Followers
Monday, September 11, 2017
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करेंगे ‘‘ब्लू व्हेल चैलेन्ज गेम’’ के खतरों के प्रति जागरूक
किसानों को बड़ी राहत- केन्द्रीय सहकारी बैंकों केे अवधिपार ऋण जमा कराने पर 2 से 9 प्रतिशत तक ब्याज दर में मिलेगी छूट, योजना की अवधि 31 दिसम्बर, 2017 तक बढ़ाई
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का राजस्थान में सफल क्रियान्वयन तीन वर्ष में 16 हजार करोड़ रुपये के ऋण वितरित
लूणी नदी के खसरे में मिला बिठूजा एचारटीएस प्लांट का संचालन, दिव्य राजस्थान न्यूज़ टाइम्स की खबर पर लगी मोहर,
दिव्य राजस्थान न्यूज़ टाइम्स की खबर पर लगी मोहर,
सबसे पहले किया था खुलासा कि नदी के खसरे में स्तिथ है बिठूजा का एचारटीएस प्लांट,
आज हुआ प्लांट की भूमि का सीमांकन
बालोतरा
बिठूजा एचारटीएस प्लांट का हुआ सीमांकन,नदी की जमीन में मिला ट्रस्ट का अतिक्रमण
बालोतरा
बिठूजा में सीईटीपी ट्रस्ट की और से बनाये गए एचारटीएस प्लांट की भूमि का विवाद होने के बाद अब राजस्व विभाग ने आज प्लांट की भूमि का सीमांकन किया। सीमांकन के दोरान ट्रस्ट द्वारा लूणी नदी के गैर मुमकिन खसरे में अवैध रूप से एचारटीएस प्लांट के निर्मित कर अवैध कब्ज़ा करने का खुलासा हुआ है। गोरतलब है कि प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिती ने बिठुजा में सीईटीपी ट्रस्ट द्वारा लूणी नदी में अवैध रूप से कब्जा कर एचारटीएस प्लांट के नाम पर लूणी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी डालने का खुलासा किया था और राजस्व विभाग से एचारटीएस प्लांट के सीमांकन की मांग की थी। इस मामले को दिव्य राजस्थान न्यूज़ टाइम्स जनहित में उठाया था लेकिन उपखंड उपखंड प्रसाशन,नायब तहसिल दार ने मामले को जानबूझकर ठन्डे बस्ते ने डाल दिया था। राजस्व विभाग ने ट्रस्ट के अवैध कब्जे को बचाने की खूब कोशिश की पर आखिर राजस्व विभाग को एचारटीएस प्लांट की भूमि का सीमांकर करवाना पडा। आज आरआई मूलाराम , आरआई राधेश्याम व् बीठूजा के पटवारी जयपाल ने सीमांकन का कार्य किया। इस दौरान प्रदुषण निवारण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी भी मौजूद रहे।
बासवाड़ा में जीप बही नदी में
जीप नदी में बही
बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के जंतोडा गाव के समीप पलोल ओर चाप नही के संगम पर बने पुल पर पानी की चादर चल रही है वही एक सवारियों से भरी जीप को चालक ने पुल पर पानी होने के बावजूद निकलने का प्रयास किया और पुल के बीच मे ही जीप का संतुलन बिगड़ा ओर बहाव के साथ जीप नदी में बह गई। खेर एक बड़ा पत्थर आ जाने से जीप आधी डूब गई और जीप में सवार सभी सवारी जीप के ऊपर आ गए। इस हादसे की सूचना के बाद भारी संख्या में गर्मीन मोके पर पहुचे ओर गढ़ी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने सभी सवारियों को रस्सी की सहायता से तेज बहाव में से सुरक्षित बाहर निकला। वही जीप अभी भी पानी में ही है। चालक की लापरवाही के काऱण 15 लोगो की जान खतरे में आ गई थी। वही बड़ा हादसा होने से टल गया।इस हादसे के बाद मौके पर प्रधान भी पहुचे।
Sunday, September 10, 2017
बिठूजा में उद्यमी किराये की एनओसी पर स्विकृत मशीनरी से कई गुना अधिक अफ़लातून चला रहे काम,उपखंड अधिकारी के निरिक्षण में खुली पोल
उपखंड अधिकारी के निरिक्षण में बिठूजा टेक्सटाइल इकाइयों में मिली गंभीर अनियमितताएं
बालोतरा
उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी ने आज प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की शिकायत पर बिठूजा में संचालित टेक्सटाइल इकाइयों का आकस्मिक सघन निरिक्षण किया। निरिक्षण में बिठूजा में संचालित धुपाई इकाइयों में गंभीर अनियमितताएं मिली। जांच के बाद उपखंड अधिकारी ने प्रदुषण नियंत्रण मंडल के अधिकारीयो को मानकों का उल्लंघन करने वाली टेक्सटाइल इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
प्रदुषण नियंत्रण मंडल की अनुमति से ज्यादा चलती मिली मशीनरी-
बिठूजा में उपखंड अधिकारी की आकस्मिक जांच में अनेक चोकाने वाले तथ्य सामने आये है। अनेक टेक्सटाइल इकाइयों में प्रदुषण नियंत्रण मंडल की अनुमति से ज्यादा मशीनरी चलती मिली। क्षमता से ज्यादा मशीनरी से निकलने वाला रासायनिक प्रदूषित पानी लूणी नदी व् आस पास के खेतो में जाता हुआ मिला।
किराये की अनुमति से चल रही फेक्ट्रिया-
जाँच के दौरान अनेक टेक्सटाइल इकाइयां किराये की एनओसी से चलती मिली। प्रदुषण नियंत्रण मंडल ने जिस उद्यमी को एनओसी जारी की।उसके स्थान पर और कोई इकाई चलाता मिला। उपखंड अधिकारी ने इसको लेकर बिठूजा सीईटीपी पदाधिकारीयो को भी कड़ी फटकार लगाई।
सीईटीपी प्लांट में ईटीपी से संचालित फेक्ट्री मालिक डाल रहे थे प्रदूषित पानी-
जाँच के दौरान सीईटीपी प्लांट के पाइप लाइन में ईटीपी इकाइयों से अवैध लाइन जोड़ी हुई मिली। उन अवैध पाइप लाइनों को हटाया गया।
खुद प्लांट से नदी में पानी डालते हो फिर दुसरो पर झुठा इलजाम लगाते हो-
उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी ने बिठूजा के एचारटीएस प्लांट के टूटने का भी मोका मुआयना किया। उपखंड अधिकारी ने बिठूजा सीईटीपी के उपाध्यक्ष चेलाराम चौधरी को डाट लगाते हुए कहा कि प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति उन्हें एचारटीएस टूटने से पूर्व ही बता चुकी थी कि आप मोका देखो । उपखंड अधिकारी ने कहा कि एचारटीएस खुद तोड़ते हो और इल्जाम दुसरो पर लगाते हो।
ये रहे साथ-
जाँच के दौरान प्रदूषन निवारण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी,प्रदूषन नियंत्रण मंडल के सहायक अभियंता राकेश कुमार,सुनिल कुमार,पटवारी जयपाल साथ रहे।
हमें वायु सेना पर गर्व है-रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने बढ़ाया वायुसेनिको का हौसला
बाड़मेर
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार को बाड़मेर पहुंच वायुसेनिको की होसला अफजाई की। रक्षा मंत्री सीमा पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बाड़मेर के उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन पर एयर क्राफ्ट से पहुंचीं। रक्षामंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने रक्षा मंत्री सीतारमन की अगुवानी की। रक्षा मंत्री ने एयर स्टेशन की व्यवस्थाए देखी। जहां उन्होंने वायुसैनिकों की हौसला अफजाई की।
रक्षामंत्री ने वायुसैनिको से मुलाकात कर सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें वायु सेना पर गर्व है। बाद में उन्होंने एयर फ़ोर्स स्टेशन की व्यवस्थाओ का भी जायजा लिया। रक्षा मंत्री को सुखोई विमान ने सलामी दी साथ ही वायुसेनिको ने विमानों से करतब दिखाकर वायु सेना की ताकत का प्रदर्शन किया।
देश की सेना की जरुरतो को ध्यान में रखकर दौरे पर हूँ-रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने पत्रकारो से बातचीत में कहा कि वे देश की सेना की जरुरतो को लेकर दौरे पर है। उनका
देश के सभी वारियर्स व् जवानो के साथ मुलाकात का कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने कहा कि
सेना की जरुरतो को पूरा करने के लिए हर कदम उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तरलाई देश की पश्चिमी सीमा का महत्त्वपूर्ण बेस है और पिछली लड़ाइयो में इसका गौरव भरा इतिहास है। रक्षा मंत्री ने कहा कि
सेना हर समय तैयार है,सेना के पास पूरा साजो सामान है।अभी कोई कमी नही है लेकिन अपडेट करने की कोशिश है।सेना के पास असले की कमी पर कहा कि सेना की जरुरतो में कोई कमी नही होगी। युद्ध पर पूछे गए सवाल पर रक्षामंत्री ने जवाब दिया कि
अभी वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि
जम्मू कश्मीर में आंतकवाद को मिटाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है।
रक्षा मंत्री सीतारमण पहुची उत्तरलाई
ब्रेकिंग बाड़मेर
रक्षा मंत्री उत्तरलाई एयर फ़ोर्स स्टेशन पहुच गयी है। उन्होंने वायु सेनिको से मुलाकात की ।
देखे देश में कितने बाबा फर्जी घोषित
फर्जी बाबाओं की लिस्ट में 14 शामिल
इलाहबाद
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने 14 फर्जी बाबाओं के नाम का खुलासा किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक रविवार को प्रयाग नगरी इलाहाबाद के बाघम्बरी गद्दी मठ में आयोजित बैठक में यह लिस्ट जारी की गयी। इस बैठक में अखाड़ा परिषद ने आशाराम बापू, राधे मां, सच्चिदानंद गिरी, गुरमीत राम रहीम, निर्मल बाबा, इच्छाधारी भीमानंद, असीमानंद और नारायण साईं, रामपाल, आचार्य कुशमुनि, वृहस्पति गिरी, मलखान सिंह* के नाम फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल किया गया हैं.। इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की. इसे सरकार को सौंपा जाएगा. ऐसा इसलिए ताकि उन बाबाओं के खिलाफ एक्शन लिया जा सके।
शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील पहुची जैसलमेर
जैसलमेर
शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील आज जैसलमेर पहुची। पहले फेरे में स्वर्णनगरी आई शाही ट्रेन में 22 पर्यटकों का दल जैसलमेर आया है। शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील को इस बार नए रंग व नई सुविधाओ से सज्जित किया गया है। ट्रेन में आये पर्यटको का रेल स्टेशन पर राजस्थान की परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया। पर्यटक गाइड गजेंद्र शर्मा ने करवाया पर्यटकों को जैसलमेर का भ्रमण करवाया।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...