Followers

Sunday, March 26, 2017

अधिशेष चुंगी कार्मिको की पदोन्नति का रास्ता खूला

अधिशेष चुंगी कार्मिको की पदोन्नति का रास्ता खूला
बालोतरा
नगर परिषद् कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तेजप्रकाश अवस्थी ने बताया कि स्वायत शासन विभाग ने चुंगी अधिशेष कर्मिको को राहत देते हुए उनको मूल पद पर नियुक्ति मानते हुए नियमानुसार पदोन्नति देने के आदेश जारी किये है। 
-----------
तिलवाड़ा पशु मेले में प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन
बालोतरा
तिलवाड़ा में आयोजित हो रहे पशु मेले में आज पशुओ के विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ। सरपंच शोभ सिंह महेचा व् कानाराम साईं ने बताया कि मेले में  पशु पालन विभाग ने प्रतियोगिताओ का आयोजन करवाया।

सांगरा नाडी में हुए उपचुनाव

सांगरा नाडी में हुए उपचुनाव
पाटोदी
पाटोदी पंचायत के सागरानाड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच पद के आज उपचुनाव हुआ। मतदान के दौरान पूर्ण रूप से शांति रही। 
नायबतहसिलदार लखसिह ने  बताया कि शाम पांच बजे तक 1376 मत पड़े । 
कुल 1888 मे से 1376 लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जसोल रावल के खिलाफ दुष्प्रचार के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सड़को पर उतरा जनसेलाब 
बालोतरा
स्थानीय वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास सभागार में क्षैत्र के छत्तीस कौम के मौजिज जनमानस द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया तत्पश्चात विशाल संख्या बल में आए लोगों ने जसोल सरपंच जालम सिंह जसोल के नेतृत्व में उपखण्ड कार्यालय तक अनुशासित रूप से मौंनजुलुस निकालकर पुलिस उप अधीक्षक राजेश माथुर को अपराधियो की तुरन्त प्रभाव से गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।
पंचायत समिति प्रधान ओमाराम भील ने कहा की उक्त घटनाक्रम की जितनी निंदा की जाए वो कम है, क्षैत्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है न्याय बिना संघर्ष और आंदोलन के नजर नहीं आ रहा है आम आदमी आज स्वयं को असहज महसूस कर रहा है।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने सभागार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की वितग 18 मार्च को जसोल तथा आसपास के क्षैत्रो में मालाणी के अधिष्ठाता रावल मल्लिनाथ जी के वशंज एवं माजीसा राणी भटियाणी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अभद्र फोटो वाले पोस्टर वितरण कर क्षैत्र के आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण को दूषित कर धार्मिक वैमनस्य तथा जातिगत द्वेष भावना फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की अभी तक गिरफ्तारी ना होना प्रशासन की नाकामयाबी को प्रदर्शित करती है तथा प्रशासन अपनी जिम्मेदारी और कर्त्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाह न कर जनमानस की सहनशीलता की अग्निपरीक्षा ले रहा है जो कतई न्याय सांगत नहीं है।
शिक्षाविद् चंदन सिंह चान्देसरा ने कहा की उक्त घटनाक्रम से क्षैत्रवासियों में आक्रोश है तथा पुलिस द्वारा अभी तक मामले का पर्दाफाश नहीं करने से आमजन में रोष है अतः हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सविंधान निमित्त ही प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी के निर्वाह एवं अतिशीघ्र कार्यवाही के लिए अनुशासित रूप से संघर्ष करना अत्यंत आवश्यक है तभी प्रशासन को कुम्भकर्णी निंद्रा से जगा पाएगें। 
 पूर्व जिला परिषद सदस्य देवेन्द्र करण कनाना, सरपंच संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मुंगड़ा,राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह गुगड़ी, जिला सरंक्षक अमर सिंह पाटोदी, कालूड़ी सरपंच रईस दान चारण, कालूड़ी सरपंच गणपत सिंह, बिठूजा सरपंच मंगल सिंह, सांभरा सरपंच गुमान सिंह वेदरलाइ, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र सिंह थोब, जसोल सरपंच जालम सिंह, भगवत सिंह जसोल, सूरजभान सिंह दांखा, माजीसा मंदिर ट्रस्ट के सचिव गजेन्द्र सिंह जसोल, पूर्व सरपंच विशन सिंह मेवानगर, पूर्व सरपंच हनुवंत सिंह नोसर, पूर्व सरपंच जबर सिंह नोसर, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपत सिंह उमरलाई, समाजसेवी गणपत सिंह सिमालिया, महेंद्र सिंह गोलिया, पदम् सिंह भाउड़ा, जसवंत सिंह गिड़ा, शांतिलाल सुथार, परबत सिंह परेऊ, ने भी सभागार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की अज्ञात असमाजिक तत्वों की पहचान उजागर कर प्रशासन द्वारा अविलम्ब गिरफ्तारी नहीं करने पर निंदा की और प्रशासन को चेताया की क्षैत्र के सौहार्दपूर्ण माहौल को बनाए रखने के लिए अतिशीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
इस दौरान माजीसा मंदिर के पुजारी मनोहर लाल अवस्थी, मेवानगर राणी रूपादे मंदिर के पुजारी अमरनाथ महाराज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमाराम मेघवाल, मोहनलाल माली, भीख दान वागुण्डी, थानाराम चौधरी वरिया, पीरु खान, सुमेर सिंह जाजवा, गुलाब सिंह डंडाली, सवाई सिंह डाबड़, लाल सिंह असाडा, रणवीर सिंह असाडा, हनुवंत सिंह बुड़ीवाड़ा, देवीसिंह बुड़ीवाड़ा, भेरू सिंह टापरा, कालू सिंह टापरा, भगवत सिंह जागसा, मांगु सिंह जागसा, स्वरूप सिंह जागसा, जोगराज सिंह राजपुरोहित, राम सिंह दांखा, महेंद्र सिंह सराणा, मदनलाल माली, उम्मेद सिंह जेठन्तरी, हनुवंत सिंह मेवानगर, सवाई सिंह उमरलाई, हरजीराम चौधरी वरिया, कोजराज सिंह वरिया, केशाराम मेघवाल, जोगाराम देवासी, अणदाराम भील, पेप सिंह वरिया, पुंजराज सिंह वरिया, भँवर सिंह वरिया, मांगाराम चौधरी, कानसिंह करणोत, हिन्दू सिंह जाजवा, हुकम सिंह जाजवा, सवाई सिंह करणोत, नरपत सिंह गिड़ा, दलपत सिंह तेना, अर्जुन सिंह भूंगरा, देवी सिंह भूंगरा, महिपाल सिंह झंवर, अर्जुनदान चारण, तगत सिंह सोढ़ा, जीवराज सिंह दांखा, उम्मेद सिंह अकदड़ा, हुकम सिंह बरना, देवी सिंह सोढ़ा, लाखसिह काकराला, शंकर सिंह, धर्माराम भील, मूलसिंह चान्देसरा, डूंगर सिंह चान्देसरा, हरी सिंह चान्देसरा, किशोर सिंह इन्दा, जगदीश सिंह, मेहराम भील, रामलाल दमामी, जयंतीलाल माली, प्रतापराम देवासी, वस्ताराम मेघवाल, कल्लाराम दर्जी सहित सैकड़ो की तादाद में मौजिज लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में कुंवर हरिचंद्र सिंह जसोल ने विशाल जनसभा और मौंनजूलूस में आए सभी क्षैत्रवासियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

छ महीनो 
में राज्य बनेगा देश का सबसे स्वच्छ व् सूंदर राज्य-कृपलानी
बालोतरा
स्वायत शासन मंत्री श्री चंद कृपलानी आज बालोतरा दौरे पर रहे। कृपलानी ने जैन तीर्थ नाकोडा में दर्शन कर पूजा अर्चना की और बाद में निम्बाहेड़ा से आये धार्मिक संघ के कार्यक्रम में शिरकत की। नाकोडा तीर्थ पर ही कृपलानी का  नगर परिषद् के प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियो ने स्वागत किया। कृपलानी ने भाजपा पदाधिकारियो व् कार्यकर्ताओ से मुलाकात भी की।  कृपलानी ने भाजपा के कार्यकर्ताओ की बैठक भी ली। कृपलानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले छ महीनो में राजस्थान देश का सबसे सूंदर राज्य बने इसके लिए मुख्य मंत्री के निर्देशो पर स्वायत शासन विभाग पुरे राज्य को ओडीएस करने के लिए काम कर रहा है।।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्नपूर्णा योजना पुरे राज्य में लागू की जायेगी। साथ ही स्वायत शाशन विभाग को पूरा हाईटेक किया जायेगा और स्थानीय निकाय में सफाई कार्मिको की भर्ती की जायेगी। नगर परिषद् में संचालित सफाई साखा को लेकर उपजे विवाद पर उन्होंने कहा कि सरकार ने सभपति के सफाई साखा का चार्ज उप सभापति को देने के आदेश पर रोक लगा दी है और यथा स्तिथि बनाए रखने के आदेश दिए है।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...