Followers

Thursday, December 28, 2017

जल व लूणी नदी के संरक्षण के सुझावो को लेकर प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की प्रदूषण नियंत्रण मंडल चेयर पर्सन से विशेष चर्चा

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की चैयरपर्सन से जल व लूणी नदी के  संरक्षण पर चर्चा की
बलोत्रा
प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति ने प्रदूषण नियंत्रण मंडल की चेयरपर्सन अपर्णा अरोड़ा से जयपुर मे मुलाकात कर क्षेत्र के जल संरक्षण व लूणी नदी मे रासायनिक प्रदूषण के रोकथाम पर चर्चा कर सुझाव दिए। समिति के सचिव ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि चेयर पर्सन अपर्णा अरोड़ा के बुलावे पर समिति ने उन्हें जल संरक्षण व लूणी नदी मे रासायनिक प्रदूषण के हालातो व हालातो के कारणों सहित रोकथाम आदि पर गहन चर्चा कर सुझाव दिए। समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने अपर्णा अरोड़ा के समक्ष जल संरक्षण के लिए रीयुज फॉर्मूला का डेमो किया। अरोड़ा ने कहा कि जल्द ही इस फार्मूले का विशेषज्ञ अधिकारियो से प्रायोगिक रूप पर निरीक्षण कराया जायेगा। चर्चा मे मुख्य पर्यावरण अभियंता विजय सिंघल व टेक्सटाइल डिवीजन के वरिष्ट अभियंता अशोक गुप्ता ने भी अपने विचार रखे । चेयर पर्सन अरोड़ा ने समिति को बताया कि जल्द ही मंडल द्वारा प्रदूषण फेलाने वाली इकाइयों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Wednesday, December 27, 2017

झालावाड़ जिले मे कोलाना हवाई पट्टी के विकास के लिए राजस्व विभाग ने जारी की निशुल्क भूमि आवंटन की स्वीकृति

बूंदी जिले के पुलिस थाना देइखेडा के भवन निर्माण के लिए भी निशुल्क  भूमि आवंटन
राजस्व विभाग ने प्रदेश मे 11 नए राजस्व गाव भी घोषित किये
जयपुर
राजस्व विभाग ने झालावाड़ जिले मे हवाई पट्टी के लिए निशुल्क भूमि व बूंदी जिले मे देइखेडा पुलिस थाने के भवन के लिए निशुल्क भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है। राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने बताया कि झालावाड़ जिले मे कोलाना हवाई पट्टी के विकास के लिए ग्राम खेरासी तहसील   असनावर मे 57.01 बीघा भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को निशुल्क प्रदान करने की स्वीकृति जारी की है। साथ ही प्रदेश मे 11 नए राजस्व गाव घोषित किये गए है। राजस्व मंत्री चौधरी ने बताया कि अजमेर जिले मे 3, डूंगरपुर जिले मे 4, जोधपुर जिले मे 2,बारा जिले मे 1 व सिरोही मे 1 नया राजस्व गाव घोषित किया गया है।

जिला कलेक्टर व एचपीसीएल अधिकारियो ने रिफायनरी स्थल का किया निरीक्षण

बालोतरा
पचपदरा मे रिफायनरी के शिलान्यास को लेकर हलचल शुरू हो गयी है। आज जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते ने  एचपीसीएल  अधिकारियो के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। आज के निरीक्षण को लेकर अब रिफायनरी के शिलान्यास की उम्मीदों को बल मिलने लगा है।

Tuesday, December 26, 2017

प्रदूषण की रोकथाम को लेकर चुप बेठे प्रसाशन व प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने तोड़ी चुप्पी, देर रात एक इकाई के खिलाफ की कार्यवाही

प्रदूषण की रोकथाम को लेकर प्रसाशन हुआ सक्रिय
बालोतरा
रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम को लेकर लंबे समय से प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा की जा रही पहल के बाद प्रसाशन व प्रदूषण नियंत्रण मंडल की नींद टूटी है। देर रात को उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी के निर्देश पर एक इकाई की आकस्मिक जांच की गयी ओर खुले मे डालने के लिए जा रहे प्रदूषित पानी से भरे एक टेंकर को जब्त कर उस इकाई के खिलाफ एनओसी रद्द करने की कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार एम डी मुस्तफा की इकाई मे खुले मे प्रदूषित पानी को बहाये जाने की शिकायत पर फेक्ट्री का कनेक्शन काटा गया ओर प्रदूषित पानी से भरा टेंकर जब्त कर जेनरेटर सीज किया गया है।  प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने बताया कि अगर प्रसाशन इसी प्रकार से सक्रिय होकर कार्यवाही करे तो प्रदूषण की रोकथाम होगी जिससे किसानो को राहत मिलेगी।

पंडित राजेन्द्र जोशी ज्योतिष मार्तण्ड की उपाधि से सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन मे राजेन्द्र जोशी ज्योतिष मार्तण्ड की उपाधि से सम्मानित, किया स्वागत
बालोतरा
जोधपुर मे आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन मे बालोतरा के ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र जोशी को आत्महत्या के कारण ओर समाधान विषय पर व्याख्यान देने पर ज्योतिष मार्तण्ड की उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मेलन मे राजस्थान हाई कोर्ट के न्ययधिपति गोपाल कृष्ण व्यास व सम्मेलन संयोजक कमलेश कुमार दवे ने मानद उपाधि से विभूषित किया गया।
जोशी द्वारा सम्मेलन मे सम्मनित होकर बालोतरा लौटने पर प्रताप युवा मंडल के सचिव कुलदीप पालीवाल, उपाध्यक्ष शम्भुरा म देवड़ा,आरटीआई कार्यकर्ता  राणी दान रावल ने स्वागत कर उत्तरोत्तर भविष्य की कामना की । सम्मेलन मे देश विदेश के ख्यातिनाम ज्योतिश्चयो ने ज्योतिष मे नवाचार विषय पर नवाचार पर  व्याख्यान दिया। सम्मेलन मे पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, अजय दवे, डॉक्टरों नागेन्द्र शर्मा सहित गणमान्य ज्योतिषी मौजूद रहे। अंत मे संयोजक पंडित कमलेश कुमार दवे मे आभार व्यक्त किया।

परिवहन विभाग के निरीक्षण दस्ते के गार्ड ट्रक चालको से ले रहे थे 200 रुपये, नही दे रहे थे रसीद, निरीक्षक साहब से पूछा तो कहा मुझे नही मालूम

मेगा हाई वे पर परिवहन विभाग के कार्मिक बिना रसीद दिए ट्रक चालको से ले रहे थे 200 रुपये
ट्रक चालको ने बताया उन 200 रुपयो की नही दी जाती है रसीद
ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा के समीप से गुजर रहे मेगा हाई वे बाय पास पर आज परिवहन विभाग के उड़न दस्ते के गार्डो द्वारा मेगा हाई वे पर आने जाने ट्रको से 200 रुपये लिए जा रहे थे। राजस्थान न्यूज़ टाइम्स को जानकारी मिलने पर टीम ने स्टिंग ऑपेरशन किया। इस दौरान राजस्थान न्यूज़ टाइम्स के संवाददाता मेगा हाई वे पर खड़ी परिवहन विभाग की टीम के पास पहुचे ओर परिवहन विभाग की वसूली को पास से वीडियो मे कवर कर लिया। बाद मे संवाददाता ट्रक चालको से 200 रुपये की वसूली कर रहे गार्ड के पास पहुचे ओर किस बात के रुपये लेने का प्रश्न किया तो वे उल्टा चोर कोतवाल को  डाते वाली कहावत पर उतर आये ओर संवाददाता से ही वीडियो बनाने का जवाब मांगने लगे। बाद मे 200 रुपये की रसीद क्यो नही दी जा रही के सवाल पर सकपका गए ओर साहब से मिलने को कहा। टीम ने सड़क के किनारे बंद शीशे की गाड़ी मे बेठे परिवहन निरीक्षक राकेश विजय वर्गीय से बात करनी चाही तो उन्होंने सीधे ही कह दिया कि जो भी बात करनी है वो बाहर खड़े गार्ड से कर लो। इससे ये भी साफ हो गया कि निरीक्षक राकेश विजय वर्गीय की भी इस बिना रसीद 200 की  वसूली मे स्वीकृति है।
हमारे 200 अलग है-
इस दौरान एक पंजाब नम्बर का ट्रक आया। परीवहन विभाग के गार्ड ने 200 मांगे तो ड्राइवर ने कहा कि अभी पीछे ही जोधपुर जिले की सीमा मे 200 देकर आया हु। इस पर गार्ड ने कहा कि हमारे 200 तो अलग से बनते है।
ट्रक चालको ने कहा-200 नही देते है तो परेशान होते है-
बाद मे राजस्थान न्यूज़ टाइम्स ने उस बाइ पास से गुजरने वाले अनेक ट्रक ड्राइवरों से बात कि तो जानकारी शामने आई कि 200 की एंट्री नही देते है तो परिवहन विभाग के अधिकारी परेशान कर समय खराब करते है इस कारण 200 देने मे ही भलाई है।

जोशी मार्तण्ड ज्योतिषी की उपाधि से सम्मानित

पंडित राजेन्द्र जोशी मार्तण्ड ज्योतिष उपाधि से सम्मानित
बालोतरा
क्षेत्र के जाने माने पंडित राजेन्द्र जोशी को जोधपुर मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष समेलन मे ज्योतिष मार्तण्ड की उपाधि से सम्मानित किया गया है। । राजस्थान के न्यायाधीश द्वारा  जोशी को मार्तण्ड ज्योतिष की उपाधी व प्रसास्ति पत्र प्रदान किया गया। जोशी को ज्योतिषी के क्षेत्र मे विभिन्न शोध व उल्लेखनीय सेवाओ को लिए यह उपाधि दी गई है। 

Monday, December 25, 2017

पत्रकार सुरजकरण व्यास को श्रधांजलि दी

श्रंद्धांजलि दी
बालोतरा
दैनिक जनगण समाचार पत्र मे पिछले 40 वर्षो से पत्रकार के रूप मे सेवाएं देने वाले पंडित सुरजकरण व्यास के निधन पर डाक बंगले मे  शोक सभा का आयोजन  हुआ। शोक सभा मे क्षेत्र के मालानी प्रेस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दवे ,  अशोक सुंदेशा,मुकेश खारवाल,मोहित दवे, सवाई सैन, भगाराम पंवार, रामस्वरूप माली, हरीश माली,सुरेश सुंदेशा,सदाशिव सलून्दीया, संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगो ने दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति के मौन रखा ओर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी  के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संघोष्ठी आयोजित
स्थानीय भाजपा व भाजयुमो नगर मण्डल बालोतरा के तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन हुआ।  भाजपा नगर महामंत्री नेमीचंद माली ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय गोगाजी मन्दिर खेड़ रोड पर पूजा अर्चना कर अटलजी के स्वस्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की  ततपश्चात वही पर एक संघोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया । नगर अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि वाजपेयी  ने भारत राष्ट्र के लिये जो कार्य किया वो अनुकरणीय हैं उन्होंने 2 सांसदों से यात्रा शुरू कर भारतीय जनता पार्टी की उनके नेतृत्व में प्रथम सरकार बनाकर देश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई।   इस दौरान भाजपा नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक माली अमराराम सुंदेशा पार्षद शैतान सिंह चारण रमेशपुरी गोस्वामी देवीचंद ओस्तवाल हस्तीमल जाटोल जॉहन आलम छिपा युवा नेता गोविंद सिंह कालूड़ी देवीसिंह जुडिया युवा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रजापत महामंत्री कांतिलाल राजपुरोहितने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नरपत माली ग्रामीण अध्यक्ष हितेश पटेल ओबीसी मण्डल अध्यक्ष प्रताप घांची अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मो युनुस अशरफी किसान मोर्चे के नगर अध्यक्ष नेनाराम सुंदेशा हीरालाल गोयल राजेशपुरी  पूर्ण प्रकाश गुप्ता दशरथ परिहार मौजूद रहे।

समदड़ी रेलवे स्टेशन पर जानबूझकर रेल प्रसाशन नही करवा रहा गाडियो का मिलान

*समदड़ी जंक्शन ?, लेकिन ट्रेनों का मिलान ना होने से यात्रियों में रोष।*
ओमप्रकाश सोनी 9414532417
समदड़ी
भारतीय रेल के ट्रेनों की समय सारणी में फेरबदल से समदड़ी जंक्शन के आसपास से जुड़े दर्जनों गाँवों के ग्रामीणों के सामने आवागमन को लेकर रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
बाड़मेर से दिल्ली को जाने वाली मालाणी एक्सप्रेस का समदड़ी आगमन समय रात्रि में 8:05 का समय है जबकि भीलड़ी से जोधपुर जाने वाली साधारण सवारी गाड़ी का समदड़ी से प्रस्थान समय रात्रि में 8:08 का है, लेकिन समय पर नही पहुचने के कारण कारण ट्रेनों का मिलान नही हो रहा है। जिसका खामियाजा रोजना कामकाज के दृष्टिकोण से यात्रा कर रहे आसपास के ग्रामीणों की भुगतना पड़ा रहा है।

ज्ञात रहे औद्योगिक क्षैत्र में मजदूरी करने वाले ग्रामीण बालोतरा से मालाणी एक्सप्रेस में यात्रा कर समदड़ी से साधारण सवारी गाड़ी अजीत, मियों का बाड़ा, धुंधाड़ा से हर रोज आवागमन कर अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचते थे। लेकिन सर्दी के मौसम में ट्रेनों के मिलान ना होने से कामकाजी ग्रामीणों को मोटरसाइकलों व अन्य संसाधनों से जान जोखिम में डालकर अपने अपने गाँव देर रात तक घर जाने को मजबूर है। तथा मजबूरन काम धंधा छोड़ रहे है जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट गहरा रहा है जो चिंता का विषय है।
इनका कहना है-
रेल विभाग के अधिकारियों की हठधर्मिता एवं बस ऑपरेटर्स से सांठ गाठ से रेल विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकार को गंभीरता से इस मामले की जांच करवाकर प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुँचाकर राजधर्म निभाना चाहिए।
*महन्त निर्मलदास महारज*
सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

जनप्रतिनिधियों को भी ग्रामीणों द्वारा उक्त समस्या की और ध्यान आकर्षित करवाने के उपरांत भी मात्र आश्वासन के अलावा कोई स्थायी समाधन या हल नही निकालना भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद महोदय को अजीत और धुंधाड़ा जैसे बड़े कस्बे में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करवाकर स्थायी समाधन के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करवाना चाहिए था।
*हुकम सिंह अजीत*
प्रदेश संगठन मंत्री, कांग्रेस सेवादल।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...