार अब शुभारम्भ कह रही है) को लेकर राजनीति भी रिफाइन होनी शुरू हो गयी है ओर छन छन कर भाजपा ओर कांग्रेस के प्रतिदिन नए नए वक्तव्य आ रहे है। आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कांग्रेस को रिफायनरी को लेकर घेरते हुए कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत उनको घर पर बुलाये तो वे उनको समझा सकते है कि कैसे कांग्रेस ने रिफायनरी के नाम पर धोखा किया था। धर्मेन्द्र प्रधान पचपदरा मे शुभारम्भ कार्य का निरीक्षण करने आये थे। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम एनर्जी में राजस्थान अग्रणी भूमि बन रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि
उन्होंने सालाना 36 सौ करोड़ देने का गलत निर्णय किया था,उसे हमने घटा कर सालाना 11 सौ करोड़ तक लाये है जिससे 15 साल में राजस्थान को 40 हजार करोड़ के नुकसान से बचाया है। उन्होंने कहा कि
हम ऐलानिया तरीके से कह रहे है कांग्रेस ने राजस्थान के रिफायनरी के नाम पर धोखा किया था।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रिफायनरी शुभारम्भ तैयारियों का जायजा लिया
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने पेट्रोलियम मंत्री प्रधान की अगवानी की
बालोतरा
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज पचपदरा पहुचे। प्रधान ने रिफायनरी शुभारम्भ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया ओर अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए। राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने धर्मेन्द्र प्रधान की अगवानी कर स्वागत किया ओर समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। प्रधान ने राजस्व मंत्री चौधरी को रिफायनरी शुभारम्भ की शुभ कामनाए दी।
प्रधान मंत्री जी हम किसानो की भी सुनो
प्रधान मंत्री जी हम किसानो की भी सुनो
बालोतरा/पाली
किसान पर्यावरण संघर्ष समिति के महामंत्री पर्यावरणविद महावीरसिंह सुकरलाई ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मारवाड़ की ज्वलन्त प्रदूषण की समस्या के स्थाई समाधान करने और उनके पचपदरा दौरे के दौरान पास से गुजर रही लुणी नदी व उसकी सहायक बांडी और जोजरी नदी में हो रहे प्रदूषण से पीड़ित किसानों की समस्या सुनने की मांग की हैं ।
प्रदूषण के खिलाफ वर्षो से संघर्षरत पर्यावरण कार्यकर्ता सुकरलाई ने पत्र में लिखा कि राजस्थान के पाली, जोधपुर एवम बालोतरा में स्थापित औधोगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के नदियों में प्रवाहित होने से बांडी, लूणी और जोजरी नदी एवम बांडी-नेहड़ा बांध लगातार प्रदूषित हो रहे हैं । नदी के दोनों किनारों पर स्थित दर्जनों गांवों में कुओं का जल दूषित हो गया हैं । किसानों की हजारो बीघा जमीन प्रदूषित पानी के कारण अनुपयोगी हो गई है । इन शहरों में औधोगिक इकाइयों की चिमनियों से निकलने वाले धुंए से वातावरण दूषित हो रहा है, जल व वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव से मूक पशु- पक्षियों के साथ आमजन में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं । समस्या के समाधान को लेकर उच्च न्यायालय, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, मानवाधिकार आयोग, जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय सहित सक्षम संस्थाओ ने समय-समय पर महत्वपूर्ण निर्णय/निर्देश दिए लेकिन उनकी पालना नही होने की वजह से समस्या लगातार बढ़ रही हैं ।
सुकरलाई ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा कि वे 16 जनवरी को पचपदरा आ रहे हैं, उसके नजदीक से ही मारवाड़ की मरूगंगा कहलाने वाली लुणी नदी गुजरती हैं, बांडी और जोजरी नदी इसकी सहायक नदी है । यह तीनों नदियां प्रदूषण की वजह से एक तरह से मर गई हैं । आपने देश की नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने का वादा किया हैं, आप देश मे सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, किसानों और पर्यावरण प्रेमियों को आशा है कि आप इन नदियों की स्वच्छता पर ध्यान देंगे । प्रदूषण से पीड़ित किसान आपसे मिलना चाहते हैं, वे नदियों की स्थिति और अपनी पीड़ा से आपको अवगत करवाना चाहते हैं ।
पर्यावरण प्रेमी महावीरसिंह सुकरलाई ने पत्र में मांग की कि पचपदरा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रदूषण से पीड़ित पाली, जोधपुर और बालोतरा के किसानों को मिलने का समय दे तथा मारवाड़ की इन नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण की समस्या की पूर्ण जानकारी लेकर इसके स्थाई समाधान हेतु आवश्यक ठोस कदम उठावे ।
Saturday, January 13, 2018
16 जनवरी को प्रधान मंत्री सवा बारह बजे पहुचेंगे पचपदरा
प्रधानमंत्री मोदी सवा बारह बजे पचपदरा पहुंचेंगे
बालोतरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलह जनवरी को रिफायनरी कार्य शुभारम्भ में सवा बारह बजे पचपदरा पहुंचेंगे । नरेंद्र मोदी ग्यारह बजकर चालीस मिनट पर उतरलाई हवाई अड्डे पहुंचेंगे जंहा उनका स्वागत होगा । यहाँ से हेलीकॉप्टर से पचपदरा रवाना होकर बारह बज कर बीस मिनट पर पचपदरा हेलीपेड पर पहुंचेंगे
। कार्यक्रम स्थल पर साढ़े बारह बजे पहुंचेंगे ओर वे कार्यक्रम स्थल पर ठीक एक घंटा मौजूद रहेंगे । एक बजकर पेंतीस मिनिट पर कार्यक्रम स्थल से हेलीपेड के लिए रवाना होकर उत्तरलाई पहुंचेंगे।
दिनेश सिंह भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता मनोनीत
दिनेश सिंह कालूडी भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता मनोनीत
भाजपा युवा मोर्चा के नवीन पदाधिकारियों का किया स्वागत
बालोतरा--
भारतीय जनता युवा मोर्चा बाड़मेर जिले के नवीन दायित्व घोषणा होने पर आज स्थानीय डाक बंगले में पदाधिकारियों का स्वागत किया गया । दिनेश सिंह कालूडी को बाड़मेर जिला प्रवक्ता मनोनीत करने पर भव्य फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । साथ ही रमेश प्रजापत को जिला कार्यकारिणी में लेने पर भाजपा नेता गोविंद सिंह कालूडी को जिला सोशल मीडिया प्रमुख बनाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । इस दौरान जेएनयू छात्र नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित, पारस भंडारी, महामंत्री अर्जुन सिंह कालूडी, त्रिलोक माली, चंपालाल गोयल ,श्रवण सिंह कालूडी ,हितेश पटेल,राजूसिंह मनणा, शांतनु सिंह ,पदम सिंह, कांतिलाल राजपुरोहित , रमेश पुरी गोस्वामी,रोहित छाजेड़, मदन सिंह, पारस भाटी चौथाराम गोविंदसिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...