Followers

Tuesday, January 14, 2014

फिल्म फाइंडिंग फैनी फरनैंडिस में दीपिका और रणवीर सिंह बनेंगे पति-पत्नी

गरमागरम खबर यही है कि दीपिका चाहें रनवीर और रनवीर चाहें दीपिका. दोनों लाख प्यार छुपाएं लेकिन आए दिन रनवीर-दीपिका की डेट की खबर या तस्वीरें इनकी पोल खोल ही देती हैं. अब तो आलम ये है कि डायरेक्टर-प्रोड्यूसर इनकी रियल लाइफ केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन भुनाने में भी लग गए हैं.

रील लाइफ में मिस्टर-मिसेज बने रनवीर-दीपिका...
'राम-लीला' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और अब दीपिका मिस से मिसेज बनकर और रनवीर सिंगल से मैरिड बनकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आएंगे. 'राम-लीला' की कहानी में गुपचुप शादी कर चुके राम और लीला को अब आप फिल्म 'फाइंडिंग फैनी फरनैंडिस' में बतौर शादीशुदा कपल देखेंगे. वैसे भी इन दिनों रियल लाइफ जोड़ियों को कास्ट कर फिल्म को जबरदस्त पब्लिसिटी दिलाने का अजब चलन चल पड़ा है. जो अक्सर सुपरहिट साबित हुआ है. यही वजह है कि अब डायरेक्टर्स रनवीर और दीपिका की हॉट केमिस्ट्री से अपनी फिल्म को भी 100 करोड़ के क्लब तक पहुंचाना चाहते हैं.

इकरार-ए-इश्क से मुकरे दोनों...
इस मामले में फिल्म 'फाइडिंग फैनी फरनैंडिस' के डायरेक्टर जरा एक कदम आगे बढ़ गए हैं जो इनकी सिजलिंग केमिस्ट्री को कैश करना चाहते हैं वो भी बतौर मैरिड कपल. वैसे रनवीर-दीपिका की भी दाद देनी होगी, दोनों सरेआम अपने इश्क की खुशबू फैला रहे हैं लेकिन जब बात इकरार-ए-इश्क की आती है तो दोनों मुकर जाते हैं.

न्यू ईयर और दीपिका के बर्थडे पर साथ रहे रनवीर
न्यू ईयर सेलिब्रेशन हो या दीपिका का बर्थडे दोनों मौकों पर रनवीर उनके साथ नजर आए. ये लव बर्ड्स बर्थडे अकेले में बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते थे लेकिन फैन्स से बचकर ये कहां जाएंगे. ऐसे में इस खबर और इनकी तस्वीरों का जंगल में आग की तरह फैलना लाजमी था.

दिल में इकरार, पर होठों पर इंकार... लगता है दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेकअप से यही सीख ली है कि अपनी प्राइवेट लाइफ को पब्लिक ना करने में ही भलाई है. शायद इसलिए अब तक अपने रिश्तों को लेकर बेबाक रहीं दीपिका इस बार अपने प्यार पर पहरा लगाए बैठी हैं.

माली समाज बालोतरा गेर नृत्य


जश्न के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी पर्व

शहर में भव्य जुलूस निकाला,तकरीर में दी सौहार्द की सीखबालोतरा/सिवाना। ईद मिलादुन्नबी का पर्व शहर सहित पूरे उपखंड में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजरत मोहम्मद साहब की पैदाईश के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज की सरपरस्ति में जुलूस निकाला गया। 
इसके बाद मौलाना अबुल कलाम स्कूल परिसर में तकरीर का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जुलूस मुस्लिम समाज सदर व मेंबरों की सरपरस्ति में छात्रियों का मोर्चा स्थित नगीना मस्जिद से रवाना होकर शहर के सभी मोहल्लों से होते हुए गुजरा। जुलूस में सजे-धजे वाहन,ऊंट,घोड़े,मोटरसाईकिलें,साईकिलें,कारें,टैक्सीयां शरिक थी। वहीं कई लोग पैदल भी चल रहे थे, करीब दो किलोमीटर चलकर जुलूस मौलाना अबुल कलाम स्कूल परिसर पहुंचा। जहा पर पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी,महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज,पूर्व विधायक मदन प्रजापत के साथ समाज के भामाशाहों का साफा पहनाकर सत्कार किया गया। रास्ते में जहां से जुलूस गुजरा लोगों ने अकीदतमंदों का स्वागत किया व जगह-जगह स्वागत द्वार भी लगाए थे। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज अध्यक्ष हाजी फैय्याज मोहम्मद,उपाध्यक्ष सफी भाई,सचिव मेहबूब खां,गफार भाई,हाजी सुलेमान,असलम भाई,साबिर जन्नत,हाजी फकीर मोहम्मद चड़वा,हाजी मोहम्मद युसुफ सफी,साबिर भाई,सिकंदर भाई,शेर खां,अल्लाबक्श तेली,मोहम्मद युसुफ भांतगर,अयुब कुरैशी,सालगराम परिहार,राधेश्याम माली,ओम बांठिया,कालूराम मेघवाल,जितेंद्र माली सहित सैकड़ो की संख्या में अकीदतमंद उपस्थित थे। समारोह का संचालन गुलाम रसूल टांक ने किया।
दिनभर रहा जश्न का माहौलईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पूरे दिन जश्र का माहौल रहा। अकीदतमंदों ने नबी जन्म दिन पर मिठाईयां,मेवे,बिस्किट,चॉकलेट,फू्रट आदि कई लजीज व्यंजन बच्चों व बड़े बुजुर्गाे में बांटे। घरों में भी कई तरह के लजीज तैयार हुए। इस दिन बच्चों से लेकर बुजर्ग तक सभी ने नए कपड़े पहने और जमकर जश्र मनाया।
तकरीर में दी अमन-प्रेम की सीखमौलादा अबुल कलाम स्कूल में तकरीर की शुरूआत तिलावटे कुराने पाक से मौलाना रूखसार आलम ने आगाज किया। उसके पश्चात मौलाना सदीक आलम ने नाते उसूले पाक पढ़ी। नगीना मस्जिद के इमाम अब्दुल बारी ने नबी की शान में गुरूत्तसर तकरीर की,आपने कहा कि पैगम्बर ईस्लाम पूरी दुनिया के लिए नबी बनकर आए। इस दौरान मौलाना मौहम्मद अली मेहमूदी, कारी रोशनदीन,मौलाना जहिर आलम कोहरा ने भी मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला व नाते पढ़ी। इसके बाद मुकरीरें खास अलामा मौलाना हाफिज व सीम अख्तर ने हजूरें पाक के जीवन पर शानदार तकरीर की। उन्होने कहा कि जो सुन्नी मुसलमान है जो पैगम्बरें ईस्लाम का दीवाना हैं आशिक है वो आतंकवादी नही हो सकता। ईस्लाम धर्म मोहब्बत,प्यार व इंसानियत का संदेश देता है। इस दौरान मुस्लिम समाज के मेघावी छात्रों व चयनित समाज के बंधुओं को सम्मानित किया गया।
सिवाना में ऊंट घोडों की सवारी के साथ निकला जलसासिवाना में कमेटी की ओर से केशरशाह दरगाह प्रांगण में मंगलवार सवेरे 11.30 बजे ढोल ताशों की धुन व ऊंट घोड़ों की सवारी के साथ जलसा निकाला गया। जलसा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: केशरशाह दरगाह प्रांगण आकर संपन्न हुआ। इसके बाद में तकरीर का कार्यक्रम आयोजित हुआ। तकरीर में जामा मस्जिद के मौलाना मुराद अली अकबरी व मौलाना अनीश साहब रिजवी सिवाना नूरानी तकरीर पेश की तो अकीदतमंद झूूम उठें।

मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य भगवान को लगाया खींच का भोग

पूरे उपखंड क्षेत्र में दान पुण्य की लगी रहीं होड़,पंतगों की छाई बयार
बालोतरा/सिवाना। मकर संक्रांति का धार्मिक पर्व आज पूरे उपखंड क्षेत्र में हषोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। शहर में दिनभर लोगों में दान पुण्य को लेकर होड मची रहीं तथा लोगों ने जमकर दान पुण्य किया। प्रात:काल महिलाओं ने प्रात:ब्रह्म मुहूत्र्त में स्नान आदि कर उगते सूरज को जल में तिल डालकर अर्पण करते हुए गायत्री मंत्र व गुरू मंत्र का जाप किया। 
पंडितों के अनुसार इससे महापुण्य प्राप्त होता है। मंगलवार को प्रात:सूर्य की पहली किरण निकलने से पूर्व महिलाएं घर आंगन में गोबर का लेपकर सूर्य भगवान की पूजा अर्चना कर बजरी का खींच,गुड़ घी,तिल पपड़ी व लड्डू का भोग लगाया। धार्मिक मान्यता के चलते इस पर्व पर लोगों द्वारा कई तरह के दान पुण्य भी करेंगे। सैकड़ो श्रद्धालु पुष्कर,हरिद्वार में पहुंचकर शाही स्नान कर पूजा अर्चना भी की। मंगलवार को दिनभर बाजार में तिल पपड़ी,तिल के लड्डू गजक की दूकानों व खोमचों पर जमकर बिक्री होने के साथ सब्जी मंडी में भी मूली,गाजर,मोगरी व बेर की बिक्री हुई। मकर संक्रांति को मल मास उतरने के साथ अनेक प्रतिष्ठानों का शुभारंभ हुआ तथा आगामी समय में होने वालें विवाह समारोह की सामग्री खरीदनें के लिए बाजार में कपडा,बर्तन व सोने चांदी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गई। इस पर्व पर अनेक समाजों की प्रथा के अनुसार अपने परिवार में मृतकों के प्रति श्रद्धंाजलि अर्पित कर शुभ कार्य के लिए समाज के लोगों रस्में अदा की तथा घरों में सेलानी के रूप में तिल की बनी हुई वस्तुएं वितरित की गई। इस पर्व पर बच्चों व युवाओं ने भी जमकर पंतगबाजी का लुत्फ उठाया।
ओड़ा लुटाने की परंपरा का हुआ निर्वाहन
धार्मिक मान्यता के अनुसार महिलाओं द्वारा ओड़ा लुटानें की परंपरा भी पूर्ण रिति रिवाज के साथ निर्वाहन किया गया। इस परंपरा के दौरान माली समुदाय की महिलाओं ने सब्जी बेचने वाले ओड़े में गाजर,मूली बैर आदि खाने की वस्तुएं भरकर अपने आंगन में रखा तथा मौहल्लें के नन्ने-मुन्ने बच्चें व बालिकाएं ओड़े में रखीं वस्तुएं लूटकर ले गएं। उसके पश्चात महिलाओं द्वारा अनाज,कपड़ा व नगद राशि उपहार स्वरूप भेंट की। घरों में द्वारा दान पुण्य के रूप में तेरूड़ा यानि तेरह प्रकार की वस्तुए जिसमें तिल के लड्डू ,फल, बर्तन इत्यादि सामग्री का दान बालिकाओं,साधु-संतों व पशु पक्षियों को किया गया।
जमकर हुआ दान पुण्य 


सिवाना। मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे पुरे दिन शहर में जमकर दान-पुण्य हुआ। वही लोगो ने तिल व गुड से बने व्यंजनों का जमकर लुप्त उठाया। शहर में सुबह सुरज की पहली किरण पडने के साथ ही बच्चों,युवाओं व युवतियों ने पंतग का डोर थाम लिया और चल पडे उडाने। कुछ ही देर में आकाश को रंग बिरंगा कर दिया। इसी प्रकार महिलाओं ने अपने घरों मे तिल के लड्डू, तिल की पापडी व तिलों से बनने वाले अन्य व्यंजन बनवाऐं। और एक-दूसरे को बॉट कर मकर सक्रंाति पर्व की बधाइया दी।

Saturday, October 19, 2013

गरबा महोत्सव में झलका उत्साह,देर रात थिरकें नृतक


बालोतरा। समीपवर्ती बिठूजा कस्बे में मां ब्राह्मणी माता मंदिर व खुबशाहजी का धूणा प्रांगण में शुक्रवार रात्रि में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया,जिसमें आस-पास के क्षेत्रों से 13 गरबा नृत्य दलों ने भाग लिया। मंदिर के श्रद्धालु नेमाराम बौराणा ने बताया कि गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि एडवोकेट अरूण चौधरी,अध्यक्षता समाजसेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर एवं विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश प्रजापत,हनुमान चौधरी,सरपंच बाबुलाल प्रजापत,जिला प्ररिषद सदस्य तगाराम बारूपाल,पचपदरा के पूर्व सरपंच विजयसिंह,अजयसिंह राठौड,नरेश कुमार,भंवरसिंह,मानाराम चौधरी,जीवाराम माली,भरत भंडारी उपस्थित थे। बौराणा ने बताया कि गरबा महोत्सव के दौरान ललेची माता गरबा मंडल समदड़ी,भादरिया गरबा मंडल समदड़ी,सूर्य गरबा मंडल बालोतरा,ब्राह्मणी माता गरबा मंडल बिठूजा,मां माजीसा युवा मंडल जसोल सहित अनेक गरबा मंडल के नृत्य कलाकारों ने भाग लेकर एक से बढक़र एक गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी। गरबा नृत्य के दौरान मां भादरिया गरबा मंडल समदड़ी के कलाकारों ने नवदुर्गा व काला गौरा भैरूजी की झांकी जिवंत प्रदर्शन श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। आयोजन समिति द्वारा सभी गरबा मंडलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजू पालीवाल ने किया। इस अवसर पर अयजसिंह खारवाल,रतनसिंह,राजू प्रजापत,नेमाराम प्रजापत,भंवरसिंह राजपुरोहित,पुखराज लौहार सहित सैकडो की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे।

बालाजी ने लाड़ लड़ावें माता अंजनी . . .


एक शाम बालाजी के नाम विशाल भजन संध्या में देर रात तक भजनों पर झूमें श्रोता
बालोतरा। स्थानिय पुराना पादरू बस स्टेंड स्थित बालाजी मंदिर में शुक्रवार को श्री बालेश्वर महादेव ग्रुप के तत्वाधान में एक शाम बालाजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन भक्तराज मोहनलाल त्रिपाठी के सानिध्य में किया गया,जिसमें कई कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियों से देर रात तक समा बांधा। 



भजन का आगाज भजन सम्राट प्रकाश माली ने गणपति वंदना के साथ किया,उन्होने गुरू महिमा के साथ भजन बालाजी ने लाड़ लड़ावे माता अंजनी ..,ठूमक ठूमक कर चाल भवानी ..,कसम राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे ..,महाराणा प्रतापत ..,सहित कई भजनों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक गजेंद्र अजमेरा ने भजन थारे पगे घुघरियां री माल भैरूजी लटियाला ..,वीर तेजाजी के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सरोबार कर दिया। भजन संध्या के दौरान मध्यप्रदेश की भजन गायिका माधुरी वैष्णव ने भजन घमड़-घमड़ गोटो घुमादे म्हारा बालाजी ..,आवणों पड़ेला भैरूजी थाने आवणों पड़ेला .., के साथ कलाकार भंवर गायणा ने भी कई भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान,नेता प्रतिपक्ष रतन खत्री,रमेश गुप्ता,अरूण सालेचा,पार्षद केवलचंद घांची,नैनाराम सुंदेशा,रावत माली,अमराराम आर सुंदेशा,सुरंगीलाल सालेचा,मोहम्मद युसुफ भांतगर,अरूण चौधरी,खेताराम प्रजापत,भाजपा नेता लक्ष्मण पंवार,ओमप्रकाश गहलोत,मांगीलाल गहलोत, छगनलाल सांखला,गौतम गहलोत,चौथाराम पंवार,सुरेश गहलोत,ओमप्रकाश पंवार,गोपाल गहलोत,ओमप्रकाश बी गहलोत,जोगेंद्र गहलोत,भावेश संदेशा,श्रवण गहलोत,गंगाराम गहलोत,गोपाल संदुेशा,महेंद्र गहलोत सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे। इससे पूर्व मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।

Friday, August 2, 2013

शैलेष लोढ़ा शुक्रवार को अपने परिवार के साथ नाकोड़ा दर्शनार्थ पहुंचे
बालोतरा
सब टीवी पर प्रसारित होने वाले प्रोग्राम वाह क्या बात है के एंकर तथा तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार शैलेष लोढ़ा शुक्रवार को अपने परिवार के साथ नाकोड़ा दर्शनार्थ पहुंचे। नाकोड़ा तीर्थ पर उन्होंने भगवान पाŸवनाथ व भगवान भैरव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व लोढ़ा का माला व साफा पहनाकर ट्रस्टी मदन बोस, समाजसेवी ओमप्रकाश चौपड़ा, महेंद्र चौपड़ा, मुकेश सालेचा ने स्वागत किया। इसके बाद वापसी के दौरान वे बचपन के मित्र ओमप्रकाश चौपड़ा के निवास स्थान पर गए। जहां अपनी पुराने यादे ताजा की।

वृक्ष हमारें जीवन का आधार : विश्नोई

वृक्ष हमारें जीवन का आधार : विश्नोई
गुरू जंभेश्वर छात्रावास में महावीर इंटरनेशल द्वारा ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत किया पौधरोपण
बालोतरा। महावीर इंटरनेशल द्वारा ग्रीन इंडिय़ा प्रोजेक्ट के तहत गुरू जंभेश्वर छात्रावास में पौधरोपण किया गया। छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने वृक्षों को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि पेड़ो से प्राणी मात्र को लाभ, पर्यावरण शुद्धि,वर्षा में बढ़ोतरी सहित अन्य गुणों के बारे में जानकारी दी। महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष डॉ जीसी वडेरा की अध्यक्षता में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में केन्द्र संरक्षक ओम बांठियां ने कहा कि पूरे बाड़मेर जिले में नीम एवं खेजड़ी के पेड़ लगाने के कार्य में हम सभी का सहयोग चाहते हैं। जो भी विद्यालय,सरकारी विभाग,संस्थाएं एवं ग्राम पंचायतें,जन प्रतिनिधि इस कार्य में हमारा सहयोग चाहते है उन्हें हम नीम के पौधे व खेजड़ी के बीज उपलब्ध कराने को तत्पर है। डॉ वडेरा ने पौधरोपण के पुनित कार्य में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की ग्रीन इंडिय़ा प्रोजेक्ट की रूपरेखा प्रस्तुत की। गुरू जंभेश्वर छात्रावास विकास समिति के सहयोग से छात्रावास परिसर के मैदान के चारों और नीम के पौधों का पौधरोपण मुख्य अतिथि आयुक्त जोधाराम विश्नोई,पार्षद पंचाणाराम चौधरी,डॉ फरसराम विश्नोई,पुनमाराम विश्नोई,छात्रावास विकास समिति सदस्य बुधाराम विश्नोई,किशनाराम विश्नोई,महेश विश्नोई,अशोक भंसाली,दलपत जैन,गौतम एम गुलेच्छा,महावीर छाजेड़ सहित महावीर इंटरनेशनल के कई सदस्यों ने पौधरोपण किया। बुधाराम विश्नोई ने छात्रावास परिसर में किए गए पौधरोपण के लिए आभार व्यक्त करते हुए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन का विश्वास दिलाया।
वृक्ष हमारें जीवन का आधार : विश्नोई
गुरू जंभेश्वर छात्रावास में महावीर इंटरनेशल द्वारा ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत किया पौधरोपण
बालोतरा। महावीर इंटरनेशल द्वारा ग्रीन इंडिय़ा प्रोजेक्ट के तहत गुरू जंभेश्वर छात्रावास में पौधरोपण किया गया। छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने वृक्षों को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि पेड़ो से प्राणी मात्र को लाभ, पर्यावरण शुद्धि,वर्षा में बढ़ोतरी सहित अन्य गुणों के बारे में जानकारी दी। महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष डॉ जीसी वडेरा की अध्यक्षता में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में केन्द्र संरक्षक ओम बांठियां ने कहा कि पूरे बाड़मेर जिले में नीम एवं खेजड़ी के पेड़ लगाने के कार्य में हम सभी का सहयोग चाहते हैं। जो भी विद्यालय,सरकारी विभाग,संस्थाएं एवं ग्राम पंचायतें,जन प्रतिनिधि इस कार्य में हमारा सहयोग चाहते है उन्हें हम नीम के पौधे व खेजड़ी के बीज उपलब्ध कराने को तत्पर है। डॉ वडेरा ने पौधरोपण के पुनित कार्य में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की ग्रीन इंडिय़ा प्रोजेक्ट की रूपरेखा प्रस्तुत की। गुरू जंभेश्वर छात्रावास विकास समिति के सहयोग से छात्रावास परिसर के मैदान के चारों और नीम के पौधों का पौधरोपण मुख्य अतिथि आयुक्त जोधाराम विश्नोई,पार्षद पंचाणाराम चौधरी,डॉ फरसराम विश्नोई,पुनमाराम विश्नोई,छात्रावास विकास समिति सदस्य बुधाराम विश्नोई,किशनाराम विश्नोई,महेश विश्नोई,अशोक भंसाली,दलपत जैन,गौतम एम गुलेच्छा,महावीर छाजेड़ सहित महावीर इंटरनेशनल के कई सदस्यों ने पौधरोपण किया। बुधाराम विश्नोई ने छात्रावास परिसर में किए गए पौधरोपण के लिए आभार व्यक्त करते हुए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन का विश्वास दिलाया।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...