Followers

Sunday, March 26, 2017

छ महीनो 
में राज्य बनेगा देश का सबसे स्वच्छ व् सूंदर राज्य-कृपलानी
बालोतरा
स्वायत शासन मंत्री श्री चंद कृपलानी आज बालोतरा दौरे पर रहे। कृपलानी ने जैन तीर्थ नाकोडा में दर्शन कर पूजा अर्चना की और बाद में निम्बाहेड़ा से आये धार्मिक संघ के कार्यक्रम में शिरकत की। नाकोडा तीर्थ पर ही कृपलानी का  नगर परिषद् के प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियो ने स्वागत किया। कृपलानी ने भाजपा पदाधिकारियो व् कार्यकर्ताओ से मुलाकात भी की।  कृपलानी ने भाजपा के कार्यकर्ताओ की बैठक भी ली। कृपलानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले छ महीनो में राजस्थान देश का सबसे सूंदर राज्य बने इसके लिए मुख्य मंत्री के निर्देशो पर स्वायत शासन विभाग पुरे राज्य को ओडीएस करने के लिए काम कर रहा है।।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्नपूर्णा योजना पुरे राज्य में लागू की जायेगी। साथ ही स्वायत शाशन विभाग को पूरा हाईटेक किया जायेगा और स्थानीय निकाय में सफाई कार्मिको की भर्ती की जायेगी। नगर परिषद् में संचालित सफाई साखा को लेकर उपजे विवाद पर उन्होंने कहा कि सरकार ने सभपति के सफाई साखा का चार्ज उप सभापति को देने के आदेश पर रोक लगा दी है और यथा स्तिथि बनाए रखने के आदेश दिए है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...