भगवती आश्रम में दमा निवारण शिविर आयोजन होगा
रिपोर्टर-मुकेश खारवाल
पचपदरा के वृंदावन धाम भगवती आश्रम में हर साल की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा के अवसर 13 अक्टूबर को दमा, कफ, पुरानी खासी निवारण निशुल्क शिविर का आयोजन होगा। आश्रम व्यवस्था समिति के संयोजक जय प्रकाश कोठारी ने बताया कि ब्रह्मलीन महासती भगवती बाई द्वारा प्रदत आयुर्वेदिक पद्धति से मरीजों को जड़ी बूटी मिश्रित खीर पिलाई जाएगी। कोठारी ने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव यहां धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पूजा अर्चना के साथ ही दिन भर सत्संग कीर्तन का दौर चलता है। रात में जागरण का आयोजन होता है। इस दिन आयोजित होने वाले दमा निवारण शिविर में देश परदेश के कोने-कोने से मरीज व श्रद्धालु शरीक होते हैं। रात्रि जागरण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से समागत भगवती भजन मंडलियों के गायक कलाकार सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु आराधना करेंगे।
Followers
Friday, October 11, 2019
भगवती आश्रम में शरद पूर्णिमा को होगा दमा रोग निवारन शिविर
Subscribe to:
Comments (Atom)
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...