Followers

Wednesday, September 6, 2017

कार्यशाला कल से

साइबर क्राइम पर अवेयरनेस कार्यशाला कल  से

-एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय बाडमेर में होगा आयोजन

बाडमेर, 06 सितंबर। एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय, बाडमेर में साइबर क्राइम पर तीन दिवसीय अवेयरनेस कार्यशाला का शुभारंभ गुरूवार को प्रातः 9 बजे से होगा। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में कई विशेषज्ञ साइबर क्राइम से जुडे विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। 

कार्यशाला की स्थानीय संयोजक कालेज की प्राचार्या डॉ ललिता मेहता ने बताया कि एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय, बाडमेर, भारत विकास परिषद-वीर दुर्गादास शाखा, बाड़मेर, एमकेबी स्कूल जयपुर एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में देश भर से कई विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है जो विभिन्न तकनीकी सत्रों में थ्योरी एवं प्रेक्टीकल के माध्यम से प्रतिभागियों को साइबर क्राइम के सम्भावित खतरों से बचने के तरीके बताएंगे तथा यह भी बताएंगे कि कहां और कैसे इन खतरों की सम्भावना ज्यादा होती है। कार्यशाला के समन्वयक विज्ञान संचारक तरूणकुमार जैन ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के सामाजिक सरोकारों के तहत भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को आम जनता तक और बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए राजस्थान के लगभग आधा दर्जन जिलों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना है। उन्होने बताया कि एक ओर जहां भारत का नागरिक सभी आवश्यक विभागों और सेवाओं के डिजिटलीकरण से लाभान्वित हो रहा है वहीं उनके मन में बढते साइबर क्राइम के खतरों की चिंता बनी रहती है। इसी चिंता से मुक्ति के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किए जाने की योजना बनाई गई है। बाडमेर में आयोजित की जा रही यह कार्यशाला पांचवीं है, अभी तक कोटा, श्रीगंगानगर, अजमेर एवं जयपुर में इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं।  कार्यक्रम में सह संयोजक एवं भारत विकास परिषद् वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा बाड़मेर के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण जोषी ने बताया कि कार्यषाला मंे बाड़मेर शहर के सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रवक्ता के साथ विभिन्न विभागों जिला प्रषासन, पुलिस विभाग, षिक्षा विभाग, अजीम प्रेमजी फाउन्डेषन एवं अन्य संस्थाओं से संभागी उपस्थित रहेंगे।

शिव विधायक जसोल में

बालोतरा
शिव विधायक मेजर मानवेन्द्र सिंह जसोल आज अपने पैतृक गांव जसोल प्रवास पर रहे। उन्होंने मातारानी भटियाणी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बाद में वे  ईश्वरसिंह चौहान के निवास पर गए और   उनके भाई के निधन पर सांत्वना दी।  इस  दौरान उनके साथ माणक गहलोत, विक्रम सिंह राठौड़, चैन सिंह भाटी तिलवाड़ा,बाबूसिंह भाटी, जबरसिंह तिलवाड़ा, मोहनसिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
अस्पताल में चिकित्सको के नियुक्ति की मांग-
शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह को जसोल के मौजिज लोगो ने ज्ञापन देकर जसोल के सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाए सुधरवाने की मांग की।

खेड़ पैदल यात्रा संघ आयोजित

खेड़ तीर्थ पैदल यात्रा आयोजित
बालोतरा
रणछोड़ राय खेड़ तीर्थ के लिये आज प्रातः 5.30 बालोतरा से खेड़ तीर्थ के लिए पैदल यात्रा संघ सेकंड फाटक हनुमंत भवन से गाजे बाजे के साथ श्री रणछोड़ राय जी के रथ और डी जे के साथ जय घोष के साथ रवाना हुआ। पैदल यात्रा के मार्ग में संत हरिदास नगर समिति द्वारा संघ का भव्य स्वागत और रथ की आरती और यात्रियों की सेवा में जल और अल्पहार की मनवार की गई । यात्रा मार्ग में हनुमान नाड़ी के पास अग्रवाल संस्कार ग्रुप द्वारा अल्पहार सेवा की गई। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा तीर्थ पर चाय की सेवा यात्रियों के लिए की गई । संघ के तीर्थ पर पहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। संघ के पहुचने के बाद भव्य आरती श्री रणछोड़ राय जी की गईं और भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया । इस क्रम में श्री रणछोड़ राय खेड़ तीर्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित पूर्णिमा ध्वजा कार्यक्रम आयोजित किया गया । लाभार्थी परिवार रामगोपाल दिलीप कुमार मुकेश कुमार डॉ राजेश बज़ारी  बालोतरा द्वारा मुख्य मंदिर के शिखर पर अपने परिवार मित्रो भक्तो के साथ नाचते गाते ध्वजा चढ़ाई गई। इससे पूर्व मंदिर पुजारियों द्वारा ध्वजा की पुजा और आरती करवाई गई। ध्वजा कार्यक्रम को लेकर मंदिर की सजावट की गई और मंदिर में यात्रियों के ठहरने और जलपान की उचित व्यवस्था की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव महेंद्र अग्रवाल,  कोषाध्यक्ष राधेश्याम सराफ ,सदस्य महेंद्र महाराजा, महेश सिंघल, भगवानदास लोहिया ,राजेन्द्र जिंदल, रामचंद्र लोहिया, पप्पू कंदोई, अशोक गोयल ,पवन गोयल, मुकेश, भरत ,अयोध्याप्रसाद, रमेश, उमेश अग्रवाल ,महिला मंडल संत हरिदास नगर समिति अग्रवाल संस्कार ग्रुप और सेकड़ो भक्त उपस्थित रहे।

Tuesday, September 5, 2017

मामाजी मंदिर में भजन संध्या आज शाम को

एक  शाम सोनगरा मामाजी के नाम विशाल भजन संध्या आज
बालोतरा।
एक शाम मामाजी के नाम विशाल भजन संध्या सांकरण बेरा मेगा हाईवे स्थित मामाजी के मंदिर पर नरसिंगदासजी महाराज समदडी गादीपति के सानिध्य बुधवार को आयोजित होगी। सुरेश सुन्देशा ने बताया कि भजन संध्या में भजन गायक छगन माली, जबराराम पंवार, अमराराम सुन्देशा, उदित वेरागी एलाउसर  राजु माली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। भजन संध्या को लेकर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। और सांय काल मामाजी की आरती की जाएगी।  भजन संध्या को लेकर विजयसिंह, अमराराम, मोटाराम, पारस, घेवर, शंकर, दौलाराम, ओमप्रकाश, कांति टांक, अणदाराम, गोपाराम,  हनुमान, पारस मनणा, बाबुसिंह, रामेश्वरलाल, भोपाराम प्रजापत, ओमप्रकश पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।

चेन्नई में रामसा पीर की धूम

धूमधाम से मनाई बाबा रामदेव की जयंती
जगदीश सैन जेठन्त्री
चेन्नई
चेन्नई के साहूकार पेट में प्रवासी मारवाड़ी समुदायो ने सामूहिक रूप से बाबा रामदेव् की जयंती मनाई। इस अवसर पर  भव्य शोभा यात्रा व् भजन संध्या का आयोजन हुआ। शोभायात्रा ने बाबा रामदेव की सेन समाज की झांकी, लोहार समाज,  आजणा समाज,  राजपुरोहित समाज, धाची समाज, मालीसमाज  की झांकी शामिल रही।  शोभायात्रा  लशाम चार बजे शुरू हुई । शोभायात्रा में अनेक समाज के लोगो
ने  भाग लिया । शोभायात्रा ने  सेन समाज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।शाम को  दिल्ली की मनोज एंड पार्टी ने शानदार भजनों की प्रस्तुतिया  दी।  इस अवसर मालाराम सैन पादरू ,निलेश सैन, राणा राम करमावास,आम्बसिंह जेठन्तरी, चेना राम समदड़ी, हनुमानराम पटेल, जगदीशसैन जेठन्तरी, चैनसिह तुलेसर, किशोर  सैन  सुमेरपुर समाज अध्यक्ष ,शंकर भवर राणी ,मनोज करमावास, रामलाल सैला भैराराम सिराण, किशोर जी चैनई सैन समाज अध्यक्ष,गणपत पादरू,  सुरेश सोलंकी आदि ने सेवाएं दी।

प्रत्येक विधानसभा में होंगे 200 वर्दीधारी कांग्रेसी कार्यकर्त्ता

कांग्रेस सेवादल हर विधानसभा में 200 वर्दीधारी कार्यकर्ता तैयार करेगी।*
बालोतरा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी रामजीलाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रदेश कार्यकारणी, जिला मुख्य संगठकों, और महिला मुख्य संगठकों की जयपुर बनीपार्क स्थित सेवादल कार्यलय में आयोजित बैठक में जिले से सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, कांतिलाल सोनी, जिला मुख्य संगठक नरसिंग राम मेघवाल ने भाग लिया।
सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार नवम्बर माह में प्रदेश मुख्यालय पर सेवादल की विशाल रैली का आयोजन किया किया जाएगा। इस रैली में प्रदेश भर से सेवादल कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
बैठक में प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक द्वारा जिला मुख्य संगठकों को निर्देशित किया गया कि सितम्बर माह में जिले के सभी ब्लॉकों में सेवादल की कार्यकारणी का गठन सुनिश्चित करने के बाद वार्ड और ग्राम स्तर पर सेवादल का विस्तार तथा लक्षयबद्व रूप से हर विधानसभा में 200 वर्दीधारी कार्यकर्ता तैयार करना है । पारीक ने सभी जिला प्रभारियों से कहा कि वे प्रभार वाले जिलों में सेवादल के गठन की मॉनिटरिंग करे और प्रदेश कार्यलय को रिपोर्ट करे।
राजस्थान सेवादल के प्रभारी रामजीलाल ने बताया कि नवम्बर महीने में जयपुर में होने वाली सेवादल की रैली राजस्थान सेवादल के इतिहास में सबसे बड़ी रैली होगी, इसलिए सभी पदाधिकारी और मुख्य संगठक इसकी तैयारी में जुट जाए।

खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
कल्याणपुर
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर में तीन दिवसीय 62 वी जिला स्तरीय माध्यमिक /उच्च माध्यमिक 17 व 19 वर्ष जिम्नास्टिक,सॉफ्टबॉल (छात्र ,छात्रा)खेलकूद  प्रतियोगिता का समापन  हुआ । मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ,उप प्रधान करनाराम ,नायब तहसील सुरेंद्र कच्छवाह, गणपत  मेहरा,व्यापार मण्डल अध्यक्ष दौलाराम कुआ, अराबा सरपंच नरपत सिंह,घड़ोई सरपंच नरपतराम, थानाधिकारी भवर सिंह पोखरणा सहित अधिकारी ,प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे सासंद चौधरी ने कहा कि खेल छात्र जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है । आज के समय मे शिक्षा, खेल के साथ छात्रों में संस्कारों की आवश्यकता है । उन्होंने एक हॉल की घोषणा की। प्रतियोगिता में जिले स्तर पर प्रथम विजेता टीम सॉफ्ट बाल  17 वर्ष छात्र रा,उ,मा अराबा,,19 रा,उ,मा मूलजी की ढाणी, छात्रा 17 वर्ष मूलजी की ढाणी,19 वर्ष छात्रा रा,उ,मा, मूलजी की ढाणी, जिम्नास्टिक17वर्ष,छात्र रा,उ,मा.वि.रणीया देसीपुरा, 19 छात्र रा,उ,मा, सरवड़ी, 17 वर्ष छात्रा लक्ष्य ज्योति कल्याणपुर 19 वर्ष लक्ष्य ज्योति कल्याणपुर विजेता रही। टीमो को पुस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

भामाशाह का भी सम्मान किया गया इस अवसर पर भामाशाह जितेंद्र जैन,जालाराम कुँआ,व्यापार मंडल एवं देवासी समाज के प्रतिनिधियों का आयोजनकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया।

जिले में 29 स्थानों पर होंगे उपचुनाव

बाड़मेर जिले मंे 29 स्थानांे पर होंगे उप चुनाव 

बाड़मेर, 05 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे 29 स्थानांे पर पंचायत समिति सदस्य, उप सरपंच एवं वार्ड पंच पदांे के लिए उप चुनाव होंगे। इसके लिए 7 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी। उप चुनाव के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन इस्तेमाल की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पंच, सरपंच के लिए 18 सितंबर एवं पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्य के लिए 22 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रांे मंे आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जो चुनाव परिणाम घोषित होने तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रांे मंे लागू रहेगी। उन्हांेने बताया कि जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव के लिए 7 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने के साथ 11 सितंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उनके मुताबिक 12 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के साथ 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्हांे का आवंटन होगा। आवश्यक होने पर 22 सितंबर को प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 25 सितंबर को प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी। इसी तरह पंच, सरपंचांे के उप चुनाव के लिए 13 सितंबर को नाम निर्देशन पत्रांे की प्राप्ति प्रातः 8 से 11 बजे, संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से एवं वापसी दोपहर 3 बजे तक होगी। आवश्यक होने पर मतदान 18 सितंबर को प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक होगा। साथ ही मतदान समाप्ति के बाद मतगणना एवं उप सरपंच का चुनाव दूसरे दिन 19 सितंबर को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बाड़मेर पंचायत समिति मंे पंचायत समिति सदस्य 14 एवं 20, ग्राम पंचायत रामसर का कुआं मंे वार्ड 3 के लिए वार्ड पंच, जाखड़ो की ढाणी मंे वार्ड 5, सूरा चारणान मंे 11, गंगासरा मंे 5, बाड़मेर ग्रामीण मंे 21, रोहिली मंे 1, बाणियावास मंे उप सरपंच, बड़नावा जागीर मंे उप सरपंच, भाखरसर मंे वार्ड 7, सिवाना मंे वार्ड 24, शिव पंचायत समिति मंे पंचायत समिति सदस्य 7 एवं 15, बेरीगांव मंे वार्ड 9, लूणवा जागीर मंे वार्ड 3, इन्द्रोई मंे वार्ड 5, पांधी का पार मंे वार्ड 7, खारा राठौड़ान मंे वार्ड 4, सड़ा मंे वार्ड 8, बालोतरा मंे पंचायत समिति सदस्य संख्या 2, कनाना मंे उपसरपंच वार्ड 10, नवातला बाखासर मंे वार्ड 2, पूंजासर मंे वार्ड 1, सारला मंे वार्ड 10, गिड़ा मंे वार्ड 2, मेहलू मंे वार्ड 1, मेघवालांे का तला मंे वार्ड 7 एवं नया सोमेसरा मंे वार्ड 4 मंे वार्ड पंच के लिए उप चुनाव होगा।

मामाजी मंदिर सडला नाडा में मेला आयोजित

मामाजी के दर्शनार्थ उमड़ा आस्था का ज्वार
बालोतरा
निकटवर्ती लालाना ग्राम पंचायत में स्तिथ  सडला नाडा सुभद्रा माता एवम् श्री मामाजी महाराज के धाम पर त्रयोदशी के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव सहित दूर दराज से आये सेकड़ो श्रद्धालुओं ने माताजी व् मामाजी के दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की । सोमवार प्रातः से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो पूरे दिन जारी रहा। श्रद्धालुओं ने सुभद्रा माताजी व् मामाजी डूंगर सिंह जी व् शैतान सिंह जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की । मामाजी के दर्शनार्थ उमड़ा आस्था का ज्वार
बालोतरा
निकटवर्ती लालाना ग्राम पंचायत में स्तिथ  सडला नाडा सुभद्रा माता एवम् श्री मामाजी महाराज के धाम पर त्रयोदशी के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव सहित दूर दराज से आये सेकड़ो श्रद्धालुओं ने माताजी व् मामाजी के दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की । सोमवार प्रातः से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो पूरे दिन जारी रहा। श्रद्धालुओं ने सुभद्रा माताजी व् मामाजी डूंगर सिंह जी व् शैतान सिंह जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की । कोतवाल गणेशराम देवासी सहित मगाराम टेड़ा,हरिसिंह,दुर्गाराम चोधरी, हरिराम काला, जगदीश बंजारा आदि ने मंदिर पर आये श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गयी विभिन्न व्यवस्थाओ में सहयोग दिया। इस अवसर पर मंदिर गादीपति भूराराम महाराज ने श्रद्धालुओं को गो वंश के संरक्षण व् संवर्धन का संकल्प दिलाते हुए धर्म के पथ पर अग्रसर रहने का आव्हान किया। इस अवसर पर करणसिंह फौजी,किसनाराम काग, पर्वतसिंह, भेराराम तरक,राजुगिरि गोस्वामी,खीमाराम करद ,कानाराम साईं तिलवाड़ा सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

संजीवनी ने किया शिक्षको का सम्मान

संजीवनी ने शिक्षको का किया सम्मान
बालोतरा
शिक्षक दिवस के अवसर पर संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा शिक्षको का सम्मान किया गया। सोसाइटी  के जिला अधिकारी भेरू सिंह, एरिया मैनेजर मदनसिंह , बालोतरा शाखा मैनेजर नेमी चन्द सोनी ने  बालोदय विधा मंदिर माध्यमिक जसोल के शिक्षको का सम्मान किया। इस दौराने निदेशक पदम सिंह कंवरली, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ अध्यापक रामेश्वर लाल बोस, हरिराम पंवार, जगदीश टेलर महावीर सैन का सम्मान किया अंत में पदम सिंह कंवरली ने सभी का आभार व्यक्त किया!

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...